करंट लगने से 7 साल के बच्चे की मौत

Written by

in

मानसा : जिले में करंट लगने से बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिजली के पोल पर करंट से एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चे की पहचान गुरमन सिंह के तौर पर हुई है। मानसा शहर के डेरा बाबा भाई गुरदास के नजदीक एक परिवार का 7 साल का बच्चा खेलते समय बिजली के पोल की नंगी तारों से लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चा परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार द्वारा विभाग की लापरवाही के चलती जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग की है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। उन्होंने परिवार की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के 8 साल के बाद बच्चे का जन्म हुआ था।

परिवार के सदस्यों दारा सिंह, सुरपरीत कौर, रणवीर सिंह ने बताया कि बिजली के पोलों की तारे नंगी है। जिसकी विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन इसकी और किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। जिसके चलते गुरमन सिंह की करंट लगने के कारण मौत हो गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *