आनंदपुर साहिबः 1158 सहायक प्रोफेसर और लाइब्रेरियन सरकारी कॉलेज फ्रंट की प्रधान जसविंदर कौर की तबीयत खराब हो गई है। पहले उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया बाद में डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। फ्रंट के सदस्य गुरप्रीत सिंह धालीवाल ने बताया कि जसविंदर कौर को सुबह साढ़े नौ तबीयत बिगड़ गई। मौके पर जसविंदर कौर की छाती में बाई तरफ दर्द हुई जोकि बाजू तक जा रही थी। ढेर गांव से डॉक्टर को बुलाया गया। जिसने जसविंदर कौर को इंजेक्शन दिया। उसके बाद तबीयत और बिगड़ने पर अस्पताल आनंदपुर साहिब दाखिल करवाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआइ रेफर किया गया है।
Blog
-
पंजाबः बड़ा हादसा, भाखड़ा डैम देखने गए स्कूली बच्चों की पलटी बस, कई घायल, देखें वीडियो
आनंदपुर साहिबः नंगल में भाखड़ा बांध देखने गए स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया है। इन बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक यह बस ओलिन्दा गांव के पास पलटी है। बताया जा रहा है कि बस में सरकारी स्कूल रामपुरा फूल बठिंडा के बच्चे थे। बस पलटने से बच्चों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा रहा है।
इस हादसे के उपरांत बच्चों में चीखों पुकार का आलम था और थाना कोर्ट जिला बिलासपुर की पुलिस ने मौके पर पंहुच कर बचाव कार्य में हिसा लेते हुए घायल बच्चों को एम्बूलेंस के माध्यम से और अन्य को एक और बस की व्यवस्था कर बीबीएमबी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि अन्य की जांच भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बरार बस कंपन्नी रामपुरा फूल की बस नंबर पीबी 32 जी 2923 में सवार हो कर सीनियर सैकेंडरी स्कूल बूर्ज जिला बठिंडा से 46 छात्राए 7 टीचरों का स्टाफ भाखड़ा घुमने आया था। इस दौरान भाखड़ा जाते समय एक तीखे मोड़ पर बस पलट गई।
इस हादसे में 6 से 7 बच्चें घायल हुए है जिनका उपचार बीबीएमबी अस्पताल में ही चला रहा है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी जिला मैडिकल सैल के अध्यक्ष डा.संजीव गौतम, तहसीलदार संदीप कुमार व बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह भी मौके पर पंहुचे और घायलों के चल रहे उपचार के बारे में अस्पताल की पीएमओ से जानकारी ली और बच्चों का हाल भी जाना।
-
पंजाबः नाके से गिरफ्तार किए आरोपी के ठिकानों पर रेड कर पुलिस हुई हैरान, देखें वीडियो
लुधियानाः पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिधू की अगुवाई में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस की ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस को हैरीनी तब हुई जब गिरफ्तार आरोपियों के बताए हुए ठिकाने पर जाकर छापेमारी की गई। इस दौरान घर के ही बनाए गए गोदाम से 24 बाइक और अन्य वाहनों के अलग-अलग किए पुर्जे बरामद हुए। पुलिस द्वारा की गई जांच के बाद एडीसीपी तुषार गुप्ता ने खुलासा किया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों की संख्या 50 तक जाने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी 4 दिन की पुलिस रिमांड पर है और उम्मीद है कि चोरी की गाड़ियों की संख्या रबर की तरह बढ़ सकती है।
-
पंजाबः फिट इंडिया के तहत जवानों की तरफ से लगाई गई दौड़, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के गांव बारेके से हुसैनीवाला बॉर्डर जे सी बी तक बीएसएफ की तरफ से स्वच्छ भारत मुहिम के तहत फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया। वही डी.आई.जी. बी.एस.एफ पवन बजाज (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर ने हरी झंडी दे कर दौड़ की शुरुवात किया।
डी.आई.जी. बी.एस.एफ पवन बजाज ने बताया की हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। फीट इंडिया के तहत आज दौड़ का आयोजन इसलिए था कि अगर आप स्वस्थ रहेंगे तो आप के आसपास वातावरण ठीक रहेगा।
-
दशहरा उत्सव में लगी भीषण आग, पंडाल जलकर हुए खाक, देखें वीडियो
कुल्लूः अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे के बाद ढालपुर मैदान में लगभग 15 दुकानों में आग लग गई। आग से दो लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि आग बुझाते वक्त दो लोग झुलस गए जिनमें से एक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अदालत परिसर के सामने दशहरा मैदान में हुई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। सप्ताह भर का यह उत्सव 24 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ था।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा जूतों और प्लास्टिक की कुछ दुकानें पूरी तरह से या आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग से सात से आठ टेंट भी जल गए जिनमें देवी-देवताओं के ‘रथ’ रखे हुए थे। ये रथ कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए लाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर ‘रथों’ को हटा लिया गया था। आग से प्रभावित लोगों के लिए अस्थाई इंतजाम किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है। बता दें कि आग लगते ही वहां पर चीख –पुकार मचने लगी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे।
कुल्लू दशहरा उत्सव विजयदशमी के दिन 24 अक्टूबर को भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ था। इस उत्सव की शुरुआत 17वीं शताब्दी में हुई थी, राजा जगत सिंह ने अपने सिंहासन पर भगवान रघुनाथ की एक मूर्ति स्थापित की थी। इसके बाद से भगवान रघुनाथ को कुल्लू घाटी का शासक देवता घोषित किया गया था। वहीं मेले में लोगों दूर-दराज से खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे है।
-
पंजाबः धारा 144 के तहत प्रशासन ने जारी किए आर्डर, लगाई पाबंदी, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में धारा 144 के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद ने आदेश जारी किए है। जारी किए गए आदेशों में डीसी ने कहा कि मुंह ढक कर वाहन चलाने वालों पर पाबंदी लगाई है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा सिर्फ धार्मिक चिन्ह जैसे कि बुर्का या फिर जिसको कोई सकिन की एलर्जी है उसे पर यह हिदायत जारी नहीं होगी। दरअसल, हर दिन बढ़ रही क्राइम की वारदातों को नकेल डालने के लिए बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद और एसएसपी गुलनीत खुराना ने एक मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। इस दौरान डीस ने कहा कि टू व्हीलर या फिर पैदल चलने वाले किसी भी शख्स को मुंह ढक कर बाहर निकलने पर पाबंदी होगी लेकिन धार्मिक चिन्ह जैसे कि बुर्का पर ये लागू नहीं होगा।
वहीं डीसी द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत ट्रैफिक पुलिस ने मुंह ढक कर लड़कियों और लड़कों को स्कूटी या बाइक चलाते हुए रोका और उन्हें वार्निंग देते छोड़ दिया। इस दौरान जिले में ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 40 के करीब नाके लगाए गए। इस दौरान कुछ लोगों के चालान भी काटे गए। डिप्टी कमिश्नर का कहना है काफी बार क्रिमिनल लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह को ढक लेते हैं। इस दौरान उन्होने कहा कि मुंह ढकने पर पाबंदी लगाने से क्राइम में काफी फर्क पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर डीसी का कहना है कि त्योहार का सीजन भी चल रहा है जिसके चलते जिला बठिंडा में धारा 144 के तहत मुंह ढककर बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है।
-
पंजाबः 820 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 820 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी को ईश्वर नगर इलाके से उसे वक्त गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना एसटीएफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को तब गिरफ्तार किया गया, जब वह स्कूटर पर सवार होकरअपने ग्राहकों को हेरोइन की सप्लाई देने आ रहा था l आरोपी का पिता नशा खरीद कर लाता था और आरोपी आगे अपने और पिता के ग्राहकों को इसकी सप्लाई देता था। आरोपी के विरुद्ध पहले एक्साइज एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। जिस अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि आरोपी के पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।
-
पंजाबः इस इलाके में इमीग्रेशन सेंटर में लगी आग
बठिंडाः अजीत रोड पर स्थित एक इमिग्रेशन सेंटर में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात इमिग्रेशन सेंटर में अचानक आग लग गई। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के घटना की सूचना तुरत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, सेंटर के अंदर काफी धुआं होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में इमिग्रेशन सेंटर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
-
जालंधरः सुबह-सुबह 2 धार्मिक स्थलों से लाखों की नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बनाने में लग गए है। शनिवार सुबह चोरों ने बेगमपुर गांव स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर एवं पीर बाबा नगंजे शाह के स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए गांव के पूर्व सरपंच हरकमल सिंह बेगमपुर ने बताया कि चोरों ने 2 धार्मिक स्थलों की गोलक में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये की नकदी चुरा ली है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस धार्मिक स्थलों के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। बिलगा के थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच चल रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
पंजाबः घर से 25 तोला सोना व 60 हजार की नकदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला थाना गेट हकीमा के अधीन आते इलाका नवां कोट से सामने आया है। जहां एक घर में अज्ञात युवक ने अलमारियां तोड़कर उसमें से 25 तोला सोना और 60 हजार रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, जिसमें एक आरोपी घर की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला उषा अरोड़ा का कहना है कि वह अपने बेटे के साथ रात को 10:00 बजे करीब सो गई थी, सुबह जब 5:30 बजे करीब उनकी आंख खुली तो देखा कि घर की अलमारियां टूटी हुई थी। जब अलमारी की जांच की तो उसमें 25 तोले सोने के गहने और 60 हजार रुपए की नगदी गायब थी।