जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने सिलेंडर से भरे मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को राउंडअप किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उक्त ड्राइवर आरोपी सोनू सिलेंडर वाले मामले मे नामजद है। इसलिए उसे पकड़ कर मामले मे शामिल किया गया है।
Blog
-
बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, 28 नेताओं को किया पार्टी से बाहर
अरुणाचल प्रदेश: बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में 28 असंतुष्ट पार्टी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन नेताओं ने टिकट से इनकार किए जाने के बाद 19 अप्रैल को पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। बीजेपी की राज्य अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने कहा कि इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब निष्कासित नेताओं ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP), पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और स्वतंत्र उम्मीदवारों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।
पिछली विधानसभा चुनावों की बात करें तो बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 सीटों में से 41 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2014 के चुनावों में 42 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 2019 में मात्र 4 सीटों पर सिमट गई। 2019 में सीटों के मामले में दूसरे नंबर पर जेडीयू रही जिसने 15 सीटों पर चुनाव लड़कर 7 सीटों पर अपना परचम लहराया था। यह पहला मौका था जब JDU ने अरुणाचल प्रदेश में किसी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 5 और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
-

जालंधर : PM Modi को लेकर पूर्व सीएम चन्नी ने किया पलटवार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों के दौरान पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के पुंछ हमले में शहीद हुए फौजी को लेकर भाजपा द्वारा चुनावी स्टंट कहने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने विभाषण के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस को पाकिस्तानी प्रेमी बताया। वहीं पीएम मोदी ने पूर्व सीएम के शहीद फौजी को लेकर कहे चुनावी स्टंट वाले बयान पर कहा कि उन्होंने देश और फौज का अपमान किया है। वहीं पीएम मोदी के बयान पर जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें अपने के जवानों पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने हमेशा जवान दिए हैं जो देश की रक्षा करते हैं। वहीं पाकिस्तान के बयान पर चन्नी ने कहा कि पाकिस्तान को कांग्रेस ने हमेशा दो हिस्सों में तोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी जरूरत पड़ी कांग्रेस की सरकार ने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है और वह करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दे राजनीतिक नहीं है। चन्नी ने कहा कि हमारे जवानों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे, महंगाई के मुद्दों सहित सावधान को बदलने को लेकर बात होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि हमारे जवान क्यों बेरोजगार है इस मुद्दे पर बात की जानी चाहिए। चन्नी ने कहा कि आज देश को जो आजादी मिली है उसे पर कांग्रेस हमेशा डटकर खड़ी रही है।
बता दें कि इससे पहले शहीद हुए फौजी के मामले में विवादों में घिरी कांग्रेस को लेकर परगट सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि चन्नी ने भी उसी पर स्टेटमेंट दी थी। वहीं उन्होंने कहा कि वह पीए मोदी से पूछना चाहते है कि उन्हीं का गर्वनर जो सतपाल मलिक के पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने पर जो बयान दिया गया था। इस दौरान 300 किलो आरडीएक्स को लेकर सवाल किया था। वहीं इस मामले को लेकर परगट ने कहाकि अब तक पीएम मोदी ने क्यों नहीं कोई कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर पीएम मोदी की घबराहट सरेआम दिखाई दे रही है कि वह 200 का आकंड़ा भी नहीं पार कर रहे। परगट का आरोप है कि इसलिए वह देश को बाटंने का काम कर रहे है। उनका कहना है कि जो नरेंद्र मोदी, अमित शाह की ही देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गर्वनर की स्टेटमेंट है कि पुलवामा में 40 जवानों के शहीद को लेकर 5 साल बीते गए अभी तक जांच क्यों नहीं हुई। वहीं परगट सिंह ने कहा कि भाजपा वाले हमें प्रेम ना सिखाए, वह देश को बांटते है। परगट सिंह ने कहा कि भाजपा से उन्हें देश प्रेम सिखने की जरूरत नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि 10 साल उन्होंने हिंदोस्तान का झंडा पकड़कर अगुवाई की है।
-

पंजाब : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर दंपती में हुई हाथापाई, बच्ची सहित 4 घायल, देखें वीडियो
लुधियाना : बीती रात मॉडल टाउन के इलाके में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक घर में पति-पत्नी में विवाद हुआ है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से जमकर हाथापाई की। हाथापाई में पत्नी व उसकी डेढ़ साल की बच्ची घायल हुई है। वहीं दूसरी तरफ से पति व उसकी बजुर्ग मां घायल हुई। जिन्होंने सिविल अस्पताल में पहुंच मेडिकल जांच करवा थाना मॉडल टाउन की पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाई। घायल महिला हरविंदर कौर ने बताया कि उसकी मॉडल टाउन के रहने वाले सूरज से करीब 3 साल पहले शादी हुई थी।
जिससे विवाद के बाद करीब डेढ़ साल पहले उसने अदालत में उसके खिलाफ केस किया हुआ है। उसका पति अक्सर उसका इंस्टाग्राम अकाउंट चला कर उसके रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ अश्लील बातें करता था। जिसके विरोध में वह गत शाम पति के घर पर उससे बात करने गई थी। जहां उसके पति व सास ने उससे और उसकी डेढ़ वर्षीया बच्ची ओमिका के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में उसकी छाती व सिर पर गहरी चोटें आई। वही बच्ची के दांत टूट गए है।
वही दूसरी तरफ घायल पति सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी शादी के बाद से ही अक्सर उसे तंग करती आ रही है। जिसने मंगलवार की शाम को उसे फोन कर गालियां दी। जिसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ उनके घर पर आई। उन लोगों ने उससे व उसकी माता दलविंदर कौर से मारपीट की। घटना की सीसीटीवी उनके पास है। जिसे वह पुलिस समक्ष पेश करेंगे। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

बड़ी खबरः Air India एक्सप्रेस की 70 ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल
नई दिल्लीः टाटा और एअर इंडिया के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले विस्तारा में पायलट्स की कमी के कारण ऑपरेशन रुक जाना अब एअर इंडिया एक्सप्रेस क्रू मेंबर्स का एक सिक लीव पर चले जाना काफी मुश्किलें खड़ा कर रहा है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की इस हरकत की वजह से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 70 से ज्यादा डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसल हो चुकी है। एएनआई के ट्वीट के अनुसार सिविल एविएशन अथॉरिटीज इस मसले पर नजर बनाए हुए है। कई पैसेंजर्स काफी परेशान हुए हैं। उन्होंने एयर कैरियर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया है। पिछले महीने एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने कुप्रबंधन का आरोप लगाया था और कहा था कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन के केबिन क्रू के एक ग्रुप ने कल रात अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिसकी वजह से उड़ान में देरी होने के साथ फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी हैं। जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं। एयरलाइन टीमें सक्रिय रूप से इस इश्यू को देख रही है और समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है। प्रवक्ता ने कहा कि क्रू मेंबर्स के अचानक से बीमार होने की खबर से जो असुविधा पैसेंजर्स को हुई है उसके लिए एयरलाइन माफी मांगती है। प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट कैंसिलेशन से प्रभावित पैसेंजर्स को पूरा पैसा वापस किया जाएगा या फिर किसी दूसरी डेट पर फ्लाइट फिक्स कर दी जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि आज पैसेंजर एयरपोर्ट आने से पहले चेक कर लें कि कहीं उनकी फ्लाइट हो कैंसल नहीं हुई है।
-

Punjab: सुबह-सुबह टिप्पर और ट्रक में हुई टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो
रूपनगरः कीरतपुर साहिब में मनाली मुख्य मार्ग पर भाखड़ा नहर के पुल पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे आवजाही प्रभावित हो गई। काफी देर तक गलत दिशा से वाहनों को भेजा गया। हादसा बुधवार सुबह 6:30 बजे हुआ। एक टिप्पर चालक जब भाखड़ा नहर के पुल पर पहुंचा तो इसी दिशा में जा रही एक गाड़ी से टकरा गया।
ड्राइवर ने बताया कि टिप्पर की ब्रेक फेल हो गई है लेकिन असली कारण पता नहीं चल पाया है। नहर पर रेलिंग के कारण ट्रक तथा टिप्पर नहर में गिरने से बच गए जिससे बड़ा हादसा टल गया। पहले यह रेलिंग लोहे की थी फिर एक बड़े हादसे के बाद इस रेलिंग को सीमेंट की बनाया गया है। इस हादसे के कारण मनाली मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। जिसके चलते कई स्कूल बसों को भी गलत दिशा से भेजा गया।
-

आज का राशिफल, 8 मई 2024
Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज रात 9 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को समय से पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी में कोई जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। सिविल इंजिनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे। आज आय वृद्धि के एकानेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशि
आज आपका दिन उमंग भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करें। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं । रुके हुये कार्यों को नए सिरे से फिर कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज अनावश्यक सोचने से बचें, नहीं तो आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। साथ ही आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से जरूरी काम निपटा लेंगे । आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं । आज परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाईयों से विचार-विमर्श करेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को पार्टी करेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे। लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिये आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप नया वाहन लेने का प्लान बना सकते है। बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड कर सकते है। आज आप पूरे परिवार के साथ अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आज आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मान बढेगा। आज आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आप किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए साहस देंगे ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नज़र आयेंगे। आज आप लवमेट के साथ घूमने जाएंगे। साथ में डिनर करने का प्लान भी बनाएंगे।
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में कोई नया मोड़ आने वाला है यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंगे, आपकी बचपन की यादें ताज़ा होंगी। आज घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें । जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको खुशी होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको कोई बेहतरीन सरप्राइस दे सकते हैं।
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपकी शाम खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। थोड़ी और मेहनत कराने की जरूरत है।
-
पंजाब: भाजपा उम्मीदवार की बड़ी मुश्किलें, सरकार ने इस्तीफा किया नामंजूर
बठिंडा: 2011 बैच की आईएएस अधिकारी और भाजपा उम्मीदवार परमपाल कौर की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने परमपाल कौर का इस्तीफा न मंजूर कर दिया है और तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए आदेश दिए गए हैं। ऐसे में परमपाल कौर का चुनाव के लिए नामांकन भरने में भी रोक लग सकती है।
परमपाल कौर सिद्धू इस साल अक्टूबर में रिटायर होने वाली थीं। इससे पहले ही उन्होंने राजनीती मे कदम रख दिया और बठिंडा जिले से भजपा की लोकसभा प्रत्याशी बन गई। गौर हो कि केंद्र सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, लेकिन पंजाब सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस जारी कर तुरंत ड्यूटी पर तैनात होने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा उनका इस्तीफा नामंजूर करने की वजह इस्तीफे का तरीका गलत होना है।
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा आई.ए.एस. ऑफिसर परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था और इस संबंध में केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब सरकार को पत्र भी लिखा गया। पत्र में बताया गया था कि परमपाल कौर का इस्तीफा आल इंडिया सर्विस रूल के सर्विस 3 के तहत मंजूर कर लिया गया है। यह नियम केंद्र सरकार को उन आई.ए.एस. अफसरों के इस्तीफे मंजूर करने की शक्तियां देता है, जिनके इस्तीफा राज्य सरकारों द्वारा मंजूर नहीं किए जाते। बता दें कि पंजाब में 1 जून को 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
-

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा की पीठ थपथपाई
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत करके कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ।इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है |पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है। -

अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, बोले कांग्रेस भ्र्ष्टाचार की जननी
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत करके कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।
चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ।इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है | पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है।
