Blog

  • लुधियाना में जाली सर्टिफिकेट बनवाकर बैंककर्मी ने म्युचुअल फंड से  ठगे 49 करोड़ रुपए, गिरफ्तार

    लुधियाना में जाली सर्टिफिकेट बनवाकर बैंककर्मी ने म्युचुअल फंड से ठगे 49 करोड़ रुपए, गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले से ठगी मारने का मामला सामने आया है। लुधियाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी संदीप खुद एचडीएफसी म्युचुअल फंड की फिरोजगांधी मार्केट ब्रांच में काम करता है। आरोपी ने लोगों के जाली डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके 49 करोड़ रुपए निकलवा लिए।

    एचडीएफसी बैंक के अधिकारी शीशपाल सिंह ने करवाई शिकायत दर्ज 

    इस मामले को लेकर लुधियाना में एचडीएफसी बैंक के सीनियर अधिकारी शीशपाल सिंह ने पुलिस में संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लुधियाना के डिवीजन नंबर 5 थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लुधियाना सीआईए-1 के इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने मंगलवार को रेड करके संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप सिंह लुधियाना के भाई रणधीर सिंह (BRS) नगर का रहने वाला है। 

    संदीप सिंह निकलवा चुका 48 करोड़ रुपए 

    बैंक प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, संदीप सिंह म्युचुअल फंड में पैसा लगाने वालों के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके पैसे निकलवा लेता था। बताया जा रहा है कि वह अब तक अलग-अलग लोगों के खातों से 48 करोड़ 98 लाख 42 हजार 270 रुपए निकलवा चुका है।

    संदीप को लगभग सभी क्लाइंट्स की होती थी जानकारी 

    बताया जा रहा है कि म्युचुअल फंड कंपनी का कर्मचारी होने की वजह से संदीप सिंह को तमाम ऐसे खातों की जानकारी होती थी जिनमें या तो लंबे समय से ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा था या जो लंबे समय से ऑपरेटिव नहीं थे। संदीप को लगभग सभी क्लाइंट्स की भी जानकारी होती थी इसलिए वह बहुत ही शातिर तरीके से लोगों के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर उनके अकाउंट्स में पड़ी रकम निकलवा लेता था।

    पुलिस को कई लोगों के शामिल होने का शक


    पुलिस को इस सारे मामले में संदीप सिंह के साथ कई और लोगों के भी शामिल होने का शक है। जाली डेथ सर्टिफिकेट बनवाने से लेकर म्युचुअल फंड की रकम संबंधित लोगों को पता चले बगैर अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करवाने या उसे निकलवाने तक का सारा खेल इकलौते आदमी के बस से बाहर का है।

    लुधियाना पुलिस संदीप सिंह से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस-किस आदमी के म्युचुअल फंड के पैसे निकलवाए जाने हैं? इसका चुनाव कैसे करता था। उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। संदीप सिंह को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि घपले की सही रकम और उसकी ठगी का शिकार बने लोगों की लिस्ट पता चल सके।

  • मूसेवाला मर्डर केस में हुआ खुलासाः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे हथियार, बदले में गोल्डी से मिले थे 4 लाख रुपए

    मूसेवाला मर्डर केस में हुआ खुलासाः पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे हथियार, बदले में गोल्डी से मिले थे 4 लाख रुपए

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला हत्या में गिरफ्तार किए दो शूटर्स ओर एक अन्य गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शूटर्स ने जिन हथियारों का मूसेवाला की हत्या के लिए किया वे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए थे। प्रियव्रत उर्फ फौजी को को यह हथियार ड्रोन के जरिए उपलब्ध करवाए गए थे। 

    प्रियव्रत को गोल्डी ने 4 लाख रुपए में किया था हायर

    इन हथियारों में  में आठ ग्रेनेड, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, नौ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और एक एके-47 शामिल थे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि प्रियव्रत को कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने अप्रैल में 4 लाख रुपए देकर हायर किया किया था। प्रियव्रत ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक हत्या के केस में जब वह फरार था तो वह अपने एक पुराने साथी मोनू डागर के जरिए गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था।

    प्रियव्रत की एप के जरिए हुई थी गोल्डी से बात

    एक अन्य शूटर शाहरुख की गिरफ्तारी के बाद गोल्डी बराड़ डागर के संपर्क में आया था। प्रियव्रत की एप के जरिए गोल्डी बराड़ से बात हुई थी और मूसेवाला की हत्या के लिए एक बड़ी धनराशि की पेशकश की गई थी। गोल्डी बराड़ ने उसे हथियार, अन्य शूटर और रहने-खाने का इंतजाम करने का काम सौंपा था। 

    प्रियव्रत ने की थी मूसेवाला की रेकी 

    प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पुणे के एक आर्मी स्कूल का स्टूडेंट रहा है, ड्रग्स की लत की वजह से वह अपराध जगत से जुड़ गया। प्रियव्रत ने खुलासा किया कि वह अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पंजाब था और एक गांव में किराए के मकान में रहा। इस दौरान उसने सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी भी करवाई थी और मूसेवाला के गार्डों से भी बातचीत की थी।

    27 मई को भी की थी हत्या की कोशिश

    प्रियव्रत ने बताया कि 27 मई को भी मूसेवाला अपनी एसयूवी में बिना सुरक्षा कर्मियों के अपने घर से निकले थे, लेकिन उस वक्त शूटर तैयार नहीं थे। इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली का

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली का

    +2 का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत 

    ऊना/सुशील पंडित। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली का +2 कक्षा शतप्रतिशत रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली के कुल 16 विद्यार्थियों की संख्या 16 थी जिसमें 16 ही पास हुए हैं। इन में से 6 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

    वदोली स्कूल के प्रिंसिपल जीत राम ने सभी बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी व अपने स्कूल के टीचर स्टाफ की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल के टीचरों और बच्चों की मेहनत का नतीजा है कि हमारे स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

  • जालंधर देहात से दो चोर गिरफ्तार, बाइक सहित 5 मोबाइल बरामद

    जालंधर देहात से दो चोर गिरफ्तार, बाइक सहित 5 मोबाइल बरामद

    जालंधरः महानगर में पुलिस ने चोरी की वारदातों को लेकर चलाई मुहिम के तहत सफलता हासिल की है। थाना लोहियां की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, पुत्र धन्नों निवासी जमशेर और लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बी, पुत्र सूरती सिंह निवासी जमशेर के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से स्प्लेंडर बाइक सहित 5 मोबाइल बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 15-6-2022 को मुकद्दमा दर्ज कर काबू किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों में स्प्लेंडर बाइक पीबी08 डीके 8724 सहित 5 मोबाइल बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • योग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता: जितेंद्र कंवर

    योग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता: जितेंद्र कंवर

    ऊना (सुशील पंडित)। योग को जीवन पद्वति के रुप में अपनाकर स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह बात मंगलवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहीं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। 

    जिसे अब पूरे विश्व ने माना है। योग को अपनाकर हम अपने जीवन को स्वस्थ व निरोग रख सकते है। उन्होंने कहा कि योग से यहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं योग से हम जीवन में अनुशासन व संयम बनाए रखने में भी कामयाब हो पाते है। 

    इस अवसर पर उद्योग विभाग से सेवानिवृत महाप्रबंधक व योग शिक्षक जयगोपाल शर्मा ने योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार क्रिया करवाई। जयगोपाल शर्मा ने योग के अलग-अलग विधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर में हिमोत्कर्ष प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, महिला मंच सचिव पूजा कपिला, अनिति सूद, रमा कंवर, संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू, स्टाफ सदस्य निशा, नेहा पटियाल, उषा के अलावा छात्राओं ने योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। 

  • कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा देख विरोधियों की उड़ी नींद:सीमा शर्मा 

    कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा देख विरोधियों की उड़ी नींद:सीमा शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित। ऊना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा कर आया। उससे विरोधियों की नींद उड़ चुकी है। यह बात एक जारी प्रेस बयान में ऊना ब्लाक महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों का भीड़ ने कार्यकर्ता सम्मेलन को एक रैली में तब्दील कर दिया। उन्होंने कहा कि इस रैली में जहां भारी मात्रा में पुरुषों ने भाग लिया वहीं ऊना सदर की महिला शक्ति ने भी इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए अपना पूरा दमखम दिखाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने इस रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग मंहगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। खासकर महिला वर्ग ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

     प्रदेश में कानून-व्यवस्था का भी दिवाला निकल चुका है। उन्होंने कहा कि  मौजूदा जयराम सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण ही महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। प्रदेश में पहली दफा 1500 से अधिक मामले महिलाओं को उत्पीड़न और बलात्कार के दर्ज हुए हैं।  उन्होंने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की बजाय बाहरी राज्यों के लोगों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि हमारे प्रदेश के युवाओं में काबिलियत की कमी थी। जो बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक काम हो रहा है एक ही काम के दो-तीन बार उद्घाटन व शिलान्यास हो रहें हैं। 

    उन्होंने कहा कि  महिला कांग्रेस प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू करेगी। जिस के तहत लोगों को विशेष रूप से अवगत करवाया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक सहयोग और वोट देने के लिए आवाहन किया जाएगा।

  • शारीरिक व मानसिक मजबूती के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है योगः सत्ती

    शारीरिक व मानसिक मजबूती के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है योगः सत्ती

    ऊना (सुशील पंडित)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्राथमिक केंद्र पाठशाला, भटोली में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। शिविर में विद्यार्थियों, अध्यापकों व स्थानीय ग्रामीणों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है और योग से मानव स्वयं को स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से प्रतिदिन योग के लिए समय निकालने पर बल दिया, ताकि हमारा मन व तन पूरी तरह से रोगों से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर योग करने से मनुष्य मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक रुप से मजबूत होता है और इसके साथ-साथ उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रतिवर्ष दुनिया भर में मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने से विश्वभर के लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि आज विश्व के कोने-कोने में रह रहे लोगों को योग का महत्व समझ आने लगा है और भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित की गई इस धरोहर को आज विश्व स्तर पर पहचान मिली है।

    सत्ती ने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि प्राथमिक केन्द्र पाठशाला भटोली में हर रोज योग की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। यहां लगभग 90 प्रतिभागी योग क्रियाओं को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में खेल गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में स्कूलों में विभिन्न खेलों के मैट व खेल सामग्री वितरित की जा रही है। भटोली स्कूल को योगा के 70 मैट प्रदान किए गए हैं।

    शिविर के दौरान चाइल्ड हैल्पलाइन से सलाहकार नेहा कलिया ने 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की सहायता के लिए 24 घंटे क्रियाशील राष्ट्रीय आपातकालीन निशुल्क दूरभाष सेवा 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीडीसी अध्यक्ष महेन्द्र छिब्बर, भटोली की प्रधान हरपाल कौर, मैहतपुर के प्रधान राजिन्द्र कुमार व उपप्रधान प्यारे लाल, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, बसदेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य राजिन्द्र माहल, अमृतसरिया राम, विशाल शर्मा, सतपाल शर्मा, भीष्मपाल, अनुराधा सहोड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट ने किया आयुष विभाग के साथ योग 

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एनसीसी कैडेट ने किया आयुष विभाग के साथ योग 

    ऊना/सुशील पंडित। छठी हि.प्र. ( I ) कंपनी एनसीसी ऊना के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ( CATC – 211 ) के सातवें दिन सभी कैडेट ने आयुष विभाग के साथ अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग आसन करके मनाया। यहाँ उन्हें स्वस्थ सेहत के लिए योग का अनुगमन करना के लिए निर्देश दिए गए।

    इस में मुख्य रूप से कमांडर कर्नल एम.बी. वानखेड़े ;  सूबेदार यादविंदर , नायक सूबेदार सुनील ,  कार्यालय अधीक्षक बिपिन शर्मा , क्लर्क रमन कुमार , हवलदार संजीव कुमार, हवलदार शैल सिंह , हवलदार भूपिंदर , हवलदार अजय , हवलदार विकास , हवलदार विनोद एएनओ कैप्टन अश्विन कुमार , फस्ट अफसर कमलजीत सिंह , सेकंड अफ़सर सुरेश कुमार , सेकंड अफ़सर पम्मी , सेकंड अफ़सर संजय कुमार , थर्ड अफ़सर ललित मोहन , आशा वर्कर सहित आयुष विभाग कर्मी मौजूद रहे।

  • जेएनवी पेखूबेला में मनाया गया जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    जेएनवी पेखूबेला में मनाया गया जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    स्वस्थ रहने के लिए योग को हर व्यक्ति अपनी जीवनशैली में अपनाएः डॉ. अमित शर्मा

    ऊना (सुशील पंडित)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला के प्रांगण में आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, एनसीसी, स्कूली बच्चों व स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।

    एडीसी ने कहा कि 21 जून को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और इसी दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। अतंर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लाखों लोग योगासन करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आप से प्रण ले कि वह प्रातः थोड़ी देर के लिए समय निकाल कर योग व ध्यान करूंगा ताकि मॉडर्न लाइफस्टाइल के व्यस्त कार्यक्रमों से उत्पन्न हुई दिक्कतों से निजात मिले सके। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मकसद लोगों के बीच योग के अभ्यास को बढ़ावा देना है। इस दिन पूरी दुनिया में योग को बढ़ावा देने और लोगों को प्रेरित करने के लिए अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी जीवनशैली में अपनाना चाहिए। योगासन व योग की क्रियाएं स्वस्थ जीवन, मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी हैं। योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त बनता है तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए क्योंकि इससे एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।

    डॉ. किरण शर्मा ने जिला स्तरीय योग दिवस पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य को योगाभ्यास करवाया तथा आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी से शरीर को स्वास्थ रखने के टिप्स भी दिए। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आनंदी शैली, सीडीपीओ ऊना कुलदीप दयाल, उप निदेशक उद्यान विभाग अशोक धीमान, डॉ. राजेश शर्मा, कमांडेंट एमबी बानखेडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेला हुआ संपन्न

    ऊना में दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेला हुआ संपन्न

    ऊना (सुशील पंडित)। दो दिवसीय सौर ऊर्जा मेले का समापन आज नजदीक एमसी पार्क ऊना में हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा ऊना सोहन सिंह ने बताया कि सौर ऊर्जा मेले के दौरान 3 से 5 किलोवाट के सोलर पावर रूफटॉप के लिए लगभग 100 लोगों ने बुकिंग करवाई। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग 600 लोगों ने भाग लिया।

    सोहन सिंह ने बताया कि सोलर पैनल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह स्कीम संचालित की है। केंद्र सरकार की सोलर पावर स्कीम के तहत आपको आमदनी के अलावा रोजगार भी मिल सकता है। उन्होंने बताया कि बैंक भी सोलर पैनल के लिए आसान किश्तों में लोन मुहैया करा रहे हैं। लोग इस योजना से जुड़कर अच्छी आमदनी कमा सकते हैं।

    परियोजना अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी रूफटॉप ग्रिड संचालित सोलर पावर प्लांट योजना पर एक से तीन किलोवाट क्षमता तक घरेलू उपयोग के लिए सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान, 3 किलोवाट से 10 किलो वाट क्षमता तक 20 प्रतिशत केंद्रीय अुनदान का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 10 किलोवाट क्षमता तक 6 हजार रूपये प्रति किलोवाट राज्य सरकार के अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों को स्थापित कर अपनी बिजली जरूरतों की पूर्ति उपरांत शेष उत्पादित ऊर्जा को राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के ग्रिड में पहुचाएं तथा अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।