Blog

  • बड़ा झटकाः इस नेता ‘आप’ से दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में आप के नेता अशोक तंवर ने अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। फिर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें हरियाणा में प्रचार प्रमुख बनाया था। 10 जनवरी को अशोक तंवर ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी। इसके बाद से उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। वह कल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि बीजेपी उन्हें सिरसा या अंबाला से लोकसभा का उम्मीदवार बनाएगी।

    अशोक तंवर किसी जमाने में राहुल गांधी के खास माने जाते थे। उन्हें कांग्रेस के दलित नेता का चेहरा माना जाता था। वह 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद भी रहे। तंवर को हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का विरोध झेलना पड़ा था। इससे नाराज होकर 2019 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थाम लिया था। तंवर ममता बनर्जी की टीएमसी में सिर्फ 6 महीने ही टिके, फिर उन्होंने पार्टी बदल ली। वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने हरियाणा में आप के स्टाइल में ही खट्टर सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें सिरसा से टिकट दे सकती है, जहां से अभी भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल हैं।

    हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद यहां की सीटें कांग्रेस और आप के बीच बराबर-बराबर बांटी जा सकती है। इस समीकरण से कांग्रेस और आप के खाते में 5-5 सीटें आएंगी। सिरसा और अंबाला एससी कैटिगरी के लिए रिजर्व है। अशोक तंवर दलित नेता हैं, इसलिए माना जा रहा है कि बीजेपी इन्हें सुरक्षित सीटों से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। पिछले दिनों सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने बीजेपी के हरियाणा प्रभारी विप्लव दास गुप्ता से मिलकर अशोक तंवर के बीजेपी जॉइन करने पर आपत्ति दर्ज कराई थी। पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीती थीं।

  • पंजाब : अध्यापकों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगा : मेन चौंक से अलग अलग बज़ार में मुखमंत्री खोज यात्रा निकाली गई। हाथों में काले झंडे पकड़कर कंप्यूटर अधियापकों ने रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए अधियापकों ने कहा के काफी लंबे समय से हमारी मांगे पूरी नही की जा रही है। जिस में कंप्यूटर अधियापकों को रेगुलर किया जाए। 100 के करीब जिन अध्यापकों की मौत हो चुकी है उनके परिवारों को सीएसआर के तहत सहायता दी जाए।

    पंजाब में 7000 के करीब जो अध्यापक हे जो आज आपनी मांगो को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे है। वही उन्होंने कहा के कई बार हमारी शिक्षा मंत्री से मुलाकात भी हुई, परंतु हमे हर बार ही लारा लगा दिया गया। कई बार मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश भी की, पर उनसे बात नही हो पाई। आज हम मोगा के मेन बजार में लोगों को अपील कर रहे है। हमारा साथ दे और मुख्यमंत्री खोज यात्रा मेंं हमारा साथ दें।

  • भाजपा कर रही गलत बयानबाजी : विजय डोगरा

    ऊना /सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के लोग जनाधार खिसकने के चलते गलत व्यानवाजी पर उतर आए हैं यह बात जिला मुख्यालय स्थित रैस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने कहे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति से जुझने के वावजूद भी कार्य योजना वना कर धरातल पर उतार रही है। डॉ विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से प्रदेश की बिगड़ी हुई आर्थिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता वजाए केंद्र सरकार से कुछ लाने के प्रदेश की सुख की सरकार को कोसने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताऐं कि जो गांव उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में गोद लिए थे उन में कौन सा ऐसा काम कर दिया जिससे वह आदर्श गांव कहलाये जा सकें।


    जबकि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में लगातार डेरा जमाए हुए हैं इस से वह क्या सिद्ध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा कि केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के साथ खड़े हो कर आपदा ग्रस्त जिलों के लिए केंद्र सरकार से कोई विशेष राहत राशि हिमाचल प्रदेश को दिलवाने का काम करते लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रदेश सरकार को कोसने के अतिरिक्त वह कोई काम नहीं कर रहे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खिसकाता जनाधार देख कर बौखलाहट में गलत व्यानवाजी कर रहे हैं। डॉ विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का कार्यक्रम “चलो गांव की ओर”सरकार गांव के द्वार”की शुरुआत की,जिस से आम जनमानस को बहुत लाभ होगा शुरू कर दी गई है।

  • आपदा से लड़ने के लिए अलर्ट रहे टास्क फोर्स : कमाडेंट विकास सकलानी

    ऊना/सुशील पंडित : आपदा से लडने के लिए टास्क फोर्स के ब्लांटियर हमेशा अलर्ट रहें । यह बात आज बचत भवन ऊना में होमगार्ड्स कमाडेंट मेजर विकास सकलानी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है । गत बर्ष प्रदेश में आई आपदा में होने वाले जान माल के नुक्सान से हम सब को सीख लेनी चाहिए । इसलिए भविष्य में ऐसी विकट स्थिति से निपटने के लिए हम सब को फ्रंट लाइन में आकर पीड़ित मानवता की सेवा के तैयार रहना होगा ।


    उन्होंने आपदा व आग के बारे में विस्तार से जानकारी दी । आग लगने के कारणों, प्रकार, व बुझाने के बारे में विस्तार से बताया गया । मोका पर सीमित संसाधनो का इस्तेमाल करने के गुर बताए गए । डीडीएमए ऊना द्वारा लगाए ट्रेनिंग शिवर में युबाओ ने आग व आपदा को लेकर जानकारी हासिल की । इस मौके पर अग्निशम्न विभाग ऊना से लीडिंग फायरमैन सुरेश कुमार व फायरमैन राकेश कुमार उपस्थित रहे।

  • 30 जनवरी को कुटलैहड़ के बसाल में सजेगा, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री होंगे चीफ गेस्ट


    1,40 करोड़ के करेंगे उद्घाटन, 12 बजे सुनेंगे जन समस्याएं: देवेंद्र भुट्टो


    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य सरकार द्वारा चलाए गए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 30 जनवरी को बसाल रैस्ट हाउस में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यतिथि शिरकत करेंगे, और जनता की समस्याओं को सुनेंगे। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बसाल रैस्ट हाउस में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बतौर शिरकत करके जनसमस्याओं को सुनेंगे। भुट्टो ने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सुबह दस बजे 1,40 करोड़ की लागत से दो पेयजल योजनाओं एवं बसाल में जल शक्ति विभाग के बनें भवन का लोकार्पण करेंगे।


    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के 66,83 लाख से झलेड़ा उठाऊं पेयजल योजना 71,43 लाख से रायसरी पेयजल योजना एवं 41,84 लाख से बसाल में बने जल शक्ति विभाग के भवन का लोकार्पण करके जनता को समर्पित करेंगे। उसके बाद 12 बजे रैस्ट हाउस बसाल में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करके जन समस्याओं को सुनेंगे, और समाधान करेंगे। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ का समग्र बिकास करवाना हमारी प्राथमिकताओं में शुमार है और हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड विस क्षेत्र के हर गांव हर पंचायत में जाकर जनता की समस्याओं को जाना है और उनके समाधान के लिए काम किया है।


    उन्होंने कहा कि हमने कुटलैहड़ वैलफेयर सोसाइटी के माध्यम से कुटलैहड़ की विधवा बहनों एवं गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को नकद राशि प्रदान करना शुरू कर दी है। और लोहड़ी दिवस पर शुरुआत में  हम ने 80 परिवारों को राहत राशि प्रदान की है। वही कुटलैहड़ के बाढ़ जैसी आपदा आने पर जिनके रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए थे। ऐसे करीब दस परिवारों को सात सात लाख व बत्तीस परिवारों को पौने दो लाख की राज्य सरकार से आर्थिक सहायता दिलवाई है। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हमने एक वर्ष के कार्यकाल में बिना राजनीति द्वेष भाव के चलते कुटलैहड़ की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा की है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰੋਪੜ : ਨੰਗਲ ਚੋਂਕ ਚ ਲੱਗੇ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਨੂੰ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋ ਬੰਦ ਕਰਨ ਤਿਆਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਘਾੜ ਇਲਾਕੇ ਦੇ 50 ਦੇ ਲਗਭਗ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਸਮੇਤ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕ ਵੀ ਇਸ ਰਸਤੇ ਨੂੰ ਖੁੱਲਾ ਰੱਖਣ ਦੀ ਮੰਗ ਤੇ ਅੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਫਾਟਕ ਦੇ ਬੰਦ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇੱਥੋਂ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੰਘਣ ਵਾਲੇ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਰਾਹਗੀਰ ਲਈ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਖੜੀ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਘਾੜ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਲੱਗੇ ਇੱਟਾਂ ਦੇ ਭੱਠਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵੀ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਜਦ ਕਿ ਇਸ ਪੈਂਡੂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣੀ ਫ਼ਸਲ ਮੰਡੀਆਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਆਵੇਗੀ। ਕਿਉਂ ਕਿ ਬਾਕੀ ਦੇ ਰਸਤੇ ਬਹੁਤ ਛੋਟੇ ਹਨ ਜਿੱਥੋਂ ਫ਼ਸਲ ਨਾਲ ਭਰੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟ੍ਰਾਲੀਆਂ ਨਹੀ ਲੰਘ ਸਕਣਗੇ। ਗੋਰਤਲਬ ਹੈ ਕਿ ਕੁੱਝ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਰੇਵਲੇ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਇਸ ਫਾਟਕ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਡੇ ਵਿਰੋਧ ਕਾਰਨ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਪੈਰ ਪਿੱਛੇ ਖਿੱਚਣੇ ਪਏ ਹਨ।

    ਪਰ ਹੁਣ ਇਸ ਫਾਟਕ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪ੍ਰਬੰਧ ਤਹਿਤ ਬਣਾਈ ਗਈ ਸੜਕ ਵੀ ਹੜਾ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਰੇਵਲੇ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਇਸ ਮੰਗ ਨੂੰ ਦਰਕਿਨਾਰ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਨਾ ਮੰਨੇ ਜਾਣ ਤੇ ਰੇਲ ਗੱਡੀਆਂ ਵੀ ਰੋਲਣ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਉੱਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਡੀਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਸਾਫ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੋਈ ਐਨਓਸੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਐਨਓਸੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਫਾਟਕ ਨਹੀਂ ਬੰਦ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਤਾਇਆ ਗਿਆ ਖਦਸ਼ਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਧਿਆਨ ਯੋਗ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰੀ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨੰਗਲ ਚੌਂਕ ਤੇ ਫਾਟਕਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • देश भर में 22 जनवरी को केंद्र सरकार ने छुट्टी का किया ऐलान 

    नई दिल्लीः अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

    राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

    मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से फीडबैक लिया है। मंत्रियों से दीवाली जैसा उत्सव मनाने के लिए कहा गया है। उनसे कहा गया है कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं। यह बात भी कही गई है कि 22 जनवरी के बाद अपने संसदीय क्षेत्रों के लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें।

  • पंजाबः 3 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और सामान लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    कपूरथलाः थाना सिटी से महज कुछ ही दूरी पर रात को 2 चोरों ने 3 दुकानों से हज़ारो रुपए का सामान और नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि चोरों 2 दुकानों को निशाना बनाया है। जिसमें से चोर एक दुकान से चोरी करने में असफल रहे। वहीँ घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना सिटी एसएचओ के अनुसार उनके पास सिर्फ एक दुकानदार की शिकायत आई है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जानकारी अनुसार चोरों ने कोटू चौंक के नजदीक अमन शूज जोन से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व 38 हजार रुपए की नगदी चोरी की। नजदीक ही दूसरी दुकान बत्तरा स्वीट्स से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी की। जबकि तीसरी दुकान गुजराल डेयरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने में चोर असफल रहे है। क्योंकि चोरों ने शटर के तले तो तोड़ लिए थे लेकिन सेंटर लॉकिंग की वजह से शटर को वह खोल नहीं पाए। 

    अमनदीप वासी कोटू चौंक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास ही अमन शूज जोन के नाम से दुकान चलाता है। दुकान से करीब 20 मीटर की दूरी पर थाना सिटी है। इसके बावजूद उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। रात उसकी दुकान से अज्ञात चोरों ने शटर के ताले व शीशा तोड़ कर अंदर से करीब 40-45 हजार रुपए के जूते व एक डिब्बे में रखी करीब 38 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता उसे सुबह चला जिसके बाद इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। वही दूसरी तरफ अमन शूज जोन से कुछ ही दूर कोटू चौंक पर ही बत्तरा स्वीट्स शॉप में भी उक्त चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग 25 किलो मिठाई चोरी कर ले गए है।

  • पंजाब: HDFC​​​​​​​ बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    अबोहर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है जहां चोरों ने बीती रात सीतो गुन्नो की HDFC बैंक शाखा में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सुबह घटना की जानकारी होने पर बहाववाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि बीती रात चोरों ने बैंक के शौचालय की दीवार तोड़ कर बैंक को पूरी तरह से खंगाल डाला और एक नकाबपोश चोर ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, हालांकि इस घटना में बैंक में कोई चोरी नहीं हुई।

    उन्होंने बताया कि रात 12 बजे से शाम 4 बजे तक पुलिस गश्त पर थी और सायरन सुनकर चोर वहां से भाग गये। पुलिस को वहां से कुछ सुराग मिले हैं जिससे चोर जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। दुकानदार संदीप कुमार ने आज सुबह इसकी पूरी जानकारी बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस बैंक मैनेजर सतवीर कौर के बयान पर कार्रवाई कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਗਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਡਰਾਈਵਰਾ ਲਈ ਬਣਾਏ ਗਏ ਕਨੂੰਨ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿਚ ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਪੱਟੀ ਦੇ ਚੋਕ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਅਤੇ ਜੱਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਡਰਾਈਵਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕਾਲਾ ਕਾਨੂੰਨ ਡਰਾਈਵਰਾ ਵਾਸਤੇ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਤਰੁੰਤ ਵਾਪਸ ਲਵੇ।

    ਡਰਾਈਵਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਥੋੜੀਆਂ ਥੋੜੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾ ਤੇ ਨੋਕਰੀਆ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਏ ਕਾਨੂੰਨ 7 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਜੁਰਮਾਨਾ ਅਤੇ 10 ਕੈਦ ਕਿਵੇਂ ਪੂਰੀ ਕਰਾਂਗੇ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਧੱਕਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇਕਰ ਕਨੂੰਨ ਵਾਪਸ ਨਾ ਲਿਆ ਤਾਂ ਸਮੂਹ ਡਰਾਈਵਰ ਸਘੰਰਸ਼ ਕਰਾਂਗੇ।