Blog

  • जालंधरः बल्ली और बंटी में हुई खूनी झड़प में आया नया मोड़, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुरु रविदास चौंक पर आज दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। वहीं इस झड़प को लेकर नई बात सामने आई है। दरअसल, आबादपुरा के रहने वाले बंटी ने बलजिंदर सिंह बल्ली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं बल्ली के परिजनों ने बंटी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बल्ली रोड़ पर ढाबा चलाता है। इस दौरान बंटी उससे हफ्ता वसूली की मांग कर रहा था। जिसका बल्ली ने विरोध किया। इस बात की रंजिश रखते हुए बंटी ने बल्ली के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए बल्ली के पिता सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह बूटा पिंड के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि उसके बेटे ने रोड़ पर चाय और रोटी का काम चलाता है। पिता ने आरोप लगाए है कि बंटी उससे कई बार परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि बल्ली ड्राइवरी का काम भी करता है। जिसके चलते वह देर रात सवारी लेकर गया हुआ था। आज सुबह वह सवारी छोड़कर रविदास चौंक पर बैठा हुआ था। इस दौरान बंटी साथियों के साथ आया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना 6 की पुलिस को दी। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जिसके बाद थाना प्रभारी ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः मेन चौंक पर युवक पर हुआ हमला, खून से हुआ लथपथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रविदास चौंक पर युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों में विवाद हुआ है। इस दौरान उक्त बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 युवक घायल हुए है। जिसमें एक नाम बल्ली और दूसरे का नाम बंटी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बल्ली नाम के युवक ने अबादपुरा के रहने वाले बंटी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया।

    वहीं बंटी ने बल्ली पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह वीडियो किस दिन का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खून से लथपथ खड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

  • पंजाब : सांसद रवनीत बिट्टू और विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर हुए आमने- सामने, देखें वीडियो

    लुधियाना : सांसद रवनीत बिट्टू और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी एक बार फिर जनता के बीच है। जहां रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक साल हो गया है लेकिन सरकार नगर निगम चुनाव न कराकर लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य रुके हुए हैं, पंजाब के हर वार्ड के 95 में से 95 वार्ड खाली हैं, वहां विकास कार्य रुके हुए है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिलने वाला करोड़ों रुपये का फंड भी बंद है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद जेल जाने से भाग रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार पंजाब में चुनाव तक नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रमोशन किया जा रहा है। साथ ही रवनीत बिट्टू ने कहा कि बुड्ढे नाले की सफाई के लिए 650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत बुड्ढे नाले के किनारे 14 करोड़ रुपये के जाल लगाए गए थे, उन्हें तोड़ा जा रहा है। विधायक पैसों की बर्बादी कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे वहां सड़क बनाने की बात कर रहे हैं, जबकि बुड्ढा नाले में जब बाढ़ आती है तो लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

    उन्होंने कहा कि हम इस मामले में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे है। वहीं इस मामले में लुधियाना से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने भी रवनीत बिट्टू को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने सांसद रवनीत बिट्टू को जवाब देते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो नगर निगम के चुनाव होते थे। वर्ष 2017 में होना है। सरकार के दौरान चुनाव में 13 महीने की देरी हुई। उन्होंने कहा कि वे खुद अपनी बारी भूल गये हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से सभी फंड मिल रहे हैं और इसके तहत काम किया जा रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। विधायक ने कहा कि उनके द्वारा जो भी गलत कार्य किये गये हैं, उन्हें सुधारा जा रहा है।

  • बार्डर पर गोलियों और आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने तैयार किया नया जुगाड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए केंद्र के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। वहीं किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में कल यानी 21 फरवरी को सुबह 11 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसी दौरान पुलिस द्वारा छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियों से बचने के लिए भी किसानों ने नया जुगाड़ बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए किसान ने बताया कि उन्होंने दूरबीन के साथ रबड़ की गोलियों से बचने का जुगाड़ बनाया है। उन्होंने कहा कि दूरबीन पर वह बैव कैमरा भी लगाएंगे। किसान मजदूर एकता जिंदाबाद जत्थेबंदी के नेता ने कहा कि इस जुगाड़ से कोई किसान शहीद नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने उक्त जुगाड़ पर बेल्ट भी लगाई है। 

    बता दें कि बीते दिन किसानों द्वारा रद्द किए गए प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है। यह घोषणा किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने पंजाब के पटियाला जिले में पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हुई एक बैठक के बाद की। दरअसल, 3 केंद्रीय मंत्रियों-पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय ने रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता के दौरान किसानों को एक प्रस्ताव दिया था। सोमवार रात चौथे दौर की वार्ता खत्‍म होने के तुरंत बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, ‘हम साथी किसानों के साथ केंद्र द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और विशेषज्ञों की राय लेंगे’। जिसके बाद उन्होंने केंद्र के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

  • पंजाबः 3 लाख ड्रग मनी और नशीली गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली। तालाशी दौरान और आरोपियों के कब्ज से 960 नशीली गोलियां और 3 लाख 2 हजार 700 रुपए की ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कर बताया कि उनकी टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाके पर उनकी टीम ने बाइक सवार युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 960 नशीली गोलियां, तीन लाख दो हजार 700 रुपये की ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।सोढ़ी नगर गांव के निवासियों ने बताया है।

    उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम जग्गा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव सोढ़ी नगर बताया है। जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज थे और जग्गा एक केस में भगौड़ा चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जग्गे को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ DC ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਅਸਾਮ ਦੀ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚ ਬੰਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਜੇਲ ਚੋਂ ਆਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਾਥੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਆਡੀਓ ਸੁਣੀ ਹੈ ਕਿ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਬਾਕੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਜੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਫਟ ਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਰੱਖੀ ਗਈ, ਉਸੇ ਤਰੀਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਉਹ ਵੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਣਗੇ ਤੇ ਸਮੁੱਚੇ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਇਸ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਚ ਬੈਠਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦੇਣਗੇ।

    ਇੱਥੇ ਹੀ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਡਿੱਬੜੂਗੜ੍ਹ ਜੇਲ ਚੋਂ ਇੱਕ ਆਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਈ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਝੂਠੇ ਕੇਸ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਣੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਦੇ ਕੇ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਵੀ ਸਕੀਮਾਂ ਲਗਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹੀ ਕਿਸੇ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਫਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਤੇ ਉਹ ਖੁਦ ਸਾਰੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਮੰਗ ਮੰਨਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਣਾ ਪਵੇਗਾ।

  • पंजाबः सवारियों ने घेरी PRTC BUS, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में आज सवारियों ने पीआरटीसी की बस का घेराव किया। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। लोगों का कहना है कि लहरागागा से सुबह 3 पीआरटीसी बसों के चलने का समय हैं लेकिन आती केवल एक ही है। उन्होंने आरोप लगाए है कि पीआरटीसी कर्मचारियों द्वारा बसों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के कारण जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रूटों पर बसों की कम संख्या भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

    संगरूर जिले के लहरागागा शहर में आज सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पीआरटीसी बस के कंडक्टर ने क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने की बात कही, जबकि खड़े यात्रियों ने बस से उतरने से इनकार कर दिया। यात्रियों ने कहना है कि सुबह पीआरटीसी की 3 बसों के चलने का समय हैं लेकिन केवल एक ही बस चल रही है, वह भी 27 सीटों की क्षमता वाली मिनी बस है। सुबह के समय छात्रों के अलावा कई ऐसे लोग होते हैं जो अलग-अलग कार्यालयों या संस्थानों में काम के लिए बसों में सफर करते है। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों से समय पर आए लोगों को बसों की कमी के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही है। जिसके चलते आज परेशान हुए लोगों ने क्षमता से अधिक की पीआरटीसी की बस में नीचे उतरने से मना कर दिया। जिसको लेकर वहां पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। 

  • पंजाब : जिम ट्रेनर की थी अच्छी body, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    नाभा : पारबती खोखे के पास जिम ट्रेनर 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीति को उसके आधा दर्जन दोस्तों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित प्रीति कई दिनों से मौत और जिंदगी की जंग लड़ रही थी और आखिरकार उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित की पत्नी, बहन और मां ने करीब आधा दर्जन जिम दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्योंकि प्रीति की बॉडी बहुत च्छी थी और दोस्त उसके साथ खार खाने लग गए थे। क्योंकि जब भी वे कहीं साथ जाते थे तो प्रीति के शरीर की तारीफ होती थी। जिसके चलते दोस्तों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

    मृतक हरप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीति की पत्नी मंजीत कौर, बहन माही और मां सुरजीत कौर ने बताया कि प्रीति को उसके दोस्त घर से ले गए थे और वे उससे कहते थे कि उसका शरीर बहुत अच्छा है और जब भी वे कहीं साथ जाते थे तो प्रीति की तारीफ की जाती थी लेकिन कोई उन्हें नही पूछता। जिस वजह से उन्होंने उसे मार डाला। परिवार वालों ने मांग की है कि दोषियों फांसी दी जाए। इस संबंध में नाभा कोतवाली के SHO गुरप्रीत सिंह सामराऊ ने कहा कि पहले हमने 307 का मामला दर्ज किया था। लेकिन अब मृतक हरप्रीत सिंह की मौत के हमने 302 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 2 टोल प्लाजा सहित भाजपा जिला प्रधान के आवास के बाहर किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोगाः एसकेएम के आहवाहन पर किसानों ने मोगा ज़िले में 2 टोल प्लाजा और भाजपा जिला प्रधान डाक्टर सीमांत गर्ग की कोठी के बाहर आज धरना लगा दिया है। वहीं इस धरने को लेकर किसान नेता का कहना है कि यह प्रदर्शन 20, 21 और 22 फरवरी तक लगाया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती यह  संघर्ष जारी रहेगा। वहीं एसकेएम के नेताओं ने कहा कि अभी हम दिल्ली नहीं जा रहे लेकिन शंभू बार्डर पर बैठे किसान दिल्ली जा रहे है।

    उन्होंने अपील की है कि उन्हें शांतिपूर्वक दिल्ली जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो 5 फसलों पर एमएसपी देने की बात की है, उसको लेकर कल किसान नेताओं की मीटिंग की गई। जिसके बाद किसान नेताओं ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि हमें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है, हम को हमारी 23 फसलों पर एमएसपी मिलनी चाहिए। कारपोरेट घरानों के कर्जों को जैसे माफ किया है उसी तरह से हमारे सारे कर्ज माफ किए जाए। 

  • पंजाब : एक किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रहा है। पंजाब में नशे और चोरी के मामलें बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस नशे की रोकथाम को लेकर तरह तरह के दावे करते है, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कश्मीरी युवक को एक किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सदाम हुसैन निवासी जम्मू के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश दियामा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने बाबरी बाईपास चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी सवार को रोककर तलाशी ली तो, एक किलो हेरोइन बरामद की गई। ब्रेजा गाड़ी सवार सदाम हुसैन से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की पूछताछ की जा रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जा रहे थे।