पंजाब : जिम ट्रेनर की थी अच्छी body, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

नाभा : पारबती खोखे के पास जिम ट्रेनर 26 वर्षीय हरप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीति को उसके आधा दर्जन दोस्तों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित प्रीति कई दिनों से मौत और जिंदगी की जंग लड़ रही थी और आखिरकार उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित की पत्नी, बहन और मां ने करीब आधा दर्जन जिम दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। क्योंकि प्रीति की बॉडी बहुत च्छी थी और दोस्त उसके साथ खार खाने लग गए थे। क्योंकि जब भी वे कहीं साथ जाते थे तो प्रीति के शरीर की तारीफ होती थी। जिसके चलते दोस्तों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

मृतक हरप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रीति की पत्नी मंजीत कौर, बहन माही और मां सुरजीत कौर ने बताया कि प्रीति को उसके दोस्त घर से ले गए थे और वे उससे कहते थे कि उसका शरीर बहुत अच्छा है और जब भी वे कहीं साथ जाते थे तो प्रीति की तारीफ की जाती थी लेकिन कोई उन्हें नही पूछता। जिस वजह से उन्होंने उसे मार डाला। परिवार वालों ने मांग की है कि दोषियों फांसी दी जाए। इस संबंध में नाभा कोतवाली के SHO गुरप्रीत सिंह सामराऊ ने कहा कि पहले हमने 307 का मामला दर्ज किया था। लेकिन अब मृतक हरप्रीत सिंह की मौत के हमने 302 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *