जालंधरः मेन चौंक पर युवक पर हुआ हमला, खून से हुआ लथपथ, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रविदास चौंक पर युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों में विवाद हुआ है। इस दौरान उक्त बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 युवक घायल हुए है। जिसमें एक नाम बल्ली और दूसरे का नाम बंटी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बल्ली नाम के युवक ने अबादपुरा के रहने वाले बंटी पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया।

वहीं बंटी ने बल्ली पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह वीडियो किस दिन का है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक खून से लथपथ खड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *