Blog

  • पंजाबः कल 10 से 5 बजे तक बिजली रहेंगी बंद

    पंजाबः कल 10 से 5 बजे तक बिजली रहेंगी बंद

    लुधियाना : जिले में कल बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग जगह पर मुरम्मत के कार्यों के चलते बिजली का कट लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पीएसपीसीएल के अधिकारी गोपाल शर्मा पिंटा ने कहा कि जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते कुछ इलाकों की बिजली गुल रहेगी। इस दौरान सुबह 10 से 5 बजे के बीच बाबा दीप सिंह नगर स्ट्रीट नं. 6 से 9, हीरा नगर, सैनी कालोनी आदि इलाकों में बिजली कट लगेगा, वहीं सुबह 11 से शाम 3 बजे तक जस्सियां रोड, गुरनाम नगर, अमन विहार, बैक साइड डयूक, नवनीत नगर, भट्टियां विलेज और आकाश नगर, नगेश फैक्टरी, बैकसाइड नगेश फैक्टरी इलाकों में बिजली बंद रहेगी। 

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों आर्मी का जवान लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों आर्मी का जवान लापता, तलाश में जुटी पुलिस

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा छावनी से आर्मी का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता आर्मी जवान की पहचान अनिल के तौर पर हुई है। इस संबंध में थाना कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि लापता जवान की तलाश में पुलिस जुटी है।

    अनिल बठिंडा कैंट के रेजिडेंटल लाइंस 80 सब एरिया से 21 अगस्त को लापता हुआ था। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर लापता जवान की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। कैंट इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि लापता हुए जवान की पहचान अनिल के तौर पर हुई है।

  • पंजाब : आंगनबाड़ी वर्कर 4 सितंबर को MLA  की कोठी का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    पंजाब : आंगनबाड़ी वर्कर 4 सितंबर को MLA की कोठी का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा राखी पर दिए गए गिफ्ट से आँगनबाड़ी वर्कर न खुश दिखाई दे रहे। वही आँगनबाड़ी वर्करों में अभी भी रोष पाया जा रहा है। क्योंकि सरकार ने सिर्फ खाली पड़ी पोस्टों को भरा है और कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। हमे केंद्र सरकार का भत्ता मिलता है, तो कभी पंजाब सरकार का इसलिए राखी पर हमें उम्मीद थी की सरकार हमारी सारी मांगे पूरी करेगी।

    लेकिन जिले के कर्मचारी अब हम 4 सितंबर को एमएलए की कोठियों का घेराव करेगें। यह जानकारी जिला की अंगानबाड़ी वर्कर यूनियन मोगा जिला की और से एक प्रेस वार्ता के दोरान की।

  • भारत की खराब शुरुआत, 50 से पहले गिरे 3 विकेट 

    भारत की खराब शुरुआत, 50 से पहले गिरे 3 विकेट 

    नई दिल्लीः एशिया कप 2023 में आज (2 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। करीब 4 साल बाद वनडे में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हुई। इससे पहले दोनों टीमें वनडे में 2019 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी और भारत ने तब पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

    टीम इंडिया एशिया कप में अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। भारतीय टीम पहला मैच पाकिस्तान से खेल रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट सिर्फ 48 रन पर खो दिए। अब तक गिरे 3 विकेट में से 2 विकेट शाहीन अफरीदी को जबकि एक विकेट हारिस रऊफ को मिला है। 5वें ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। रोहित ने 22 गेंद पर 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए।

    भारत का पहला विकेट 15 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद विराट कोहली भी चलते बने। उन्हें भी शाहीन ने बोल्ड किया। कोहली ने 7 गेंद पर 4 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने आते ही 2 चौके लगाए, लेकिन वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। अय्यर 9 गेंद पर 14 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार हुए। वहीं एक बार फिर से बारिश ने मैच में खलल डाल दिया है। जिसके कारण एक बार फिर से मैच रोक दिया गया है।

  • पंजाबः एक्टिवा सवार से पर्स छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः एक्टिवा सवार से पर्स छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला ब्लोचा वाली बस्ती के पास से सामने आया है। जहां एक्टिवा पर सवार व्यक्ति से बाइक सवार लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह गली कूचा खुड्ढा बख्श वार्ड नंबर 6 का रहने वाला है। पीड़ित ने कहा कि 31 अगस्त को वह दोपहर को अपने गोदाम से घर एक्टिवा पर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे आए और चलती एक्टिवा से मेरे कुर्ते से पर्स छीनकर फरार हो गए। इस दौरान वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। पीड़ित ने कहा कि पर्स में 6 हजार रुपए, जरूरी दस्तावेज और एटीएम कार्ड मौजूद था। इस दौरान पीड़ित ने लुटेरों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

  • पंजाब :  सिविल अस्पताल में SSP ने की चैकिंग, देखें वीेंडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल में SSP ने की चैकिंग, देखें वीेंडियो

    फिरोजपुर : पंजाब सरकार पंजाब में नशे की रोकथाम और नशे के आदि लोगों के लिए दोबारा नशा छुड़वा कर दोबारा सेहत मंद जीवन की तरफ लाने के लिए नई तैयारी में लग रही है। जिसके चलते एस.एस दीपक हिलोरी ने सिविल अस्पताल में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र की अचंचेत जांच और चैकिंग की। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में सुरक्षा के कैसे इंतज़ाम है और आगे क्या सुधार किया जा सकता है। आने वाले दिनों में प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्रों में भी ये जाँच और चैकिंग की जाएगी।

    इस चैकिंग से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि पंजाब सरकार आने वाले दिनों में नशे की रोकथाम और नशे के आदि नोजवानों के लिए कुछ नया करने जा रही है। वही सिविल अस्पताल के साइकैट्रिस्ट इंचार्ज डॉक्टर ने बताया कि एस.एस.पी फिरोजपुर की और से जाँच की गई की है की सुरक्षा के कैसे इंतज़ाम है और आगे क्या क्या सुधार किए जा सकते है। उन्होंने बताया की रोज़ाना सिविल अस्पताल में 250 के करीब नशे के आदि लोग दवाई लेने आते है और नशा छोड़ने के लिए ओपीडी के लिए भी 250 के करीब लोग सिविल अस्पताल में हमारे पास आ रहे है।

  • जालंधरः नए और पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस सख्त

    जालंधरः नए और पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पुलिस सख्त

    हो सकता है वाहन जब्त, उल्लंघना करने पर लगेगा इतने हजार का जुर्माना  

    जालंधर,ENS: नए और पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। इस दौरान सचिव क्षेत्रीय परिवहन अथॉरिटी बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने लोगों से अपील की है कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का परिवहन विभाग कई बार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का समय दे चुका है। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि राज्य के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश और चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों ने राज्य सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया है और कहा है कि अगर कोई भी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के उनके क्षेत्र में प्रवेश करता है, उस वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

    उन्होंने आगे कहा कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 177 के अनुसार पहली बार निर्देशों का उल्लंघन करने पर 2000 रुपये और बार-बार उल्लंघन करने पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। उन्होंने जिले के वाहन मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने नए एवं पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं।

  • पजाबः पूर्व DSP की अगुवाई में मीटिंग के दौरान हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    पजाबः पूर्व DSP की अगुवाई में मीटिंग के दौरान हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब पुलिस के बहुत से एसे कर्मचारी है जो पिछली सरकारों ने किसी न किसी बहाने उनको नोकरी से सस्पेंड किया गया है। जायदातर वो लोग है जो अपनी किसी मज़बूरी के कारन गैर हाजिर रहे और उनको सस्पेंड कर दिया गया । वही कुछ एसे कर्मचारी है जिन पर आरोप भी लगे वही कई लोग नाजायज तौर पर भी सस्पेंड कर दिए गए। वही इन सस्पेंड किए गए कर्मचारियों को अब यह आशा हुई है कि भगवंत मान सरकार उनकी फरयाद सुन सकती है। उन्हें बहाल कर द्वारा नौकरी पर रख सकती है। पंजाब के अलग अलग जिलों से आए कुछ कर्मचारियों ने साबका डी.एस.पी राजिंदर सिंह आनंद की अगुवाई में एक एहम मीटिंग की। सरकार से गुहार लगाने के लिए पंजाब पुलिस वेल्फयेर एसोसिएशन का उद्घाटन किया गया।

    साबका डी.एस.पी एडवोकेट आनंद ने कहा की पहले भी यह लोग यूनियन बना कर लड़ रहे थे। लेकिन किसी सरकार ने इनकी नहीं सुनी, अब हम को लगता है भगवंत मान सरकार हमारी इस मांग को जरुर पूरा करेगें। क्योंकि भगवंत मान ने जो- जो वायदे किए थे। वह सब पूरे हो रहे है। वह हमारी इस मांग को भी पूरा करेगें।

  • पंजाबः नशे में धुत लुटेरे का वीडियो वायरल, जेब से नशा और इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे में धुत लुटेरे का वीडियो वायरल, जेब से नशा और इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद नशे के मामले सामने आ रहे है। वहीं श्री गुरु नानक कॉलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक चोर नशे में धुत्त चोरी करने के लिए एक घर में घुस गया। जहां उसे लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

    धुनाई की गई तो आरोपी की जेब से पुलिस को नशे की पुड़िया और इंजेक्शन बरामद हुए। मिली जानकारी के अनुसार के अनुसार घटना की सूचना तुरंत एरिया की पुलिस को दी गई थी। मगर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया था। वायरल हुए वीडियो के आधार पर अब पुलिस अधिकारी कह रहे है कि वह आरोपी नशा छ़ुड़ाओं केन्द्र में भर्ती करवाया दिया गया।

  • पंजाबः पुलिस ने 8 फर्जी युवतियों को अकाउंट्स की लिस्ट की जारी, किया खुलासा, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने 8 फर्जी युवतियों को अकाउंट्स की लिस्ट की जारी, किया खुलासा, देखें वीडियो 

    पठानकोटः शहर की पुलिस ने युवतियों के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट को लेकर खुलासा किया है। पुलिस ने 8 फेक युवतियों के सोशल मीडिया अकाउंट की लिस्ट भी जारी की है। पुलिस का कहना है कि भारत पाक बॉर्डर से सटे होना के कारण एरिया काफी संवेदनशील है। देश के युवाओं को अश्लील वीडियो और दूसरे तरहों के ट्रैप में फंसाकर एजेंसियां उन्हें अपने चंगुल में फंसा रही हैं। बड़े पैमाने पर देश के दुश्मन सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

    पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो सावधान होने की जरूरत है। जरूरी नहीं है कि रिक्वेस्ट भेजने वाली लड़की ही हो, वह देश की दुश्मन भी हो सकती है। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि पठानकोट जिला का कई किलोमीटर का एरिया पाकिस्तान की सीमा के साथ लगता है। कुछ ऐसी चीजों को लेकर हमें सतर्क रहने की जरूरत है। फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़कियों की फोटो और नाम लिखकर देश के बच्चों और युवाओं को गुमराह किया जा रहा है।

    पहले वह चैटिंग के जरिए बात आगे बढ़ाते हैं और बाद में वीडियो कॉल करते हैं। बाद में उन्हें पता भी नहीं चलता कि कब उनकी स्क्रीन रिकॉर्ड हो गई। वह ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाते हैं। अश्लील वीडियो कॉल कर ठगने वाला गिरोह सक्रिय अक्सर देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया से लोगों का फोन नंबर लेने के बाद उन्हें अश्लील वीडियो कॉल की जा रही हैं। कॉल में दिखने वाली युवती सामने वाले को भी अश्लीलता के लिए उकसाती है। उनके चंगुल में आने के बाद आरोपी रुपयों की मांग करती है। बदमानी के डर से कुछ लोग रुपए दे देते हैं और पुलिस से शिकायत नहीं करते। इसी कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ने के साथ आरोपियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं।