Blog

  • बंगाणा क्षेत्र में हो रही चोरियों से जनता भयभीत ,पुलिस जांच में जुटी

    बंगाणा क्षेत्र में हो रही चोरियों से जनता भयभीत ,पुलिस जांच में जुटी

    धर्मिक स्थलों से चुराई करीब 800 प्लेट 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा में हर दिन हो रही चोरियों की बजह से जनता में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते दस दिनों में डेढ़ दर्जन धार्मिक स्थलों राधा स्वामी सत्संग घर से लोहे की प्लेट गार्डर व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। और थानाकलां के ककराना के स्वयं सहायता समूह की दुकान से गन्ने के रस को निकालने बाला बेलना भी चोर उड़ा ले गए है।

    बताते चले कि समूर कलां से लेकर लाठियाणी तक, तुतडू से लेकर कोहडरा तक जहाँ भी डेरा बाबा व्यास के सत्संग घरों में निर्माण कार्य प्रगति पर है या फिर ठेकेदारों द्वारा सड़कों रास्तों पर कार्य किया जा रहा है। बीते दस दिनों में करीव 18 अलग अलग जगहों पर शातिरों ने 800 के करीव लोहे की प्लेटें गार्डर व अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। बहीं पीड़ितों ने थाना बंगाणा में चोरियों की प्राथमिकियां भी दर्ज करवाई है। बंगाणा पुलिस ने जांच में कुछ आरोपियों की शिनाख्त भी की है। लेकिन अभी तक इन वारदातों का असली मास्टरमाइंड कौन है।

    वह पुलिस की गिरिफत से बाहर है।  डोहगी के रजत होटल के पास पूर्व प्रधान कुलदीप शर्मा के दस टायर ट्रक के टायर रिम सहित चोरी हुए थे। पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन अभी तक न तो टायर मिले। और न ही टायर चुराने वाला गिरोह। ओर बीते दस दिनों में तो इन शातिरों ने हद कर दी है। और डेढ़ दर्जन अलग अलग जगहों पर चोरियां करके जनता में खूब दहशत फैला दी है। जनता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है। कि आखिर कौन है। जो इन घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस जल्द इन आरोपियों की शिनाख्त करे और इन्हें सलाखों के पीछे धकेले

    चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस रिमांड पर लिया है 

    थाना प्रभारी बंगाणा बाबू राम ने बताया कि चोरी करने वाले चार आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। और उन्होंने ही चोरियां करके दहशत का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पीछे कौन मास्टरमाइंड है। उसकी धड़ पकड़ भी पुलिस ने तेज़ कर दी है। 
     

  • कुरियाला में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 

    कुरियाला में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव कुरियाला में एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा हैं। मृतक चालक की पहचान अतुल शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी कुरियाला के रूप में हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं। कुरियाला गांव में अतुल शर्मा की मौत के बाद शोक की लहर हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना के तहत पड़ते गांव कुरियाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां ट्रैक्टर पलटने से 38 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अतुल शर्मा सुबह ट्रैक्टर ट्राली में रेत भर कर गांव की चढ़ाई चढ़ रहा था। चढ़ाई तीखी होने की वजह से अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक ट्राली के बीच फंस गया। चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अचेत अवस्था में बाहर निकालकर ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की गर्दन टूट गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में गरमाई सियासत?

    पंजाबः राज्यपाल और सीएम मान में गरमाई सियासत?

    चंडीगढ़ः पंजाब में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत के बीच एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। राज्यपाल में सीएम मान द्वारा सिंगापुर भेजे अध्यापकों के चयन को लेकर सीएम मान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सीएम मान से सिंगापुर भेजे गए अध्यापकों के चयन को लेकर सवाल पूछे है। इस दौरान उन्होंने पत्र में कहा है कि अगर 15 दिनों में सवालों का जवाब नहीं मिला तो वह कानूनी सलाह लेंगे।

    वहीं कुलदीप चाहल की प्रमोशन को लेकर भी राज्यपाल ने सीएम पर सवाल खड़े किए है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई चल रही थी उन्हें आपने प्रमोशन किस आधार पर दी है। इसी के साथ चेयरमैन की नियुक्तियों पर राज्यपाल में सवाल उठाए है। बता दें कि सीएम मान और राज्यपाल में पहली बार तकरार देखने को नहीं मिल रही है। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच तकरार देखने को मिल चुकी है। 

  • बुलेट तां रखेया पटाखे पौण नु…

    बुलेट तां रखेया पटाखे पौण नु…

    हरोली पुलिस ने खुलवाए बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर 

    ऊना/ सुशील पंडित :  हरोली पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की पालना ना   वाले चालको पर शिकंजा कसा।  ध्यान रहे कि हरोली पुलिस आजकल अच्छे खासे एक्टिव मोड मे नजर आ रही है व हर गलत गतिविधि पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने हरोली, पंडोगा, टाहलीवाल मे विभिन्न स्थानों पर नाकावंदी करते हुए 4 बुलेट मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाए तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल को जब्त भी कर लिया। 
    हरोली थाना प्रभारी सुनील साख्यांन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक नियमों के दायरे मे ही आम जनता व खासकर युवकों को बाईक या स्कूटर चलाना चाहिए । बहुत से युवक बुलेट मोटरसाइकिल चलाना शौक समझते है तथा ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर वुलेट मोटरसाइकिल में पटाखे बजाने वाला साइलेंसर लगवा कर उसको स्पीड से चलाने का शौक रखते है ।कानून की धज्जियां उड़ानें वाले चालकों को पहले समझा कर ,बता कर व कानून सिखाकर कार्यवाही की जा रही है। न मानने पर पुलिस का डंडा भी चलेगा व सख्त से सख्त कार्यवाही भी होगी । किसी भी सूरत मे हुड़दंगियों को नही वक्शा जायेगा । स्कूल व कालेजों के नजदीक सिविल मे पुलिस का पहरा शुरू किया गया है ताकि असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखी जा सके व किसी भी वहन या वेटी को कोई परेशान न कर पाए।
  • बददी एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास, असफल रहे चोर

    बददी एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास, असफल रहे चोर

    सरिया काट बैंक में दाखिल हुए चोर

    बद्दी/ सचिन बैंसल :  बद्दी के साई रोड पर स्तिथ ऐक्सिस बैंक में बीती रात चोरो ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह अपने इरादो में सफल नहीं हो पाए। चोर दीवार से सरिया काट कर अंदर घुसे लेकिन चेस्ट नहीं तोड़ पाए। लेकिन चोरों ने बैंक से सीसीटीवी कैमरे जरूर तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

    पुलिस के अनुसार बीती रात बद्दी स्थित ऐक्सिस बैंक की पीछे की दीवार के रोशनदार से सरिया काट कर चोर बैंक के अंदर घुसे। चोरों ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चोरों ने बैंक के अंदर चेस्ट तोडऩे का प्रयास किया लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाए और बिना कुछ चुराए वापस चले गए। सोमवर सुबह जब बैंक के प्रंबधक राहुल कपूर आए तो उन्होंने देखा कि बैंक में सामान  बिखरा पड़ा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए है। बैंक की सिलिंग का कुछ हिस्सा टूट कर जमीन पर पड़ा हुआ था। लेकिन जब बैंक प्रबंधक  ने अपने कैश आदि चैक किया तो सब ठीकठाक था। 

    बाद में पिछले दीवार से रोशनदान का सरिया कटा हुआ पाया गया जिससे अंदाजा लगाया गया कि चोर इसी रोशन दान से बैंक के अंदर घुसे थे। बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रियंक गुप्ता और थाना प्रभारी राकेश राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बैंक में चोर ने चोरी करने का प्रयास किया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक के  ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

  • NRI से लूट के मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 3 गिरफ्तार, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    NRI से लूट के मामले की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 3 गिरफ्तार, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    जालंधर/वरुणः पुलिस ने एनआरआई गुरशरण सिंह और उसकी पत्नी से लूट के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस घटना में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, इस घटना को अंजाम देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि उनके घर के सदस्य थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि जगतार उर्फ लाडा मौके से फरार हो गया। डीएसपी करतारपुर सुरिंदर धोगड़ी ने बताया कि बेटे ने ही षड्यंत्र रचकर विदेश जा रहे अपने एनआरआई बाप को लूट का शिकार बना लिया। बेटा एनआरआई बाप से पैसे की मांग कर रहा था। लेकिन जब बाप ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने लूट का सारा ड्रामा रच डाला। लूट में उसने एनआरआई की गाड़ी को चला रहे ड्राइवर को भी अपनी साजिश में शामिल कर रखा था। एनआरआई गुरशरण सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी निवासी काजीबाग (सुल्तानपुर, कपूरथला) ने 14 साल पहले फिरोजपुर के घल्ल खुर्द की रहने वाली सुखदीप कौर से शादी करवाई थी।

    सुखदीप कौर की भी यह दूसरी शादी थी। सुखदीप कौर का पहली शादी से एक लड़का रणदीप सिंह उर्फ दीप पुत्र सुखतेज सिंह है। दीप भी काजी बाग में ही पंछी वाली गली में रहता है। दीप ने कनाडा से भारत आने पर एनआरआई गुरशरण सिंह से पैसे मांगे थे। लेकिन गुरशरण पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद दीप ने अपने चार साथियों अमनदीप उर्फ अमना निवासी घल्ल खुर्द फिरोजपुर, बेअंत सिंह निवासी बधनी जैमल सिंह, कुलगड़ी फिरोजपुर, जगतार उर्फ लाडा निवासी लाहुके खुर्द फिरोजपुर और कार के चालक संदीप सिंह के साथ लूट की साजिश रची थी। एनआरआई गुरशरण सिंह अपनी पहली पत्नी संदीप कौर के साथ कनाडा से भारत आया था। गुरशरण के दत्तक पुत्र ने गुरशरण की कार चलाने वाले चालक संदीप सिंह से सेटिंग की। सेंटिंग के बाद गाड़ी में जीपीएस सिस्टम फिट करवाया।

    जब गुरशरण अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से फ्लाइट लेने के लिए घर से कार में निकले तो मंड में सुनसान इलाके में दीप ने जीपीएस से कार बंद कर दी। इसके बाद दीप और उसके साथी हाथों में तेजधार हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। सभी ने एनआरआई गुरशरण सिंह और उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों और लोहे की राड के साथ हमला कर कर दिया। जब दोनों बेहोश हो गए तो दीप और उसके साथी गुरशरण की कीमती सामान, ग्रीन कार्ड पापसोर्ट, 1400 डालर, सोने का कड़ा, तीन सोने की अंगूठियां छीन कर कर ले गए। डीएसपी धोगड़ी ने बताया कि मामले की तफतीश के दौरान उन्होंने पहले दीप को काबू किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दीप ने सारी कहानी उन्हें बताई। इसके बाद पुलिस ने संदीप, बेअंत और अमना को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जगतार उर्फ लाडा मौके से फरार हो गया है। जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • गोल्डन वैली स्कूल के बच्चों ने पेश किये हुनर

    गोल्डन वैली स्कूल के बच्चों ने पेश किये हुनर

    अपनी प्रतिभाओ को किया अभिभावकों के सामने प्रस्तुत

    बददी/ सचिन बैंसल : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बददी के प्रांगण में नौनिहालों ने अपनी ज्ञान व प्रतिभा का जलवा दिखाया है। विभिन्न विषयों में बच्चों ने वर्ष भर में जो ज्ञान का संग्रह किया था उसका बहुत ही सुंदर रूप से अपने अभिभावकों एवं मित्रों के सामने प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें उन बच्चों ने सभी विषयों जैसे हिंदी ,अंग्रेजी ,सामाजिक विज्ञान एवं गणित, विज्ञान, कंप्यूटर उपविषयों को मॉडल चार्ट एवं श्यामपट्ट का प्रयोग करते हुए प्रदर्शित किया ।

    इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक भजन सिंह, निर्देशक रुपिंदर कौर कंग एवं प्रधानाचार्य रुचि दुबे के द्वारा शिरकत की गई । सभी अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन समिति की इस कार्यप्रणाली की बहुत प्रशंसा की। स्कूल प्रबंधक भजन सिंह ने अध्यापकों और बच्चों के इस कार्य की बहुत प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार अग्रसर रहने के लिए प्रोत्साहित किया ।
  • श्रीमद्भगवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष आदि कथाओं का वर्णन किया

    श्रीमद्भगवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष आदि कथाओं का वर्णन किया

    बाबा बाल जी आश्रम में चल रहे विराट धार्मिक महाकुंभ का हुआ समापन

    ऊना/ सुशील पंडित : श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी की अध्यक्षता में हो रहे विराट महासम्मेलन का आज समापन हुआ। वहीं आज सुबह के सत्र में बाबा बाल जी ने माघ महत्तम की कथा सुनाई उसके बाद 10:00 वृंदावन से पधारे ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। सुदामा जी जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते ।

    गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौङकर बाहर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते । उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है।

    श्री कृष्ण निज सिंघासन पर विठाकर सुदामा जी के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से अपने यहां महल बना पाते हैं लेकिन सुदामा जी अपनी फूंस की बनी कुटिया में रहकर भगवान का सुमिरन करते हैं। अगले प्रसंग में शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को प्रस्थान करते हैं। इसी के साथ कथा का विराम हो गया। भगवान की मंगल आरती के साथ कथा समापन की ओर बढ़ी। वही आज की कथा में सरबजोत वैंस मंत्री पंजाब सरकार भी बाबा बाल जी आश्रम पहुंचे और बाबा बाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    बाबा बाल जी आश्रम मंदिर प्रांगण में ही चल रही रासलीला सायं तक सुंदर चित्रण के साथ प्रस्तुत की गई मंदिर प्रांगण में बैठे श्रद्धालुओं ने बाबा बाल जी आश्रम में 13 दिन से चल रहे विराट धार्मिक महाकुंभ में अपने जीवन को धन्य किया।

  • जालंधरः शादी में दहशत फैलाने जा रहे 2 व्यक्ति हथियारों सहित गिरफ्तार, अमेरिका से मिली थी सुपारी

    जालंधरः शादी में दहशत फैलाने जा रहे 2 व्यक्ति हथियारों सहित गिरफ्तार, अमेरिका से मिली थी सुपारी

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने शादी समारोह में दहशत फैलाने जा रहे 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इमनप्रीत सिंह उर्फ इमन पुत्र रशपाल सिंह निवासी जस्सोवाल (माहिलपुर, होशियारपुर) और राजेश कुमार उर्फ बंटा पुत्र पवन कुमार निवासी गांव ठाणा (गढ़शंकर, होशियारपुर) के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी स्वर्ण दीप सिंह ने बताया पुलिस चौक दोसांझ कलां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह अपने स्टाफ के साथ अनिहर गेट के पास गश्त पर थे।

    इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि 2 युवक जिन्होंने मुंह बांधे हुए हैं उनके पास पिस्तौल हैं और वह ढंडबाड़ गांव की तरफ जाने वाली नहर के साथ-साथ सड़क पर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने बाइक भगानी शुरू कर दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की है।

    पूछताछ में दोनों ने माना कि उन्हें कुक्कड़ मजारा (गढ़शंकर, होशियारपुर) के अमेरिका में रहते जसकरणवीर सिंह उर्फ कन्नू पुत्र जोगिंदर सिंह ने दहशत मचाने के लिए एक लाख रुपया अमेरिका से भेजा था। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी पेशेवर मुजरिम हैं। पैसे लेकर मारपीट करना दहशत फैलाना इसका धंधा है। इमनप्रीत सिंह पर होशियारपुर के विभिन्न थानों में मारपीट से लेकर इरादा कत्ल के तीन मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश उर्फ बंटा पर होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ में मारपीट, इरादा कत्ल और जेल में भी मारपीट करने के मामले दर्ज हैं। दोनों सभी मामलों में भगौड़े भी हैं।

  • चताड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम, रिघ ओर मैरिज पैलेस का भी होगा निर्माण:देवेन्द्र भुट्टो 

    चताड़ा में बनेगा मिनी स्टेडियम, रिघ ओर मैरिज पैलेस का भी होगा निर्माण:देवेन्द्र भुट्टो 

    जल्द चलेगा प्रशासन जनता के द्वारा कार्यक्रम,घर द्वार जनता की समस्याओं का होगा हल

    ऊना सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के पंचायत चताड़ा में 38 कनाल भूमि पर मिनी स्टेडियम का निर्माण चताड़ा पंचायत के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए रिघ, मैरिज पैलेस ओर गांवों के लिए सड़के ओर रास्तों का बहुत जल्द निर्माण होगा। और विधिवत ओर चरणबद्ध तरीके के साथ बिकास को गति दी जाएगी। यह बातें विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने चताड़ा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कहे। 
    भुट्टो ने कहा कि स्थानीय प्रधान द्वारा बताया गया कि यहां पर 38 कनाल के करीब सरकारी भूमि है। उस पर हम युवाओं के लिए खेल मैदान का निर्माण करवाएंगे। जिसमे कबड्डी बॉलीबॉल बेडमिंटन जिम का विशेष प्रावधान होगा। विधायक ने कहा कि उक्त पंचायत्त में पानी सड़क और रास्तों की ज्यादा समस्या है। उसमें सुधार किया जायेगा,रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, प्रधान नीलम ठाकुर,विनय राणा,हर्ष, विपिन शर्मा,दीपक बग्गा,बिनोद फौजी एसडीएम, खण्ड बिकास अधिकारी,जल शक्ति विभाग के एसडीओ,बिजली विभाग के एसडीओ,कृषि विभाग के अधिकारी अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।