Blog

  • Vigilance ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ़्तार

    Vigilance ने रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार को ख़त्म करने के मकसद से चलाई गई मुहिम के दौरान आज कार्यालय ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफ़सर, गुरूहरसहाए, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात पटवारी सुखबीर सिंह को 6000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को सरपंच मनप्रीत सिंह और हरचरण सिंह, निवासी गाँव कोहर सिंह वाला, तहसील गुरूहरसहाए की शिकायत पर गिरफ़्तार किया है।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया कि उक्त पटवारी एक अदालती मुकदमे में सहायता करने के बदले 12,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा था, परन्तु सौदा 7500 रुपए में तय हुआ। उसने आगे बताया कि दोषी पटवारी पहले ही 1500 रुपए ले चुका है और अब बाकी 6000 रुपए की माँग कर रहा है।

    इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत फिऱोज़पुर रेंज से विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 6000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और उसके पास से रिश्वत के पैसे दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में बरामद कर लिए। उन्होंने बताया कि मुलजि़म के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है।

  • अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर साँसद स्वास्थ्य सेवा टीम ने जिला ऊना मे किया लोगों को जागरूक

    अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर साँसद स्वास्थ्य सेवा टीम ने जिला ऊना मे किया लोगों को जागरूक

    103 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं 42 की रक्त जांच की

    ऊना/सुशील पंडित : अंतरराष्ट्रीय एपिलेप्सी दिवस जिसे हम मिर्गी के नाम से जानते हैं हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 13 फरवरी को मनाया गया | प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने मिर्गी (एपिलेप्सी) के बारे में जागरुकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को बीमारी, इसके लक्षण और निवारक उपायों के बारे में बताने के कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, चिंतपूर्णी व हरोली में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

    जागरूकता शिविर के दौरान डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया की (एपिलेप्सी) मिर्गी सेंट्रल नर्वस सिस्टम में होने वाली एक समस्या है जिसमें मस्तिष्क की गतिविधि असामान्य हो जाती है, जिसके कारण  दौरे पड़ने लगते हैं। ये दौरे आमतौर पर असामान्य व्यवहार के अलग-अलग चरण होते हैं जिनमें जागरुकता की कमी, बेहोशी और झनझनाहट जैसी समस्या शामिल हो सकती है। 

    मिर्गी जेनेटिक डिसऑर्डर या फिर दिमाग में चोट के कारण होती है और यह मस्तिष्क के असामान्य व्यवहार का कारण बन जाती है।(एपिलेप्सी) मिर्गी को दौरा पड़ने के रूप में भी जाना जाता है और यह एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। इस स्थिति के तहत, मस्तिष्क में कुछ इलेक्ट्रिक गतिविधियां होती हैं जिससे बार-बार दौरे पड़ते हैं। डॉक्टरों ने यह भी बताया की एक आँकड़े के मुताबिक दुनिया भर में करीब 65 मिलियन से अधिक लोग मिर्गी से पीड़ित हैं। आज भी इसे समाज के लिए एक कलंक के रूप में देखा जाता है। इसलिए, लोगों को मिर्गी के बारे में शिक्षित करने और ऐसे रोगियों की बेहतर देखभाल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाया जाता है।

    साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम ने डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे गांव एवं ग्राम पंचायत रामपुर में, हरोली टीम (प्रीति,रुचि,रोहित) ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे गाँव एवं ग्राम पंचायत बाथड़ी मे स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया | चिंतपूर्णी टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव एवं ग्राम पंचायत अंदोरा मे जनता के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव एवं ग्राम पंचायत अंबोआ मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं लोगों की रक्तजांच भी की | 

     विभिन स्वास्थ्य शिविरों मे 103 लोगों  के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं 42 लोगों की रक्त जांच भी की गई | इन शिविरों  के दौरान खास तौर पर बजुर्गों, बच्चों व महिलाओ के स्वास्थ्य की जांच की एवं मिर्गी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया | इन शिविरों  के दौरान  मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी नि:शुल्क किया । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा अस्पताल हर घर, हर द्वार सुविधा के तहत यह स्वास्थ्य सुविधा जनता को निःशुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है , उचित उपचार एवं नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी मरीजों को निशुल्क किया गया ।

  • पंजाबः महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर SHO पर लगाए गंभीर आरोप

    पंजाबः महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर SHO पर लगाए गंभीर आरोप

    मानसाः महिला की मौत के मामले में रेलवे पुलिस मनसा ने ट्रैफिक पुलिस मानसा में तैनात एक थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, जिले में 30 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उक्त महिला किराये के कमरे में रहती थी।

    मिली जानकारी के अनुसार मतृक महिला के पति की मौत हो चुकी थी और अब वह थानेदार बिकर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वहीं घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक महिला ने थानेदार बिकर सिंह पर मानसिक और शारिरिक शोषण के लगाए आरोप है। जबकि मृतक महिला के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि अमनदीप कौर की हत्या की गई है।

  • सीएम मान के हलके में स्कूल वाहनों पर पुलिस का एक्शन, काटे चालान

    सीएम मान के हलके में स्कूल वाहनों पर पुलिस का एक्शन, काटे चालान

    संगरूरः पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के हलके में पुलिस ने स्कूल वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की। डिप्टी कमिशनर जतिंदर जोरवाल के दिशा निर्देशों पर सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण डॉ. सुरक्षित स्कूल वाहन नीति एवं जिला सड़क सुरक्षा के तहत विनीत कुमार द्वारा धूरी में वाहनों की औचक चैकिंग की गई। इस मौके पर सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले तीन स्कूली वाहनों और तीन सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने पर अलग-अलग चालान काटे गए।

    इस अवसर पर आरटीए डॉ. विनीत कुमार ने कहा कि यातायात नियमों को पारदर्शी बनाने के लिए समय-समय पर वाहन के दस्तावेज, चालकों और बस कंडक्टरों के लाइसेंस की जांच की जा रही है ताकि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन न करे। जांच के दौरान उन सभी वाहन चालकों को भविष्य में सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों की लगातार चेकिंग की जाती है और 15 साल से पुराने वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बसों, कारों व ट्रक आपरेटरों के मालिकों से आग्रह किया कि वे अपने वाहन के दस्तावेज पूरे रखें।

  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस चौक पर लगाई गई 15 फीट ऊंची ई साइकिल, देखें वीडियो

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस चौक पर लगाई गई 15 फीट ऊंची ई साइकिल, देखें वीडियो

    4 महीने में तैयार की गई ढाई टन की यह साइकिल

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस): द सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को साफ सुथरा, वेल प्लेनेड कायदे कानून की पालना करने वाले शहर के नाम से जाना जाता है और यह शहर कई बार सफाई के मामले में अपना परचम लहरा चुका है। इस शहर में कई जगहों को उनके चौकों के नाम से भी जाना जाता है। जैसे कि स्टेडियम चौक मटका चौक किसान भवन चौक और अब चंडीगढ़ में एक और नया चौक बनने जा रहा है। इस चौक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की ई साइकिल बनाकर ऐसे सेक्टर 50 और सेक्टर 49 मैं बड़े चौक पर लगा दिया गया है। फिलहाल अभी स्टाफ की रखरखाव तैयार किया जा रहा है। 

    स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट ई साइकिल को बनाने वाले कलासगर के विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर  साइकिल को 4 महीने में तैयार किया यह साइकिल 15 फीट ऊंची और इसका भार ढाई टन बताया जा रहा है। साइकिल को बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें कबाड़ की वस्तुएं दी गई और इस चैलेंज को उन्होंने स्वीकार करते हुए स्ट्रीट पोल , हाई सिस्टम टैंक पाइप से चिमटा बनाया, केबल पाइप रोले , स्क्रैप टुकड़े , ड्रेसिंग पॉट , वेल्डिंग पेंटिंग कर इसे तैयार किया गया।

    स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के चलते ई साइकिल बनने के बाद अब साइकिल को प्रशासन द्वारा चौक पर रखवा दिया गया है हालांकि इस साइकिल को चौक के बीच में लगने के बाद आने जाने वाले लोग इसे देखते है और कुछ नहीं तो इसे साइकिल चौक का नाम भी देना शुरू कर दिया है। विजयपाल गोयल और महेंद्र पाल कौर की मेहनत को देख दोनों खुशी से फूले नहीं समा रहे क्योंकि प्रशासन द्वारा दिए गए इस चलो देखो इन दोनों ने बखूबी पूरा कर प्रशासन को बता दिया है कि अगर इंसान अपनी मेहनत और लगन से कुछ भी कर सकता है।

  • एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाइजीरियन को हेरोइन सहित किया काबू 

    एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाइजीरियन को हेरोइन सहित किया काबू 

    पंचकूला ( अजीत झा ) : एंटी नारकोटिक्सल सेल नें नाइजीरियन हेरोइन तस्कर को 15.56 ग्राम सहित किया काबू। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचकूला में नशे की रोकथाम व नशा तस्करो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु एंटी नारकोटिक्स सेल स्थापित किया गया था। जिस सेल का नेतृत्व उपनि सुरेन्द्र पाल सिंह किया जा रहा है। जिसके नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कल दिनांक 12 फरवरी को अवैध नशीला पदार्थ हैरोईन 15.56 ग्राम सहित नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान नोशू एसेजोमा उर्फ अमेका पुत्र अवाशकाचुक वासी अडेयेमी नाईजेरिया हाल गोल्डन काम्पलेक्श जिला अम्बाला उम्र 29 साल के रुप में हुई। जानकारी के मुताबिक दिनांक 09.02.2023 को एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें अमरटैक्स शोरुम के पास से एक व्यकित सूरजपाल सिहं उर्फ रोबिन पुत्र भूपेन्द्र सिहं वासी मुल्तानी कालौनी सिरसा हाल किरायेदार जीरकपुर मोहाली उम्र 34 साल को अवैध नशीला पदार्थ 8.78 ग्राम हेरोईन सहित गिरफ्तार किया गया था। जिस व्यकित के खिलाफ थाना सेक्टर 20 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को पेश अदालत 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

    जो आरोपी नें पुछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह यह नशीला पदार्थ उपरोक्त आरोपी नाइजेरियन के पास से खरीद कर लाया था। जो नाइजीरियन व्यकित दिल्ली से हेरोइन लाकर यहा पर आसपास क्षेत्र में सप्लाई करता है जिस बारे सूचना प्राप्त एटीं नारकोटिक्स सेल की टीम नें कल दिनांक 12 फरवरी को नशीला पदार्थ हेरोइन 15.56 ग्राम सहित काबू किया। नाईजेरियन आरोपी नें बताया कि वह मुलाना (अम्बाला) स्थित कॉलेज में बी-फार्म की पढाई कर रहा है और वह बराडा में किराए पर रह कर नशीला पदार्थ हेरोइन की सप्लाई करता है। जिस आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल नें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि इस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की नई योजनाओं का किया व्याख्यान 

    पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की नई योजनाओं का किया व्याख्यान 

    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष व फेस्टिवल ग्रांट बारे दी जानकारी

    ऊना/ सुशील पंडित : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत डंगोली व ग्राम पंचायत जबेहड़ में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को मुहैया करवाई।

    कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही 101 करोड़ रूपये की धन राशि से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष स्थापित किया। सुख-आश्रय कोष के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जरूरतमंद बच्चों व निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बडे़-बडे़ शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईआईटी, आईआईएम, पोलिटैक्टिनक, नर्सिंग एवं डिग्री काॅलेजों में प्रवेश पाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक खर्च वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें जेब खर्च के रूप् में 4 हज़ार रूपये दिए जाएंगे।

    इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धाश्रमों, बाल संरक्षण संस्थानों, नारी सेवा सदन, शक्ति सदन और विशेष गृहों में रहने वालों के लिए फेस्टिवल ग्रांट भी आरंभ की है। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि फेस्टिवल ग्रांट यानि त्यौहार अनुदान के माध्यम से लोहड़ी, मकर सक्रांति, होली सहित अन्य त्यौहार मनाने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रूपये प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा ताकि सभी लोग त्यौहारों को सम्मानपूर्वक धूम-धाम से मना सकें।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंत्रीमंडल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करके राज्य के 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।

    इस अवसर पर डंगोली की प्रधान कंचन रानी, वार्ड सदस्य नरेश, जसविंदर कौर, रविंद्र कौर, सतविंदर कौर, रूचि, रजनी, कश्मीर कौर और जबेहड़ के प्रधान शिव कुमार शर्मा, उप प्रधान विजय चोपड़ा, वार्ड सदस्य ऊषा, रेखा व जोगिंद्र पाल सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Cow Boy Radio Club ने 8वीं सालगिराह पर सेक्टर 9 में लगाया लंगर, देखें वीडियो

    Cow Boy Radio Club ने 8वीं सालगिराह पर सेक्टर 9 में लगाया लंगर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झा : काऊ बॉय क्लब की 8 वीं सालगिरह  पर क्लब की ओर से  सेक्टर 9 में  लंगर वितरण किया गया। इस मौके पर प्यारे लाल, मनोज जैन, मनवीर कैरल, कांग्रेस पार्षद सचिन गालव, करण खुराना, दीपक कैरल, हरियाणा युथ कांग्रेस के महासचिव प्रदीप गुज्जर, आकाश राणा आदि उपस्थित रहे। मनोज जैन एवं क्लब के एमडी मनवीर कैरल ने कहा क्लब पिछले 8 साल से सुचारु रूप से चल रहा हैं।

    हर साल समाज सेवा कार्यों में योगदान कर जैसे गरीब लड़कियों की शादी करना, खाना वितरण करना आदि ऐसे कार्य कर सालगिराह मनाते हैं। जैन ने समाजसेवी संस्थाओ से कहा कि समाज के उत्थान में वह भी अपना अहम योगदान दे रहे ताकि किसी जरूरतमंद कि मदद हो सके। कांग्रेस पार्षद सचिन गालव ने कहा काऊ बॉय क्लब समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहता हैं। पीजीआई में कैंसर मरीजों को खाना पहुंचाना या फिर जरुरतमंदो की मदद करना ही इस क्लब के संचालकों का अहम लक्ष्य रहा है।

  • रायपुर स्कूल के बच्चों ने देखा इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट

    रायपुर स्कूल के बच्चों ने देखा इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के बच्चे  स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में व्यवसायिक औद्योगिक शिक्षण भ्रमण पर निकले । ऑटोमोवाइल संकाय के 47 बच्चे अपने अध्यापकों  संजय कुमार,  विकास बंगा  के साथ एक दिन के औद्योगिक भ्रमण पर सोलन जिला के बद्दी में स्थित इंडो फार्म ट्रैक्टर प्लांट में पहुंचे। हिमाचल के जिला सोलन में स्थित बद्दी औद्योगिक क्षेत्र न केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।

    बच्चों ने विशाल क्षेत्र में फैले इंडो फार्म ट्रैक्टर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इंडो फार्म कंपनी के कर्मचारी  हरजीत सिंह ने बताया कि यहां प्रतिदिन लगभग 25 ट्रेक्टर बनकर तैयार होते हैं। ट्रैक्टर निर्माण असेंबली लाइन से जुड़ी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यहां कच्चे माल से लेकर पूर्ण ट्रैक्टर का उत्पादन एक ही प्लांट में किया जाता है। बच्चों ने फैक्टरी का वेयरहाउस, रिसर्च और डेवलपमेंट यूनिट, मेन प्रोडक्शन लाइन, असेंबली लाइन  व फिनिशिंग एरिया का निरीक्षण किया। इतना बड़ा उद्योग देखकर बच्चे आश्चर्यचकित भी थे और उत्साहित भी।

    प्रधानाचार्य  नरदेव सिंह राणा ने जानकारी दी इस तरह के व्यवसायिक शिक्षण भ्रमण से बच्चों को अच्छा एक्सपोजर मिलता है और उन्हें अपना कैरियर चुनने में भी दिशा मिलती है। गौरतलब है कि रायपुर विद्यालय में ऑटोमोबाइल और टूरिज्म में लगभग 90 बच्चे वर्तमान में पढ़ रहे हैं। इससे पहले भी बच्चों के व्यवसायिक औद्योगिक टूर विभिन्न स्थानों पर लगते रहे हैं जिनका सारा श्रेय प्रधानाचार्य व उनके अनुभवी अध्यापकों को जाता है।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू में सोमवार को  वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में  बाथू गांव की प्रधान सुरेखा  राणा  व उनकी पंचायत ने  शिरकित की जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ   दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होंने  रिपोर्ट में प्रधान के समक्ष कुछ मांगों को भी रखा तथा पाठशाला की गतिविधियों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया तथा पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार बेकार सम्मानित किया स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें गिद्दा भंगड़ा और देशभक्ति के गाने मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

    प्रधान सुरेखा राणा ने संबोधन करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की और अपने से बड़ों को इज्जत करने के लिए भी प्रेरित किया उन्होंने बच्चों को कम से कम मोबाइल इस्तेमाल करने और बुरी आदतों से बचने की सलाह दी तथा कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और अधिक अच्छा बनाने की जरूरत है जिससे  सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या और बढ़ेगी । प्रधान सुरेखा राणा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बच्चों को 11 सो रुपए प्रोत्साहन दिया तथा स्कूल के लिए ₹11000 अलग से धनराशि दी और आश्वासन दिया कि स्कूल की ओर से रखी गई मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

    इस मौके पर गांव प्रधान सुरेखा राणा  समस्त वार्ड सद्स्य, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री के मैनेजर संदीप राठौर, बीडीसी मेंबर पुष्पा देवी, राम लुभाया, विपन राणा, हैप्पी राणा, बचन चेची जस संधू गोविंद राजपूत, के अलावा गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे!