Blog

  • इस विज्ञापन के कारण कनाडा पर भड़के Donald Trump, एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की दी धमकी

    इस विज्ञापन के कारण कनाडा पर भड़के Donald Trump, एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की दी धमकी

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक व्यापार रुख के साथ हलचल मचा दी है। ट्रंप ने कनाडा को चेतावनी दी है कि यदि ओंटारियो प्रांत में जो अमेरिकी-विरोधी शुल्क विज्ञापन चलाया जा रहा है उसे हटाया नहीं गया तो वह कनाडाई आयात पर 10% एक्स्ट्रा शुल्क लगा देंगे। ट्रंप ने शनिवार को एयर फोर्स वन से मलेशिया के लिए रवाना होते समय अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – उनका विज्ञापन झूठ पर आधारित है। इसे तुरंत हटा देना चाहिए था लेकिन उन्होंने वर्ल्ड सीरीज के दौरान इसे प्रसारित किया गया। इसलिए मैं कनाडा पर इस समय लग रहे शुल्क में 10% की बढ़ोतरी कर रहा हूं।

    इस विज्ञापन के चलते हुए विवाद

    कनाडा के ओंटारियो प्रांत में प्रसारित किए गए विज्ञापन में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्कों का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी शुल्क नीति की आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा कि यह कदम अमेरिकी विरोधी और शत्रूतापूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। ऐसे में कनाडा के साथ अब व्यापार वार्ता खत्म कर दी जाएगी। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने बयान जारी कर बताया कि यह विज्ञापन हफ्ते के अंत के बाद हटा दिया जाएगा लेकिन वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान इसको दिखाया गया जिससे मामला बिगड़ गया।

    कनाडा पर पहले ही लगा है भारी शुल्क

    बता दें कि ट्रंप प्रशासन की ओर से पहले ही कनाडाई उत्पादों पर 35% तक शुल्क लगा चुका है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इन शुल्कों को कम करने के लिए वार्ता शुरु भी की थी लेकिन ट्रंप की इस नई घोषणा के बाद दोनों देशों में तनाव फिर बढ़ गया है। कनाडा के तीन-चौथाई से ज्यादा निर्यात अमेरिका को जाता है। इसमें हर दिन करीबन 3.6 करीब कनाडाई डॉलर मूल्क के माल और सेवाएं सीम पार करती हैं। ऐसे में ट्रंप के द्वारा लगाए गए नए शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था को गहरा झटका लगेगा। व्हाइट हाउस ने यह साफ नहीं किया है कि यह 10% अतिरिक्त शुल्क कब लागू होगा और किन वस्तुओं पर इसका असर होगा।

    विज्ञापन पूरी तरह से झूठ है

    ट्रंप ने यह भी कहा है कि विज्ञापन में रीगन का रुख गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि – रीगन अमेरिका के हितों की रक्षा के पक्षधर थे लेकिन इस विज्ञापन में उन्हें शुल्क विरोधी दिखा दिया गया है जो पूरी तरह से झूठ है।
  • Punjab News: प्रशासन की लापरवाही, बीच सड़क खुले सीवरेज में गिरा मासूम, देखें CCTV

    Punjab News: प्रशासन की लापरवाही, बीच सड़क खुले सीवरेज में गिरा मासूम, देखें CCTV

    लुधियानाः जागीरपुर रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दशमपिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल से महज कुछ कदम की दूरी पर खुले सीवरेज में एक मासूम बच्चा गिर था। आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ और हिम्मत ने बच्चे की जान बचा ली। घटना की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट और काली निक्कर पहने एक छोटा बच्चा हाथ में कुछ लिए सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को देखता हुआ आगे बढ़ रहा था। उसे अंदाजा नहीं था कि ठीक उसके रास्ते में एक खुला सीवरेज मैनहोल है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਸੀਵਰੇਜ ਮੈਨਹੋਲ ਕਾਰਨ ਬੱਚਾ ਡਿੱਗਿਆ

    अचानक वह बच्चा गहरे गटर में जा गिरा। पास से गुजर रहे एक साइकिल सवार बच्चे ने जब बच्चे की गिरने की आवाज सुनी, तो उसने तुरंत शोर मचाया। कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और बिना देर किए बच्चे को हाथों से पकड़कर बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद बच्चा पूरी तरह सहम गया था, लेकिन उसकी जान बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।

    उन्होंने नगर निगम और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि इलाके में कई जगहों पर सीवरेज के ढक्कन खुले पड़े हैं और बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि कॉलोनी के सभी खुले सीवरेज तुरंत बंद किए जाएं और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Weekend Ka Vaar: एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंचे Mika-Sonakshi, घरवालों के साथ की जमकर मस्ती

    Weekend Ka Vaar: एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने पहुंचे Mika-Sonakshi, घरवालों के साथ की जमकर मस्ती

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में रविवार का एपिसोड बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। शो में मस्ती-मजाक के साथ-साथ घरवालों का एंटरटेनमेंट भी होगा। बीते दिन यहां सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी वहीं आज के एपिसोड में वो अपने खास अंदाज के साथ फन एलीमेंट एड करते हुए नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज के एपिसोड में सलमान का साथ देने के लिए मीका सिंह और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आ रही हैं। शो में सलमान के साथ मीका और सोनाक्षी को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

    बतौर गेस्ट पहुंचे मीका सिंह

    मीका सिंह शो में अपना गाना प्रमोट करने के लिए आए हैं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंस्ट के साथ जमकर मस्ती भी की। एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि मीका ने नाचते-गाते हुए शो में एंट्री ली। इस दौरान सलमान खान भी उनके साथ थिरकते दिखे। मीका ने कंटेस्टेंट्स को बताया कि उन्होंने एक गुंडा गाना बनाया है। उन्होंने सभी घरवालों के साथ काफी मस्ती भी की। उनके आने से शो का माहौल काफी अच्छा हो गया। सभी घरवाले हंसते खिलखिलाते हुए देखे।

    घरवालों के साथ रंग जमाने पहुंची सोनाक्षी

    शो में सोनाक्षी सिन्हा ने भी दस्तक दी। उन्होंने घरवालों के साथ मिलकर काफी धमाल की। उन्होंने सभी कंटेस्टेट्स को एक टास्क भी दिया। इस टास्क में उन्हें बताया था कि उन्हें किसके इरादे सबसे ज्यादा टॉक्सिक लगते हैं? इस टास्क में तान्या ने मालती का नाम लिया और नीलम ने फरहाना को टारगेट किया क्योंकि बीते दिनों से दोनों में काफी अनबन हो रही थी।

    घर में होगा डबल एविक्शन

    इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं बल्कि दो-दो लोग एलिमिनेट होने वाले हैं। एपिसोड के आखिर में सलमान खान एलिमिनेशन की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते घर में डबल एविक्शन होने वाला है। बताया जा रहा है कि नेहल और बसीर अली शो से बाहर हो चुके हैं हालांकि अभी तक दोनों का कंफर्मेशन कंफर्म नहीं हुआ है। आज रात के एपिसोड में ही पता चलेगा कि कौन इस बार घर से बाहर हो रहा है।
  • Punjab News: Jalandhar National Highway पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: Jalandhar National Highway पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की टूटी टांगे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना-जालंधर बाइपास पर सुबह-सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए हैं। घायल युवक को तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हवलदार मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बाइपास पर सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच थाना दरेसी पुलिस द्वारा की जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। फिलहाल युवक की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन दोनों टांगे टूट जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Punjab News: पटाखे बजाने को लेकर पड़ोसियों में खुनी झड़प, युवक के मुंह पर लगे 52 टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: पटाखे बजाने को लेकर पड़ोसियों में खुनी झड़प, युवक के मुंह पर लगे 52 टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डाबा इलाके में दिवाली की रात पटाखे बजाने को 2 पड़ोसियों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ गया कि उसने खूनी रूप ले लिया। जानकारी अनुसार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक के मुंह पर गहरे घाव आए हैं और उसे 52 टांके लगाने पड़े हैं। वहीं, युवक के पिता भी हमले में घायल हुए हैं, जिनकी उंगली और सिर पर चोटें आईं और उन्हें 14 टांके लगाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक झगड़े की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब एक साल पहले पीड़ित परिवार की लड़की को पड़ोसी युवक भगाकर ले गया था, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लड़की को घर से बेदखल कर दिया था। पीड़ित गिरधारी लाला ने बताया कि 21 तारीख दिवाली की रात को साढ़े 8 बजे के करीब पड़ोसी घर के बाहर पटाखे बजा रहे थे। जब वह उन्हें मान करने गए तो पड़ोसी उनके साथ बहस करने लगे। इतने में पड़ोसी विशाल कुमार हरि और अजय कुमार पिता का नाम कौशल कुमार ने अपने साथियों के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी ने पहले से ही हमले की प्लानिंग बना रखी थी। 4 युवक पहले से ही मौके पर मौजूद थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर शिकायत दर्ज की है, जिनमें चार नामजद आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
  • Haryana News: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के रायपुररानी इलाके में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब साढ़े 8 बजे रायपुररानी-मोरनी रोड पर काजमपुर मोड़ के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    घायलों को तुरंत रायपुररानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक युवक की गंभीर हालत को देखते उसे पंचकूला के सेक्टर 6 रैफर कर दिया गया। सीएमओ डा. संजीव ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय नीटू निवासी दूधगढ़ और अमन पुत्र अजय निवासी रायपुररानी (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल हरप्रीत (30) निवासी दूधगढ़ के रूप में हुई है।

    अमन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। करीब एक साल पहले उसकी बहन की भी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद अब घर में सिर्फ मां-बाप ही रह गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक दोनों युवकों के शवों को पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • पाकिस्तान ने Salman Khan को घोषित किया आतंकवादी, एक्टर के बयान से भड़का पड़ोसी देश

    पाकिस्तान ने Salman Khan को घोषित किया आतंकवादी, एक्टर के बयान से भड़का पड़ोसी देश

    मनोरंजन: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में बन चुके हैं। इस बार एक्टर किसी फिल्म नहीं बल्कि एक राजनयिक विवाद के चलते लाइमलाइट बटौर रहे हैं। पाकिस्तान सरकार भाईजान के एक बयान से भड़क गई है। सलमान खान ने सऊदी अरब में आयोजित हुए इवेंट के दौरान ब्लूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था। इस बयान से शहबाज शरीफ की सरकार ने सलमान खान को आतंकी घोषित कर दिया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर सलमान के खिलाफ कुछ हैशटैग जैसे कि #BanSalmanKhan #TerroristSalmanKhan भी ट्रैंड कर रहा है। कई कट्टरपंथी संगठनों ने यह मांग कर दी है कि भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया जाए। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਵੱਡੀ ਖਬਰ – ਸਲਮਾਨ ਖਾਨ ਨੂੰ ਅੱਤਵਾਦੀ ਐਲਾਨਿਆ!

    आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल हुए भाईजान

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने भाईजान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट के अंतर्गत आने वाली फोर्थ शैड्यूल सूची में डाल दिया है। इसका अर्थ यह है कि अब उन्हें आतंकवादी के तौर पर दर्ज किया गया है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है हालांकि अभी तक सलमान खान या फिर उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    सलमान खान ने कही थी ये बात

    सऊदी अरब में हुए जॉय फोरम 2025 के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘यह ब्लूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।’ भाईजान ने जब ब्लूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग किया तो पड़ोसी देश ने इसको राजनीतिक अपमान के तौर पर ले लिया। इसके बाद पाकिस्तान मीडिया और नेताओं ने सलमान खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

    सलमान के बयान से खुश हुआ ब्लूचिस्तान

    यहां पाकिस्तान भाईजान के इन शब्दों का विरोध कर रहा है वहीं ब्लूच नेताओं की ओर से सलमान खान के इस बयान का स्वागत किया गया है। ब्लूचिस्तान के अलगाववादी नेता एक्टर के इस बयान से काफी खुश हैं। ब्लूच के नेता मीर यार ब्लूच ने कहा कि – ‘सऊदी अरब में भारतीय एक्टर सलमान खान का ब्लूचिस्तान का उल्लेख करना हमारे 6 करोड़ ब्लूच नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने वह किया है जो कोई भी देश करने से हिचकचाता है। यह सांस्कृतिक मान्यता की सौम्य कूटनीति का प्रतीक है। बलूच नेताओं का यह मानना है कि सलमान खान का यह बयान ब्लूचिस्तान की स्वतंत्रता की आवाज को वैश्विक मंच पर नया बल देगा’।
  • ‘मेरा भोला है भंडारी’ से सुर्खियों में आए Singer Hansraj Raghuwanshi को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरा भोला है भंडारी’ से सुर्खियों में आए Singer Hansraj Raghuwanshi को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ः ‘मेरा भोला है भंडारी, करता नंदी की सवारी’ भजन से सुर्खियों में आए सिंगर हंसराज रघुवंशी से 15 लाख रुपए फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बता रहा है। 15 लाख न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय कटारिया ने मामले में मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति के खिलाफ मोहाली में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी सिंगर की शादी में भी शामिल हुआ था। परिवार से नजदीकी बढ़ाने के बाद लोगों को सिंगर का छोटा भाई बताकर ठगी करने लगा। वह हंसराज के मध्य प्रदेश में होने वाले अधिकतर प्रोग्राम में भी शामिल हुआ। लोगों को कॉल कर महंगे गिफ्ट की डिमांड करने लगा। ओडिशा से एक महिला को बहकावे में लाकर अपने साथ ले गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਸ਼ਹੂਰ ਗਾਇਕ ਹੰਸਰਾਜ ਰਘੂਵੰਸ਼ੀ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ!

    सिंगर हंसराज रघुवंशी के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय ने मोहाली के जीरकपुर थाने में 22 अक्टूबर को शिकायत दी। ये शिकायत मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ दी गई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। शिकायत में बताया गया कि करीब 3 साल पहले रघुवंशी ने उज्जैन महाकाल मंदिर में एक प्रोग्राम किया। वहीं, पहली बार आरोपी सिंगर से मिला था। वह खुद को हंसराज रघुवंशी का सबसे बड़ा प्रशंसक बताता था। विजय ने बताया कि जब भी आरोपी हंसराज से मिलता था, तो कहता था कि उसने राहुल रघुवंशी के नाम पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है, जबकि उसका नाम राहुल नागड़े है। वह बार-बार सिंगर से अपने अकाउंट को फॉलो करने के लिए कहता था। इसके बाद 2023 में सिंगर ने उसे फॉलो कर लिया। 2023 में जब हंसराज की शादी हुई, तो वह उसमें शामिल हुआ। प्रोग्राम में सभी की फोटो खींची। इसी दौरान सिंगर के परिवार और टीम के मोबाइल नंबर हासिल भी किए।

    जैसे- जैसे हंसराज से आरोपी की निकटता हुई, लोग भी उसे जानने लगे। इसके बाद उसने साल 2024 की शुरुआत में लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी। खुद को सिंगर का छोटा भाई बताने लगा। इसके बाद टीम के मोबाइल नंबर पर कॉल आने लगे कि नांगड़े लोगों से महंगे गिफ्ट ले रहा है। कुछ फैंस से पैसे तक ले रहा है। नांगड़े की शिकायतें आनी शुरू हुई तो सिंगर ने आरोपी को इंस्टाग्राम पर अन फॉलो कर दिया। इसके बाद नागड़े ने हंसराज रघुवंशी, उनकी पत्नी और परिवार व टीम के सदस्यों को फोन और वॉट्सऐप कॉल पर जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। वह तीन नंबरों से फोन करता था। आरोपी ने दावा किया कि वह 2016 से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़ा है।

  • Punjab News: छोटी सी बात को लेकर व्यक्ति ने मोहल्ले में चलाई गोलियां, लोगों में दहशत, देखें Video

    Punjab News: छोटी सी बात को लेकर व्यक्ति ने मोहल्ले में चलाई गोलियां, लोगों में दहशत, देखें Video

    फिरोजपुरः शहर के अनमोल एन्क्लेव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, नशे में धुत एक पड़ोसी ने देर रात अपने पड़ोसियों पर ही गोलियां चला दीं। गणिमत यह रही कि लोगों ने छुपकर जान बचाई और कोई हताहात नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि घर में सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया था तथा गली में टेंट लगाया था। इस तंबू लगाने से गुस्साए पड़ोसी ने गोलियां चला दीं जिससे पड़ोसी बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया और उसे अपने साथ ले जाने के बजाय, अपने कपड़ों से धूल झाड़ते हुए घूमते नजर आए। कॉलोनीवासियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पड़ोसी द्वारा गोलियां चलाने का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। लोगों में डर का माहौल है जिससे चलते लोगों ने सुरक्षा की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार अनमोल एन्क्लेव के मकान नंबर 25 में रहने वाले अर्जुन ने अपने घर में सुखमनी साहिब का पाठ रखवाया था, जिसके चलते परिवार ने घर के बाहर टेंट लगाया था। इस दौरान मकान नंबर 22 में रहने वाला उनका पड़ोसी नशे की हालत में अपनी कार के पास आया और टेंट हटाने के लिए कहने लगा। जब कॉलोनी के अन्य निवासियों ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह गुस्से में आ गया और अपनी रिवॉल्वर निकालकर पड़ोसियों और वहां खड़े लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि, किसी तरह लोग भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी पड़ोसी अपनी पिस्तौल लेकर घर से बाहर आया और चिल्लाते हुए गोलियां चला रहा था। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह फिर भी नहीं रुका और अपनी पिस्तौल लोड करता रहा और गोलियां चलाता रहा। लोगों के मुताबिक, वह पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है।

    नशे में धुत पड़ोसी का गुस्सा यहीं नहीं रुका। उसने घर में काम करने आए नौकर पर सीधे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और उसे वहां से टेंट उखाड़ने को कहा। गोलियों की आवाज से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में छिपते नजर आए, जिस समय ये गोलियां चल रही थीं, उस समय बच्चे भी गली में थे और कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन लापरवाह पड़ोसी गुस्से में गोलियां चलाता रहा।

    कॉलोनीवासियों ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया, लेकिन पुलिस भी आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय अपने चश्मे से धूल झाड़ती नजर आई और कहा कि मामूली कहासुनी हुई थी और वे जांच कर रहे हैं। अगर कोई आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कॉलोनीवासी पुलिस को बताते रहे कि कॉलोनी में डर का माहौल है और आरोपी सीधे फायरिंग कर रहा है, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और वहां से चलते बने। जब मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि यहां गोली चली है या नहीं, अगर ऐसा है तो वे कार्रवाई करेंगे। लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए और कार्रवाई की मांग की।

    उन्होंने कहा कि पुलिस के उच्चाधिकारियों को ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो लोगों की जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय छिपते फिरते हैं, और दूसरी तरफ कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।

  • Punjab News: बाढ़ की तबाही का असर जारी, सड़कें टूटी, जान जोखिम में डालकर खड्ड से गुजर रहे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ की तबाही का असर जारी, सड़कें टूटी, जान जोखिम में डालकर खड्ड से गुजर रहे लोग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पिछले महीने आई बाढ़ ने जहां सीमावर्ती गांवों में भारी तबाही मचाई थी, वहीं इसका असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। बाढ़ के कारण पठानकोट से जालंधर को जोड़ने वाला रेलवे पुल और पंजाब-हिमाचल सीमा पर एयरपोर्ट जाने वाला मार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। कई दिनों तक रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा और आज भी एयरपोर्ट रोड की मरम्मत का काम अधूरा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वे अब भी जान जोखिम में डालकर अपने घरों और काम की जगहों तक पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन असली मुश्किल अब शुरू हुई है। गांवों को जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं और अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि हमें अपने घरों तक पहुंचने के लिए करीब 15 से 20 फीट ऊंची पहाड़ी से नीचे उतरना पड़ता है। यह बेहद खतरनाक है, लेकिन कोई और रास्ता नहीं बचा।

    लोगों ने सरकार से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को तुरंत पूरा कराया जाए, ताकि वे सुरक्षित तरीके से अपने घरों और कार्यस्थलों तक आ-जा सकें। स्थानीय प्रशासन की ओर से सड़क और पुल के पुनर्निर्माण के कार्य की समीक्षा जारी है, लेकिन मरम्मत कार्य में देरी के चलते आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही रास्तों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।