Punjab News: Jalandhar National Highway पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की टूटी टांगे, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः लुधियाना-जालंधर बाइपास पर सुबह-सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए हैं। घायल युवक को तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

मामले संबंधी जानकारी देते हवलदार मेजर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बाइपास पर सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, हादसे की जांच थाना दरेसी पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। फिलहाल युवक की जान खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन दोनों टांगे टूट जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *