Blog

  • Jalandhar News : चोरी का सामान कबाड़ में बेचते थे, 3 गिरफ्तार

    Jalandhar News : चोरी का सामान कबाड़ में बेचते थे, 3 गिरफ्तार

    जालंधर,ens : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एसएचओ मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कबाड़िए सहित कुल 5 लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार, अनुराग, पंकज, संदीप और सुमित के तौर पर हुई है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमित, संदीप व अन्य चोरी का सामान अजय कुमार कबाड़िए को बेचने लिए लैदर काम्पलैक्स रोड पर संत निरंकारी भवन के पास उसका इंतजार कर रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस पार्टी ने वहां रेड कर उन्हें काबू किया। आरोपियों के कब्जे से ए.सी. के कुछ 2 कंप्रेसर, गैस सिलेंडर, बड़ी बैटरी समेत अन्य निस सामान बरामद किया गया है।

    पूछताछ के आरोपियों ने बताया कि वह लोगों के घरों से चोरी किया सामान कबाड़ में बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आए 3 लोग, एक की मौत, देखें Live

    Jalandhar News: पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आए 3 लोग, एक की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट रोड़ पर सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज के बस चालक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बस की चपेट में बाइक, रेहड़ी चालक सहित एक अन्य व्यक्ति आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक की मौत हो गई और 2 अन्य को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी काला बकरा के रूप में हुई है। थाना मकसूदां के एएसआई नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जिन्होंने जांच शुरू कर दी है। वहीं बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि बाइक और रेहड़ी चालक बस की चपेट में आ गए। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा हैकि बस पठानकोट से आ रही थी।

    घटना के बाद सवारियों को उतार कर दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया है। वहीं मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रख दिया गया है। हालांकि लोगों के अनुसार कहा जा रहा है कि घटना में दूसरे की भी मौत हो गई और एक घायल का सिविल अस्पताल में उपचार में चल रहा है। इस घटना में एक महिला सहित 2 व्यक्ति बस की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि बस चालक ने नशा किया हुआ था।

  • Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और FMCG शेयर्स में भी दिखी मजबूती

    Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की तेजी, IT और FMCG शेयर्स में भी दिखी मजबूती

    बिजनेसः शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,050 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल सकती है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.48% और कोरिया के कोस्पी में 0.67% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स0.84% नीचे कारोबार कर रहा है। 21 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.24% की तेजी के साथ 44,025 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.88% चढ़कर 6,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.64% की तेजी रही।

    आज डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

  • बैठक के बाहर हुआ भारी हंगामा, बाप-बेटे ने ACP और SHO को किया घायल, देखें वीडियो

    बैठक के बाहर हुआ भारी हंगामा, बाप-बेटे ने ACP और SHO को किया घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान अंदर हरियाणा के राजस्व एवं आपदा मंत्री विपुल गोयल लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, बाहर एक प्रोफेसर और उनका बेटा मंत्री को अपनी समस्या सुनाना चाह रहे थे। लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से पुलिस ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। उधर पिता-पुत्र दोनों पुलिस के खिलाफ मंत्री को शिकायत देना चाह रहे थे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। हंगामा इतना बढ़ गया कि पिता-पुत्र को पुलिस ने पकड़ लिया।

    पुलिस से स्वयं को छुड़ाने के प्रयास में पिता-पुत्र ने दांत से अधिकारियों का हाथ काट दिया। घायल सेक्टर-7 के एसएचओ राजवीर यादव और एसीपी विक्रम नेहरा को इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैठक की लिस्ट में नाम नहीं होने कारण पिता-पुत्र को मीटिंग में नहीं जाने दिया गया। उसके बाद दोनों ने अपनी समस्या को लेकर शोर मचाना शुरू कर दिया और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से मिलने की जिद पर अड़ गए। मीटिंग से बाहर निकले अधिकारियों ने दोनों को पकड़कर बाहर लेकर जाने लगे तो पुलिस से हाथापाई करने लगे। प्रोफेसर संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उसके डॉक्टर बेटे राहुल का 2023 में एसीपी ने दो पुलिसकर्मियों के साथ अपहरण कर लिया था।

    बेटे को छोड़ने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इसी मामले को लेकर पुलिस और बाप-बेटे में झड़प हुई। बैठक में पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य, उपायुक्त मोनिका गुप्ता के सहित पंचकूला के डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी मौजूद थे। मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला के एएसपी मनप्रीत सूदन ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपनी मांग को लेकर एक पिता और उसका बेटा मंत्री से मिलने आए थे। हंगामे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: दोस्तों ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्तों ने किया साथी का कत्ल, देखें वीडियो

    नहर में शव सहित फेंकी गाड़ी, ऐसे हुआ खुलासा

    रूपनगरः रोपड के मोरिंडा कस्बे में 3 दोस्तों ने अपने ही दोस्त का कत्ल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि दोस्तों ने इस घटना को एक्सीडेंट दिखाने के लिए मृतक को गाड़ी में बिठाकर नदी में फेंक दिया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय राजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के भाई संजीव ने पुलिस को भाई की शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ17 जनवरी को कमल प्रीत उर्फ़ जॉनी, गुरप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सी और बूटा सिंह के साथ घर से गया था, लेकिन घर वापिस नहीं आया। पुलिस ने कहा जॉनी से पूछताछ की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। घटना के दौरान परिजनों ने बार-बार फोन किया तो उसके दोस्तों ने ही फोन उठाया। ऐसे में परिजनों को शक है कि दोस्तों ने भाई का कत्ल करके शव को खुर्द-बुर्द कर दिया। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पर्चा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद आज 2 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तालाश के लिए छापेमारी जारी है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह जस्सी और बूटा सिंह के रूप में हुई है। संजीव कुमार ने कहा कि उसका भाई 17 जनवरी से लापता था। उसके भाई का उसके दोस्तों ने कत्ल कर दिया। संजीव ने कहा कि दोस्त भाई को बाइक पर ले गया था। जिसके बाद जब भी वह भाई को फोन करते तो उसके दोस्त जॉनी ने फोन हर बार उठाया। इस दौरान कभी कहता कि राजन दारू लेने के लिए गया है। जिसके बाद जग्गी को फोन करके कहा कि राजन की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। संजीव ने कहा कि उसे पता था कि राजन नशा नहीं करता, जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूछताछ के दौरान राजन के शव को गाड़ी सहित नहर से बाहर निकाला।
  • आज का राशिफल, 22 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 22 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज कालाष्टमी मनायी जाएगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। आज कुछ लोग आपके काम में मदद कर सकते हैं। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यात्रा लाभदायक रहेगी। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिलकर अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको आज काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं, उनके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके लिए शुभ दिन है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। आज शत्रु पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

    कर्क राशिः आज का दिन आपके लिये मिला-जुला रहेगा। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक हैं, उनकी कविता लोगों को काफी पसंद आएगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका ताल मेल अच्छा बना रहेगा, घर का फैंसी डेकोरेशन करवाने का मन बना सकते हैं। आपको किसी जरूरी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा, आपका बिगड़ता काम बन जायेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। स्टूडेंट आज कम्प्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं।

    सिंह राशिः आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको मनपसंद काम दिया जा सकता है, काम करने में मन लगा रहेगा। आपसे एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। इस राशि के लोगों की नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के भी चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों का दिन राहत से भरा रहेगा। बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं।

    कन्या राशिः आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, आप खुद भी अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने का अच्छा मौका है, किसी रेस्टोरेंट जयेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं, सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। आज आपको काम में मुनाफा मिलेगा।

    तुला राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सभी काम समय से पूरे होंगे, ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिये फायदेमंद होगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कठिन विषयों को समझने के लिये अपने सिनीयर की मदद लेंगे। आज आप घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद भी ले सकते हैं, रिश्ते बेहतर रहेंगे।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। जीवनसाथी बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं जिससे परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को बड़ा फायदा होगा। इस राशि के जो मैनेजर पोस्ट के लोग है। अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। काम की गति बनी रहेगी। आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। माता पिता से भविष्य की योजना के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं।

    मकर राशिः आज का दिन जीवन में अहम मोड़ लायेगा। आपको अपने करियर में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे। लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। कुछ मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। राइटर की बुक पब्लिश होगी, जिसे लोगों का काफी प्यार मिलेगा। आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नए कामों को करने में भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों के लिये आज का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों के लिए दिन ठीक-ठाक है, पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको खास सलाह दे सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    मीन राशिः आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान आज निकल जायेगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं। लोग आपकी बातों को इम्पोर्टेंस देंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रसाशनिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी।

  • Punjab News: बदमाशों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखे वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखे वीडियो

    गुरदासपुर: बटाला के काहनूवान रोड पर हमलावरों ने युवक का पीछा कर उसे तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित मनजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी किला टेक सिंह ने बताया कि वह गांव से बाइक पर अपने दोस्त के साथ बटाला किसी काम से आया था। जैसे ही उसकी बाइक सिंबल चौकी के पास पहुंची, तो पीछे से बाइक पर कुछ लोग हाथों में तेजधार हथियार लिए उसके पीछे लग गए।

    इस दौरान एक बदमाश ने उस पर वार किया लेकिन वह किसी तरह वहां से पुलिस लाइन की तरफ भाग निकला । जिसके बाद बदमाशों ने उसे घेर कर तेजधार हथियरों से उसे घायल कर दिया। मनजिंदर सिंह ने बताया कि उसके दोस्त की हमलावरों से कुछ दिन पहले लड़ाई हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सिंबल प्रभारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Punjab News: PCR को देख AUDI में भागे 3 संदिग्ध, देखें वीडियो

    Punjab News: PCR को देख AUDI में भागे 3 संदिग्ध, देखें वीडियो

    टायर फटने से गाड़ी छोड़कर हुए फरार

    मोहाली: फेज-6 में दोपहर सवा एक बजे ऑडी सवार तीन संदिग्ध युवक पीसीआर गाड़ी को देखकर कार को दौड़ाते हुए चंडीगढ़ की तरफ भाग निकले। संदिग्ध युवकों की कार के फुटपाथ से टकराने के बाद गाड़ी का टायर फटने के साथ शीशा टूट गया। उनका पीछा करती हुई पीसीआर डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंच गई। कॉलोनी में ऑडी सवारों का पुलिस पीछा करती रही। इसी बीच आगे का रास्ता बंद होने पर ऑडी सवार तीनों युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पीसीआर मुलाजिमों ने उनका सात से आठ किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। ऑडी कार का नंबर एचआर 70 ई 5565 है।


    डीएसपी नवीन पाल सिंह लेहल ने बताया कि फेज-6 मोटर मार्केट के पास पीसीआर गश्त कर रही थी। इसी बीच ऑडी सवार तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर फेज-1 की तरफ भागने लगे। पीसीआर ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन मोहाली बस स्टैंड की तरफ सीधा जाकर उन्होंने यू टर्न ले लिया। इसके बाद दारा स्टूडियों की तरफ जाकर फिर यूटर्न लिया और मोटर मार्केट से होकर चंडीगढ़ में प्रवेश कर गए। इस दौरान सेक्टर 39 में चंडीगढ़ पुलिस का नाका तोड़ने के बाद कार फुटपॉथ से टकरा गई।

    इसके बावजूद संदिग्ध कार को दौड़ाते हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी में घुस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला सिपाही संदिग्ध युवकों को पकड़ने के लिए डंडा लेकर दौड़ रही थी। एक बाइक पर लिफ्ट भी ली लेकिन संदिग्ध गांव की गलियों में कहीं गायब हो गए। पीसीआर का इस तरह पीछा करना एकाएक गांव वालों को लगा कि ऑडी में कोई गैंगस्टर है। वहीं, घटना के बाद मलोया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवकों की तलाश में जुट गई।
    पीसीआर संदिग्ध कार सवारों का पीछा करती हुए डड्डूमाजरा कॉलोनी पहुंची। इसी बीच स्कूल की छुट्टी के बाद सड़क से घर जा रहे स्कूली बच्चे तेज रफ्तार कार से बाल-बाल बचे।

    कॉलोनी की गलियों में लोगों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। एक महिला ने बताया कि उसके बच्चे सड़क पर खेल रहे थे, ऑडी कार की रफ्तार बहुत तेज थी। इस दौरान कॉलोनी में मकान नंबर 2407 के पास रास्ता बंद होने के कारण आरोपी दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर कार छोड़कर पैदल गांव की तरफ भाग गए। इस समय पीसीआर मुलाजिम 20 मीटर पीछे थे। पीसीआर मुलाजिम कार को कब्जे में लेकर सेक्टर 39 थाने ले गए। जहां डीडीआर दर्ज करने के बाद कार को मोहाली फेज-1 के हवाले कर दिया गया। मोहाली फेज-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि कार के नंबर से जांच की जा रही है। कार से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: रिश्वत लेते JE रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिश्वत लेते JE रंगे हाथों गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को लुधियाना शहर के राम नगर, शिंगार रोड निवासी जसविंदर पाल सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। SSP रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी जे.ई. ने उसकी चाय की दुकान पर नया बिजली मीटर लगाने के लिए 36,000 रुपए की रिश्वत मांगी, लेकिन सौदा 15,000 रुपए में तय हुआ। शिकायत में आगे कहा गया है कि उक्त जे.ई. पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था, लेकिन फिर भी मीटर नहीं लगा और अब वह रिश्वत के बाकी 5 हजार रुपए मांग रहा है।

    SSP ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की लुधियाना इकाई की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी जे.ई. को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में अपने कार्यालय से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की लुधियाना रेंज के पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को कल समर्थ अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: चाइना डोर के भारी मात्रा में गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर के भारी मात्रा में गट्टू सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरकार द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर के गट्टूओं का सिंसिला लगातार जारी है। प्रशासन इस पर नकेल कसने के लिए पुरे प्रयास कर रहा है। जिसके बावजूद भी चाइना डोर धड्डले से बिक रही है। इस पर नकेल कसते हुए फिरोजपुर बस्ती बटीया वाली पुलिस की तरफ से चेकिंग दौरान 31 गट्टू चाइना डोर समेत आरोपी किया गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गस्त वा चेकिंग शक्की पुरुषों के संबंध में रकबा खाई अड्डा फिरोज पर पास पहुंची तो मुखबर खास ने जानकारी दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमनप्रीत सिंह जो चाइना डोर बेचने का काम करता है। जो बस्ती बटीया वाला पेट्रोल पंप के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 31 चाइना डोर के गट्टू बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मुक्दमा दर्ज कर लिया गया है।