Blog

  • Punjab News: नगर निगम का Building Inspector साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम का Building Inspector साथी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब के जीरो टालरेंस नीति के तहत विजीलेंस की टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर को साथी सहित रिशवत के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने नगर निगम कार्यालय में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर और उसके साथी को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

    उन्होंने कहा कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने नगर निगम के एक शख्स से प्लॉट की फाइल पास करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में दोनों में 35 हजार रुपए बात तय में हुई थी। जिसके चलते पीड़ित ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित की शिकायत पर उनकी टीम ने जाल बिछाकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • कुटलैहड़ के डेरा बाबा रूद्रानंद में मनाया संविधान गौरव दिवस

    कुटलैहड़ के डेरा बाबा रूद्रानंद में मनाया संविधान गौरव दिवस

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने मुख्यतिथि  रूप की शिरकत देश में भारत रत्न डॉ अंबेडकर के बनाए संविधान को 90 बार कांग्रेस ने तोड़ने का किया था प्रयास:दविंदर भुट्टो ऊना/सुशील पंडित: विस कुटलैहड़ स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व को समझाना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना था। संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन में लोगों को संविधान की प्रस्तावना, मूल अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई, जो देशभक्ति और सम्मान का प्रतीक रहा। डेरा बाबा रूद्रानंद में पहुंचे भाजपा नेता दविंदर भुट्टो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश के विकास, समरसता और प्रगति की नींव है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मूलभूत अधिकार दिए हैं। हमें इसके प्रति न केवल आदर रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में उतारकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए। भुट्टो ने  संबोधित करते हुए उन्हें संविधान की मूलभूत धाराओं को समझने और उनका पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और उन्हें संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर देश को प्रगति की दिशा में ले जाना होगा। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारत के संविधान को लोकतंत्र का सबसे सशक्त दस्तावेज़ माना जाता है, जिसे डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया। 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया यह संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।

    आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने ही की संविधान के साथ की छेड़छाड़

    भुट्टो ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने डॉ  अंबेडकर के संविधान को 90 बार छेड़छाड़ करके संविधान को बदलना चाहा। लेकिन उनके मनसूबे पूरे नहीं हुए। भुट्टो ने कहा कि संविधान हमें एकता और अखंडता की भावना प्रदान करता है।  उन्होंने कहा संविधान के मूल्यों को समझने और उन्हें अपनी जीवनशैली में अपनाने की जरूरत है। संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है, यह हमारे जीवन का मार्गदर्शन है। भुट्टो ने कहा कि संविधान गौरव दिवस के इस आयोजन ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार करेगा। इस कार्यक्रम ने न केवल संविधान के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश भी दिया। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,भाजपा नेता बलराम बबलू, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश बांका, सुरेश शर्मा, उपप्रधान जीवन शर्मा,राजेश कुमार,भाजपा नेता सूरम सिंह, सुदर्शन शर्मा,भाजयुमो नेता अभय सिंह राणा के अलावा सैकंडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 5 पद सृजित

    हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 5 पद सृजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोज़गार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 5 पदों के लिए बैच वाइज़ भर्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अनारक्षित वर्ग के 2 पद 2006 बैच तक, अनुसचित जाति (डब्लू.एफ.एफ.) वर्ग का 1 पद 31.12.2024 बैच तक व ई. डब्लू. एस. वर्ग के वर्ष 2020 बैच तक के 2 पदों को भरा जाएगा । उन्होंने बताया कि उपरोक्त श्रेणी के पात्र आवेदक जिन्होंने रोजगार कार्यालय ऊना में पंजीकरण नहीं करवाया है, वे रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://eemis.hp.nic.in पर दिनांक 25.01.2025 से पहले पंजीकरण सुनिचित कर लें ।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 01975226063 पर संपर्क कर सकते हैं ।

  • Jalandhar News: गणतंत्र दिवस को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar News: गणतंत्र दिवस को लेकर DC Himanshu Aggarwal ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: गणतंत्र दिवस मौके 26 जनवरी को स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में करवाए जाने वाले जिला स्तरीय समागम को लेकर रिहर्सल करवाई जा रही है। दरअसल, जालंधर में गणंतत्र दिवस पर पंजाब के नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत, छपाई एंव लेखन सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय गुरू गोबिन्द सिंह स्टेडियम में ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम की चल रही रिहर्सल का जायज़ा लेने पहुंचे।

    जहां भागीदार स्कूलों के विद्यार्थियों एंव उनके अध्यापकों को डीसी ने जरूरी निर्देश दिए। डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान आईटीबीपी, पंजाब पुलिस ( पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्ड, एनसीसी लड़के और लड़कियों की टुकड़ियां द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इस बाद अलग- अलग विभागों की प्राप्तियां को दिखाती झांकिया निकाली जाएंगी। अलग- अलग स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो के इलावा एसडी फुल्लरवान स्कूल, पुलिस डीएवी स्कूल, डिप्स सुरानुस्सी, इनोसैंट हार्ट स्कूल, न्यू सेंट सोलजर स्कूल, रेड क्रास स्कूल फार डैफ्फ एंड डंब, मानव सहयोग स्कूल, एपीजे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति की भावना वाले सांस्कृतिक नमूनें पेश किए जाएगे।

    डा.अग्रवाल ने बताया कि ज़िला स्तरीय समागम दौरान स्वतंत्रता संग्रामियों के इलावा अलग- अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली शख़्सियतों और अलग- अलग विभागों की बढ़िया कारगुज़ारी दिखाने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला स्तरीय समागम को उचित ढंग से पूरा करने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन द्वारा पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन को देश भक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रत्येक संभव यत्न किए जाएंगे।

  • Jalandhar News: शुगर मिल में CNG प्लांट को लेकर कांग्रेस विधायक और SDM में हुआ भारी हंगामा, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शुगर मिल में CNG प्लांट को लेकर कांग्रेस विधायक और SDM में हुआ भारी हंगामा, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर हलके के भोगपुर कस्बे में शुगर मिल के मुद्दों को लेकर बैठक में कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली पहुंचे। इस बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब विधायक और एसडीएम में तीखी नोक-झोक शुरू हो गई। इस दौरान विधायक कोटली सहित अन्य लोगों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।


    वहीं मौके पर एसडीएम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगने शुरू हो गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि एसडीएम विधायक कोटली को कह रहे है कि वह अधिकारियों की पहले बात सुन लें। इस दौरान विधायक कोटली एसडीएम को कहने लगे कि ऊंची आवाज में बोलकर आप डरा रहे हो।

    जिसके बाद हंगामे ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेस विधायक सहित अन्य लोगों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। घटना के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखा गया। कोटली ने एसडीएम से कहा कि हम सभी सीएनजी प्लाट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीसी सहित सभी अधिकारी बात कर रहे है, लेकिन आप हमारे साथ ऐसा गलत व्यवहार करके हमें डरा रहे हो। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

  • आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक व वेल्डर के साक्षात्कार 23 जनवरी को

    आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक व वेल्डर के साक्षात्कार 23 जनवरी को

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला रोज़गार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी है कि एनजीजी पावर टैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, झूलन माजरा, पोलियांबीत, ऊना द्वारा 25 विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 23 जनवरी प्रातः 10 बजे को झूलन माजरा में कंपनी कैंपस में किया जा रहा है। ये सभी पद परूषों के लिए अधिसूचित हैं। इनमें 5 पद आईटीआई इलैक्ट्रिकल, 5 पद आईटीआई वैल्डर तथा 10 पद अकुशल सहायक के अधिसूचित हैं। वैल्डर व इलैक्ट्रिकल के पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि शैक्षणिक योग्यता जमा दो उत्तीर्ण के साथ-साथ आईटीआई इलैक्ट्रिकल व वैल्डर का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके लिए वेतनमान 12 हजार से 50 हजार तय किया गया है।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने योग्यता प्रमाण-पत्र, जन्म तिथि, रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड के साथ अपने दो नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र सहित इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9816959764 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता समर्थकों सहित AAP Party में हुआ शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः दिग्गज नेता समर्थकों सहित AAP Party में हुआ शामिल

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सियासत गरमाई हुई है। वहीं पार्टी के नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकेश बंसल ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया। बंसल कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बंसल के आप में शामिल होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकेश बंसल नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के सर्वेसर्वा हैं।

    इनके आने से नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस खत्म हो गई है। इन्होंने हमें कहा कि कांग्रेस में देश के लिए कुछ करने गया था, लेकिन आज कांग्रेस बीजेपी की गोद में बैठ गई है। बीजेपी गरीबों के लिए खतरनाक पार्टी है। वहीं, बता दें कि अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर दो और नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने सभी नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “कालकाजी का आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है।

    कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग अध्यक्ष गुफरान चौधरी और बदरपुर जले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।” वहीं इससे पहले युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, यूथ कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल, पूर्वी पटेल नगर वॉर्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी रहीं और खटीक समाज की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष शकुंतला परेवा और दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह के साथ इनका पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी।

    इनके अलावा गुरप्रीत सिंह अटवाल, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, दीपक कुमार, सहदेव, गुरपाल सिंह, आर्यांश, राजवीर सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रोहित कोहली, गुलशन शर्मा, आरके चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, हरविंदर सिंह लाली, परमजीत सिंह भी कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

  • बंगाणा के सौर ऊर्जा अघलौर में मनोविज्ञान पर लगाया सेमिनार

    बंगाणा के सौर ऊर्जा अघलौर में मनोविज्ञान पर लगाया सेमिनार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के 10 मेगावाट सोलर पावर प्लांट अगल्हौर में मनोविज्ञान के ऊपर एक सेमिनार का आयोजन किया गया l जिसमें मैडम  इंदिरा बसरा मनोवैज्ञानिक ने सबको बताया कि हम अपनी मानसिक स्थिति को कैसे काबू में रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज के दौर में इंसान नशा करने लगा है जिससे आदमी के शरीर के ऊपर तो असर पड़ता ही है परंतु मानसिक रूप से अपनी समृती को भी खो देता है बता दें की मैडम इंदिरा बसरा पिछले 1 साल से नशा मुक्ति केंद्र अगलौर में सेवाएं दे रही है । उन्होंने कहा कि अगर इंसान नशा से दूर रहता है। तो जीवन में वृद्धि होगी और अगर नशा करता है। तो उम्र में तो कमी आएगी ही परंतु बहुत शीघ्र अपनी समृद्धि को भी खो देगा । अगर भगवान ने हमें इंसान रूप में जन्म दिया है तो हमें  प्रकृति का आनंद उठाना चाहिए ना की इंसान द्वारा बनाए गए नशीले पदार्थों का सेवन करना चाहिए l जहां तक हो सके इंसान को नशे से दूर रहना चाहिए ।

    मनोविज्ञान के रूप में कार्यरत मैडम इंदिरा बस रा कहते हैं । की जो इंसान नशा करता है । उसमें घर की कलह तथा यहां तक की आदमी मर्डर तक का काम कर बैठता है । दूसरे रूप में लालच में आकर चोरी करना झूठ बोलना दूसरे से घृणा करना यह आम बात हो जाती है ।  इस उपलक्ष में सौर परियोजना अगलौर के प्रशासक देवराज सौखला ने बताया कि हमें नशा से दूर रहना चाहिए । और जहां तक हो सके गलत संगत में नही जाना चाहिए। राकेश कुमार एसडीओ हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन तथा  विनय ,कपलेश एसडीओ सहित ओम प्रकाश डोगरा तथा  बीएस राणा मैनेजर प्रोजेक्ट हाजिर रहे l मैडम इंदिरा बसरा के साथ  सुमन कुमारी ने भी इस सेमिनार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । अंत में प्रशासक  देवराज सौखला ने सभी का अभिनंदन तथा आभार प्रकट किया । उन्होंने बताया कि आगे भी परियोजना ऐसे सेमीनार आयोजित करती रहेगी ।

  • प्लेटफॉर्म की लंबाई तो बड़ी, ऊँचाई बढ़ाना भूला मंडल

    प्लेटफॉर्म की लंबाई तो बड़ी, ऊँचाई बढ़ाना भूला मंडल

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 की लंबाई को अंबाला छावनी मंडल द्वारा बढ़ाया तो गया लेकिन ऊँचाई बढ़ाने में मंडल नाकाम साबित हो रहा हैं।रेलगाड़ियों के ठहराव का समय कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। सबसे ज़्यादा दिक़्क़त दौलतपुर चौक – साबरमती दैनिक एक्सप्रेस और ऊना हिमाचल- इंदौर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस के यात्रियों को होती हैं क्योंकि इन दोनों रेलगाड़ियों में 22और 23 डिब्बे लगे हुए हैं।युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा दिसंबर 2023 को रेल मदद के माध्यम से प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई बढ़ाने की माँग उठाई गई थी जिसे मार्च 2024 के अंत में पूरा किया गया था परंतु प्लेटफार्म की उचित ऊँचाई नहीं बढ़ाई गई है।
  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में नील गाय की मौत, चालक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में नील गाय की मौत, चालक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    गाड़ी के खुले एयरबैग

    नंगल/ संदीप शर्माः नंगल के साथ लगते वन क्षेत्र से जंगली जानवर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला मौजोवाल से सामने आया है जहां नंगल मौजोवाल रोड पर आ रही एक गाड़ी से अचानक नील गाय टकरा गई। इस घटना के दौरान कार के पीछे आ रहा बाइक चालक भी हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में नील गाय की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल मोटरसाइकिल चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार देकर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में जहां गाड़ी के एयर बैग खुल गए वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।