Blog

  • Punjab : 2 दिन से Civil Hospital की Krishna Lab का सिस्टम बंद, मरीज परेशान, 250 रिपोर्ट पेडिंग, देखें वीडियो

    Punjab : 2 दिन से Civil Hospital की Krishna Lab का सिस्टम बंद, मरीज परेशान, 250 रिपोर्ट पेडिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना : सिविल अस्पताल के मरीज टेस्टिंग लैब से रिपोर्ट न मिलने के कारण बेहद परेशान है। शुक्रवार सुबह से शनिवार शाम तक 250 से 300 मरीजों की रिपोर्ट लैब में पेडिंग पड़ी है। अमेरिकी एंटी-वायरस कंपनी क्राउडस्ट्राइक के एक सॉफ्टवेयर अपडेट का असर माइक्रोसॉफ्ट पर पड़ा। इससे शुक्रवार को सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनियाभर के 95% कंप्यूटर ठप पड़ गए। शनिवार सुबह भी कई मरीज अपने टेस्ट की रिपोर्ट लेने आए। लेकिन उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। ये हाल अकेला कृष्णा लैब का नहीं है। शहर भर में कई ऐसे संस्थान है जिनके सिस्टम पूरी तरह से ठप है।

    कृष्ण लैब सिविल अस्पताल के इंचार्ज महेश ने बताया कि साफ्टवेयर की दिक्कत के कारण मरीजों की रिपोर्ट निकलने में बेहद दिक्कत आ रही है। सिस्टम के शुरू होते ही तुरंत लोगों की मैडिकल रिर्पोट को निकाला जाएगा। लोगों से भी अनुरोध है कि वह शांति बनाकर रखे। बात करें इस साफ्टवेयर अपडेट की तो इससे दुनियाभर की तो एयरपोर्ट, फ्लाइट, ट्रेनें, हॉस्पिटल, बैंक, रेस्तरां, डिजिटल पेमेंट, स्टॉक एक्सचेंज, टीवी चैनल से लेकर सुपर मार्केट जैसी जरूरी सेवाओं की गति धीमी हो गई है। क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण कंप्यूटर स्क्रीन पर नीले बैकग्राउंड के साथ मैसेज दिखा। इसे ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहा जाता है।

    ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एक क्रिटिकल एरर स्क्रीन है जो विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर दिखाई देती है। जब यह एरर आता है, तो कंप्यूटर ऑटोमेटिकली रिस्टार्ट हो जाता है। डेटा खोने की भी संभावना रहती है। इस आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने तुरंत कहा कि यह एक “थर्ड पार्टी इश्यू” है। दूसरे शब्दों में- ये उसकी गलती नहीं थी। माइक्रोसॉफ्ट के पास समस्या से निजात पाने का कोई ‘प्लान बी’ नहीं था। वह इंतजार करती रही कि खुद साइबर सिक्योरिटी फर्म इसे दूर करेगी। यह खतरनाक स्थिति है। आर्थिक तंत्र के अहम घटकों की माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर अत्यधिक निर्भरता है। ऐसा नहीं है कि इसके विकल्प नहीं है। कई कंपनियां ‘लाइनेक्स’ और ‘मेक’ का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एयरलाइन और दूसरे उद्योग यह मानकर चल रहे थे कि माइक्रोसॉफ्ट में गड़बड़ी नहीं आ सकती।

  • IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

    IPL 2025 से पहले इस टीम में शामिल हो सकते हैं Rishabh Pant

    नई दिल्ली: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की टीम बदली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को भी हेड कोच के पद से हटा दिया था। 2008 से लगातार आईपीएल का हिस्सा रहीं दिल्ली कैपिटल्स ने कई सीजन अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन अब तक खिताब जीतने का इंतजार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बाद मैनेजमेंट कई बड़े फैसने लेने की तैयारी में है और इसी सिलसिले में वह ऋषभ पंत को रिलीज कर सकता है।

    ऋषभ पंत ने सबसे अधिक आईपीएल में कप्तानी करने वाले वर्तमान कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। हालांकि दूसरी ओर सौरव गांगुली चाहते हैं कि पंत टीम के साथ बने रहे लेकिन मैनेजमेंट उनके कप्तानी और प्रदर्शन से खुश नहीं है और वह आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले रिलीज किए जा सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि पंत को चेन्नई सुपर किंग्स खरीद सकती है।

    एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह खाली होगी। हालांकि धोनी ने अभी तक आईपीएल 2025 में न खेलने को लेकर कुछ कहा नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि वह 2024 में अपना आखिरी सीजन खेल चुके हैं। ऐसे में धोनी की जगह विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है और वह येलो आर्मी के साथ जा सकते हैं।

  • Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : थाने के बाहर हुआ हंगामा, पुलिस मुलाजिम पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी थाने के बाहर उस समय हंगामा मच गया। जब दो अलग-अलग पक्ष एक पारिवारिक मुद्दे को लेकर थाने पहुंच गए। लेकिन थाने में मौजूद एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि जब वे बात कर रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें धक्का दे दिया और अंदर जाकर उनकी पिटाई कर दी।

    इसके बाद माहौल गरमा गया और परिवार के लोग गुस्से में वहां आ गए। जब थाना प्रभारी पहुंचे तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अंदर बैठे और परिवार के सदस्यों के साथ समझौता करें। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का दिया है। इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए है। एसएचओ ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    अवैध खनन करने पर दो वाहनों पर जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना में अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने दो वाहनों पर जुर्माना डाला है। पुलिस को इस चालान में जुर्माने के रूप में 11200 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 110 वाहनों के भी शुक्रवार को चालान किए गए। इनमें से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों से 13700 रूपए बरामद किए हैं।
  • पानी के लिए रामनगर ठठल में झड़प

    पानी के लिए रामनगर ठठल में झड़प

    ऊना/सुशील पंडित : खेतों से पानी की निकासी को लेकर अम्ब तहसील के रामनगर ठठल गांव में दो परिवार आपस में झगड़ पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 13 जुलाई की है। अम्ब पुलिस को शिकायत देने वाले राजेश कुमार पुत्र सत्य प्रकाश ने अपने ही गांव के सतपाल, हितान्श, रोहित, अशोक और टीनू पर आरोप लगाया कि 13 जुलाई को उसने अपने खेतो में पानी निकासी के लिए नाली बनाई थी जिसे आरोपियों ने बंद कर दिया। जब राजेश ने नाली बंद करने की वजह जाननी चाही तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। अस्पताल में मारपीट होने की पुष्टि के बाद आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • गोंदपुरः घर में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज

    गोंदपुरः घर में घुसकर तोड़फोड़ करने पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली तहसील के गोंदपुर जयचंद गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली थाने में पहुंची शिकायत में गोंदपुर जयचंद निवासी कमला देवी पत्नी सुखदेव शर्मा ने दावा किया है कि शुक्रवार को जिस समय उसका बेटा विशाल ड्यूटी पर था तब चार पांच लड़के उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और विशाल को ढूंढने लगे। गालियां निकालते हुए उन्होंने कमला देवी से कहा कि कहां है तुम्हारा बेटा। यदि मिल गया तो मार डालेंगे।

    कमला देवी ने आरोप लगाया है कि लड़कों ने उनके घर के सामान को तोड़ना शुरू कर दिया जिससे वह भयभीत हो गई। कमला देवी ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। उसका दावा है कि तोड़फोड़ और बेटे को जान से मारने की धमकी देने वाले चार पांच लड़कों में एक गढ़शंकर के पंडोरी गांव का रहने वाला भी था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। हरोली थाने में उसके विरुद्ध पांच अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    अभ्यर्थी सादे कागज पर 9 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं आवेदन

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र तनोह, नेरी, अघलौर, तही, सरोह, पिपलू, भलौण, बलदोह, पंजोडा, बडूही-1 और नलवाडी में आंगनबाड़ी वर्करों का एक-एक पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र डोलू, अलसाहन, रछोह, चपलाह, टकोली-1, टकोली-2, जोल, छपरोह, टीहरा-1, सकौण, सन्हाल, त्यार-1, धरैत डैम, तनोह, तुरेटा, त्यासर, चैकी-1, बडूहा-1, दनोह, हटली केसरू, बग्गी, कोटला, भलेती, कुसाणा रणौता और चैगाठ में सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रूपेश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों के 11 और सहायिकाओं के 25 पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 9 अगस्त सायं 5 बजे तक सादे कागज पर अपना आवेदन बाल विकास अधिकारी धुंदला स्थित मिनी सचिवालय बंगाणा में जमा करवा सकते हैं।

    योग्यता एवं मानदंड
    रूपेश ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 9 अगस्त, 2024 तक 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/ तहसीलदार/ कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/ अभ्यर्थी से आवेदन/ दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी सहायिका/ बाल सेविका/ बालवाड़ी शिक्षक/ नर्सरी शिक्षक/ सिलाई शिक्षक/ ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा।

    40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी/ एसटी/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी, बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

  • Punjab : किसान समस्यों को लेकर पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपेंगे मांगपत्र, देखें वीडियो

    Punjab : किसान समस्यों को लेकर पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपेंगे मांगपत्र, देखें वीडियो

    मोगा। शहर में सरकार द्वारा किसानों को मिल रही है मिलावटी DAP खाद और बिजली सप्लाई को लेकर मोगा में आज पंजाब किसान यूनियन कादिया ने सूबा प्रधान हरमीत सिंह कादिया की अगुवाई में एक एहम मीटिंग की गई। जिसके बाद इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि किसानों को जो DAP की खाद मिलावटी मिली है उससे किसानों का नुकसान हुआ है। जहां, पंजाब में अभी बारिश भी कम हुई है और बिजली की सप्लाई भी पूरी नहीं मिल पा रही है।

    मुद्दों को लेकर अब किसान यूनियन कादिया पूरे पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र सौंपेंगे। वहीं, पंजाब प्रधान हरमीत सिंह कादिया ने कहा की किसानों को बिजली सप्लाई को लेकर आ रही है दिक्कतों का हल किया जाए। अभी बिजली की सप्लाई 5..7 घंटे ही मिल रही है। अभी तक बारिश कम होने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है और सरकार किसानों को बिजली की सप्लाई पूरी दे। जिससे किसानों की समस्या हल हो।

  • Punjab: 1.05 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 1.05 किलोग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : एसएसपी दीपक पारिक के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1.05 किलो ग्राम हेरोइन, दो कारें और 2 लाख 65 हजार ड्रग मनी बरामद की है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना के आधार पर पता चला कि बठिंडा का रहने वाला तरसेम सिंह उर्फ़ सोमा नशे के कारोबार में संलिप्त है।  वह ग्राहकों को छोटी छोटी क्वांटिटी मे नशा सप्लाई करता है। इस कारोबार में सोमा के साथ उसका एक रिश्तेदार कर्णप्रीत सिंह वासी काठगढ़ भी शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
    पूछताछ के दौरान आरोपी सोम ने बताया कि वह नशे की खेप काठगढ़ में रहने वाले गणेश सिंह से लेकर आता है। पुलिस ने गणेश को भी काबू कर लिया। जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि गणेश के ऊपर पहले भी नशे की सप्लाई को लेकर मामले दर्ज है। पुलिस ने गणेश को भी काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के उपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
  • फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    फॉल आर्मी वर्म से मक्की के बचाव के लिए करें कौराजेन का स्प्रे

    कृषि विभाग के सभी विकास खंड कार्यालयों में उपलब्ध हैे कौराजेन

    ऊना/ सुशील पंडित : मक्की को बचाने के लिए कृषि विभाग के पास कौराजेन कीटनाशक सभी विकास खंडों में उपलब्ध है। कौराजेन का पहला स्प्रे बुआई के दस दिन बाद मक्की के पत्तों के भंवर में करें। स्प्रे को सुबह के शुरुआती घंटों में या शाम के समय में करना चाहिए और स्प्रे नोजल को पत्ती भंवर की ओर रखा जाना चाहिए, जिसमें लार्वा आमतौर पर फीड करते हैं। बुआई के 18-22 दिन के बाद स्प्रे को दोहरायें।

    यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के उप-निदेशक डॉ. कुलभूषण धीमान ने कहा कि खरीफ मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म का अधिक प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसका अधिक प्रकोप होने पर फसल को एक ही रात में भारी नुकसान पहुंचा सकता है। इस कीट की व्यस्क मादा मोथ पौधों की पत्तियों और तनों पर अण्डे देती है। एक बार में मादा 50-200 अण्डे देती है। यह अण्डे 3-4 दिन में फूट जाते हैं तथा इनसे निकलने वाले लार्वा 14-22 दिन तक इस अवस्था में रहते हैं। कीट के लार्वा के जीवन चक्र की तीसरी अवस्था तक इसकी पहचान करना मुश्किल है, लेकिन चैथी अवस्था में इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।

    डॉ. धीमान ने कहा कि चैथी अवस्था में लार्वा के सिर पर अंग्रेजी के उल्टे ‘वाई’ आकार का सफेद निशान दिखाई देता है। इसके लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाता है जिससे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती हैं। जैसे-जैसे लार्वा बड़ा होता है, पौधों की ऊपरी पत्तियों को खाता है और बाद में पौधों के भुट्टे में घुसकर अपना भोजन प्राप्त करता है। उप-निदेशक ने कहा कि यह कीट बहु फसल भक्षी है, जो 80 से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचाता है। अगर समय रहते फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान कर इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में मक्का एवं अन्य फसलों में भारी तबाही हो सकती है। फसल के लिए लार्वा अवस्था हानिकारक होती है। परन्तु कीट के सम्पूर्ण नियंत्रण हेतु इसके जीवन काल की हर अवस्था को नष्ट करना जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि भूमि की गहरी जुताई करें, ताकि कीट की लार्वा अवस्था या प्यूपा भूमि में गहरा दब जाए।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए विकास खंड अम्ब, विषयवाद विशेषज्ञ रमेश लाल मोबाइल नम्बर 9418004250, विकास खंड बंगाणा में सतपाल धीमान मोबाइल नम्बर 9418160124, विकास खंड गगरेट में नवदीप कौंडल मोबाइल नम्बर 8219170865, विकास खंड हरोली में लेखराज संधू मोबाइल नम्बर 9816206687 और विकास खंड ऊना में प्यारो देवी मोबाइल नम्बर 8628945916 पर सम्पर्क किया जा सकता है।