Blog

  • फगवाड़ा : रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी इंचार्ज परमजीत ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर, शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

    शव को पहचान के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र न होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • केंद्रीय मंत्री की माता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्लीः कंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गुना पहुंचे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री सिंधिया की मां माधवी सिंधिया की तबीयत बिगड़ गई है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया की हालत क्रिटिकल होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही है। जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक है और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है।

    दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया 6 मार्च को ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से मिलने गुना पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि आज, ओलावृष्टि की मार सह रहे बेहटाघाट गांव में प्रभावित किसानों और अपने एक-एक परिजन से मिलकर मुआवजेका स्वीकृति पात्र हाथों हाथ दिलवाया। सर्वेक्षण से लेकर मुआवजा वितरण मात्र 48 घंटों में हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का व स्थानीय प्रशासन का बहुत आभार।

    उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार किसानों के साथ खड़ा है। ओला प्रभावित क्षेत्र इमझरा गांव के दौरे के दौरान उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का संकल्प है कि इस पृथ्वी पर गरीब, किसान, महिला और युवा का सबसे पहला हक है। आज हमने इसी का एक स्वरूप देखा है।

  • पंजाब : नशा तस्करों की 3.5 करोड़ की संपत्ति की जब्त, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस अब तक 25 नशा तस्करों की करीब 3.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त कर चुकी है। एक ड्रग तस्कर की करीब साढ़े छह लाख रुपए की ड्रग मनी फ्रीज कर दी गई। जिन नशा तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल मात्रा के मामलें दर्ज है। उनके खिलाफ बठिंडा पुलिस द्वारा नशा तस्करी से बनाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला तैयार कर सक्षम अधिकारियों को दिल्ली भेजा जा रहा है।

    हर्षप्रीत सिंह पीपीएस डीएसपी भुच्चो ने बताया कि पुलिस द्वारा जिला बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 35 मामलें सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे, जिनमें से 25 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मसीह पुत्र जेम्स मसीह निवासी है। दशमेश नगर गली नंबर 5 मोगा अब आदर्श नगर जिला बठिंडा, मुस्कान सोनोरी रमेश कुमार निवासी बस्ती खटीक जिला फिरोजपुर जिसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा नंबर 214 दिनांक 23-11-2023 नंबर 21सी/61/85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

    थाना नेहियावाला जहां से व्यावसायिक मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं, वहीं नशीली दवाओं की तस्करी से संबंधित 6,24,500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई। मोसुल के आदेश पर ड्रग मनी को फ्रीज कर दिया गया है। जिसका मामला दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी द्वारा पारित किया जाएगा। पुलिस प्रमुख ने कहा कि नशा तस्करों को कभी बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः विधानसभा से राजा वाडिंग, प्रताप बाजवा सहित 9 कांग्रेसियों को किया निष्कासित 

    चंडीगढ़ः विधानसभा में आज एक बार फिर से कांग्रेस द्वारा हंगामा हुआ। पंजाब विधानसभा में हंगामे के चलते स्पीकर ने प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग के अलावा 9 कांग्रेस विधायकों को आज की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया। हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाया और मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया। बता दें कि संदीप जाखड़ को छोड़कर सभी विधायकों पर कार्रवाई की गई। 

    वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के राजा वाड़िंग ने कहा कि पंजाब विधानसभा सत्र के बजट के दौरान हमें बिना किसी कारण के निष्कासित कर दिया गया। जब हमने सच बोला तो हमें पंजाब विधानसभा के बजट सत्र से बाहर निकाल दिया गया।’ हमने उनका बजट सुना लेकिन जब हमने अपना प्रतिनिधित्व देना शुरू किया तो हमें अपमानित किया गया और बाहर निकाल दिया गया।’

  • पंजाबः भाजपा नेता सहित 12 लोगों पर मामला दर्ज

    लुधियानाः धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता  सहित 12 के खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले को लेकर ASI भजन लाल का कहना है कि उन्हें भाजपा नेता जतिंद्र गोरयन सहित 12 के खिलाफ ईसाई धर्म के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थाना डिवीजन जमालपुर की पुलिस ने जतिंद्र गोरयन, लोकेश, लकेश का भाई, लक्की, बेटी, पत्नी, मां, आकाश सहित 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    दरअसल, पुलिस को पीड़ित पादरी ने शिकायत दी है कि वह ईसाई धर्म से संबंधित है। राजू कॉलोनी में 350 वर्ग गज की जगह में उसने चर्च बनाई है। 1 मार्च को वह और राहुल कुमार चर्च में मौजूद थे। इस दौरान चर्च के बाहर सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी, जिसमें जतिंद्र गोरयन अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार था। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान जतिंद्र ने उसे ईसाई धर्म के बारे में गलत शब्दावली इस्तेमाल करते हुए गालियां देनी शुरू कर दी।

    जिसके बाद वह उसे लोकेश नामक व्यक्ति के घर पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि इस दौरान राहुल कुमार उसे हमलावरों से छुड़वाने आया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद वहां पर काफी शोर-शराबा हो रहा था। वहीं शोर सुनकर चर्च की महिलाओं ने उसे छुड़वाया। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई भजन लाल का कहना है कि वहां लगे डीवीआर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। 

  • पंजाबः विधानसभा में स्पीकर ने सुखपाल खेहरा को दी चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आज शून्य काल में बोलने के लिए समय न देने को लेकर कांग्रेस के सुखपाल खेहरा काफी नाराज दिखे। स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने उन्हें बोलने का समय नहीं दिया तो उन्होंने अपनी सीट पर बैठे-बैठे उनके खिलाफ कई अपशब्द बोले, जिसका नोटिस लेते हुए स्पीकर ने कहा कि मुझे लगता है कि कान्वेंट में पढ़ने वालों को बेज्जती करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे से किसी ने चेयर की मर्यादा के खिलाफ कुछ बोला तो वह सख्त एक्शन लेंगे। इस पर सुखपाल खेहरा ने कहा कि वह तुरंत एक्शन लें। दरअसल शून्य काल शुरू होते ही सुखपाल खेहरा बोलने के लिए समय मांग रहे थे लेकिन पहले स्पीकर और बाद में डिप्टी स्पीकर ने उनकी अवहेलना की और जिन लोगों ने समय नहीं मांगा था उनको भी बोलने का समय दिया।

    यहां तक की विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी सुखपाल खेहरा के लिए समय मांगते रहे लेकिन उन्हें बोलने के लिए समय नहीं दिया गया। काबिले गौर है कि सुखपाल खेहरा लगातार आम आदमी पार्टी की लीडरशिप के खिलाफ बोलते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने सुखपाल खेहरा को लेकर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को उन्हें डेकोरम सीखाने को भी कहा था। असल में प्रश्न काल के दौरान सुखपाल खेहरा और अवतार जूनियर आपस में बातें कर रहे थे। स्पीकर ने बाजवा से कहा कि अपने विधायकों से कहें कि वह हाउस की मर्यादा का ख्याल रखें। हालांकि कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्पीकर की इस टिप्पणी से नाराज दिखे और उन्होंने कहा कि आप मंत्रियों को बिना मतलब खुलकर बोलने का समय देते हैं जबकि हमें अनुपूरक सवालों पर भी बोलने नहीं देते।

    उधर शून्य काल में भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा ने मुद्दा उठाया कि पठानकोट दौरे के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को अपने काम बताए थे और मुख्यमंत्री ने पठानकोट के डीसी को आदेश दिया था कि उनके अगले दौरे तक इन्हें पूरा किया जाए लेकिन जब मुख्यमंत्री दुबारा पठानकोट गए तो उस बुजुर्ग महिला और उसके किड़नी से इलाज वाले पति को थाने में बंद कर दिया गया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एमएसपी का मुद्दा उठाया और सरकार से मांग की कि उनकी मंत्री अनमोल गगन मान तो चुनाव से पहले सभी फसलों पर एमएसपी देने की बात कर रही थी, अब वह कहां हैं। यही नहीं, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भी बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन इसी वादे को पूरा नहीं किया गया।

  • पंजाब : ट्रॉली को साइड मारकर फरार हुए ड्राइवर से नशा और DSP का कार्ड हुआ बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : नेशनल हाईवे पर गांव जीवनवाल बब्बरी के पास एक ट्रॉली की साइड लगने से गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर चालक तो बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच हुई भिड़ंत के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मौके पर ट्रैक्टर चालक ने सड़क सुरक्षा बल को फोन किया, तो वे कुछ ही देर में पहुंच गए। ट्रैक्टर चालक ने टिप्पर चालक का पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रॉली चालक की तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ चूरा पोस्त और एक डीएसपी का आई कार्ड भी बरामद हुआ। जिसके बारे में ट्रॉली चालक का कहना है कि यह भुक्की उसके अपने खाने के लिए रखी है और गलती से डीएसपी का कार्ड कागजात के साथ उसके पास आ गया। 

    थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गन्ने की ट्रॉली के मालिक एडवोकेट विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनका ड्राइवर ट्रॉली पर गन्ना लेकर जा रहा था और वह गाड़ी का पीछा कर रहा था और उसके पीछे वह गांव से थोड़ा आगे पेट्रोल पंप के पास गन्ना लेकर जा रहा था। ट्रॉली की साइड मारते हुए तेजी से निकल गई। जिससे ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक की जान बाल-बाल बच गई। जबकि ट्रॉली चालक को उन्होंने करीब 2 किलोमीटर आगे पीछा कर वाहन से पकड़ लिया। जिसके बारे में ड्राइवर का कहना है कि वह ट्रॉली मालिकों द्वारा गाड़ी में रखे कागजात लेकर आया है और ट्रॉली मालिक के भाई की है।

    जबकि मालिकों से फोन पर बात करने पर वे इससे इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर सदर पुलिस को सौंप दिया है। उनकी मांग है कि नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं ट्रॉली चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से बजरी भरकर आ रहा था। उसने स्वीकार किया कि ट्रैक्टर ट्रॉली से गलती से ट्रॉली साइड से टकरा गई। भुक्की के बारे में कहा कि यह उनके स्वयं के खाने के लिए रखी है। जबकि ट्रॉली के मालिकों द्वारा वाहन के कागजात के साथ गलती से वाहन में आई कार्ड छोड़ दिया गया था, जो मालिक के भाई का है।

  • पंजाबः 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः सीआईए स्टाफ मेहना की पुलिस ने दो तस्करों को काबू करके उनके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी दलजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर मध्य प्रदेश के रहने वाले 2 नशा तस्कर एक किलो अफीम के साथ अजीतवाल के पास गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    जांच अधिकारी दलजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 नशा तस्कर अजीतवाल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे है। मौके पर सुखविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की। आरोपियों की पहचान कमल और कालू के रूप में हुई है। दोनो मध्य प्रदेश के रहने वाले है। पूछताछ में आरोपियों से ओर खुलासे होने की संभावना है। 

  • बड़ा हादसा : सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के नांदयला जिले में बुधवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे एक नवविवाहित दंपति सहित एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अल्लागड्डा मंडल में नल्लागाटला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ जब कार चला रहे व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़े ट्रक पर ध्यान नहीं दिया।

    नांदयला जिले के पुलिस अधीक्षक के. रघुवीर रेड्डी ने बताया कि एक परिवार तिरुपति में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। तभी बुधवार तड़के सवा पांच बजे नल्लागटला गांव में दुर्घटना का शिकार हो गया। रेड्डी ने बताया एक ट्रक चालक ने किसी काम से अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और जैसे ही वह ट्रक से उतरा तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मृतकों में से एक के मोबाइल फोन से उनके रिश्तेदारों को सूचित किया और शवों को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

  • पंजाबः SHO की बढ़ी मुश्किलें, प्रभारी सुमित और 2 हेडकांस्टेबल को लेकर कोर्ट ने जारी किए निर्देश 

    मोहालीः धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए अपराधियों से पैसे लेकर बिना कार्रवाई के छोड़ने के आरोप में एसएचओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मोहाली कोर्ट ने मामले में मोहाली विजिलेंस को सोहाना थाने के एसएचओ रह चुके सुमित मोर, हेड कॉन्स्टेबल गुलाब सिंह और हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8,9, 13 और आईपीसी की धारा 166 ,166ए , 201, 217, 218, 221, 223, 379ए , व 120बी के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है। वही इंस्पेक्टर सुमित मोर ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। जिनके खिलाफ शिकायत दी गई थी बिना जांच किए उन्हें गिरफ्तार कैसे किया जा सकता था।

    उन्होंने इस मामले की गहनता से जांच की है। जो फैसला मोहाली कोर्ट ने दिया है उसके खिलाफ वह हाई कोर्ट में अपील करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। दायर याचिका में बताया गया कि जुलाई 2023 को हरदीप सिंह नामक व्यक्ति के साथ गांव कंबाला में 14 एकड़ जमीन के संबंध में समझौता किया था। शिकायतकर्ता ने 1. 25 लाख की बयाना राशि का भुगतान हरदीप सिंह को चेक के जरिए किया था। दोनों के बीच एग्रीमेंट सोहाना में हुआ था। शिकायतकर्ता को बाद में पता चला कि हरदीप सिंह ने उसे धोखा दिया है क्योंकि वह भू माफिया का सिर्फ बेनामीदार है। उसने 25 जुलाई को सोहाना थाने में हरदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई।

    पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की बल्कि शिकायतकर्ता को किसी और दिन आने के लिए कहा गया 27 जुलाई को एक सब इंस्पेक्टर , हेड कांस्टेबल मलकीत सिंह व गुलाब सिंह सोहाना में स्टांप विक्रेता की दुकान पर पहुंचे और प्रदीप सिंह और उसके साथी को काबू कर लिया। उन्हें पकडते समय उसके कुछ लोगों ने वीडियो बनाया तो हेड कांस्टेबल गुलाब सिंह ने उनके मोबाइल छीन लिए और सोहाना थाने जाकर उनके मोबाइल से सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए। पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पता चला कि इस मामले के पीछे पूर्व डीजीपी का हाथ है तो पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया।