Blog

  • Ludhiana : शिव सेना नेता पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    Ludhiana : शिव सेना नेता पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिशनर कुलदीप चहल के निर्देशों पर कमिशनरेट पुलिस ने आरोपियों को कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया है।

    सीपी कुलदीप चहल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की शहर में किसी को भी लॉ एंड आर्डर को तोड़ने नहीं दिया जायेगा। पकडे गए आरोपी बाबा बूढ़ा जी सेवा दाल से जुड़े हुए बताए जा रहे है। आरोपीयो की पहचान सरबजीत सिंह साभा पुत्र चरणजीत सिंह वासी टिब्बा रोड, हरजोत सिंह जोता वासी भमियां के रूप में हुई है। आरोपियों का तीसरा साथी टहल सिंह लाड़ी वासी अमृतसर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ साहिब के इलाके से काबूू कर संदीप थापर की एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

    बता दे कि आज दोहर सिविल हस्पताल के बाहर शिव सेना नेता एक्टिवा पर गनमैन के साथ जा रहे थे। इस दौरान बीच सड़क निहंग बाणे मे हमलावरों ने थापर को रोक कर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना नेता के गनमैन के बयानों पर 3 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 307 के तहत पर्चा दर्ज किया था।

    इस घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। फुटेज में देखा जा सकता है कि शिवसेना नेता को किस तरह लहू लोहान कर दिया था। जिसके बाद एक व्यक्ति गनमैन को सड़क किनारे ले गया और निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की।

  • किसीजड से बुरी तरह साणे है बद्दी के प्रवेश द्वार

    किसीजड से बुरी तरह साणे है बद्दी के प्रवेश द्वार

    न एन.एच.ए.आई जल निकासी कर सका तो आईपीएच नहीं संभाल सका सीवरेज

    बीबीएन/ सचिन बैंसल : एशिया के सबसे बडे औद्योगिक हब को नर्क बनाने में केंद्र और राज्य सरकार दोनो ने कोई कसर नहीं छोडी है। आज बददी बस स्टैंड को पार करना एक मिशन से कम नहीं है। नीलम होटल से लेकर संडोली तक के सफर में कब गाडी बैठ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। केंद्र सरकार के विभाग नेशनल हाईव आथोरिटी आफ इंडिया जो कि फोरलेन का निर्माण कर रहा है ने बरसाती जल निकासी का कोई प्रावधान नहीं किया और एनएच एरिया दलदल बन गया। जब उन्होने थोडी बहुत कोशिश की कि वर्तमान हाईवे को थोडा सा दुरुस्त कर दें तो नगर परिषद का सीवरेज फूट गया और उसका पानी हाईवे पर आ गया। दोनो सरकार में तालमेल न होने व जल निकासी की जिम्मेदारी न लेने से एशिया का सबसे बडा फार्मा हब नर्क बनकर रह गया है। बददी से नालागढ़, मनाली व ऊना के लिए निकलना एक बहुत बडा मिशन बन गया है।

    कल एक ट्रक एनएच पर फंस गया तो पूरा शहर जाम होकर रह गया। जिला, उपमंडल प्रशासन भी इस दिशा में सभी विभागों व पटेल एंड कंपनी से तालमेल बनाकर कोई हल करने में नाकाम रहा है। रोज रोज बरसात से सडकें तालाब बन जाती है और अगर वह पानी निकल भी जाता है तो नगर परिषद बददी शहर का सीवरेज का लावा उसमें फूट जाता है। जब नगर परिषद से पूछा जाता है तो वो बोलते हैं कि यह सीवरेज जल शक्ति (आईपीएच) विभाग का है हम कुछ नहीं कर सकते। इसी चक्कर मे लोग बोलने लगे हैं कि हर हर मोदी घर घर मोदी का नारा देने वाले केंद्र सरकार के विरुद्व जुबां नहीं खोलते न जनता के मुददे उठाते हैं वहीं जब नगर परिषद की सीवरेज का पानी एनएच पर तालाब बनकर सडकों पर बहता है तो व्यवस्था परिवर्तन का दम भरने वाले जुबां सिल लेते हैं। यान कि केंद्र के मुददें पर भाजपाई खामोश और प्रदेश के मुददों पर कांग्रेसी चुप।

    टैफिक चलाना हुआ मुश्किल-डा. रणेश राणा

    स्थानीय निवासी मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा. रणेश राणा, लघु उद्योग संघ के के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, एडवोकेट दिनेश चंदेल, समाजसेवी सतीश जैन, पंकज ठाकुर, कमल वेद भारद्वाज, चंदन सिंह व विवेक इंदीवर ने कहा कि निर्माणाधीन एनएच-बददी पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों की गाडियों के चैंबर टूट रहे हैं।

    हमने अपनी नाली ठीक कर दी-नगर परिषद
    इस विषय में नगर परिषद ई.ओ. ललित कुमार ने कहा कि नालियां बंद होने से जो दिक्कतें आ रही थी उसको हमने टीम भेजकर दुरुस्त करवा दिया। दारु के ठेेके के पास नाली बंद थी उसको खुलवा दिया गया है। जहां तक सीवरेज की बात है वो आईपीएच विभाग का काम है।

    सीवरेज कई बार खुलवाई फिर हो जाती है बंद- एसीडीओ
    इस विषय मेें एसडीओ आईपीएच चमन लाल ने कहा कि बददी में सीवरेज बहुत छोटी है जो बार बार बंद हो जाती है। हम हर बार उसको खुलवाते हैं लेकिन वो फिर से बंद हो जाती है। उन्होने कहा कि बंद हुए तीनों चैंबरों को फिर से खुलवाने का प्रयास किया जाएगा।

  • Punjab : रंजिश को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं। वहीं, जिले के जीरा रोड के पास गांव से एक गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजीश के चलते कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गये। वहीं, शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़े आटो को भारी नुकसान पहुंचाया है।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने उन पर हमला किया है। जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कहा कि प्रशासन मामले बारे जल्द से जल्द कार्रवाई करे। जिससे हम लोगों को न्याय मिल सके।

  • अब कहां गया व्यवस्था परिवर्तन: तरसेम चौधरी

    अब कहां गया व्यवस्था परिवर्तन: तरसेम चौधरी

    वार्ड 5 बददी में सीवरेज का बहुत बुरा हाल

    बददी/ सचिन बैंसल : नगर परिषद बददी के वार्ड-5 में साफ सफाई और सीवरेज का बहुत बुरा हाल है। जिला उद्योग केंद्र डीआईसी इंडस्ट्रियल एरिया के निकट वार्ड पांच जुडडी कलां गांव में शहर के गंदे पानी का सीवरेज खुले आम बह रहा है। इससे आसपास के उद्योगों पर भी बुरा असर पड रहा है। यह वार्ड नगर परिषद के वाईस चेयरमैन का है। वार्ड के पूर्व पार्षद तरसेम लाल चौधरी ने बताया कि इस वार्ड में सुविधाओं का अभाव है और न समय पर सफाई होती है और न ही कचरा उठता है। उद्यमियों के आगे कचरे के ढेर लगा दिए जाते हैं। उन्होने कहा कि क्या यही कांग्रेस सरकार और कांग्रेस समर्थित नगर पालिक बददी का व्यवस्था परिवर्तन। उन्होने कहा कि लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में शिकायत करते करते थक गए हैं लेकिन होता कुछ नहीं। वहीं नगर परिषद बददी के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि सीवरेज की व्यवस्था आईपीएच का काम है फिर भी हम कोशिश करेंगे कि यह काम हो जाए। वहीं आईपीएच एसडीओ चमन ने कहा कि लिखित में शिकायत आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

  • लगातार पुल गिरने के मामले में Bihar government का बड़ा एक्शन, 15 इंजीनियर से वसूली जाएगी लागत राशि

    लगातार पुल गिरने के मामले में Bihar government का बड़ा एक्शन, 15 इंजीनियर से वसूली जाएगी लागत राशि

    पटना। बिहार में 17 दिनों में 12 पुल गिरने मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 15 इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। साथ ही पुलों के पुर्ननिर्माण का भी आदेश दिया गया है। वहीं, मामले से जुड़े दो इंजीनियरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिन इंजीनियर को सस्पेंड किया गया है, उसमें 4 ग्रामीण कार्य विभाग के और 11 जल संसाधन विभाग के हैं। 2 कार्यपालक अभियंता, 4 सहायक अभियंता, 2 कनीय अभियंता समेत 15 इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है।

    साथ ही जहां-जहां पुल गिरे हैं वहां के ठेकेदारों से पुलों की लागत राशि की वसूली की जाएगी। इसके साथ ही मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भी गाज गिरी है। सरकार ने इसे ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने पिछले 17 दिनों में सीवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में कुल 10 पुल ढहने की बात स्वीकार की है।

    जांच समिति ने जल संसाधन विभाग को जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद यह एक्शन हुआ है। जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा है कि जांच में इंजीनियर्स की लापरवाह और निगरानी को अप्रभावी पाया गया है। इसके कारण राज्य में कई छोटे पुल ढह गए।

  • Jalandhar : वेस्ट हलके में CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने , देखे Live

    Jalandhar : वेस्ट हलके में CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने , देखे Live

    जालंधर (ens) : वेस्ट उपचुनाव को लेकर आप पार्टी द्वारा वार्ड नंबर 74 में एक जनसभा का आयोजन किया गया। यह जनसभा एक बड़ी रैली में तबदील हो गई। लोगो को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि वेस्ट हलके के लोगो द्वारा पार्टी को दिए जा रहे प्यार और सत्कार के लिए वह आभारी है।

    सीएम मान ने कहा कि 10 जुलाई को एक बार फिर चुनावो मे विरोधियो के नापाक इरादो पर झाड़ू फिरता हुआ देख वह बौखला गए है। वेस्ट हलके में हो रहे उपचुनाव के कारण उन्होंने जालंधर के सभी विकास कार्यो की समीक्षा कर ली है। जिन पर जल्द ही कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए जायेगे।

    सीएम मान ने कहा कि लोगो से मिलकर जो उन्हें ख़ुशी मिलती है वही उनके लिए सबसे बड़ी धन दौलत है। अगर पैसे ही कमाने होते तो वह कलाकारी का मंच छोड़ कर राजनीति में न आते। आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल और उनकी पत्नी दोने IRS अफसर थे। अगर उन्होंने भी पैसे कमाने होते तो वह अपनी नौकरिया छोड़ कर लोगो की सेवा में न लगते। जिसका खामियाजा आज केजरीवाल को जेल में बैठ कर भुगतना पड़ रहा है।

    आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के बारे में उन्होंने कहा कि वह नाम और काम दोनों के ही भगत है। जिनकी शराफत और साफ छवि लोगो से छुपी हुई नहीं है। इसलिए जनता खुद फैसला करे कि उनके हलके के विकास की डोर वह किसके हाथ में थमाना चाहती है। सीएम ने लोगो से कहा कि आप अपने उम्मीदवार को विधान सभा तक पहुंचा दो आपके विकास की जिम्मेवारी मेरी है।

  • Punjab : फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर विभाग ने मारा छापा, देखें वीडियो

    Punjab : फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र पर विभाग ने मारा छापा, देखें वीडियो

    मोगा। शहर से एक फर्जी नशा छुड़ाओ केंद्र का मामला सामने आया। जहां, सेहत विभाग ने पुलिस के साथ छापा मारा है। वहीं, नशा छुड़ाओ केंद्र का मालिक भाग निकलने में कामयाब रहा है। यह मामल मोगा जिले के गांव बुट्टर का है जहां सेहत विभाग की टीम ने छापा मारा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।

    नौव जवानों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। टीम ने मौके से 60 के करीब नौजवानों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों से संपर्क साध कर कुछ को भेजा वापस घर और कुछ नौजवानों को सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्र जनेर भेजा गया है।

    नशा छुड़ाने के नाम पर डंडों से पीटा जात था
    नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती नौजवानों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि इलाज के नाम पर डंडों से पीटा जाता है। पूरा-पूरा दिन घुटनों के बल फर्श पर चलाया जाता है और भूखा रखा जाता है। तर्क यह दिया जाता है कि इससे इनका ध्यान नशे की तरफ नहीं जाएगा।

  • दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

    दिग्गज नेता का दावा, इस माह गिर सकती है सरकार

    पटना। बिहार के पूर्व सीएम रहे लालू प्रसाद ने पार्टी स्थापना दिवस पर भाजपा सरकार को लेकर बड़ी बयान बाजी की है। पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है। आने वाले कुछ महिनों तक ये सरकार गिर सकती है। इसको देखते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं।

    प्रसाद ने कहा, “हम काफी समय से बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी रहे हैं। और कई अन्य पार्टियों के विपरीत हमने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया।” उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की जब एनडीए के अधिकांश नेता भाजपा के एक समारोह में थे, जहां बिहार से नए शामिल किए गए केंद्रीय मंत्रियों को सम्मानित किया गया।

    इसके बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लालच में जेडीयू ने अपनी विचारधारा से समझौता कर लिया। आरजेडी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने न तो समझौता किया और न ही बीजेपी के सामने झुकी। जिससे आने वाले समय में और मेहनत करने की जरूरत है।

    तेजस्वी ने कहा, 17 दिनों में 12 पुलों का गिरना कोई मामली बात नहीं
    बिहार में लगातार गिर रहे पुल मामले पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन का अद्भुत खेल है, एक इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है और एक इंजन अपराध में लगा हुआ है। 17 दिनों में 12 पुलों का गिरना कोई सामान्य घटना नहीं है। यह भ्रष्टाचार को साफ दर्शाता है। राज्य में लगातार भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। जिस पर काबू पाने में डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है।

  • Punjab : MP Gurjeet Singh Aujla पहुंचे ब्यास डेरा

    Punjab : MP Gurjeet Singh Aujla पहुंचे ब्यास डेरा

    अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला आज ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से आशीर्वाद लेने पहुंचे। लोकसभा में अपनी तीसरी पारी शुरू करने के बाद आज उन्होंने बाबाजी से मुलाकात की और पंजाब के बारे में चर्चा की। इस दौरान बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात के दौरान पंजाब के युवाओं पर खास तौर से विचार किया गया।

    इस मौके पर यह भी चर्चा की गई कि पंजाब में युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि बाबाजी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और उनसे मार्गदर्शन भी मांगा।

  • नाशपाती और बारामासी नींबू की नीलामी 12 जुलाई को फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान सलोह में

    नाशपाती और बारामासी नींबू की नीलामी 12 जुलाई को फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान सलोह में

    ऊना/ सुशील पंडित : उप निदेशन उद्यान केके भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान सलोह में 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे नाशपाती और बारामासी नींबू की नीलामी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति को नीलामी में भाग लेने के लिए 500 रूपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति फसल का निरीक्षण कार्यालय समय पर किसी भी दिन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक उद्याान के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।