Blog

  • Punjab : शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, देखें वीडियो

    Punjab : शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना : पिता-पुत्र के साथ मारपीट और लूट की वीडियो सामने आई है। बदमाशों ने जब पिता को घेरा तो उसने अपने बेटे को मौके सके भगा दिया लेकिन कुछ दूरी पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाइक सवार लुटेरों ने एक मोबाइल, घड़ी और 20 हजार रुपए उनसे छीन लिए। बेटे और पिता पर बदमाशों ने दात से वार किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई।

    जानकारी देते पीड़ित शिवम कुमार ने कहा कि वह अपने पिता नरेश के साथ बस स्टेंड किसी शादी समारोह से वापस घर जा रहा था। कैलाश नगर रोड सरकार स्कूल वड़ैच मार्केट के पास उसके पिता को पहले बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। उसके पिता ने उसे भागने के लिए कहा। शिवम मुताबिक वह मौके से भागा लेकिन कुछ दूरी पर लुटेरों के बाकी साथियों ने उसका पीछा कर उसे घेर लिया।

    उन लोगों ने उसका मोबाइल और उसकी बहन द्वारा दी गई स्मार्ट घड़ी छीन ली। उन लोगों ने उसकी पीठ पर तेजधार हथियार मारा। पीड़ित नरेश ने कहा कि वह पेंट का काम करता है। उसने किसी जगहस काम का ठेका लिया था। वहां से ली हुई 20 हजार की पैमेंट उसकी जेब में थी जिसे बदमाशों ने हथियार के बल पर छीन ली। नरेश मुताबिक उन्होंने थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को सूचित किया। नरेश मुताबिक पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • इस इलाके में हुआ ट्रिपल मर्डर, 2 नाबालिक लड़कियों सहित पिता की मौत

    इस इलाके में हुआ ट्रिपल मर्डर, 2 नाबालिक लड़कियों सहित पिता की मौत

    सारणः बिहार के सारण जिले में ट्रिपल मर्डर का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने 2 नाबालिग लड़कियों और उनके पिता की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने दो सनकी प्रेमी सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 3 लोगों की हत्या का यह मामला सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के धानाडीह का है। पुलिस के मुताबिक यह ट्रिपल मर्डर प्रेम-प्रसंग के कारण किया गया है। आरोपी ने बेरहमी से एक शख्स और उसकी दो नाबालिग लड़कियों की हत्या की है। हमले के दौरान लड़कियों की मां ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई है। घायल महिला का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पुलिस के मुताबिक सनकी आशिक ने नाबालिग प्रेमिका सहित उसकी छोटी बहन, पिता और मां पर तेजधार हथियार से हमला किया। हालांकि, मां किसी तरह से भागकर बचने में कामयाब रही। लड़कियों की मां शोभा देवी ने बताया,’रात करीब 2 बजे दो लोग आए और हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने दोनों बेटियों और पति के साथ-साथ मुझपर भी तेजधार हथियार से हमला किया। मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।’

    घायल शोभा देवी के मुताबिक कुछ महीनों पहले उनकी नाबालिग बेटी चांदनी कुमारी आरोपी सुधांशु उर्फ रोशन से बात किया करती थी। लेकिन कुछ महीनों मेरी बेटी ने उससे बातचीत करने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर रोशन ने धमकी भी दी थी। मृतकों में नाबालिग लड़कियां चांदनी कुमारी (17), आभा कुमारी (15) के साथ लड़कियों के पिता तारकेश्वर सिंह भी शामिल हैं। लड़कियों की मां घायल शोभा देवी का छपरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए इस घटना में शामिल प्रेमी सुधांशु कुमार उर्फ रोशन एवं उसके साथी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

  • आज का राशिफल, 17 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 17 जुलाई 2024

     

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज देवशयनी एकादशी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि-आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय व खुशनुमा बना रहेगा। अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    2. वृष राशि-आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ प्लानिंग होगी, साथ ही अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। छात्रों को किसी काम में की गई मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

    3. मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज सकारात्मक रहने से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम का बोझ अधिक रहेगा, परंतु उसके उचित परिणाम मिलने से आप थकान भूल जाएंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

    4. कर्क राशि-आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कामों पर ही ध्यान देंगे। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करेंगे तो बेवजह आपका समय ख़राब नही होगा। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं।

    5. सिंह राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज व्यवस्थित दिनचर्या रखने से हर काम समय पर होगा इससे आप अन्य गतिविधियों की तरफ भी ध्यान देने में सफल होंगे, साथ ही आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख सुविधाओं संबंधी कामों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

    6. कन्या राशि-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा, जिससे पहचान का दायरा बढ़ेगा, व्यवहारिक सोच रखने से अपनी कार्यकुशलता में निखार आयेगा। परिवार तथा सगे संबंधियों के लिए भी आप उचित समय निकाल लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

    7. तुला राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ योजनाएं बनायेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में बिताएंगे, इससे आत्म बल और सुकून बना रहेगा। आज आपके ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

    8. वृश्चिक राशि-आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनो से चल रही समस्याएं आज माता-पिता की सलाह से ख़त्म होगी। आज आप दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करने से परहेज करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    9. धनु राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज अधिक कार्यभार की वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आज बच्चों पर अधिक रोक- टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे किसी उपहार की मांग कर सकते है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    10. मकर राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बिजनेस का कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। अपने काम करने के तरीको में थोड़ा बदलाव लाने की भी जरूरत है। आज व्यापार में ऑनलाइन कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आज ऑफिस में सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।

    11. कुंभ राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना आपको भविष्य में लाभ दे सकता है। सकारात्मक नजरिया रखने से विपरीत परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आज बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    12. मीन राशि-आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। आज कार्यस्थल पर अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ नए कार्यों के प्रति भी रूचि रहेगी। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।

  • Jalandhar PPR Market में पुलिस कर्मी ने दुकान के कारिंदे से की मारपीट, वीडियो वायरल

    Jalandhar PPR Market में पुलिस कर्मी ने दुकान के कारिंदे से की मारपीट, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: PPR मार्केट में पुलिस मुलाजिम द्वारा एक दुकानदार के करिंदे को मारने का मामला सामने आया है। यह घटना मार्केट में स्थित राजीव चिक चिक नामक दुकान की बताई जा रही है।

    Jalandhar PPR Market Video Viral

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा रहा है कि पुलिस मुलाजिम दुकान पर काम करने वाले लड़के को मारता हुआ दुकान से बाहर लेकर चले जाता है। दुकान के मालिक राजीव ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम ने उसकी दुकान पर आकर धक्केशही की है। वह इसकी शिकायत जल्द ही पुलिस अधिकारियों को करेगे। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस मुलाजिम थाना 7 मे तैनात है। इस मामले मे पुलिस मुलाजिम से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नही पाया।
  • Jalandhar: रेहड़ी चालकों के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Jalandhar: रेहड़ी चालकों के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम द्वारा श्री गुरु रविदास चौक से लेकर बूटा मंडी तक रेहड़ी चालकों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम के कर्मियों द्वारा रेहड़ी चालकों के बोर्ड सहित अन्य सामान कब्जे में ले लिए गए हैं। वहीं इस कार्रवाई को लेकर व्यक्ति का कहना है कि उसने सड़क से 5 फीट अंदर करके अपना सामान रखा हुआ था लेकिन निगम कर्मचारियों द्वारा उसके सामान को कब्जे में ले लिया गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि नगर निगम के करने द्वारा की गई है कार्रवाई सरे आम धक्का का है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा रेहड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है लेकिन दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    हालांकि इस मामले को लेकर नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि उनकी टीम के द्वारा अवैध कब्जे को लेकर दुकानदारों द्वारा बाहर लगे बोर्ड को कब्जे में ले लिया गया है। उनका कहना है कि वह कई बार दुकानदारों और रेहेड़ी चालकों को अवैध कब्जे को लेकर चेतावनी भी दे चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार और रेहड़ी चालकों द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद फिर से सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया जाता है। इसी के तहत आज यह कार्रवाई उनकी टीम द्वारा की गई है।

  • बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पदों के लिए 7 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 7 अगस्त तक सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रार्थी साक्षात्कार के लिए 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
    इसके अलावा कुलदीप दयाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश में आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की नियुक्ति के लिए मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जिन आवेदकों ने आंगनबाडी वर्कर्रस और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 22 सितम्बर, 2023,  20 अक्तूबर, 2023 और 28 नवम्बर, 2023 को आवेदन किया था उनके आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। इन प्रार्थियों को भी पुनः -“7 अगस्त, 2024”- तक आवेदन करना होगा।
    योग्यता एवं मानदंड कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) का सामान्य निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हज़ार से अधिक नही होनी चाहिए जिसकास प्रमाण पत्र नायब  तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज़ प्राप्त नहीं किया जाएगा।
    यहां भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/ सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कंेद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला, लमलेहड़ा पुराना, केंद्र नं 18 बसदेहड़ा,  भड़ोलिया कलां बाडे़वाला मोहल्ला व  चिलावाला मोहल्ला बडेहर में आंगनबाड़ी वर्करस के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहडा-2, लमलेहडा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र न. 16 बसदेहड़ा, केंद्र न. 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला, अप्पर देहलां माहल दरजी-2, टक्का रामसहाय, त्यूड़ी-3, नीलाघाट सनोली व अप्पर बसाल में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।
    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है।
    कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनवाड़ी सहायिका/ बाल सेविका/ बालवाड़ी शिक्षक/ नर्सरी शिक्षक/ सिलाई शिक्षक/ ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिषत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।
    एससी/ एसटी/ ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी, बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
  • वीच सड़क मोटरसाइकिल रोका, गाली-गलौज किया मामला दर्ज

    वीच सड़क मोटरसाइकिल रोका, गाली-गलौज किया मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव सरोह के व्यक्ति का वीच सड़क मोटरसाइकिल रोका और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वालों पर पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज हुआ है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम लाल पुत्र कशमीर सिंह गाँव सरोह डाकघर चम्याड़ी तह0 बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात अपने घर जा रहा था तो बलदेव सिँह पुत्र चरण दास व बलविन्दर सिंह पुत्र बलदेव सिंह गाँव सरोह डाकघर चम्याड़ी तह0 बंगाणा ने सड़क के बीच खड़े होकर मेरा मोटरसाइकिल रोक लिया और इसे  गंदी-2 गालियां दी व जान से खत्म करने की धमकी दी और इस हाथापाई में इस का पर्स, जिसमें 22700 रू  व अन्य जरूरी कागजात थे, गुम हो गया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 126(2) , 115(2), 351(2),352 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है ।
  • जिला ऊना में 138 वाहनों के चालान काटे

    जिला ऊना में 138 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 138 वाहनों के चालान  काटे गए व जुर्माने के रूप में 26,400/- रूपये वसूल किए गए। वहीं  सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए हैं।
  • घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

    घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : हिम एन्क्लेव लाल सिंगी में एक घर में घुस कर गाली-गलौज करने के आरोप में दो व्यक्तियों पर थाना सदर ऊना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह जसवाल निवासी हिम् एन्क्लेव, गाँव लालसिंगी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में दर्ज करवाया कि राघव पूरी व पारस भंडारी ने रात को इनके घर के गेट के आगे गाड़ी लगा दी व् घर में घुस कर इसके व इसके परिवार के साथ गाली-गलौच की व जान से मारने की धमकियां दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 333, 352, 351(2), 3(5) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • सावन मास मेलों के लिए सदाशिव मंदिर कमेटी की तैयारिया पूर्ण,दुलहन की तरह सजा मंदिर

    सावन मास मेलों के लिए सदाशिव मंदिर कमेटी की तैयारिया पूर्ण,दुलहन की तरह सजा मंदिर

    21 जुलाई को साजन अमृतसर और निशा शर्मा करेंगे भोलेनाथ का गुणगान,
     
    सदाशिव मंदिर परिसर या मुख्य गेट पर  बिना कमेटी परमीशन से नहीं होगा कोई भंडारा: प्रवीण शर्मा
     
    ऊना/सुशील पंडित : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उपमंडल बंगाणा में पड़ने वाले सदाशिव मंदिर जिसे धौमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। रामगढ़ धार के सबसे ऊंचे टीले पर स्थित धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में सावन मास मेले की तैयारियां कमेटी द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर कमेटी ने सावन मास मेलों की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। और मंदिर को दुलहन की तरह सजाया गया हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं देने के लिए मंदिर कमेटी ने पूरी तैयारिया कर ली है। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास की पहली रविवारी संध्या यानी 21 जुलाई को पंजाब की बुलंद आवाज साजन अमृतसरिया और हिमाचल की शान निशा शर्मा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे।
    और सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने बालों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ मंदिर दर्शन होंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में इस बार सीसीटीबी कैमरे और बढ़ाए गया है। ताकि मंदिर परिसर में अमन शांति रहे। बहीं बुजुर्गो के लिए लिफ्ट की सुविधा भीं मंदिर परिसर में की गई है। और रविवार और सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। मंदिर परिसर में पार्किंग के लिए विशेष सुविधा रहेगी। और सावन मास मेलों को सुचारू रूप देने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य के साथ कुछ शोशल युवाओं को भी जोड़ा गया हैं। बही सदाशिव मंदिर के आसपास अगर कोई नशा करता पकड़ा गया तो उसे कमेटी की तरफ से पांच हजार का जुर्माना भी किए जाने का कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया है। शर्मा ने कहा कि शराब आदि का सेवन करके मंदिर में आने बालों की चैकिंग के लिए कमेटी ने एक सयंत्र लिया है जो हर नशे की सूचना देता है। और मंदिर परिसर में नशा करके आने वाले को भी पांच हजार का जुर्माना किया जाएगा। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास मेलों के दौरान सदाशिव परिसर या मुख्य गेट के आसपास बिना अनुमति से कोई भंडारे का आयोजन नहीं होगा। भंडारा करने के लिए मंदिर कमेटी से परमीशन लेना अनिवार्य होगा।
    सदाशिव मंदिर के भंडारों में नहीं होगा पॉलिथीन या थर्मोकोल का प्रयोग, उलंघना करने बालों को होगा जुर्माना
    प्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास मेलों के उपलक्ष्य पर सदाशिव मंदिर परिसर अथवा अन्य मुख्य गेट पर लगने वाले भंडारों में किसी प्रकार का पॉलिथिन अथवा थर्मोकोल का कोई प्रयोग नहीं होगा। यह कमेटी बैठक ने निर्णय लिया है। और जो कमेटी के आदेशों के आदेशों की पालन करने की बजाए उल्नघना करेगा। उसे पांच हजार या उससे ज्यादा जुर्माना कमेटी द्वारा किया जायेगा। प्रवीण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कमेटी ने यह निर्णय लिया है।