Blog

  • Punjab : घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab : घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना – व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थतियों में मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामप्रताप (30) के तौर पर हुई है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। जानकारी मुताबिक कूमकलां के इलाके मानगढ़ में गत रात करीब 9 बजे एक वेहड़े में रहने वाले रामप्रताप का शव उसके कमरे के बाहर पड़ा मिला।

    मकान मालिक ने तुरंत उसके भाई अनुराग को सूचित किया। जिसके बाद परिजन घायल रामप्रताप को सिविल अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना थाना कूमकलां की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के छोटे भाई अनुराग सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला रायबरेली के रहने वाले हैं।

    उसने बताया कि राम प्रताप माछीवाड़ा के इलाके में एक फैक्ट्री में मशीन चलाने का काम करता था। गत रात अनुराग को वेहड़े के मालिक ने फोन कर बताया कि राम प्रताप बेसुध हालत में अपने कमरे के पास गिरा पड़ा है। जिसे उसने कमरे में पहुंच सिविल अस्पताल में पुहंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वही मृतक के भाई ने शक जताया कि उनके बड़े भाई की हत्या की गई है, हत्यारे उसे कमरे में छोड़कर भाग गए है।

  • उड़ान भरने के बाद गिरे Plane के टुकड़े, मचा हड़कंप

    उड़ान भरने के बाद गिरे Plane के टुकड़े, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां से टेकऑफ होने वाले एक प्लेन के टुकड़े दिल्ली के एक इलाके वसंतकुंज में पाए गए है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने इसकी सूचना जब एयरपोर्ट को दी, तो वहां हड़कंप मच गया। आनन फानन उस समय में टेकऑफ होने वाले सभी प्लेन के पायलटों को इस बात की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद प्लेन की पहचान कर उसे वापस एयरपोर्ट पर आने के निर्देश जारी किए गए है।

    एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि ये मामला देर रात करीब साढ़े नौ बजे का है। आईजीआई एयरपोर्ट से एक प्राइवेट एयरलाइंस के प्लेन ने उड़ान भरी थी। प्लेन जब वसंतकुंज इलाके से जा रहा था, तभी आसमान से उसके कुछ टुकड़े इलाके की एक घर की छत पर गिरे। इसके बाद मकान के मालिक ने तत्काल इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ये टुकड़े किसी विदेशी एयरलाइंस के लगते है।

    मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर विमान के इंजन का हिस्सा मिलने की घटना की जांच के आदेश दिए। सूत्रों ने बताया कि धातु का ये टुकड़ा हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का हो सकता है। संभवतः किसी विमान के इंजन के टूटे हुए ब्लेड का हिस्सा। हालांकि एयरलाइन ने कहा कि वह अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि धातु के टुकड़े उस विमान के थे या नही।

  • School में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत

    School में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत

    नई दिल्ली – अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई। विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 30 लोग घायल भी हुए है। स्कूल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना नियंत्रण में है।  गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शेरिफ कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है।

    गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग क्यों की गई इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के संबंध में की जानकारी दी गई है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।

    बता दें कि अमेरिका में पिछले दो दशकों में स्कूलों और कॉलेजों के अंदर सैकड़ों गोलीबारी के मामले देखने को मिले है। अमेरिकी गन कानूनों और अमेरिकी संविधान के दूसरे संशोधन पर तीखी बहस छेड़ दी थी, जो हथियार रखने और धारण करने के अधिकार को सुनिश्चित करता है।

  • आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 5 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जएगी। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।

    वृष राशि-आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

    कर्क राशि-आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है।

    सिंह राशि-आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे।कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेl ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंl दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाl आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेl कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

    तुला राशि-आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा।आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।
    दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

    धनु राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा।दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

     कुंभ राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें | आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

    मीन राशि-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है।

  • Punjab: नशीले पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: नशीले पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    भठिंडा: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लीलाधर वासी चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी कर्मजीत सिंह की टीम ने नाकाबंदी पुल सुआ भाई मती दास नगर की हुई थी। इस दौरान उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से किलो 522 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि उक्त आरोपी के ऊपर इससे पहले नशा तस्करी के 2 मुक़दमे दर्ज है। जिनमे से एक मुकदमा मोहाली ने दर्ज है जिसमे स्टफ ने 2 किलो अफीम बरामद की थी। दूसरा मुकदमा आरोपी के ऊपर राजस्थान मे दर्ज है, जिसमे 1.200 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी।

  • Punjab News: बठिंडा के ALLEN Career Institute में हंगामा: प्रोफेसर को छात्रा के परिजनों ने पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: बठिंडा के ALLEN Career Institute में हंगामा: प्रोफेसर को छात्रा के परिजनों ने पीटा, देखें वीडियो

    बठिंडा के ALLEN Career Institute में छात्रा के परिजनों ने प्रोफेसर की पिटाई की। घटना की CCTV फुटेज वायरल हुई। पुलिस की जांच जारी है। जानिए पूरा मामला।

    बठिंडा: Model Town के फेज 2 में स्थित ALLEN Career Institute में उस समय हंगामा हो गया जब संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों ने प्रोफेसर की जमकर धुनाई कर दी। यह घटना Institute में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब Social Media पर वायरल हो रही है।

    घटना का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

    सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के SHO हरजोत सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि ALLEN Career Institute में पढ़ाने वाले प्रोफेसर ने उनकी बेटी के मोबाइल पर गलत संदेश भेजे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़े: Jalandhar: बलात्कार के आरोपी Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का रिमांड खत्म, भेजा जेल

    संस्थान के संचालक ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी पहले नहीं थी। आज जब लड़की के परिजन संस्थान में पहुंचे, तो उन्होंने प्रोफेसर को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रोफेसर को तत्काल नौकरी से निकाल दिया गया है।

    घटना की CCTV फुटेज से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रोफेसर को छात्रा के परिजनों ने किस प्रकार पीटा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, पुलिस और संस्थान दोनों ही मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई और जाँच के परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • Jalandhar: बलात्कार के आरोपी Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का रिमांड खत्म, भेजा जेल

    Jalandhar: बलात्कार के आरोपी Travel Agent Sukhchain Singh Rahi का रिमांड खत्म, भेजा जेल

    Jalandhar  के हाईप्रोफाइल बलात्कार मामले में आरोपी Sukhchain Singh Rahi की मुश्किलें बढ़ी। रिमांड के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, Mediacal Report और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं। जानिए पूरा मामला.. .

    रिमांड दौरान पुलिस ने क्या सबूत हासिल किए पढ़े..

    जालंधर, ENS: जालन्धर के हाईप्रोफाईल बलात्कार मामले में आरोपी Sukhchain Singh Rahi का आज दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। राही के खिलाफ पुलिस को रिमांड दौरान कई ऐसे सबूत मिले हैं ये सबूत पुलिस को अदालत में पेश करने तथा पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

    सीसीटीवी फुटेज तथा लड़की की मेडिकल रिपोर्ट बढ़ाएंगी राही की मुश्किलें

    पुलिस द्वारा जांच दौरान Hotel Prime Regalia के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली जिसमें Sukhchain Singh Rahi जब Hotel Prime Regalia में अपनी फोर्चूनर गाड़ी से आया और होटल की रिसैप्शन पर रुक कमरा बुक करवाया इसके बाद सीधे ऊपर अपने कमरे में चला गया। पुलिस ने रिसैप्शन से होटल रूम की बुकिंग की रसीद तथा पैमेट की रसीद भी हासिल कर ली है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़े: Punjab News : ALLEN Career Institute मे हुआ हंगामा, Prof. को छात्रा के परिजनों ने पिटा, देखे वीडियो

    रेप पीड़िता के सबूत और बयान

    पुलिस ने पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट और उस दिन पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। इसके अतिरिक्त, पीड़िता के धारा 164 के तहत अदालत में दिए गए पक्के बयान को भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। ये सबूत आरोपी सुखचैन सिंह राही की अदालत में मुश्किलें बढ़ा सकते हैं और पीड़िता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

    आगे की कार्रवाई

    आरोपी की मुश्किलें बढ़ने के साथ ही, अदालत में आगामी सुनवाई के दौरान इन सबूतों की अहमियत और बढ़ जाएगी। पुलिस की जांच और प्राप्त किए गए सबूत इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
  • Jalandhar: Innocent Hearts School ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां परिसर में ग्रेड II व III के छात्रों के लिए नेत्र-जाँच कैम्प का आयोजन

    Jalandhar: Innocent Hearts School ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां परिसर में ग्रेड II व III के छात्रों के लिए नेत्र-जाँच कैम्प का आयोजन

    जालंधर, ENS: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट (बीएमईएमटी) के तत्वावधान में, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर, जालंधर के सहयोग से इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ग्रेड II और III के छात्रों के लिए एक नेत्र जाँच कैम्प आयोजित किया गया। इस इनीशिएटिव का थीम “विज़न कमलेश” रखा गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है और उन्हें आरोग्य बनाना है।

    यह कैम्प दिशा-एक इनीशिएटिव के माध्यम से छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने हेतु स्कूल द्वारा किए गए प्रयासों का हिस्सा है। इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर के चीफ़ नेत्र सर्जन, डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थामाॅलोजी), एफ.पी.आर.एस.(फेको-रिफ्रैक्टिव सर्जन, मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) के नेतृत्व में मेडिकल प्रोफेशनल्स की एक टीम ने छात्रों की व्यापक नेत्र जाँच की। उन्होंने आँखों को भगवान का आशीर्वाद बताया तथा छात्रों को सलाह दी कि वे अपने स्क्रीन समय को कम करें। उन्होंने उन्हें आँखों की देखभाल के बारे में टिप्स भी दिए।

    प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन) और सुश्री शालू सहगल (लोहारां) ने बताया कि “हम मानते हैं कि हमारे बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। यह शिविर हमारे छात्रों की दृष्टि की निगरानी और सुरक्षा करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है और हम सभी माता-पिता को अपने बच्चे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”

  • 17 बंदरों की गोली मारकर की हत्या, जाने वजह

    17 बंदरों की गोली मारकर की हत्या, जाने वजह

    बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा के गांव बेलगांव में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जहां लगभग 20 बंदरों की मौत हो गई और चार सड़े हुए शव बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ग्रामीणों ने बंदरों को गांव से भगाने के लिए दो मजदूरों को काम पर रखा था, जिन्होंने गोली मारकर 17 बंदरों को मार दिया। हालांकि, वन विभाग ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि बंदरों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और इस मामले की जांच की जा रही है।

    ग्राम पंचायत के एक पदाधिकारी, सीताराम वर्मा ने बताया कि यह घटना 28 अगस्त को हुई। ग्रामीणों ने बंदरों को घरों और बागवानी फसलों से दूर करने के लिए मजदूरों को नियुक्त किया था, जिन्होंने बंदूकों से गोलियां चलाईं, जिससे कई बंदर घायल हुए। वर्मा ने कहा कि इस हिंसात्मक उपाय का उन्होंने विरोध किया था, क्योंकि बंदरों की हनुमान के रूप में पूजा की जाती है।

    वर्मा का दावा है कि कई बंदरों के शवों को आवारा कुत्तों ने खा लिया और वन विभाग ने केवल सात सड़े हुए शव और कंकाल एकत्र किए हैं। वन विभाग ने पुष्टि की कि अब तक चार बंदरों के शव बरामद किए गए हैं और 18-19 बंदरों की मौत की पुष्टि करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है। सड़े हुए शवों का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका, लेकिन फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।

  • Punjab News : भयानक सड़क हादसे मे पति-पत्नी और दो मासूमो की हुई मौत, देखे वीडियो

    Punjab News : भयानक सड़क हादसे मे पति-पत्नी और दो मासूमो की हुई मौत, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के क़स्बा बाघा पुराना के नजदीक एक भयानक सड़क हादसे में एक परिवार की मृत्यु होने की खबर है। जानकारी के अनुसार मुदकी रोड पर गांव लेंगेआना के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल गुलाटिया खाते हुए करीब 500 मीटर दूर खेत में जा गिरी और जलकर राख हो गई।

    इस हादसे मे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों में से एक की उम्र 3 साल और दूसरे बच्चे की उम्र लगभग 3 महीने के करीब बताई जा रही है। परिवार बाघा पुराना से अपने गांव जयमल वाला जा रहा था।

    इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफतार ब्रेजा गाड़ी के चालक ने मोटरसाइकिल मे टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नत्थू वाला गांव का है और वह कुछ दिन पहले ही विदेश से आया है। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत मे था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।