Home Breaking News सरकार का बड़ा ऐलानः Punjab में इस महीने होंगे पंचायत चुनाव

सरकार का बड़ा ऐलानः Punjab में इस महीने होंगे पंचायत चुनाव

0
सरकार का बड़ा ऐलानः Punjab में इस महीने होंगे पंचायत चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, पंचायत चुनाव सितंबर महीने में कराने को लेकर जानकारी मिली है। राज्य सरकार ने इसकी जानकारी पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दी है। साथ ही जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव भी सितंबर में होंगे। चुनाव न कराए जाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। याचिका में पंजाब सरकार से तत्काल चुनाव कराने की मांग की गई थी। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में बताया कि सितंबर में चुनाव करवा दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here