Home Breaking News Health News : 18 की उम्र में ही बालों में दिखने लगी है सफेदी, ये नियम करें फालो नहीं पकेंगे बाल

Health News : 18 की उम्र में ही बालों में दिखने लगी है सफेदी, ये नियम करें फालो नहीं पकेंगे बाल

0
Health News : 18 की उम्र में ही बालों में दिखने लगी है सफेदी, ये नियम करें फालो नहीं पकेंगे बाल

Health News : आजकल बहुत से कम उम्र के लोग बाल सफेद होने की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ बालों का पकना सामान्य है लेकिन जब कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने लगता है तो लोगों का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे में बालों की सफेदी छुपाने के लिए लोग कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। बता दें, इससे बाल काले तो हो जाते हैं लेकिन ये फास्ट फूड व केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स सेहत के लिए हानिकारक हैं। आयुर्वेद में ऐसे कई गुण बताए गए हैं जिनसे बाल नेचुरली काले होते हैं और बालों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन इन सब चीजों के साथ ही आपको बाल सफेद होने के कारण का पता लगाने का प्रयास करना चाहिए। तो चलिए आइये जानते है कि सफेद बालों को कैसे काला करें।

हेल्दी डाइट लें
एक्सपर्ट के मुताबिक खराब डाइट के कारण बाल से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर के जंक फूड का सेवन जितना हो सके उतना कम करें। इसी के साथ ही विटामिन बी12 और डी3 से भरपूर डाइट लें। विटामिन डी के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर, टोफू, और मशरूम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं।

नशीली चीजों से दूरी बनाएं
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बालों के साथ ही हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी जरूर होता है। इसलिए रात को समय पर सोएं और सुबह समय पर जागें साथ ही एक्टिव रहें, स्ट्रेस को मैनेज करें। सिगरेट और शराब जैसी नशीली चीजों से दूरी बनाएं।

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें
आजकल मार्केटों कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। लेकिन बहुत इनमें कई तरह के केमिकल पाए जाते हैं। जो हमारे हेयर पर को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए माइड शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर ऐसे में सही से हेयर केयर न की जाए तो बाल डैमेज हो सकते हैं. इसके बाद बालों की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here