Home Breaking News इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

0

नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम बारिश हो सकती है।

इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आज सुबह भी घना देखा गया। पंजाब और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here