Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, साथियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम, देखें Video

    Punjab News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, साथियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम, देखें Video

    मोगाः जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को 12 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, 3 प्रवासी मजदूर पंजाब में गेहूं की कटाई के लिए आए थे और उनमें से 2 साथियों ने तीसरे साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि उन्हें गुरमीत सिंह, गांव घोलियां खुर्द से शिकायत मिली थी कि उसकी मोटर पर 3 प्रवासी मजदूर विजय कुमार, राम महेश और राम शरण जो बिहार के निवासी हैं और खेतों में काम करने के लिए यहां आए थे। उसने बताया कि वह तीनों उसी की मोटर पर रहते थे। उन्होंने बताया कि रात को विजय कुमार उसकी मोटर वाले कमरे में मृत्य मिला है और उसके साथी फरार हैं।

    उन्होंने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे तेजधार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई हो। मौके पर पहुंचे थाना निहाल सिंह वाला के इंचार्ज पूर्ण सिंह द्वारा जांच के बाद मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए विजय कुमार के हत्यारों महेश राम और राम शरण को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में हत्या की स्टीक वजह पता चल सके।

  • बंगाणा: सदाशिव यूथ क्लब तलमेहड़ा द्वारा बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    बंगाणा: सदाशिव यूथ क्लब तलमेहड़ा द्वारा बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो मुख्यतिथि,युवाओं को नशे से दूर रहने पर दिया बल

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सदाशिव महादेव यूथ क्लब तलमेहड़ा द्वारा दो दिवसीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की दिशा में प्रेरित होकर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने का आह्वान किया।

    इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता में दस टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। समारोह का आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी साबित हो रहा है।  भुट्टो ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए युवाओं को प्रेरक संदेश दिया, उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से हमें मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी अनुशासित करते हैं। आज के समय में जब नशे जैसी सामाजिक बुराइयां युवाओं को गुमराह कर रही हैं, ऐसे में खेलों के माध्यम से युवाओं को एक नई दिशा देना बेहद जरूरी है।

    उन्होंने बताया कि वे पहले भी कुटलैहड़ क्षेत्र में 26 से अधिक यूथ क्लबों और खेल प्रेमियों को खेल किटें प्रदान कर चुके हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं के इस आयोजन की सराहना करते हुए सदाशिव महादेव यूथ क्लब को एक बॉलीबॉल किट और ₹3100 की नकद राशि प्रदान की। यह योगदान न केवल क्लब के उत्साहवर्धन का प्रतीक है, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत है।

    भुट्टो ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है, जो न केवल युवा वर्ग को बल्कि पूरे समाज को खोखला कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाएं और खेलों को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दें। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनका लगातार प्रयास रहा है और वे हमेशा युवाओं की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

    भुट्टो ने कहा कि यूथ क्लब तलमेहड़ा में आयोजित इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण स्तर पर भी खेलों को लेकर उत्साह और क्षमता किसी से कम नहीं है। यदि ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहे, तो न केवल युवा नशे से दूर होंगे, बल्कि क्षेत्र को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी मिल सकते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह, प्रधान अशोक कुमार, रिटायर्ड कर्नल रघुबीर सिंह एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

  • Punjab News: Gun Point पर ठेके कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज रिलायंस मॉल के सामने स्थित ठेके पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां 2 बाइक सवार लुटेरे पिस्तौल के बल पर पर ठेके के कर्मचारी से 10 हजार की नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए कर्मचारी राम प्रताप ने बताया कि दोनों युवक शराब की बोतल मांगने के बहाने अंदर आए।

    एक ने बोतल पकड़ी और दूसरे ने उनका गला पकड़कर कनपटी पर पिस्टल तान दी। जब उन्होंने पिस्टल को पकड़ने की कोशिश की, तो दूसरे बदमाश ने देसी कट्टा निकालकर उन पर तान दिया। बदमाशों ने गल्ले से 10 हजार रुपए की नकदी और कर्मचारी का मोबाइल छीन लिया। लुटेरों ने राम प्रताप को 3 थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था। वहीं थाना कैंट प्रभारी दलजीत सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि शराब के ठेके पर 2 नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए और पिस्तौल के बल पर तथा गोली मारने की धमकी देकर ठेके के कर्मचारियों से 10 हजार रुपये की नगदी और कर्मचारी का मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में कैंट थाना में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही दोषियों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब हो रखे हैं।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई हाथापाई, उतरी पगड़ियां, CCTV वायरल

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में हुई हाथापाई, उतरी पगड़ियां, CCTV वायरल

    मोहालीः जिले के 3 बी1 स्थित सच्चा धन गुरुद्वारा साहिब के 2 सदस्यों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों सदस्यों में हुई हाथापाई की सीसीटीवी भी सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि झगड़े के दौरान पगड़ियां उतर गईं। बताया जा रहा है घटना को लेकर एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत दे दी है।

    वीडियो देखने के लिए LINK पर क्लिक करें 

    लेकिन हाथापाई के मामले में दोनों पक्षों में से कोई भी आगे आकर बोलने को तैयार नहीं है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक सिख व्यक्ति का 2 अन्य सिख व्यक्ति के साथ विवाद हो जाता है। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ जाता है कि पहले एक व्यक्ति पगड़ी उतर जाती है और वह उसे गिरने से बचा लेता है। जिसके बाद दूसरे पक्ष के व्यक्ति की पगड़ी उतरकर जमीन पर गिर जाती है। इस दौरान दोनों में हुई हाथापाई में पहले पक्ष के व्यक्ति की भी पगड़ी उतर जाती है। मामला गरमाता देखकर गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोग दोनों पक्षों का बीच-बचाव करते है और मामले को शांत करवाते है। दोनों पक्षों में हुए विवाद के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ था।
  • Punjab News: हाथों में गुमशुदा के पोस्टर लिए Tiger को ढूंढने सड़कों पर उतरा परिवार, देखें Video

    Punjab News: हाथों में गुमशुदा के पोस्टर लिए Tiger को ढूंढने सड़कों पर उतरा परिवार, देखें Video

    लुधियानाः अक्सर कहा जाता है कि सबसे वफादार जानवर कुत्ता है जिसके प्यार को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कई डॉग लवर अपने पेट को बच्चों की तरह पालते हैं और उनसे जान से भी जाता प्यार करते हैं और अगर उसे कुछ हो जाए, तो उसके लिए कुछ भी करने पर उतारु हो जाते हैं।

    ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है जहां, एक परिवार का प्यारा कुत्ता टाइगर लापता हो गया और वे पिछले 4 दिनों से उसकी तलाश में सड़कों पर भटक रहे हैं। वे अपने हाथों में गुमशुदगी के पोस्टर लिए हुए हैं और लोगों से मिलकर उनसे पूछताछ कर रहे हैं, कि अगर उन्हें उनके कुत्ते के बारे में कुछ भी पता है तो वह उनसे जानकारी सांझा करें। वहीं उन्होंने इस संबंध में इनाम भी रखा है, ताकि वे अपने टाइगर को जल्द से जल्द ढूंढ सकें।

    कुत्ते की मालकिन अनुराधा ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली हैं और उनका कुत्ता 27 तारीख को लापता हो गया था। उसने बताया कि वह किसी के पीछे गया था और वापस नहीं आया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी चेक करने पर उन्हें पता चला कि आखिरी बार हमारा टाइगर शेरपुर चौक में देखा गया था। इसके बाद इसकी गहन खोजबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह सड़कों पर पोस्टर लगाकर उसकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसकी तलाश जारी है और उसे ढूंढने वाले को 2,100 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: पानी विवाद को लेकर Himachal के CM पर अमन अरोड़ा ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पानी विवाद को लेकर Himachal के CM पर अमन अरोड़ा ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    सासंद चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक मामले के बयान पर बोले- वह यू-टर्न के है माहिर

    जालंधर, ENS: पंजाब और हरियाणा के साथ पानी के मुद्दे को लेकर लगातार विवाद गरमा रहा है। वहीं आज दोनों राज्यों के विवाद के बीच हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु की भी एंट्री हो गई। उन्होंने बीबीएमबी बैठक को लेकर दोनों राज्यों पर आरोप लगाते हुए दोनों ने ही हमारा साथ नहीं दिया। सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमारी चिंता यह है कि हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 12% रॉयल्टी मिलनी चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि बीबीएमबी की बैठक जब बुलाई गई थी उस दिन को हिमाचल के सीएम चुप्प बैठे रहे। बीते दिन कांग्रेस के नेता कह रहे थे कि पानी के मुद्दे पर पंजाब का हक बनता है। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के नेता कुछ कह रहे है और हिमाचल कांग्रेस के सीएम कुछ ओर कह रहे है। ऐसे में दोनों राज्यों में कांग्रेस के नेताओं के बयान आपस में नहीं मिल रहे। पंजाब के पानी पर पंजाब का हक है, ऐसे में पंजाब की एक बूंद भी अतिरिक्त किसी राज्य को नहीं दी जाएगी। हिमाचल द्वारा बिजली पर रॉयल्टी मांगे जाने को लेकर कहा कि यह अलग चीज है। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी की बात इस समय वाजिब नहीं है। ऐसे में पंजाब ने राजस्थान से काफी रॉयल्टी लेनी है। इस कारण पानी पर गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पानी के मुद्दे पर पंजाब में केंद्र की एक लीडरशीप पुतले फूंक रही है। जबकि पंजाब की दूसरी लीडरशीप साथ बैठकर पानी के हक में बात कर रही है। वहीं हरियाणा सरकार द्वारा आज पानी को लेकर रखी गई सभी पार्टियों के साथ बैठक को लेकर अमन अरोड़ा ने कहाकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं पहलगाम हमले में पंजाब के बॉर्डर को केंद्र द्वारा बंद किए जाने को लेकर कहा कि देश के 140 करोड़ लोग आज टूरिस्ट की निर्मम हत्या को लेकर एकजुट है। ऐसे में पंजाब बॉर्डर एक छोटी बात है, अगर इससे बड़े मुद्दे सरकार को उठाने पड़े तो वह देश के साथ है। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर यू-टर्न लिए जाने को लेकर कहा कि चन्नी साहब यू-टर्न के माहिर है।
  • ऊना: महिला थाना को मिला राज्य में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने का आवार्ड

    ऊना: महिला थाना को मिला राज्य में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाने का आवार्ड

    संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना आवार्ड 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के महिला थाना को हिमाचल प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का आवार्ड मिला है। महिला पुलिस थाना ऊना को संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के चलते मिला उक्त सम्मान से नवाजा गया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना की टीम ने विभिन्न मामलों  के निपटारे व महिलाओं की अच्छे तरीके से काउंसलिंग कर आपसी समझौते करवाने में अहम भूमिका अदा की है। किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर विशेष रुप से सम्मानित किया है। जिला ऊना में वर्ष 2018 में महिला पुलिस थाना खोला गया था। इसका उददेश्य महिला अपराधों और उनसे संबंधित मुददों को हल करना है। इस पर अभी तक महिला पुलिस थाना खरा भी उतरा है। महिला पुलिस थाना में महिलाओं को महिला पुलिस के साथ बात करने और अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय वातावरण मिलता है।

    ऐसे में महिलाएं बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों के पास रख पाती है। महिला थानों में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा महिलाओं की काऊंसिलंग भी की जाती है। वहीं महिलाओं को कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी योगदान दिया जाता है। महिला पुलिस थाना ऊना में मौजूदा समय में करीब 22 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें 10 महिला पुलिस जवान व 12 पुरुष पुलिस जवान तैनात हैं। महिला पुलिस थाना पिछले सात वर्षो से बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। थाना में सैकड़ों मामलो को सुलझाया गया हैं। वहीं महिलाओं व पुरुषों की काऊंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना में महिला डेस्क भी बनाया गया है। जिसमें महिलाएं खुलकर महिला पुलिस जवानों के सामने अपनी बात रख रही है। वहीं पुलिस महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भी त्वरित कार्रवाई करती है।

    पुलिस एसपी राकेश सिंह एडिशनल एसपी संजीव भाटिया व एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने इस दौरान महिला थाना में मौजूद रह कर,उन्होंने इसके लिए महिला थाना में पूर्व में और मौजूदा में तैनात कर्मचारियों की तारीफ की है एसपी राकेश सिंह ने जानकरी देते हूए बताया कि महिला पुलिस थाना ऊना को राज्य का सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का अवार्ड मिला है। महिला थाना के कर्मचारियों की बेहतरीन सेवाओं के चलते ही उक्त अवार्ड मिल पाया है। महिला पुलिस थाना को न्याय दिलाने के लिए बेहतरीन सेवाएं दी जा रही है एसपी राकेश सिंह ने ऊना की पूरे जिले की पुलिस प्रशासनिक टीम ओर सभी डीएसपी ओर जिले के थाना प्रभारी  को ऊना का नाम चमकने और सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने पर सभी पुलिस मुलाजिमों को भी दिल से धन्यवाद किया उन्होंने बताया कि जिले में पुलिस अपना कार्य बेहतर तरीके से करते हुए  सभी जिम्मेदार होने के कारण कभी भी कम टीम का एहसास नहीं होने दिया  उन्होंने अपनी टीम पर प्राउड फील किया।

  • Reel बनाने के चक्कर में 50 Feet ऊंचे जलाशय पर चढ़ा युवक, देखें Video

    Reel बनाने के चक्कर में 50 Feet ऊंचे जलाशय पर चढ़ा युवक, देखें Video

    बालोदः आजकल पूरे देश में लोग रील देखने और बनाने के शौकीन हैं। कई लोग मशहूर होने के लिए रील बनाने के चक्कर में अपनी जान तक खतरे में डाल देते हैं। ऐसा ही मामला छतीसगढ़ के बालोद जिले से सामने आया है जहां, एक युवक ने रील बनाने के चक्कर में अपनी बाइक को 50 फीट ऊंचे तांदुला जलाशय पर चढ़ा दिया। सीढ़ी के बगल पर बने संकरे रास्ते से बाइक चढ़ाकर उसने खतरनाक स्टंट किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब बालोद प्रशासन ने हरकत में आ गई है।

    युवक शिवा चुरेन्द्र ​​​​​​ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाइक से स्टंट करते हुए कई वीडियो अपलोड किए हैं, जिनमें से एक वीडियो खासतौर पर चौंकाने वाला है। शिवा चुरेन्द्र नामक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बालोद और छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्टंट करते हुए बाइक चलाने के वीडियो अपलोड किए हैं जिसमें वह पहाड़ के ऊपर सीढ़ियों से बाइक चलाते और कई खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

    युवक के वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी देवांश सिंह ने कहा कि लापरवाह बाइक राइडर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह चेतावनी दी कि अपने शौक के लिए किसी दूसरे की जान को जोखिम में नहीं डाला जा सकता, अगर फिर भी वह ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

  • नशे को लेकर एक मंच पर दिखें Punjab और Haryana के CM, बनाए रखी दूरी

    नशे को लेकर एक मंच पर दिखें Punjab और Haryana के CM, बनाए रखी दूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद भले ही गहराता जा रहा हो, लेकिन इसी तनावपूर्ण पृष्ठभूमि में ‘नशा मुक्त चंडीगढ़’ अभियान ने दोनों राज्यों के नेताओं को एक मंच पर लाकर एक अनकहा राजनीतिक संदेश दे दिया कि ‘सामाजिक सरोकार’ मतभेदों से ऊपर हो सकते हैं। सेक्टर 17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित इस वॉक कार्यक्रम ने नशे के खिलाफ एक सशक्त जन-जागरण मंच प्रदान किया। लेकिन इसकी असली कहानी मंच पर मौजूद चेहरों के भावों में छिपी थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भले ही एक साथ मंच साझा करते नजर आए, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक ठंडक साफ दिखाई दी। जल विवाद पर तीखी बयानबाजी के हालिया दौर के बाद दोनों की दूरी और मौन. इस कार्यक्रम को राजनीतिक नजरिए से और भी दिलचस्प बना गया।

    इसके बावजूद, इस आयोजन ने राजनीति से ऊपर उठने की एक कोशिश जरूर दिखाई. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत के संकल्प’ से जोड़ा। उनका स्पष्ट कहना था कि नशा केवल एक राज्य की नहीं, पूरे राष्ट्र की चुनौती है। उन्होंने हरियाणा में नशा मुक्ति टास्क फोर्स, जागरूकता कार्यक्रमों और सरकारी अस्पतालों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का हवाला देते हुए यह जताया कि उनका राज्य इस जंग में गंभीर है।

    दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने कहा कि बच्चों तुम्हारा कोरे कागज जैसा मन में है जैसा लिखों वैसा लिखा जाता है। बच्चे आपस में यारी दोस्ती की कसम देकर नशा देने की कोशिश करते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है आप इससे इंकार करेंगे बल्की अपने टीचर्स और माता पिता को बताए ताकी आप खुद भी बच सको और दूसरों को भी बचाएं। आप आज जो संकल्प लेकर जाएंगे तो एक लोक लहर पैदा होगी। जो कलाकार नशे का प्रचार करते हैं उनको रोल मॉडल मत बनाओ, खिलाड़ियों को रोल मॉडल बनाओ। हरियाणा पंजाब चमकेंगे, चंडीगढ़ चमकेगा तो देश भी चमकेगा।