Blog

  • एक परिवार के 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल

    एक परिवार के 5 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 बच्चे शामिल

    सीकरः राजस्थान के सीकर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पालवास रोड के अनिरुद्ध रेजिडेंसी में मां और 4 बच्चों ने जीवनलीला समाप्त की है। बच्चों में 2 बेटे व 2 बेटियां शामिल है।

    इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मां ने अपने 2 बेटों और 2 बेटियों के साथ फ्लैट में जहर खाकर जान दी है। अभी सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चला है। महिला की पहचान किरण के रूप में हुई है।

     

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में हुई झड़प में चले हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में हुई झड़प में चले हथियार, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के शिरोमणि भगत नामदेव गुरुद्वारा साहब में 2 गुटों में झड़प के दौरान तेजधार हथियार चलाए गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरेआम तेजधार हथियार हाथों में देखें गए। इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं गुरुद्वारा साहिब पहुंचे रंजीत सिंह जसल ने बताया कि वह गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए थे। प्रसाद लेने के दौरान कुछ शरारती आकर अंदर बैठ गए। जिन्हें बाहर आकर बात करने के लिए कहा गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਦੇ ਵਿਵਾਦ ਕਾਰਨ ਝਗੜਾ, ਤਲਵਾਰਾਂ ਚਲੀਆਂ!
    आरोपियों ने बाहर आने के बाद तलवारों से हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि उक्त लोग गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी और अन्य पद हासिल करना चाहते हैं। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो तीन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, बाहर से आए सतनाम सिंह ने बताया कि उनके द्वारा पंजाब स्तरीय समागम गुरदासपुर में करवाया जा रहा है। इसी तारीख को फाजिल्का के गुरुद्वारा साहिब में रखे गए समागम की तारीख को बदलने के लिए आज वह फाजिल्का आए थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की प्रधानगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया हालांकि उधर दूसरे पक्ष के सतपाल सिंह का कहना है कि दो साल के लिए गुरुद्वारा साहिब में प्रधान बनाया गया था। अब दो साल और यानी कुल 4 साल बीत गए हैं। लेकिन गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी का चुनाव नहीं करवाया जा रहा। जिसे लेकर विवाद हुआ है। जिसमें उनके द्वारा चुनाव की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे है। बताया जा रहा है दो तीन लोग घायल भी हुए हैं। जिस मामले में उनके द्वारा जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के दौरान जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।  
  • Punjab News: चाइना डोर का कहर, व्यक्ति की उंगली और गर्दन कटी, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर का कहर, व्यक्ति की उंगली और गर्दन कटी, देखें वीडियो

    अमृतसरः चाइन डोर से अब तक पंजाब में कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन अब तक यह जानलेवा डोर पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। अब ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है जहां, चाइना डोर से एक व्यक्ति घायल हो गया। दरअसल, साढा पिंड बाइपास से रोज की तरह ऑफिस जा रहे बाइक सवार जसकरण पाल सिंह चाइना डोर में उलझ गए और उनकी गर्दन और हाथ में कट लग गए, जिससे वह घायल हो गया।

    जानकारी देते पीड़ित जसकरण ने बताया कि वह अपने दफ्तर की ओर जा रहा था, तभी अचानक धारदार चाइना डोर उसकी गर्दन और उंगली में फंस गई। डोर इतनी तेज थी कि उसका बैग पूरी तरह फट गया और गर्दन व हाथ पर गहरे कट लग गए। गनीमत यह रही कि जान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद से वह सदमे में है।

    जसकरण ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि इस जानलेवा चाइना डोर पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। स्थानीय नागरिकों ने भी हादसे पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि प्रशासन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे और बाजार में चाइना डोर की बिक्री को तत्काल रोके, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से लोगों की जान बचाई जा सके।

  • Punjab News: इस इलाके में गुटखा साहिब की हुई बेअदबी, केस दर्ज

    Punjab News: इस इलाके में गुटखा साहिब की हुई बेअदबी, केस दर्ज

    फरीदकोटः जिले के थाना जैतो के अधीन गांव करीरवाली में गुटका साहिब की बेअदबी की घटना सामने आई है। जहां बाबा मुनि दास की समाधि के अंदर और बाहर पन्ने बिखरे मिले। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की शिकायत थाना जैतो पुलिस को दे दी है। पुलिस ने गांववासी कमलजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    वहीं घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गांव करीरवाली निवासी कमलजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हर रोज की तरह शनिवार सुबह गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। जब वह बाबा मुनि दास जी की समाधि के पास पहुंचा तो सड़क किनारे गुटका साहिब के पन्ने बिखरे हुए दिखाई दिए। कमलजीत सिंह ने बताया कि जब उसने बाबा मुनि दास जी की समाधि के अंदर देखा तो वहां भी गुटका साहिब के कई पन्ने बिखरे पड़े थे। उसने तुरंत गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह और सरपंच जसपाल सिंह को फोन करके मौके पर बुलाया।

    दोनों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांववासियों की भारी भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो गई। गांववासियों का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने गुटका साहिब के पन्ने फाड़कर फैलाए हैं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने कमलजीत सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी की शिनाख्त कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • हिमाचल के CM सुक्खू ने Advance Life Support एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    हिमाचल के CM सुक्खू ने Advance Life Support एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 (एनएसए) में समायोजन और स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 योजना के अंतर्गत 241 ‘एम्बुलेंस’ प्रदेश भर में क्रियाशील हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आज 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एम्बुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचे का निर्माण भी किया जा रहा है। इन नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस से निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री ने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तम्बाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और मजबूत पहल है। यह अभियान 60-दिन यानी 8 दिसंबर, 2025 तक चलेगा जिसमें जागरूकता, रोकथाम और तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि तम्बाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है। यह तथ्य भी सामने आया है कि तम्बाकू अक्सर अन्य नशों जैसे ड्रग्स की ओर ले जाता है इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तम्बाकू का सेवन बिल्कुल न करें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तम्बाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू दुकानों को नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट्स की संख्या कम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, विभागों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करें और हर स्कूल और गांव को तम्बाकू मुक्त बनाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों’ का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों के अंदर या आसपास तम्बाकू की बिक्री, इस्तेमाल या विज्ञापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निःशुल्क तम्बाकू त्याग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं ताकि लोग तम्बाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: इस इलाके में आया बारासिंघा, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में आया बारासिंघा, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में अक्तूबर माह में सर्दी शुरू हो गई है। जंगलों से जानवर अब सर्दी आने से गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना जालंधर के पास वाले गांव छोटे गोट से सामने सामने आई है। जहां बारासिंघा गांव के अंदर आ गया। बारासिंघा को देखकर गांववासियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत घटना की सूचना वन विभाग को दी।

    Read in English:

    Jalandhar: Barasingha Enters Village, Rescued After Injuries by Forest Department

    सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद कुछ समय में वन विभाग की टीम ने बारासिंघा को जाल बिछाकर काबू कर लिया। वन विभाग की ओर से लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा कि इलाके में जंगली जानवर को देखने पर वह तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दें। उन्होंने कहा कि काबू किए बारासिंघा को जगंलों में छोड़ा जा रहा है।

  • Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पाखोवाल इलाके में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिकायतकर्ता अंकित मल्होत्रा ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपनी पत्नी की मेहंदी लगवाने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपी सतनाम सिंह से गाड़ी साइड में करने को कहा तो वह बहस पर उतर आया। किसी तरह मामला शांत हुआ और शिकायतकर्ता घर पहुंच गया। कुछ देर बाद पत्नी ने बताया कि मोबाइल मेहंदी की दुकान पर रह गया है।

    जब वह अपने भाई वंश मल्होत्रा के साथ सामान लेने दोबारा दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि आरोपी सतनाम सिंह कार में बैठा हुआ है। तभी आरोपी ने गुस्से में आकर जान से मारने की नीयत से 5-6 गोलियां दाग दीं। बता दें कि अंकित मल्होत्रा ने बताया कि वह ऑटो पार्ट्स का कारोबार करते हैं। रात को पाखोवाल रोड नजदीक फुल्ला वाला चौंक 9 अक्तूबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपनी पत्नी की मेहंदी लगवाने के वहां गया था और जब वहां से वापिस लौटने लगे तो कार पार्किंग से बाहर निकलने लगा, पीछे आरोपी सतनाम सिंह कार में बैठा था, उसे गाड़ी पीछे करने के लिए हॉर्न दिया, लेकिन सतनाम ने गाड़ी पीछे नहीं की।

    पीड़ित ने कहाकि वह लगातार हॉर्न दिया लेकिन उसने इक ना सुनी और गाड़ी में गाली निकालनी शुरू की। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर निकला और उसके पास जाकर पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो। आरोप हैकि इस दौरान वह गाड़ी में शराब पी रहा था। इस दौरान वह उसके साथ हाथापाई करने लग गया। वहां पर मौजूद लोगों ने शांत करवाया। इस दौरान उसका मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया। वह मोबाइल ढूंढने के लिए दोबारा भाई वंश मल्होत्रा के साथ गया। वहां पर उक्त चालक ने उसे देख लिया और कार में जाकर बैग से रिवॉल्वर निकालकर उस पर गोली चला दीं। पीड़ित ने कहा कि इस दौरान उसका निशाना उससे चूक गया और गोली भाई के पैर में लगी। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मचने का फ़ायदा उठाकर सतनाम सिंह गाड़ी लेकर भाग गया।

    जिसके बाद वह भाई को लेकर डीएमसी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोलियां वंश मल्होत्रा के दाहिनी तरफ लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आरोपी ने सार्वजनिक स्थान पर अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों की जान खतरे में डाल दी और मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत DMC अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है इलाके में इस तरह दिन-रात बढ़ती फायरिंग और झगड़ों की घटनाएं डर पैदा कर रही हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के आरोपों में मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Finance Company लूट मामले में 2 गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: Finance Company लूट मामले में 2 गिरफ्तार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः जगराओं में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट मामले में पुलिस ने आोरपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके 85,200 रुपए बरामद किए हैं, जबकि इस मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। थाना दाखा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह (निवासी गांव जवाहरके, जिला मानसा) और परविंदर सिंह (निवासी गांव हसनपुर, जिला मानसा) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी खुजल (निवासी गांव हसनपुर, जिला मानसा) अभी फरार है।

    Read in English:

    Fake Robbery Busted in Ludhiana: Finance Company Employee, Two Friends Booked for Staging Loot

    एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि जसप्रीत सिंह स्वातंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, ब्रांच अहमदगढ़ मंडी में कार्यरत है। उसका काम गांवों से पैसे इकट्ठा कर कंपनी में जमा करवाना था। जसप्रीत ने पुलिस को सूचना दी थी कि बद्दोवाल से ललतो की तरफ लौटते समय बाइक सवार चार अज्ञात लुटेरों ने उसे घेर लिया और 90,828 रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की।

    पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उस मार्ग से कोई संदिग्ध बाइक सवार नहीं गुजरा था। इस पर पुलिस को जसप्रीत पर शक हुआ। पुलिस ने जसप्रीत से सख्ती से पूछताछ की, जिसके दौरान उसने अपनी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जसप्रीत और परविंदर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई राशि में से 85,200 रुपए बरामद किए गए।

    डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि तीसरा आरोपी खुजल अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि आगे की पूछताछ में और तथ्य सामने आ सकें। आरोपी जसप्रीत ने अपने दोस्त परविंदर के साथ मिलकर लूट का पूरा प्लान तैयार किया था। बाद में उन्होंने तीसरे साथी खुजल को मात्र 5 हजार रुपए का लालच देकर अपने साथ मिला लिया था।

  • भारत की Youth में बढ़ रही Mental Health Problems, Experts ने Study में किया खुलासा

    भारत की Youth में बढ़ रही Mental Health Problems, Experts ने Study में किया खुलासा

    सेहत: भारत की युवा पर आज के समय में करियर और पढ़ाई का दबाव काफी ज्यादा हो चुका है। इन सबके चलते मानसिक तौर पर थकान, चिंता और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें आम हो गई है। लगातार बढ़ते हुए कंपीटिशन में, अच्छे रिजल्ट का प्रेशर और फेल होने के डर से युवाओं का मानसिक संतुलन ही बिगड़ता जा रहा है। अब एक ताजा रिसर्च में यह सामने आया है कि भारत में करीबन 70% युवा तनाव और एंग्जायटी से जूझ रही है। वहीं 60% से ज्यादा छात्र डिप्रेशन के लक्षणों से जूझ रहे हैं।

    करियर के दबाव में छात्र

    यह रिसर्च युवाओं को लेकर आंध्र प्रदेश के अमरावती में स्थित एसआरएम यूनिवर्सिटी और सिंगापुर की यूनिवर्सिटी ने एक साथ मिलकर की है। इस रिसर्च में दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता के करीबन 2 हजार छात्र शामिल किए गए थे। इन छात्रों की उम्र 18 से 29 साल के बीच में थी। इनमें करीबन 52.9% महिलाएं और 47.1% पुरुष शामिल थे। सर्वे में यह पाया गया है कि करीबन 70% छात्र तनाव से जूझ रहे हैं वहीं 60% छात्रों में डिप्रेशन के लक्षण महसूस किए गए हैं। छात्रों ने बताया कि पढ़ाई, ग्रेड और करियर के दबाव के कारण वह मानसिक तौर पर कमजोर बन चुके हैं। रिसर्च में शामिल छात्रों का यह कहना है कि लगातार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद और पढ़ाई का दबाव उनकी भावनात्मक थकान बढ़ती जा रही है। इसमें से ज्यादातर ने खुद को इमोशनल तौर पर कमजोर बना लिया है।

    मेंटल हेल्थ पर बात करना बेहद जरुरी

    इस रिसर्च में शामिल एक्सपर्ट्स का कहना है कि पढ़ाई और सामाजिक दबाव के कारण छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उनके मुताबिक ग्रेड और करियर के कारण छात्र अपने भावनात्मक विकास को इग्नोर कर रहे हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटीज को मानसिक हेल्थ पर बातचीत करनी चाहिए।

    कई यूनिवर्सिटीज कर रही मेंटल हेल्थ पर बात

    रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के कई ऐसे प्रमुख संस्थान है जो अब छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हो चुके हैं। इन संस्थानों की बात करें तो इसमें आईआईटी खरगपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईटआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे शामिल है। आईआईटी गुवाहटी ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए काऊंसलिंग जरुर कर दी है। आईआईटी खरगपुर ने छात्रों के लिए सेतु ऐप शुरु किया है। आईआईटी कानपुर की ओर से भी सहकर्मी सहायता सत्र और आउटरीच प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली में भी मानसिक स्वास्थ्य पर नियमित चर्चाएं हो रही हैं और आईआईटी बॉम्बे की ओर से छात्रों की मदद के लिए डॉक्टरों के साथ साझेदारी की गई है।    
  • Jalandhar News: घर पर मालकिना हक जताने को लेकर हुआ हंगामा, देखें LIVE

    Jalandhar News: घर पर मालकिना हक जताने को लेकर हुआ हंगामा, देखें LIVE

    जालंधरः लम्मा पिंड के पास गौरे वाली पत्ती में एक महिला की ओर से घर पर मालकिना हक जताने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार विक्रम नाम का व्यक्ति जिसकी तीन साल पहले मौत हो गई थी। महिला खुद को विक्रम की पत्नी बता रही है। वहीं मृतक विक्रम की भांजी संध्या ने बताया कि उक्त महिला प्रभलीन कौर जबरन घर पर कब्जा करना चाहती है। महिला 20 से 22 साल से उनके मामा विक्रम से अलग रह रही थी।

    उनके मामा की तीन साल पहले मौत हो गई थी। अब जाकर महिला प्रभलीन कौर खुद को मकान की मालकिन बता रही है। इस संबंध में उनका कोर्ट केस चल रहा है। जिसको 2 महीने हो गए है। महिला की ओर से अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घर के बाहर दरवाजे पर लगे ताले तोड़ने की कोशिश की जा रही है, 2 दिन पहले भी ताले तोड़े गए थे।

    आज फिर वह ताले तोड़ने पहुंची। जब उनकी ओर से वीडियो बनाई गई तो सभी मौके से फरार हो गए। भांजी का आरोप है कि महिला ने कुछ दिन पहले घर के बाहर अपने बेटे के नाम की नंबर प्लेट लग दी थी। जिसे हटा दिया गया है। भांजी संध्या ने कहाकि मकान 5 मरले में बना है। केस की तीसरी तारिख पर बुलाया गया है, लेकिन अब महिला प्रभलीन कौर घर कब्जाना चाहती रही है। उनके मामा विक्रम के 2 बच्चे है जो कनाडा में रह रहे है।