Blog

  • गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी Car, 6 लोग घायल, देखें वीडियो

    गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी Car, 6 लोग घायल, देखें वीडियो

    हांसीः शहर में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर कार बेसहारा गोवंश को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए, जिन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बास गांव के सत्यवीर सिंह अपने परिवार के साथ हिसार जा रहे थे। वे अपने पोते के धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए निकले थे। सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास अचानक एक बेसहारा गोवंश सड़क पर आ गया। ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश में कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। कार में छोटे बच्चों सहित कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला।

    सभी सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज हांसी के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि कार की गति अधिक होती, तो हादसा गंभीर हो सकता था। वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया।

  • Punjab News: Toll Plaza के बढ़े रेट, आज से Fastag और UPI होना जरूरी, कैश लेन-देन बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza के बढ़े रेट, आज से Fastag और UPI होना जरूरी, कैश लेन-देन बंद, देखें वीडियो

    लुधियानाः 1 अप्रैल से सरकार द्वारा नियमों में बदलाव किया गया है। वहीं पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट आज से बढ़ गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर विपन रॉय ने बताया कि केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी के आदेशों को अमल में लाया गया है और टोल पर कैशलेन भी बंद कर दी गई है। ऐसे में क्यूआर कोड लाइनों में लगाए गए है। ऐसे में अब देखना है कि लोग कितना जागरूक होते है।

    वहीं पास में 75 रुपए बढ़ौतरी की गई है। ऐसे में 3 हजार की जगह अब पास के लिए 3075 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अब सभी वाहनों को डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। पिछले साल भी 1 अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। लाडोवाल टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI की ओर से 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है।

    वहीं इस टोल से अब केवल फास्टैग या UPI पेमेंट कर ही गाड़ी टोल प्लाजा से गुजारी जा सकेगी। इसलिए, गाड़ी में फास्टैग अकाउंट एक्टिव कर लें। फास्टैग का उपयोग नहीं करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में UPI पेमेंट की सुविधा चालू हो। बिना डिजिटल पेमेंट के टोल प्लाजा पर पहुंचने पर जुर्माना देना पड़ सकता है या लौटाया जा सकता है, क्योंकि सभी टोल पर सिर्फ फास्टैग या UPI से ही टैक्स चुका सकेंगे। टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।

  • Punjab News: चेयरमैन चुनाव को लेकर माहौल तनावपूर्ण, भारी फोर्स तैनात, गोली चलने की सूचना, देखें वीडियो

    Punjab News: चेयरमैन चुनाव को लेकर माहौल तनावपूर्ण, भारी फोर्स तैनात, गोली चलने की सूचना, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः कपूरथला के हलका सुल्तानपुर लोधी के जोन फत्तू ढिंगा में ब्लॉक समिति की चेयरमैनशिप को लेकर आज अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। ब्लॉक समिति कार्यालय ढिलवां पर होने वाली चुनाव से पहले ही सियासी टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता और राणा इंद्र प्रताप सिंह के गुट के बीच तीखी झड़प हुई। इस घटना में तनाव बढ़ने के दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आई है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। राणा इंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाए गए हैं कि पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की।

    आरोप लगाया गया कि एक अन्य उम्मीदवार को कार्यालय के अंदर प्रवेश करने से रोका गया। दूसरी ओर हालात काबू करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हालात सामान्य करने की कोशिश जारी है। इस दौरान गेट के पास सभी लोगों को खदेड़ा जा रहा है और शांतिमय ढंग से चुनाव करवाए जा रहे है।

    वीडियो में देखा जा सकता हैकि भारी संख्या में लोग मौजूद है। लोगों का कहना हैकि मलकीत बुरेवाल नामक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई। जिसके बाद घटना की सूचना एसएसपी को दी गई। हालांकि पुलिस द्वारा गोली चलने की बात को नकारा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं मलकीत बुरेवाल नामक व्यक्ति ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात है और 100 से अधिक कैमरे लगे हुए है। उन्होंने गोली चलने की घटना को नकारा है। इस दौरान व्यक्ति ने कहाकि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।

  • Jalandhar News: इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, लड़की परिवार पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, लड़की परिवार पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    परिवार ने दी धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में युवक ने जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की बहन ने बताया करण वाईफाई का काम करता था, लेकिन अब उसने काम छोड़ दिया था। बहन के अनुसार वह घटना से पहले कुछ देर के लिए बैठा था और बाद में वह बाहर चला गया। जिसके बाद उसकी बहन ने उसे आवाज लगाई और बताया कि करण ने जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद देखा कि करण ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि करण लड़की के साथ रिलेशन में था। करण ने 60 हजार रुपए उससे लिए थे, जिसके बाद 18 हजार और उसके बाद 17 हजार वापिस कर दिए थे और देर रात 20 हजार रुपए लौटाने थे। बहन ने आरोप लगाए है कि वह बार-बार पैसे मांगने को लेकर परेशान कर रहे थे। करण के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वहीं करण की बुआ ने कहाकि लड़की के परिवार वाले 20 हजार के लिए उसे काफी परेशान कर रहे थे। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते वह चंडीगढ़ से जालंधर पहुंची। परिवार ने लड़की वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। परिवार में 7 भाई-बहन है और करण के जीवनलीला समाप्त करने से पहले उसके फोन में लड़की वालों के आखिरी बार नंबर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। परिवार ने आरोप लगाए है कि थाना 5 के पुलिस कर्मियों द्वारा परिवार को परेशान किया जा रहा है। करण के खिलाफ तिलक नगर के रहने वाले लड़की के भाई गगन ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा कि करण ने लड़की के पैसे खा लिए, जिसके बाद उसे परेशान किया गया और करण ने पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। परिवार ने कहाकि लड़की वालों को फोन किया और घटना के बारे में बताया कि करण ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले अब फोन नहीं उठा रहे। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। थाना 8 के पुलिस अधिकारी अनिल ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। परिवार ने कहा कि लड़की के परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगे।  
  • फेरबदलः 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले कलेक्टर, देखें List

    फेरबदलः 65 IAS अधिकारियों के तबादले, 25 जिलों के बदले कलेक्टर, देखें List

    जयपुर: राजस्थान में सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया। जारी आदेशों के अनुसार 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली है। जयपुर के कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को अब मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव रहे संदेश नायक को जयपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी का भी तबादला किया गया है।

    अब वे बाड़मेर के बजाय टोंक जिले की कलेक्टर होंगी। उनकी बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद के सीईओ पद से हटाकर मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। सीकर के कलेक्टर राहुल शर्मा, जो वन मंत्री संजय शर्मा से विवादों के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्हें अब मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव बनाया गया है। डीग के कलेक्टर उत्सव कौशल को भी सीएम ऑफिस में विशिष्ट सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

    किशनगढ़ के एसडीएम रजत यादव और भीलवाड़ा के एसडीएम अक्षत कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि डॉ. अंजलि राजोरिया पिछले करीब एक वर्ष से विभिन्न कारणों को लेकर लगातार विवादों में बनी हुई थीं। भाजपा नेताओं और उदयपुर सांसद के साथ भी उनके मतभेद और बयानबाजी को लेकर कई बार चर्चाएं सामने आई थीं, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में उनका नाम लगातार सुर्खियों में रहा।

     

  • Expressway पर Taxi Driver की गुंडागर्दी, Wrong Side में गाड़ी चला कार चालक से की बदतमीजी, FIR दर्ज , देखें वीडियो

    Expressway पर Taxi Driver की गुंडागर्दी, Wrong Side में गाड़ी चला कार चालक से की बदतमीजी, FIR दर्ज , देखें वीडियो

    गुरुग्रामः शहर के दिल्ली द्वारका एक्सप्रेस-वे पर यशोभूमि राउंडअबाउट के पास रोड रेज की घटना को लेकर पुलिस का एक्शन सामने आया है। मामला दिल्ली सीमा के अंदर होने के कारण इस केस में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए टैक्सी ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने टैक्सी की नंबर के आधार पर पहचान कर ली है और ड्राइवर को भी ट्रेस कर लिया गया है। हालांकि जिसके साथ बदतमीजी की गई, उसकी तरफ से शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर और उसके साथी की तलाश कर रही है।

    दरअसल, एक टैक्सी ड्राइवर ने नशे की हालत में गलत साइड से वाहन चलाते हुए हेड-ऑन टक्कर का खतरा पैदा कर दिया था। घटना 28 मार्च की सुबह करीब 3:50 बजे की बताई जा रही है। यह घटना कार में लगे डैशकैम में कैद हो गई थी, जिसके वीडियो में देखा गया कि टैक्सी ड्राइवर गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा था, जिससे सामने वाले वाहन ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जब सामने वाले ड्राइवर ने टैक्सी को रोका, तो टैक्सी में सवार यात्रियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ड्राइवर किसी तरह बच निकला। घटना के बाद पीड़ित युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया।

    पुलिस ने भारतीया न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो लापरवाही और जोखिम भरी ड्राइविंग से संबंधित है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर 6 महीने तक की कैद या जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: राजनीति में सियासी धमाका, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील H. S. Phoolka आज इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

    Punjab News: राजनीति में सियासी धमाका, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील H. S. Phoolka आज इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

    चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील हरविंदर सिंह फूलका आज (बुधवार) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा हैकि चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष समारोह में वे औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। वहीं अब दाखा के पूर्व विधायक एचएस फुलका आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। फूलका बरनाला से संबंधित है, ऐसे में राजनीतिक में बड़ा सियासी धमाका हुआ है। एसएच फूलका पूर्व विपक्ष नेता की भूमिका निभा चुके है और आप पार्टी में एसएच फूलका विधायक रह चुके हैं। दिसबंर 2024 में पूर्व विपक्ष नेता, एच.एस. फूलका ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) में शामिल होने की घोषणा की थी।

    फुलका ने 2014 में लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से 19,709 वोटों से हार गए थे। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में, उन्होंने दाखा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया था। उन्होंने पंजाब की अनूठी चुनौतियों से निपटने के लिए एक मजबूत क्षेत्रीय शक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि फूलका आज भाजपा में शामिल हो सकते है। इससे पहले 2019 में फूलका के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हुई थी। उस दौरान एचएस फूलका ने भाजपा में जाने के कयासों पर लगाम लगाते हुए कहा था कि वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगे।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एचएस फुल्का 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का केस लड़ चुके है। वरिष्ठ वकील एचएस फूलका को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह व विजय गोयल द्वारा लोक अभियान अवार्ड से नवाजा जा चुका है। उस दौरान विजय गोयल ने अवार्ड कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता फूलका की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने 1984 के दंगा पीड़ित सिखों के लिए जो लड़ाई लड़ी वह सराहनीय है।

  • Punjab News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः रणजीत एवेन्यू इलाके में मृत डीएम गगनदीप रंधावा के घर के बिजली के तार काटने के मामले में गिरफ्तार युवक गुरबख्श सिंह की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का बुरा हाल है और वे पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मृत डीएम गगनदीप रंधावा के घर के बाहर बिजली के तार काटने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। इसी दौरान गुरबख्श सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने कहा कि पुलिस ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटा, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि उन्होंने बार-बार पुलिस से युवक का ठीक से इलाज करवाने की बात कही, यहां तक ​​कि उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए भी कहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। परिवार का यह भी कहना है कि युवक ने दर्द की शिकायत की थी और उसे चिकित्सा सुविधाएं देने में लापरवाही बरती गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौत की सूचना समय पर नहीं दी गई और मामले को छिपाने की कोशिश की गई।

    दूसरी ओर, रणजीत एवेन्यू पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रॉबिन हंस ने कहा कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसका मेडिकल चेकअप करवाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • Jalandhar News: घर से सिलेंडर, लाखों के गहने, नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर से सिलेंडर, लाखों के गहने, नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आते रिहायशी इलाके में घर से चोर सिलेंडर, नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह घटना के दौरान दवा लेने के लिए अस्पताल गई हुई थीं और घर पर कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान जब घर पर बेटी आई तो देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और घर की अलमारी से नगदी, गहने गायब थे। वहीं घर पर पड़ा सिलेंडर भी गायब था। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह अपनी दवा लेने और पट्टी करवाने के लिए अस्पताल गई हुई थीं।

    घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने अलमारियों के लॉकर तोड़कर बड़ी ही तसल्ली से कीमती सामान पर हाथ साफ किया था। परिवार के सदस्य गुरमुख ने बताया कि चोर घर से सोने की अंगूठी, कान के टॉप्स, दो मोबाइल फोन और करीब 1 लाख रुपये से अधिक की नकदी ले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि चोर घर में रखा गैस सिलेंडर भी अपने साथ ले गए।

    घर के अंदर के कमरों और बेड का सामान पूरी तरह से बिखरा हुआ था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि चोरों ने काफी समय लगाकर कीमती वस्तुओं की तलाश की थी। पीड़ित परिवार पिछले 20-25 सालों से इसी इलाके में रह रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कभी उनके साथ ऐसी वारदात नहीं हुई। स्थानीय लोगों में इस चोरी के बाद काफी डर का माहौल है। परिवार को शक है कि किसी ने पहले रेकी की होगी और उन्हें पता था कि घर में इस वक्त कोई नहीं है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया हैं।

    पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार, जो एक सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन उन्होंने बयान दर्ज करने के लिए पीड़ितों को थाने बुला लिया, जबकि उन्हें मौके पर ही जरूरी कार्रवाई पूरी करनी चाहिए थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में ज्यादा तत्परता नहीं दिखाई। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • बड़ा हादसाः Military Plane Crash होने से 29 लोगों की मौत

    बड़ा हादसाः Military Plane Crash होने से 29 लोगों की मौत

    मॉस्को: रूस का An-26 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान क्रीमिया में क्रैश हो गया। इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 23 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य मारे गए हैं। इस घटना में अब तक किसी के भी जीवित बचने की खबर सामने नहीं आई है। घटना से रूस में शोक की लहर है। घटनास्थल पर मौजूद एक सूत्र ने बताया कि विमान एक चट्टान से टकरा गया। रिपोर्ट के अनुसार रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार देर रात बताया कि क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान के दौरान An-26 विमान से संपर्क टूट गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई थी और विमान पर किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण गोलीबारी नहीं की गई थी।

    रक्षा मंत्रालय ने बताया, ’31 मार्च को मॉस्को के समय के अनुसार लगभग 18:00 बजे, एएन-26 सैन्य परिवहन विमान से संपर्क टूट गया, जब वह क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर एक निर्धारित उड़ान पर था।’ मंत्रालय ने आगे कहा, ‘खोज और बचाव दल ने विमान के दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। घटनास्थल से मिली रिपोर्टों के अनुसार विमान में सवार चालक दल के 6 सदस्य और 23 यात्री मारे गए हैं।’ मंत्रालय की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि विमान में कुल कितने लोग सवार थे, लेकिन इस विमान में किसी भी जीवित बचे व्यक्ति का कोई जिक्र नहीं किया गया। एएन-26 एक हल्का सामरिक सैन्य परिवहन विमान है, जो दशकों से सेना का मुख्य आधार रहा है और यह कम तथा मध्यम दूरी तक माल और 40 यात्रियों तक को ले जाने में सक्षम है।

    दिसंबर 2025 की शुरुआत में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जब रूस ने एक एंटोनोव ट्रांसपोर्ट विमान से जुड़े एक जानलेवा सैन्य विमानन हादसे की जानकारी दी थी। 9 दिसंबर को मॉस्को के पूर्व में स्थित इवानोवो क्षेत्र के इवानकोवो गाँव के पास एक एंटोनोव एएन-22 विमान टेस्ट फ़्लाइट के दौरान क्रैश हो गया। यह विमान मरम्मत के काम के बाद उड़ान पर निकला था, जिससे यह संकेत मिलता है कि घटना के समय विमान का रखरखाव के बाद का परीक्षण चल रहा था। रूसी अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा। हालांकि, आधिकारिक बयान में शुरू में विमान में सवार लोगों की संख्या का जिक्र नहीं किया गया था, लेकिन सरकारी समाचार एजेंसी तास (TASS) ने पहले बताया था कि विमान में चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। इस हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई, जो संबंधित सैन्य विमानन इकाई के लिए एक दुखद क्षति है।