Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन का चला बुलडोजर, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में नशा तस्कर के घर पर प्रशासन का चला बुलडोजर, देखें Live

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज उपकार नगर में तस्कर के घर पर पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने मिलकर कार्रवाई की। जहां प्रशासन ने घर के बाहर बनी 3 फीट की अवैध बनी इमारत पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने बताया कि अवैध उसारी को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से पुलिस से मदद के लिए कहा गया था ताकि घटना स्थल पर कोई हंगामा ना हो। इसके चलते वह नगर निगम टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे है। जांच में सामने आया है कि उक्त व्यक्ति आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ सनी सहोता नशा तस्करी में लिप्त है और उस पर नशे के पहले से 5 मामले दर्ज है।

    दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन का कहना है कि व्यक्ति को पहले नोटिस भी दिया गया था। जिसके बावजूद व्यक्ति द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान आज यह कार्रवाई की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर 5 मामले दर्ज है, जिसमें 4 मामले कमिश्नरेट पुलिस के पास दर्ज है, जबकि एक मामला देहात में दर्ज है।

    दूसरी ओर एटीपी हरविंदर सिंह का कहना हैकि कुलवंत सहोता को 2 बार नोटिस दिया गया था। लेकिन दोनों नोटिस में सहोता तहसल्ली बख्श जवाब नहीं दिए गए। सुप्रीम कोर्ट की पालना करते हुए यह कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि व्यक्ति की ओर से 2 नोटिस के बाद पर्सनल हेयरिंग की गई। लेकिन कोई स्पष्ट जवाब ना मिलने पर आज घर को खाली करवाते हुए कार्रवाई की गई।

  • Weight Loss कर रहे हैं तो Desi Ghee खाएं या नहीं! ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच्चाई

    Weight Loss कर रहे हैं तो Desi Ghee खाएं या नहीं! ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच्चाई

    हेल्थः अक्सर लोग घी खाने से कतराते है कि कहीं उनका वजन न बढ़ जाएं, लेकिन क्या आपको पता है कि घी आपका वजन घटाने में भी काफी मददगार हो सकता है। जी हां अगर सही तरीके से घी का इस्तेमाल किया जाए तो वह आपकी सेहत के साथ-साथ वजन घटना में फायदेमंद साबित हो सकता है।

    घी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। घी में मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट होता है। इस फैट को शरीर जल्दी पचा लेता है और इसका उपयोग एनर्जी के तौर पर करता है। इसकी खास बात ये है कि यह अन्य फैट की तरह शरीर में जमा भी नहीं होता। इससे कैलोरी ज्यादा बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

    घी में कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA) नामक फैट एसिड होता है, जो फैट को बर्न करने में मदद करता है. कई रिसर्च में पाया गया है कि CLA बॉडी फैट को कम करने और नया बॉडी फैट बनने से रोकने में मदद कर सकता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    घी खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में ऐसे हार्मोन को एक्टिव करते हैं जो दिमाग को लगता है कि पेट भरा हुआ है। ऐसे में इसे खाने के बाद आप अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

    वजन कम करने के लिए बेहतर डाइजेशन का होना बेहद जरूरी होता है। घी इसमें आपकी मदद कर सकता है। घी में ब्यूटीरेट नाम का फैटी एसिड होता है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। यह सूजन को कम करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसे खाने के बाद खाना आसानी से पचता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जो वजन घटाने में मदद करता है।

  • दिलजीत दोसांझ की बड़ी मुश्किलें, FWICE और AICWA ने खोला मोर्चा, की ये मांग, देखें वीडियो

    दिलजीत दोसांझ की बड़ी मुश्किलें, FWICE और AICWA ने खोला मोर्चा, की ये मांग, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। दिलजीत ने 22 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर जारी किया, जिसमें दिलजीत के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर भी नजर आईं। अब इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कास्टिंग को लेकर सिंगर की जमकर आलोचना हो रही है। अमर हुंदल द्वारा निर्देशित ‘सरदार जी 3’ 27 जून, 2025 को विदेशों में रिलीज होने वाली है। लेकिन, फिल्म में हानिया की मौजूदगी को लेकर बवाल खड़ा हो चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी नाराजगी जाहिर कि और भारत में दिलजीत दोसांझ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

    फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने एनडीटीवी के साथ बातचीत में दिलजीत दोसांझ की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस की मौजूदगी को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ और फिल्म के अन्य निर्माताओं पर भारत में प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी करने का फैसला किया है। बीएन तिवारी ने कहा – ‘अगर ये फिल्म कहीं भी रिलीज होती है, तो हम कम्प्लीट असहयोग का निर्देश जारी करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिलजीत दोसांझ को भारत के किसी भी हिस्से में काम (फिल्म या कॉन्सर्ट) करने का मौका न मिले। अगर वह फिल्म रिलीज करने के फैसले पर अड़े रहते हैं तो उन्हें भारत में काम नहीं मिलेगा।’

    FWICE के साथ ही ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी भारत में दिलजीत दोसांझ को बैन करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन पर एक्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- ‘हम भारतीय फिल्म उद्योग से सिंगर, एक्टर और निर्माता दिलजीत दोसांझ का पूर्ण बहिष्कार करने की घोषणा करते हैं। हम सभी भारतीय निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनियों, कार्यक्रम आयोजकों और फिल्म श्रमिकों से एकजुट होने और किसी भी पेशेवर क्षमता में दिलजीत दोसांझ के साथ न जुड़ने का आग्रह करते हैं।’ इसी के साथ FWICE ने सीबीएफसी को भी दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर की फिल्म सेंसर प्रमाणपत्र को रोकने के लिए एक पत्र लिखा है।

    बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने 22 जून को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर जारी किया और अपनी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया। सरदार जी 3 एक हॉरर कॉमेडी है जिसमें दिलजीत दोसांझ, हनिया आमिर और नीरू बाजवा हैं। ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को देख लोग हैरान रह गए। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ऐसे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म में हानिया आमिर का होने पर बवाल मच गया है, जो एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। इससे पहले पहलगाम अटैक के बाद ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज भी रोक दी गई, जिसमें वाणी कपूर के साथ पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में थे।

     

  • Punjab News: IPS नानक सिंह सहित इन पुलिस अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: IPS नानक सिंह सहित इन पुलिस अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन की जा रही है। वहीं सरकार द्वारा ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 IPS अधिकारियों को पदोन्नति देकर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया है। इस सूची में वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया है। जारी की गई सूची में नानक सिंह, गुरमीत सिंह चौहान दीपक हिलोरी, गौरव गर्ग और नवीन सैनी प्रमुख हैं। देखें लिस्ट

  • मंदिर से लौट रहे बाइक सवार Accountant और उसकी पत्नी को Car ने मारी टक्कर, मौत

    मंदिर से लौट रहे बाइक सवार Accountant और उसकी पत्नी को Car ने मारी टक्कर, मौत

    अलवरः तेज रफ्तार कार ने मंदिर से लौट रहे बाइक सवार अकाउंटेंट और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। थोड़ी आगे जाकर कार भी पोल से टकरा गई जिसके चलते ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। हादसा अलवर के शिवाजी पार्क मोड़ पर सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी। पहले उसने एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद आगे चल रही बाइक सवार पति-पत्नी को चपेट में ले लिया। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार पोल से टकराकर रुक गई। मौके पर इकट्‌ठे हुए लोगों ने कार के ड्राइवर अपूर्व को पकड़ लिया। उसे शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। देर रात अपूर्व पुत्र दीपक निवासी हसन खां मेवात नगर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर अकाउंटेंट दंपती की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    मृतक सतीश विजय और पत्नी पिंकी विजय।
    मृतक सतीश विजय और पत्नी पिंकी विजय।

    पुलिस ने बताया कि मरने वालों में शिवाजी पार्क निवासी सतीश विजय (52) और पत्नी पिंकी विजय (50) शामिल हैं। दोनों त्रिपोलिया महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। घर से ‎महज 100 मीटर दूर हादसा हो गया। दोनों का बुधवार को पोस्टमॉर्टम होगा। रूस से MBBS कर रहा बेटा अलवर आएगा। उसके बाद अंतिम संस्कार होगा। एक्सीडेंट करने वाला आरोपी ड्राइवर भी पास की कॉलोनी हसन खां का रहने वाला है।

  • Haryana News: इस इलाके में कच्छा गैंग सक्रिय, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, देखें CCTV

    Haryana News: इस इलाके में कच्छा गैंग सक्रिय, घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, देखें CCTV

    पंचकूलाः जिले में इन दिनों कच्छा गैंग का कहर देखने को मिल रहा है। हाल ही में पिंजोर के गांव बिटना में कच्छा गैंग द्वारा डकैती करने के मकसद से घर मेें घुसकर हमला किया गया जिसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। डकैती करने आये गैंग के एक सदस्य को लोगों ने काबू किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में डकैती करने आये आरोपियों का वीडियो भी कैद हुआ है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    जानकारी देते हुए पंचकूला के पिंजोर थाना क्षेत्र के बिटना गांव निवासी रोहित शर्मा ने बताया कि उनके घर में देर रात कच्छा गैंग के करीब 4 लोग दीवार पर सीढ़ी लगाकर घुस गए। जैसे ही उन्हें कुछ आवाज आई तो वह उठ गए जिसके चलते सभी आरोपी कमरे में छुप गए। बाद में उन्होंने हमारे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। उनके पास गुलेल नुमा चीज थी जिससे उन्हों हमला किया। घटना में घर के कुछ मेंबर घायल हुए हैं। वहीं उन लोगों के एक सदस्य को पकड़ा लिया गया है और पुलिस के हवाले किया गया है, जबकि अन्य लोग भाग गए। आरोपी के सिर पर चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पिंजोर थाना प्रभारी जगदीश अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सेम्पल व फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि घटना के बाद पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 आरोपी को लोगों ने पकड़ा है, जबकि 3 लोग भागने में सफल रहे। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: इस स्टेडियम में बोर्ड पर लगा नोटिस, अगले माह से देने होंगे इतने पैसे

    Jalandhar News: इस स्टेडियम में बोर्ड पर लगा नोटिस, अगले माह से देने होंगे इतने पैसे

    जालंधर, ENS: शहीद दर्शन सिंह के.पी. स्टेडियम में प्रशासन द्वारा बोर्ड पर नोटिस लगाया गया है। जिसमें अगले माह से यानी 1-7-2025 से सैर करने के लिए वार्षिक शुल्क 2500/- रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं इस फीस को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। इस मामले में इलाका निवासियों ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहाकि इस स्टेडियम को पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 1992 में निर्मित किया गया था। वहीं इस स्टेडियम का स्थानीय इलाका निवासी स्वास्थ्य लाभ के लिए सैर करने हेतु उपयोग करते हैं। इसका विकास स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर निगम जालंधर द्वारा किया गया है।

    इसमें हॉकी के लिए मैदान और सैर के लिए ट्रैक भी बनाया गया है। वहीं बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस ट्रैक का सुबह और शाम को स्टेडियम में सैर करते है। ऐसे में इलाका निवासियों ने स्टेडियम के अंदर लगे नोटिस बोर्ड पर सैर करने के लिए वार्षिक शुल्क 2500/- रुपये निर्धारित करने को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह एक सार्वजनिक स्थल है जो नगर निगम के अधीन है, इसलिए इसके उपयोग के लिए शुल्क लेना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि नगर निगम इसका प्रबंधन अपने नियंत्रण में रखे और जनता के लिए बनाए गए इस सुविधा का लाभ जनता तक पहुंच सके।

  • Punjab News: शिकायतें मिलने पर Sri Akal Takht Sahib ने चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को भेजा पत्र

    Punjab News: शिकायतें मिलने पर Sri Akal Takht Sahib ने चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को भेजा पत्र

    अमृतसरः चीफ खालसा दीवान के प्रबंधन और पदाधिकारियों के खिलाफ मिली लिखित शिकायतों को ध्यान में रखते श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष के नाम एक महत्वपूर्ण पत्र भेजा गया है। पत्र के माध्यम से अकाल तख्त साहिब ने चीफ खालसा दीवान की संपूर्ण कार्यकारिणी समिति को आदेश दिया है कि वे 15 दिनों के अंदर सचिवालय अकाल तख्त साहिब पहुंचकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।

    यह पत्र अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिससे सिख संगत में बड़ी चर्चा चल रही है। पत्र में अकाल तख्त साहिब ने संस्था की गतिविधियों के संबंध में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते सीधे संबंधित पक्ष से जवाब मांगा है। चीफ खालसा दीवान सिख समुदाय की प्राचीन और प्रभावशाली धार्मिक संस्था है, जिसके पदाधिकारियों द्वारा अब इस मामले में क्या पक्ष रखा जाता है, इस पर पूरी कौम की नजर टिकी हुई है।

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

    नई दिल्लीः क्रिकेट खेल जगत में शोक की लहर छा गई। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी दिलीप दोषी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिलीप दोषी ने लंदन में आखिरी सांस ली। वह काफी दशकों से लंदन में ही रह रहे थे। दिलीप दोषी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। इन्होंने 32 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था और केवल 4 साल के करियर में ही दिलीप दोषी ने 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए। इन्होंने अचानक ही क्रिकेट से दूरी बना ली।

    दिलीप दोषी अपने क्रिकेटिंग करियर पर आत्मकथा भी लिखकर जा चुके हैं, जिसका नाम है- स्पिन पंच है। दिलीप दोषी, भारत के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे। वह 1979 से 1983 के बीच भारत की अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे। इन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 32 साल की उम्र में की थी। इन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। दिलीप दोषी ने 33 मैचों में 114 विकेट हासिल किए। वहीं वे 6 बार 5-5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

    दिलीप दोषी ने अपने करियर में 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3.96 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और टोटल 22 विकेट चटकाए। इसके अलावा दिलीप दोषी फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उन्होंने सौराष्ट्र, बंगाल, बर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। दिलीप दोषी के परिवार में उनकी पत्नी कालिंदी, एक बेटा नयन और एक बेटी विशाखा है। दिलीप दोषी का बेटा नयन भी सौराष्ट्र और सुरे के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुका है। दिलीप दोषी एक दशक से ज्यादा समय से अपने परिवार के साथ लंदन में ही रह रहे थे और वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • खंभे से टकराई Bike, जिंदा जलने से 2 युवकों की मौत

    खंभे से टकराई Bike, जिंदा जलने से 2 युवकों की मौत

    मथुराः नई बाइक खरीदकर लौट रहे दो युवक जिंदा जल गए। जानकारी अनुसार युवकों की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक में आग लग गई और दोनों की जलने से मौत हो गई। हादसा मांट-वृंदावन मार्ग पर हाथी बाबा आश्रम के पास हुआ। मौके पर अलीगढ़ के रहने वाले आजाद ने पीआरवी को सूचना दी कि एक अपाचे बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवकों का गर्दन से नीचे का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका था। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में बिजली का खंभा भी टूट गया।

    युवकों की पहचान मांट के जहांगीरपुर गांव के लखन और तेजपाल के रूप में हुई है। जहांगीरपुर के रहने वाले विष्णु ने बताया-लखन ने कल ही नई अपाचे बाइक खरीदी थी। वहीं परिजनों का कहना है कि उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपए कैश भी था। वह भी जल गया है। घटना स्थल पुलिस को जले नोट भी मिले हैं।