Blog

  • विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर डॉग्स का किया टीकाकरण 

     पशु चिकित्सालय बद्दी की टीम ने विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान 

    बद्दीसचिन बैंसल: पशु पालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय बद्दी में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पशु चिकित्सालय बद्दी के प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार की अगुवाई में विभिन्न पंचायतों में जागरूकता व टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें हेमलता, रोमित कौशल व मनोहर लाल की टीम ने ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली व आसपास के गांवों में 45 डॉग्स का रेबीज से बचने के लिए टीकाकरण किया।

    वहीं पालतू पशुओं के देखरेख, उन में बीमारियों के लक्षणों की पहचान, पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए दी जाने वाली खुराक व पशुओं से जुड़ी अन्य समस्याओं पर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं डॉक्टर संतोष कुमार ने आर आर डॉग्स फार्म दासोमाजरा पहुंच 10 डॉग्स का टीकाकरण किया। डॉक्टर संतोष कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा के जानवर बोल नहीं पाते जिस वजह उनके व्यवहार व उनकी स्थिति को समझकर उनकी दिक्कतों का भांपना पड़ता है।

    उन्होंने कहा के पालतू पशु हमारे परिवार का हिस्सा होते हैं इस लिए उनकी देखरेख करना और उनकी समस्याओं को समझना परिवार की जिम्मेदारी होती है। अगर हम इन्हें परिवार की तरह रखते ओर पालते हैं तो यह हमें परिवार के सदस्य की तरह ही लाभ देते हैं। उन्होंने लोगों को पशुओं में फैलने वाली बीमारियों व बचाव के प्रति जागरूक करते हुए अहम टिप्स दिए। उन्होंने कहा के जिस तरह पेड़ पौधे प्रकृति व पर्यावरण का अहम हिस्सा है वैसे ही पशुधन, जीव जन्तु व पक्षी हमारे जीवन और प्रकृति का अहम हिस्सा हैं।

    उन्होंने पशु पालकों को भरोसा दिलाया के उनके पशुधन की रक्षा के लिए पशु पालन विभाग हमेशा सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। डॉक्टर संतोष कुमार ने लोगों को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के बारे भी विस्तार से जानकारी दी।

  • शर्मसार ! साइकिल सवार को दो किलोमीटर घसीट ले गया पिकअप चालक, मौ+त, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो 

    बडागुढ़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके के निकट तेज रफ्तार पिकअप चालक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। पिकअप चालक साइकिल सवार को करीब 2 किलोमीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने पिकअप को रुकवाकर घायल को पिकअप के नीचे से निकाला। इस दौरान आसपास के लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली। हैरानी की बात है कि नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 


    गांव कर्मगढ़ निवासी करीब 50 वर्षीय गुरनाम सिंह साइकिल पर सवार होकर पन्नीवाला मोटा की तरफ से अपने गांव जा रहा था। हाईवे पर पुलिस नाके के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार पिकअप के नीचे फंस गया। पिकअप चालक उसे करीब 2 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने पिकअप रोकने की कोशिश की। दो किलोमीटर तक पिकअप के पीछे चालक को ट्रक दौड़ाना पड़ा। कई बार उसे इशारा करने के बाद भी चालक ने पिकअप नहीं रोकी। चालक ने आखिर में ट्रक को पिकअप के आगे लगाकर किसी तरह रुकवाया। ट्रक चालक ने पिकअप रुकवाने के साथ ही नीचे फंसे साइकिल सवार को बाहर निकाला। इसी दौरान आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए। इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने पिकअप चालक की धुनाई कर डाली।

    वहीं इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुरनाम सिंह को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या का मामला किया दर्ज
    बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। पिकअप चालक गांव चौटाला का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    हिट एंड रन कानून का भले ही वाहन चालक विरोध कर रहे हो, लेकिन ट्रक चालक ने पिकअप चालक की जो वीडियो वायरल की है, उससे पता चलता है कि कुछ वाहन चालक कितने लापरवाह हैं। जो हादसा होने के बाद भी मरीज को उपचार के लिए ले जाने के बजाय मौके से भागने लगते हैं। हादसे के दौरान ही यदि चालक पिकअप को रोककर घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी मौत नहीं होती। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के तरह तरह के कमेंट आ रहे हैं।

    बता दें कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। इन नाको से आने जाने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रहती है। लेकिन शुक्रवार को हुए हादसे ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात है कि नाके के पास हुए हादसे का पुलिस को पता ही नहीं चला।

  • पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में पकड़ी अवैध शराब 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 28 बोतल देसी शराब पकड़ी है। और आगामी जांच शुरू कर दी है।

     थाना गगरेट के मुलाजिमों ने मवां कहोला में सात बोतल देसी शराब पकड़ी है । थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने यातायात चैकिंग के लिए गांव मवां कोहलां में नाकाबंदी कर रखी थी कि गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 07 बोतलें शराब देसी बरामद की गई । आरोपित विनोद कुमार निवासी मवां कोहलां, त0 घनारी के विरुद्ध 

    एच0पी0 आवकारी अधिनियम तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना टाहलीवाल के पुलिस मुलाजिमों द्वारा यातायात चैकिंग के दौरान गांव सिंगा में एस आर फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति की तलाशी ली जिस से 10 बोतलें शराब देसी बरामद की गई । पुलिस ने आरोपित मनोहर लाल गांव वीटन तह0 हरोली के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    वहीं तीसरे मामले में टाहलीवाल पुलिस ने  यातायात चैकिंग के दौरान गांव दुलैहड़ में गौशाला के पास एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 11 बोतलें शराब देसी बरामद की है । 

    पुलिस ने आरोपित सतनाम सिंह गांव रणधावा डा0 पनमा तह0 दसूहा जिला होशियारपुर पंजाब के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है

  • जालंधरः The Throw Back Story Restaurant के खाने में से निकला कॉकरोच, देखें Live

    Restaurant के कर्मियों पर युवक को बंदक बनाने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर के माॅडल टाउन में स्थित The Throw Back Story Restaurant के खाने में से कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। सुत्रों की माने तो यह भी बताया जा रहा है कि जिस युवक के खाने में से काॅकरोच निकला है, उस युवक को रेस्टोरेंट के कर्मियों कि तरफ से बंदी बनाया हुआ है। युवक को रेस्टोरेंट से बाहर भी नहीं आने दिया जा रहा।

  • पंजाबः फ्लाई ओवर के पास पलटा स्क्रैप से भरा ट्राला, लगा जाम, देखें वीडियो

    श्रीआनंदपुर साहिब/संदीपः लुधियाना से गोलथाई जा रहा स्क्रैप से भरा ट्राला फ्लाईओवर के पास पलट गया। इस घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि सड़क पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की ओर से यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग दिया गया है और स्क्रैप के गाड़ी चालक को हटाने के लिए पुलिस द्वारा हाईडरों की व्यवस्था कर रही है।

    वहीं, सड़क सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंच गया और मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को प्राथमिक उपचार दिया गया, ड्राइवर की मानें तो उसका कहना है कि उसे पता ही नहीं चला कि ट्राला कब पलट गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नुकसान नहीं हुआ है, ड्राइवर का कहना है कि उसे पता ही नहीं चला कि ट्रॉला कब पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता डायवर्ट कर दिया है और यातायात को सुचारू कर दिया गया है। 

  • उपायुक्त ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर सराहे पशुपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य, दीं शुभकामनाएं

    बोले…ग्रामीण रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण में पशु चिकित्सकों का है अहम रोल

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य पर पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा शनिवार को पशुधन भवन ऊना में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन समग्र रूप से पशुओं और समाज के स्वास्थ्य में पशु चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान को सामने लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसका सीधा संबंध मानव कल्याण से है।

    बता दें, पशु चिकित्सा व्यवसाय के सम्मान के तौर पर हर साल अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिवस का विषय ‘पशु चिकित्सक आवश्यक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं’ है।

    जतिन लाल ने कहा कि पशु चिकित्सकों का ग्रामीण रोजगार और आर्थिकी को सशक्त करने में अहम रोल है। उन्होंने विभाग की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं को सराहा और उनका लाभ प्रत्येक पशुपालक तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे गांवों में स्वरोजगार के अवसर बनेंगे तथा लोग आत्मनिर्भर होंगे और आर्थिकी मजबूत होगी।

    उपायुक्त ने कहा कि पशु कल्याण सुनिश्चित बनाने तथा पशु रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के साथ साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने में पशु चिकित्सकों के अथक प्रयास सारपूर्ण हैं। वे न केवल बीमार और घायल जानवरों का इलाज करते हैं बल्कि साथ ही उन बीमारियों के प्रकोप को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो पशु और मानव आबादी दोनों को प्रभावित कर सकती हैं।

    इस दौरान पशुपालन विभाग ऊना के उप निदेशक डॉ. विनय शर्मा ने विभाग की ओर से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पशु चिकित्सक तथा पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरे समर्पण से पशु कल्याण तथा इसके जरिए मानव कल्याण सुनिश्चित बनाने में दिन रात तत्परता से कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एक गौ अभ्यारण्य तथा 37 गौशालाएं संचालित की जा रही हैं।

    इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. गोपाल, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. राधिका शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • BBC और वॉयस ऑफ अमेरिका पर लगा बैन, जानें मामला

    नई दिल्लीः मास किलिंग (सामूहिक हिंसा) की खबरें चलाने पर बुर्किना फासो ने बीबीसी और वॉयस ऑफ अमेरिका दो राष्ट्रीय रेडियो स्टेशनों पर अपने देश में बैन लगा दिया है। दोनों पर ये बैन दो हफ्ते के लिए लगाया गया है। बुर्किना फासो के प्रवक्ता टोंसिरा मायरियन कोरिन सानो ने कहा कि दोनों रेडियो स्टेशन पर लोगों को उकसाने वाली खबरें चलाने के चलते बैन लगाया गया है। आगे उन्होंने कहा कि अन्य सभी मीडिया संस्थानों से आग्रह है कि वे ऐसी किसी खबरों को न चलाएं जिससे देश में किसी तरह कानून व्यवस्था बिगड़े या दो पक्षों में हिंसा होने का खतरा हो।

    दरअसल, बीबीसी और वॉयस ऑफ अमेरिका ने देश की सेना द्वारा आम जनता के कत्लेआम पर एक ह्यूमन राइट्स आधारित स्टोरी चलाई थी। स्टोरी में यह आरोप लगाए गए थे कि देश की सुरक्षा बलों ने एक गांव के 223 लोगों की इसलिए जान ले ली कि उन पर आतंवादियों की मदद करने का आरोप था। बताया गया था कि मरने वालों में 56 बच्चे शामिल थे। इस स्टोरी पर  सरकार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई की गई।

    बता दें बुर्किना फासो पिछले काफी समय से हिंसाग्रस्त है। यहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इन आतंकी गुटों को देश की सरकार विरोधी समूहों का पूरा समर्थन है। इनके बीच यहां की आम जनता सुरक्षा बलों का शिकार बन रही है। जिसके चलते अभी तक 20 लाख से अधिक लोग देश से विस्थापित हो चुके हैं, इनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं।

  • केन्द्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हमारा ध्येय : सिद्धार्थन

    कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी मेहनती और ईमानदार

    देवेंद्र भुट्टो की जीत के लिए हर कार्यकर्ता धरातल पर करें काम

    ऊना/सुशील पंडित :भाजपा का हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को जागरूक करके एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डलवाए। ताकि 2024 का लोकसभा चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करें। शनिवार को बीजेपी कार्यालय दीपकमल ऊना मे बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कुटलैहड़ के प्रत्याशी दविन्द्र भुट्टो सहित कार्यकर्ताओं से बैठक की, ओर आने वाले चुनावों पर रणनीति तैयार की, इस मौके पर उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनकी ज़िम्मेवारियों से अवगत करवाया कि किस तरह घर-घर जाकर केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए, उस पर विचार विमर्श किया गया।

    इसके अलावा उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित अन्य भी कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार को आईना दिखाया है। उन्हे भारी बहुमत से जिताएं। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की जीत को इतना बड़ा बना दें कि भुट्टो के जीत की खनक दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बिकास बिकास और बिकास करवाना है।

    इस मौके पर ऊना सदर के विधायक एवं प्रभारी कुटलैहड़ मंडल सतपाल सती, सह प्रभारी संजीव कटवाल, कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा , भाजपा एससी मोर्चा‌ जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र, मंडल महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, संतोष सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोनिका कौशल महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनिका कौशल, सुनील शारदा किसान मोर्चा अध्यक्ष मंडल, कृष्णपाल शर्मा जिला परिषद उपाध्यक्ष, निशा भुल्लर जिला परिषद सदस्य, शुभलता जिला महामंत्री महिला मोर्चा, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर मनोहर लाल शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष व उप-प्रधान पंचायत झंवर जीवन शर्मा व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मोदी के नेतृत्व में देश बदला है और विश्व में सशक्त हुआ’

    वहीं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने अपने सम्बोधन में कहा कि  अगर महिलाओं को सम्मान देने की बात करें तो उसमें भाजपा अग्रिम भूमिका में नजर आती है। अगर हिमाचल में पंचायती राज चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लगाया तो भाजपा के समय लगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में दो बार महिलाएं सांसद के रूप में हिमाचल से बीजेपी ने भेजी और हर विधानसभा चुनाव में छह से आठ टिकट विधानसभा के भाजपा देती है।

    भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लगाया है जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस पार्टी के 55 साल के शासनकाल में आज तक महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिल पाया। उन्हाेंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और यह सम्मेलन भाजपा के कार्यकर्ता के संकल्प की पराकाष्ठा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के चार कमल हिमाचल प्रदेश में खेलेंगे और भारत में 400 कमल खेलेंगे। इसी के साथ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।

  • जालंधरः सिर कटे व्यक्ति के क+त्ल की सुलझी गुत्थी, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के अलावलपुर में आज सुबह कुलविंदर नामक व्यक्ति की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। इस दौरान आरोपी से कुलविंदर से सिर को धड़ से अलग करके कहीं फेंक दिया था। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी को कुछ घंटों में ही सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामल में काफी देर बाद पुलिस ने कुलविंदर के सिर को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। सोनू से पूछताछ में पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते उसने यह कत्ल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का दातर भी बरामद किया गया है, जोकि सोनू ने कुलविंदर सिंह के कत्ल के समय में इस्तेमाल किया था।

    इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर अंकुर गुप्ता ने बताया कि अलावलपुर में आज कुलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति का कत्ल कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर इन्वेस्टिगेशन की तो पता चला कि सोनू नाम के व्यक्ति ने कत्ल किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। सोनू का कहना था कि एक वारदात में कुलविदंर भी उसके साथ था, लेकिन उस केस में सजा सिर्फ उसे ही भुगतनी पड़ी थी। जिसका बदला लेने के चलते सोनू ने कुलविंदर का कत्ल किया। फिलहाल सोनू को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः क्रिकेट ग्राउंड में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रामतीर्थ रोड बाईपास के पास यूआईटी विभाग और अन्य आवासीय इलाकों में उस समय दहशत फैल गई, जब विभाग के पास क्रिकेट मैदान में मानव कंकाल पड़े होने की सूचना मिली। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही छात्र, शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी यूआईटी विभाग की ओर आने-जाने लगे तो विभाग के क्रिकेट ग्राउंड में एक मानव कंकाल उन्हें नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत जीएनडीयू अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही जीएनडीयू सुरक्षा विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आवारा कुत्ते मानव कंकाल को घसीट रहे थे।

    जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना जिला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने मानव कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जीएनडीयू और इसके आसपास के इलाकों के साथ-साथ श्मशान घाट की भी गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने की भी बारीकी से जांच की जा रही है। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने इस मानव कंकाल को कब्जे में लेकर मौके से कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना से आसपास के इलाकों में भय और आशंका का माहौल देखा जा रहा है।