Blog

  • 15 वर्षीय नाबालिगा को हरोली पुलिस ने ऋषिकेश से ढूंढ परिजनों को सौंपा, आरोपी युवक काबू 

    15 वर्षीय नाबालिगा को हरोली पुलिस ने ऋषिकेश से ढूंढ परिजनों को सौंपा, आरोपी युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के पुलिस थाना में एक व्यक्ति  ने उसकी नाबालिग वेटी के गुम होने के संबंध में 9-02- 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर हरोली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए  नाबालिग लड़की की तलाश का मामला जांच अधिकारी कुलदीप को सौंपा गया था ।  जांच अधिकारी ने ईलैक्ट्रौनिक सर्विलांस, मुखबरी करके तथा फील्ड वर्क करते हुए हर पहलू पर कार्य किया तथा बाहरी राज्यों पंजाब व उत्तराखंड मे विभिन्न स्थानों पर दविश दी।

    हरोली पुलिस ने कल शाम नाबालिग लड़की को उत्तराखंड के ऋषीकेश से बरामद करके आरोपी को भी पकड़ कर ऊना पहुंचा दिया । अभी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है । हरोली के उप-पुलिस अधीक्षक अनिल पटियाल ने आरोपी को पकड़ने व नाबालिगा को रिकवर करने की पुष्टी की है । हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि हरोली पुलिस ने लगातार सात दिन तक नाबालिगा की तलाश की व आखिरकार नाबालिगा को सफलता पूर्वक ऋषिकेश से ऊना लाया गया है। जबकि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

  • पेट्रोल पंप के पास केमिकल से भरे ड्रम में लगी भीषण आग, बोलेरो गाड़ी जलकर खाक, देखें वीडियो 

    पेट्रोल पंप के पास केमिकल से भरे ड्रम में लगी भीषण आग, बोलेरो गाड़ी जलकर खाक, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर एक बोलेरो गाड़ी धूं-धूं कर जल गई। मौके से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही अपने स्तर पर भी आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं।

    घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास केमिकल से भरे कुछ ड्रम रखे हुए थे। आग सबसे पहले इन केमिकल से भरे ड्रम में ही लगी। तेज हवा के झोंको के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

    जिस जगह आग लगी है, वहां पेड़-पौधे भी हैं। आसपास बड़ी मात्रा में सूखे पत्ते भी झड़कर फैले हुए थे और घास-फूस भी थी। इसकी वजह से आग बहुत तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास ही खड़ी एक बोलेरो गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बोलेरो को धूं-धूं कर जलता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए अपने स्तर से कोशिशें शुरू कर दीं। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दे दी है।

  • बड़ा हादसाः नदी में डूबने से 3 छात्राओं की मौत

    बड़ा हादसाः नदी में डूबने से 3 छात्राओं की मौत

    करूरः तमिलनाडु के करूर जिले में चार छात्राओं की कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नदी से सभी के शव निकाले। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में करूर जिले के विरालिमलाई में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 15 छात्राएं अपने टीचर के साथ फुटबॉल मैच में शामिल होने गई थीं। यह फुटबॉल मैच एजुरपट्टी के कोंगुनाडु इंजीनियरिंग कॉलेज में होना था। फुटबॉल मैच में भाग लेने के बाद सभी छात्राएं वापस लौट रही थीं।

    इसी दौरान रास्ते में वे मयानूर सेलांडियममन मंदिर के दर्शन करने पहुंची। मंदिर से लौटते समय छात्राएं कावेरी नदी के पास रुकीं और इस दौरान एक छात्रा ने नदी के किनारे पर जैसे ही कदम रखा तो वह पानी में बहने लगी। नदी में बहती छात्रा को देख अन्य तीन छात्राएं उसे बचाने के प्रयास में जुट गईं और पानी में उतर गईं। इस दौरान तीनों छात्राएं भी पानी में डूबने लगीं। छात्राओं ने पानी से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं निकल पाईं और सभी चारों छात्राएं डूब गईं।

    इसके बाद जब गांव वालों को पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी छात्राओं के शव नदी से निकाले। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं की पहचान तमिझारसी, इनिया, सोबिका और लावण्या के रूप में हुई है।

  • जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट(जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना का नया स्वरूप लाॅन्च

    जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट(जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना का नया स्वरूप लाॅन्च

    ऊना / सुशील पंडित : केंद्र सरकार ने जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट(जेडईडी) सर्टिफिकेशन योजना को अब दोबारा नए रूप में लॉन्च किया है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए चलाई गई इस योजना का उद्देश्य छोटे-मझोले उद्यमों में वेस्टेज को कम करते हुए उन्हें पर्यावरण हितैषी तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। जेडईडी सर्टिफिकेशन अपनाने वाले उद्योगों को सरकार कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान करेगी।

    केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे ने जेडईडी योजना के नए संस्करण को लॉन्च करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य न केवल वेस्टेज को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाना है बल्कि उद्यमियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित भी करना है। उन्होंने कहा कि जेडईडी सर्टिफिकेशन भारतीय कंपनियों को वैश्विक कंपनियों से मुकाबला करने में सक्षम तो बनाएगा ही, साथ ही व्यवसाय के लिए पूंजी जुटाने में भी मदद करेगा।

    क्या है जैडईडी सर्टिफिकेशन

    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की उत्पादकता को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में उनका योगदान बढ़ाने के लिए इस स्कीम को लॉन्च किया गया है। जेडईडी सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए कुछ मानक तय किए हैं जिनका पालन करना उद्यमियों के अनिवार्य बनाया गया है। इस अवसर पर जीएम डीआईसी अंशुल धीमान, सलाहकार एवं प्रशिक्षक जैडईडी भरत वैभव, अध्यक्ष हरोली ब्लाॅक इंडस्ट्री सुरेश शर्मा व गगरेट इंडस्ट्रियल संघ अध्यक्ष प्रमोद शर्मा तथा मैहतपुर इंडस्ट्रियल एशोसिएशन पदाधिकारी उपस्थित थे। 

  • ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਬਣਾਏ ਕੋਈ ਪੱਕੀ ਯੋਜਨਾਂ : ਸਰਪੰਚ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ

    ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਬਣਾਏ ਕੋਈ ਪੱਕੀ ਯੋਜਨਾਂ : ਸਰਪੰਚ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ

    ਕਿਹਾ : ਕੰਢੀ ਦੇ ਹਰ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਗੰਦਗੀ ਤੋਂ ਹਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਤੋਂ ਜਿੱਥੇ ਕਿਸਾਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਕੰਢੀ ਦੇ ਹਰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਫੈਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਮਲ ਮੂਤਰ ਸਾਫ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਇਹਨਾਂ ਗੱਲਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਪਿੰਡ ਰੇਪੁਰ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਪੰਮੀ ਨੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਵਲੋਂ ਫੈਲਾਈ ਗਈ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਸਫਾਈ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਜੂਦਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਚੋਣਾ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡੇ ਪਧਰ ਤੇ ਚੁੱਕਦੇ ਸਨ। ਪਰ ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।

    ਪੰਮੀ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਕੰਢੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਲੋਕ ਬਹੁਤ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਕਾਰਣ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਨ ਲਈ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਠੰਡ ਵਿੱਚ ਰਾਤ ਨੂੰ ਸੌਣ ਲਈ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹਨ। ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਗਲੀ ਮੁਹੱਲੇ ਨੂੰ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਵਲੋਂ ਫੈਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਗੰਦਗੀ ਨੂੰ ਵੀ ਸਾਫ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਚਾਹਵੇ ਤਾਂ ਹਰ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਗਊਸ਼ਾਲਾਵਾਂ ਖੋਲਕੇ ਉਪਰੋਕਤ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਸਥਾਈ ਹਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਪਿੰਡ ਰੇਪੁਰ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ  ਤਿਆਰ ਹੈ।ਇਸ ਮੋਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ  ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕਾਕਾ, ਜਤਿੰਦਰ ਜਿੰਦੂ, ਸੁਖਵੰਤ ਸਿੰਘ,  ਰਾਜੀਵ ਛੋਟੂ, ਬਿਪਨ ਫੌਜੀ, ਅਭੀ,ਵਰੁਣ, ਅਕਸ਼ੇ, ਦਿਨੇਸ਼ , ਰੀਤ, ਚੇਤਨ ਆਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂਆਂ ਵਲੋਂ ਫੈਲਾਈ ਗਈ ਗੰਦਗੀ ਦੀ ਸਫਾਈ ਕੀਤੀ।

  • जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम चरण निवासी झारखंड के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में  इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने शक के आधार पर टी-पॉइंट रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास रोक कर व्यक्ति की तलाशी ली। तालाशी दौरान व्यक्ति के कब्जे से 8 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 15 नंबर थाना नवीं बारादरी में दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उक्त व्यक्ति को नामजद कर लिया है, जिसे आरोपी अफीम देने जा रहा था। 

  • गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान में 72 बोतल देसी शराब की बरामद

    गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान में 72 बोतल देसी शराब की बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान से 72 बोतल देसी शराब बरामद की हैं। आरोपित दुकानदार की पहचान भैरा निवासी जयचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करने के बाद आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्व पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भैरा की तरफ रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित दुकानदार जयचंद चाय और मिठाई दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बचने का धंधा करता है। अगर आरोपित की दुकान पर दबिश दी जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है।  सूचना पुख्ता होने के चलते जब पुलिस टीम ने आरोपित की दुकान में छापेमारी की तो उन्हें तलाशी के दौरान चार पेटियां यानी 72 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित दुकान से बरामद शराब के संबंध में कोई भी परमिट या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने दुकान से बरामद शराब को जब्त करके आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ स्थानीय इकाई बलविंदर राणा प्रधान व डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत 

    राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ स्थानीय इकाई बलविंदर राणा प्रधान व डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आज हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एच.जी.सी.टी.ए.) ऊना ईकाई की आम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय इकाई के लिए सर्वसम्मति से बलविंदर राणा को प्रधान, श्रीमती डॉ मीता शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ सुरेश कुमार को सचिव, डॉ मदन और मोनिका  ठाकुर को संयुक्त सचिव, अनिता सैनी को कोषाध्यक्ष, पुनीत कंवर, अश्वनी पटेल और डॉ दर्शन धीमान को मुख्य सलाहकार, डॉ संजय वर्मा को सलाहकार चुना गया। सभी पदाधिकारियों को सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

  • जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए फोन करकेजान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी निवासी लुधियाना और परमजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीसीपी अकुंर गुप्ता ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस ने आरोपियों को जेल चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

    डीसीपी जसकिरणजीत तेजा ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस को आशिष महाजन नामक व्यक्ति ने 14 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसे 2 व्यक्ति थ्रेट कॉल के जरिए धमकी दे रहे है। इस दौरान 5 लाख की फिरौती की मांग की थी नहीं देने पर व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

    थाना नंबर 2 और सीआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया है। डीसीपी ने बताया कि इनमें एक व्यक्ति महाजन के पास काम करता था। पैसे के लालच में आकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उक्त मालिक से फिरौती की मांग की थी। काबू किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इनमें से हरदीप सिंह पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। 

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में मनरेगा व पंचायती राज के बारे छात्रों को दी जानकारी

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में मनरेगा व पंचायती राज के बारे छात्रों को दी जानकारी

    एनएसएस विशेष शिविर में छठे दिन की गतिविधियां

    ऊना/ सुशील पंडित :  एनएसएस इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस विशेष शिविर का 6वे दिन की शुरुआत ग्रुप रिपोर्टिंग से हुई और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योगा किया और उसके तत्पश्चात परेड किया। इसके बाद पिछले प्रार्थना, आज का विचार और पिछले दिन की रिपोर्ट पढ़ी गई। 

    कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार और विशिष्ट अतिथि बीडीसी मेंबर जोगिंदर देव आर्य थे। स्पेशल लेक्चर का विषय पंचायती राज के कार्य, संरचना और मनरेगा और आर्थिक व समाजिक विकास था। विशेष शिविर में बताया कि पंचायती राज स्थानीय स्व-शासन की एक व्यवस्था है और भारत में स्थानीय स्व-शासन की संकल्पना कोई नई नहीं है। वैदिक काल से लेकर ब्रिटिश काल तक ग्रामीण समुदायों ने इस व्यवस्था को जीवंत बनाए रखा। इस समय काल में कई साम्राज्य बने और ध्वस्त हुए, लेकिन इन ग्रामीण समुदायों ने अपने पंचायती अस्तित्व एवं भावना को सदैव कायम रखा। मनरेगा भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे 7 सितंबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। इस अधिनियम को ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों के लिए अर्ध-कौशलपूर्ण या बिना कौशलपूर्ण कार्य, चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे हों या ना हों। नियत कार्य बल का करीब एक तिहाई महिलाओं से निर्मित है। मनरेगा योजना से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है और इससे ग्रामीण विकास और समाजिक उन्नति हुई है। 

    कार्यक्रम के सेकंड सेक्शन में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन नेहरू युवा केंद युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर लाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने इस सत्र में यूथ पॉलिसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।युवाओं को चाहिए कि वह अपने व्यक्तित्व में सुधार लाएं और देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने तभी हमारे राष्ट्र निर्माण में युवा सही तरह से भागीदारी कर सकेंगे । हमारे देश में सरकार द्वारा कुछ ऐसे स्वयंसेवी संगठन है, इसमें एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र , यूवा क्लब और महिला मंडल जो निस्वार्थ भाव से देश में अपनी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी कंट्रीब्यूशन देते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी , प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रो.संजय शर्मा और कैंप लीडर अक्षय शर्मा मौजूद थे।