Blog

  • राहुल का फ्लॉप शो: छोटे मियाँ की गारंटी पूरी नहीं, बड़े मियाँ दो चार और कर गए: अनुराग ठाकुर

    राहुल का फ्लॉप शो: छोटे मियाँ की गारंटी पूरी नहीं, बड़े मियाँ दो चार और कर गए: अनुराग ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में राहुल गांधी की रैली को फ्लॉप करार देते हुए राहुल गांधी द्वारा दी गई गारंटियों को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि प्रदेश में छोटे मियाँ की गारंटियाँ पूरी हुई नहीं, बड़े मियाँ दो-चार और गारंटियाँ दे गये। जैसे सुक्खू की गारण्टियाँ कभी पूरी नहीं हुईं वैसे ही राहुल की कि गारंटियों का भी सच्चाई से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।अनुराग ठाकुर ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना विधानसभा में स्थानीय विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती जी के साथ 1 दर्जन से ज़्यादा जनसभाएँ कीं। अनुराग ठाकुर ने कहा “ राहुल गांधी का राजनैतिक करियर जितना फ्लॉप है, उतनी ही फ्लॉप उनकी ऊना की रैली रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मंच से सिर्फ़ झूठे आश्वासन और मुंगेरीलाल के सपने दिखाए जा रहे थे।

    राहुल गांधी ने मंच से झूठी गारंटियों की झड़ी लगा दी, क्योंकि उन्हें पता है कि ना उनकी सरकार आनी है ना उन्हें गारण्टियाँ पूरी करनी हैं। इसलिए ऊना में कांग्रेसी मंच से सिर्फ़ झूठ ही परोसा गया। हिमाचल प्रदेश में छोटे मियाँ यानी सुक्खू की गारंटियाँ पूरी हुई नहीं, बड़े मियाँ राहुल गांधी दो-चार और गारंटियाँ दे गये” ठाकुर ने कहा “आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 16 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहनें अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। इन सारी गारंटियों को छोड़ कांग्रेस अब नई गारण्टियों के चक्कर में पड़ गई है”

    राहुल गांधी के हिमाचल आगमन पर प्रतिक्रिया देते हुऐ अनुराग ठाकुर ने कहा कि “यहां के कांग्रेसी चाह रहे थे कि राहुल गांधी ना आएं क्योंकि वह जब भी आते हैं तब इनका नुकसान कर के जाते हैं। हमारे लिए तो बेहद अच्छा है कि राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। जनता के कुछ सवाल है जिनका उन्हें उत्तर अवश्य देना चाहिए। भारत के टुकड़े-टुकड़े का नारा देने वालों को उन्होंने कांग्रेस पार्टी में क्यों शामिल किया? कांग्रेस पार्टी और राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसे क्यों लिए? कर्नाटक, तेलंगाना में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का 5% आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को क्यों दिया और क्या हिमाचल में भी इसकी तैयारी है? 10 वर्षों तक सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट और लड़ाकू विमान के लिए क्यों तरसाया? वन रैंक, वन पेंशन क्यों नहीं दिया? भारत माता की हजारों एकड़ भूमि चीन, पाकिस्तान और श्रीलंका को क्यों दी? राम मंदिर का विरोध क्यों किया? वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने की बात क्यों करते हो? विदेश जाकर हमेशा भारत के खिलाफ क्यों बोलते हो? और अंतिम प्रश्न यह है कि क्या हिंदुस्तानियों की संपत्ति छीनकर घुसपैठियों में बांटने वाले हो?”

    अनुराग ठाकुर ने कहा “ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के प्रति राहुल गांधी ना सिर्फ़ दुर्भावना रखते हैं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को हिंसात्मक कार्रवाई  लिए उकसाते भी हैं। आज ऊना में मंच से राहुल गांधी मीडिया पर हमलावर थे उसी समय मीडिया के साथियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करना दिखाता है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर गली तक का कार्यकर्ता सच्चाई व लोकतंत्र का गला घोंटना चाहता है। राहुल गांधी की सभा में मीडिया के मित्रों के साथ हाथापाई, उनका सामान छीनना, उनके कैमरे तोड़ने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में कांग्रेस की आस्था तो कभी थी ही नहीं, अब कांग्रेस की सभाओं में अब लोकतांत्रिक स्तम्भों का गला घोंटने का काम राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है”
  • ऊना जिले में 27-28 मई को बंद रहेंगे सभी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी  स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 27 और 28 मई को भी बंद रहेंगे. यह निर्णय भयंकर गर्मी और लू  के प्रकोप से स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए  लिया गया है.जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने रविवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव के भयंकर प्रकोप से छोटे स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए एहतियातन जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 27 और 28 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

    आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 27 और 28 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है. विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए गए हैं.इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है. विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के  अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
  • जालंधरः आप नेता ने पूर्व CM चन्नी पर लगाए तस्करों से संबंध के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः आप नेता ने पूर्व CM चन्नी पर लगाए तस्करों से संबंध के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने सूरज लाहौरिया और बॉबी के साथ मंच साझा किया। इस दौरान पंजाब के पूर्व CM चन्नी पर जमकर आरोप लगाएं। साथ ही कहा कि कांग्रेस की नशा विरोधी बयानबाजी केवल घड़ियाली आंसू है, वास्तविकता यह है कि कांग्रेस और नशा तस्करों, अपराधियों के बीच एक अटूट गठबंधन है, जिसका कुख्यात अपराधियों और नशा तस्करों से गहरा संबंध है।

    उक्त आरोप आज आम आदमी पार्टी कार्यालय में आप के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने इस संबंध में सबूत के तौर पर तस्वीरें जारी करते हुए लगाए। गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि पहले कांग्रेस नेता पवित्र गुटका साहिब हाथ में लेकर नशे के खिलाफ जिहाद छेड़ने का नाटक करते रहे, लेकिन सत्ता में आने के बाद नशे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मतदाताओं को गुमराह करने का यही काम जालंधर से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सूरज लाहौरिया और बॉबी को लेकर लोगों के बीच अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आप नेता ने आरोप लगाया कि चरणजीत चन्नी जैसे नेताओं की वजह से पंजाब में ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियां नहीं रुक रही हैं। लेकिन पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार जल्द ही ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देगी, चाहे वे कितने भी प्रभावी क्यों न हों। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो विधानसभा में 2 सीटों से बुरी तरह हारे हैं क्योंकि इस कांग्रेस उम्मीदवार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

    उधर, जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी की ड्रग तस्करों के साथ चुनाव प्रचार की तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद से बड़े पैमाने पर सार्वजनिक चर्चा शुरू हो गई है। याद कीजिए चरणजीत चन्नी के मंत्री रहते हुए उनके खिलाफ वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करना, फिर उनका माफीनामा, अवैध खनन से जुड़े करीबी रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ रुपये की बरामदगी, एक स्कूली लड़की को अजीब तरीके से छूना और हाल ही में उनका अप्रत्याशित व्यवहार एक सम्मानित महिला के साथ जालंधर निवासी इन घटनाओं पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

  • Jalandhar: कल CM Arvind Kejriwal टीनू के हक़ में निकालेंगे रोड शो, जाने रूट

    Jalandhar: कल CM Arvind Kejriwal टीनू के हक़ में निकालेंगे रोड शो, जाने रूट

    जालंधर (ENS): आप सुप्रीमो और दिल्ली के cm अरविन्द केजरीवाल कल जालंधर पहुँच रहे है। वह कल आप कैंडिडेट पवन टीनू के हक़ मे रोड शो निकालेंगे। केजरीवाल के साथ आप पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डॉ संदीप पाठक भी शिरकत करेंगे। यह रोड शो 4 बजे लव कुश चौक से शुरू होकर मिलाप चौक पर समाप्त होगा। 

    पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर CM अरविंद केजरीवालचुनाव प्रचार थमने तक पंजाब में ही रहेंगे। जिसके तहत 13 हलकों में  केजरीवाल रोजाना 3 से 4 सभाएं व रोड शो करेंगे। इस बार चुनाव प्रचार मे खास बात यह है कि केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अलग-अलग मार्चों पर रहेंगे। ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके।

  • पंजाबः बिस्तर पर पड़ी मिली विवाहिता की लाश, देखें वीडियो

    पंजाबः बिस्तर पर पड़ी मिली विवाहिता की लाश, देखें वीडियो

    कपूरथला। नडाला शहर से महिला का गली सड़ी हालात में शव मिलने की खबर सामने आई है। जो गली सड़ी हालत में बिस्तर पर पड़ी मिला है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नडाला दलविंदरबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक विवाहिता का शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ था। घटना बारे स्थानीय लोगों का कहना है कि यह महिला नवजोत कौर उर्फ ​​ज्योति (26) पिछले डेढ़ साल से अपने पति अर्जुन सिंह के साथ यहां किराए के मकान में रहती थी।

     मृतक महिला की सास हांसी निवासी थिंड धारीवाल (बटाला) ने बताया कि मेरे बेटे की शादी 9 साल पहले बहू नवजोत कौर ज्योति से हुई थी और वे कुछ समय से नडाला में एक किराए के मकान में रह रहे थे और मेरा बेटा अर्जुन 2 महीने पहले विदेश से पुर्तगाल गया था और आज लड़के ने विदेश से फोन करके रोते हुए बताया कि जब वह यहां आया और अपनी बेटी को देखा तो लाइट नहीं जल रही थी। जिसके बाद देखा महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था और कमरे का एसी चल रहा था। वहीं पहुंची नडाला पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • व्हाइट ब्रेड ‘Poison’ से कम नहीं? Dietician ने बताई वजह

    व्हाइट ब्रेड ‘Poison’ से कम नहीं? Dietician ने बताई वजह

    Health Tips: सुबह के नाश्ते में अक्सर ही हम व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं, लेकिन छोटे बच्चों को भी स्कूल टिफिन में सैंडविच जैसी चीजें पैक करके दी जाती है, जोकि बच्चों की सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये फूड हमारी सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। इसको लेकर भारत की जब मशहूर Dietician Richa Gangani ने लोगों को आगाह किया है।

    डाइटीशियन ऋचा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें ये देखा जा सकता है कि ब्रेड को कितने अनहेल्दी तरीके से तैयार किया जाता है। कई बेकरीज में तो हाइजीन का भी ख्याल नहीं रखा जाता। वर्कर्स आमतौर पर ग्लव्स भी नहीं पहनते। अगर आप इसकी क्लिप देख लेंगे तो शायद दोबारा ब्रेड खाना पसंद नहीं करेंगे।

    ऋचा गंगानी ने लिखा, “भारत में ब्रेड किसी बड़े मजाक की तरह है। ये जहर है। बेकरी में इसे तैयार करने के लिए वनस्पति यूज किया जाता है, क्योंकि इसकी कीमत कम होती है। यही नहीं कई सस्ते स्नैक्स में भी वनस्पति मिलाई जाती है। क्या आप इसे देखकर हैरान हैं?

    “यूएसडीए (USDA) के मुताबिक जेनेरिक ब्रेड के एक स्लाइस में तकरीबन 3 ग्राम चीनी होता है, सफेद ब्रेड आपके ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी बुरा माना जाता है. व्हाइट ब्रेड में आमतौर पर मैदा और साथ में एडेड इंग्रेडिएंट्स होते हैं जैसे नमक के लिए कैरामेल,चीनी और वनस्पति जो हद से ज्यादा अनहेल्दी है. इसके अलावा हम सिर्फ एक स्लाइस कहां खाते हैं?  सफेद ब्रेड तो खुले तौर पर सेहत के लिए बुरा है. दूसरे तरह के ब्रेड्स ब्राउन, मल्टीग्रेन और होल व्हीट कैटेगरी के हैं जिसे हेल्दी बताया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है.”

  • चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार में हुआ: प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव  का अब बस सातवां यानि आखिरी चरण बचा है जिसके लिए 1 जून को पंजाब में मतदान होना बाकी है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की एक सीट पर भी इस दिन वोट डाला जाना है। आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यहां पर कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान न्याय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- चंडीगढ़ शहर का सपना नेहरू जी ने देखा था। उन्होंने विदेश से आर्किटेक्ट बुलाकर इस शहर का निर्माण करवाया। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने यहां कोई विकास नहीं कराया।

    मोदी जी ने पहला चुनाव 15 लाख रुपए देने के वादा कर चुनाव लड़ा था। दूसरे चुनाव में उन्होंने सेवा का सहारा लिया। अब तीसरे चुनाव में ये हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं, अगर उन्होंने देश में कुछ विकास किया होता तो उन्हें हिंदू-मुस्लिम करने की जरूरत नहीं पड़ती।

    मोदी महिला सशक्तिकरण की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें चुनाव के लिए मंगलसूत्र की बात करनी पड़ रही है। दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो किसी महिला का मंगलसूत्र छीन सके। वे जनता को गुमराह करने के लिए बेमतलब की बातें कर रहे हैं। वे लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपके पास 2 भैंस हैं तो कांग्रेस वाले आपकी एक भैंस लेकर मुसलमान को दे देंगे।

  • जालंधरः DC Himanshu Aggarwal ने पोस्टल बैलट पेपर द्वारा किया मतदान, देखें वीडियो

    जालंधरः DC Himanshu Aggarwal ने पोस्टल बैलट पेपर द्वारा किया मतदान, देखें वीडियो

    जालंधर। डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज विधान सभा हलका करतारपुर के लिए स्थानीय लायलपुर खालसा कालेज फार वूमैन में स्थापित किए वोटर फैसीलीटेशन सैंटर में पोस्टल बैलट पेपर द्वारा मतदान किया। डिप्टी कमिश्नर डा.अग्रवाल, जो कि फ़िरोज़पुर जिले के रजिस्टर्ड वोटर है, ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के बाद पोस्टल बैलट मतदाताओं के लिए फैसिलीटेशन सैंटर में किए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। 

    उन्होंने बताया कि वह कर्मचारी जो किसी अन्य ज़िले से सबंधित है परंतु उनकी चुनाव ड्यूटी जालंधर ज़िले में लगी हुई है, वह वोटर फैसीलीटेसन सैंटर में पोस्टल बैलट पेपर के द्वारा मतदान कर सकते है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा वोटर फैसिलीटेशन सैंटरों और चुनाव पार्टियाँ रवाना करने वाले स्थानों पर 31 मई को भी प्रदान की जाएगी। 

    उन्होंने पोल ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/ कर्मचारियों को भी मतदान के लिए ईडीसी सेवा का प्रयोग करने को कहा और साथ ही बताया कि ज़िला प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात व्यक्तियों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए गए है। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने भी पोस्टल बैलट पेपर द्वारा मतदान किया।

  • सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    सतपाल रायजादा हैं कांग्रेस के बब्बर शेर रिर्काड तोड़ वोट देकर पहुंचाओ दिल्ली राहुल गांधी

    रायजादा के नाम से गूंज उठा पूरा पंडाल, राहुल ने लिया नाम तो रायजादा के समर्थन में नारेबाजी से गूंज उठा पूरा पंडाल

    ऊना/सुशील पंडित : कांग्रेस ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में ऊना के पुलिस ग्राऊंड झलेड़ा में विशाल जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ जुटाकर भाजपा खेमे की एक बार फिर से नींद उड़ा दी है। जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विशेष तौर पर शिरकत की और रायजादा को बब्बर शेर की संज्ञा दी और इतना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों, सीटियों और रायजादा के नाम के जोरदार नारों से गूंज उठा। राहुल गांधी ने जनता से रायजादा के पक्ष में रिकार्डतोड़ वोट देकर उन्हें दिल्ली भेजने का आग्रह जनता से किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का हर नेता और कार्यकत्र्ता बब्बर शेर है जो भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहा है।

    इस मौका पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने भी रायजादा को दमदार नेता बताया और उन्हें जीत की दहलीज पर पहुंच चुका करार दिया। इस अवसर पर पूरे पंडाल में रायजादा की तस्वीर छपे झंडे झूलने लगे और लोगों ने एक स्वर में रायजादा के समर्थन में पंडाल गुंजाएमान कर दिया। भयंकर गर्मी के बावजूद रायजादा के पक्ष में इस विशाल जनसभा में हजारों लोगों का भारी हजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही रायजादा के समर्थकों का हजूम जनसभा स्थल पर उमडऩा शुरू हो गया था और कई जगहों से भारी संख्या में लोगों का हजूम हाथों में रायजादा की तस्वीर लगे झंडे लेकर पुलिस ग्राऊंड पहुंचता गया। रायजादा के पक्ष में आयोजित इस जनसभा में भारी भरकम हजूम से भाजपा की नींदे उड़ गई हैं।

    अनुराग की सिर्फ नाम की राजनीति, मैं संसद में करूंगा सिर्फ जनता की बात: रायजादा
    जनसभा को सम्बोधित करने जैसे ही सतपाल रायजादा स्टेज पर पहुंचे तो उनके नाम के नारों से पंडाल में शोर मच गया। उनके समर्थन में हजारों लोगों की भीड़ तालियां मारने लगीं। इस मौका पर सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता मुझ पर विश्वास दिखाएगी। मैं जीतकर संसद में इधर उधर की नहीं सिर्फ अपने संसदीय क्षेत्र की बात करूंगा और मामले उठाऊंगा। रायजादा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने कभी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया। यहां तक की अपने गृहजिला हमीरपुर को भी चुनावी वायदे के अनुरूप एक इंच भी रेल लाइन नहीं मोड़ी। अनुराग ने सिर्फ दिल्ली में बैठकर गांधी परिवार को कोसने का ही काम किया है। संसद में कभी संसदीय क्षेत्र का नाम तक नहीं लिया।

    रायजादा ने कहा कि आपदा आई तो अनुराग जनता के साथ नहीं खड़े हुए। केंद्र से हिमाचल के कर्मचरियों का एनपीएस का रुपया नहीं ला पाए। राजनीति करते करते अनुराग खुद लैफ्टिनेंट बन गए लेकिन अग्रिवीर योजना लाकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड कर दिया। सवाल करने पर अनुराग के मुंह से सिर्फ जय श्री राम ही निकलता है वह कोई काम नहीं गिनवा पाते हैं। रायजादा ने कहा कि जनता को उनसे सवाल करना चाहिए कि पूर्व में किए 15 लाख रुपए, हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ? 400 में मिलने वाला सिलंडर अब 1200 रुपए और 50 रुपए में मिलने वाली दाल 150 और 50 रुपए का मिलने वाला डीजल पेट्रोल 80 से 100 रुपए तक क्यों पहुंच चुका है।

    आम परिवार से आए रायजादा के पक्ष में करें भारी संख्या में मतदान: सुक्खू
    इस मौका पर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जैसे मैं आम परिवार से आया हूं और आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुआ हूं। ठीक उसी तरह सतपाल सिंह रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और पूर्व सैनिक के पुत्र हैं जोकि धरातल पर जनता की परेशानियों को समझते हैं। जनता को सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करते हुए सांसद बनाना चाहिए क्योंकि जनता को जनता को मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने वाले सांसद की जरूरत है न की गायब रहने वाले नेता की। रायजादा हमेशा जनता के साथ खड़े रहने वाले नेता है।

    रायजादा के पक्ष में चल पड़ी है हवा, रोकना भाजपा के बस की बात नहीं: अग्रिहोत्री
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में सतपाल सिंह रायजादा के पक्ष में हवा चल पड़ी है जिसको रोक पाना भाजपा के बस की बात नहीं है। रायजादा की गाड़ी अब सीधे दिल्ली जाकर रूकेगी क्योंकि संसदीय क्षेत्र की जनता ने ठान लिया है कि इस बार बदलाव करना जरूरी है तभी संसदीय क्षेत्र में विकास होगा। मैं ट्रांसपोर्ट मंत्री हूं, मुझे पता है कि जनता ने अनुराग का टिकट काट कर अब रायजादा को दे दिया है। 4 बार सांसद रहने पर भी अनुराग पूरी तरह से हर मोर्चे पर फेल हुए हैं। लेकिन जनता के आशीर्वाद के बाद रायजादा हिमाचल सरकार के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।
  • पंजाब: बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर, मौत, देंखे वीडियो

    पंजाब: बाइक व कार की जबरदस्त टक्कर, मौत, देंखे वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब। शहर में एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अजौली गांव के पास गोलू कुमार मजदूरी कर अपने घर खाना खाने आ रहा था। इसी दौरान नंगल कि ओर से आ रही बौलेरो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलैरो कार पलट कर सड़क से नीचे जा गिरी। साथ ही मोटरसाइकिल के परखच्चे भी उड़ गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गोलू की मौत हो गई और बोलैरो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद हलका विधायक और शिक्षा मंत्री कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार के साथ दुख साझा किया।