Blog

  • रमेश कुमार बने विज्ञान अध्यापक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

    रमेश कुमार बने विज्ञान अध्यापक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

    ऊना/सुशील पंडित : जिला स्तर पर हुए विज्ञान अध्यापक संघ के चुनावों में सर्व सम्मति से बने जिला के सीनियर बाइस प्रेसिडेंट रमेश कुमार मेहरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेहरियां में पहुंचने पर स्कूल के प्रिंसिपल बलदेव राज एवम समस्त स्टाफ ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल बलदेव राज ने विज्ञान अध्यापक रमेश कुमार को जिला विज्ञान अध्यापक संघ का  वरिष्ट बाइस प्रधान बनने पर उनको और उनकी टीम को शुभकामनाएं एवम बधाई दी और आगामी जीवन में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस मौके पर प्रवक्ता चंचल ,प्रवक्ता अरुण,प्रवक्ता नीलम,प्रवक्ता नीतू,प्रवक्ता संजीव ,प्रवक्ता राजन,प्रवक्ता बाम देव, इक्वाल,बलबीर धीमान,उमा पटियाल,नरेश दत्त,कुसुम,वनिता,मुनीश शर्मा,सलीम मोहमद,नरेश कुमार,अनिल कुमार,प्रिया,राज कुमारी एवम अधीक्षक अनुभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं।  जिसमें अमृतपाल के काफिले का पुलिस पीछा करती नजर आ रही है। उक्त सीसीटीवी गांव नंगल अंबिया की है, जहां पर अमृतपाल की गाड़ियों का पीछा करती पुलिस नजर आ रही है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है। वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • हरोली कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय जल दिवस की धूम 

    हरोली कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय जल दिवस की धूम 

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय हरोली  में  बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में  विभिन्न  प्रतियोगिताए करवाई गई।  प्रतियोगिता का आयोजन रैड क्रॉस प्रभारी बिंदिया चंदेल की देखरेख में किया गया । चित्रलेखा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता , दूसरे स्थान पर सुखविंद्र  और तीसरा स्थान अमन दीप ने प्राप्त किया। नारा लेखन में रजनी ने पहला , कनिका ने दूसरा  ,कंचन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान में प्रो  आर एस डढवाल, प्रो कैप्टन सोनिका सैनी,  प्रो कल्पना शर्मा   आदि उपस्थित रहे।

  • सेना ब्रिगेड की तर्ज पर हो हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमे का विस्तार

    सेना ब्रिगेड की तर्ज पर हो हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमे का विस्तार

    2 हजार नए  पद सृजित करे सरकार : मुकेश 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय सेना  ब्रिगेड कि तर्ज पर आपात हिमाचल फायर ब्रिगेड महकमें की यूनियन ने विस्तारीकरण मांगा है । युनियन ने दलील दी है कि  विभाग  को सुदृढ़ करने के लिए दो हजार नए पद सृजित किए जाने जरूरी हो गए हैं ।   फायर ब्रिगेड यूनियन ऊना के प्रधान मुकेश  जसवाल  ने  कहा है कि भारतीय सेना की ब्रिगेड में जवानों की संख्या तीन हजार से पांच हजार  तक होती है। जबकि हिमाचल प्रदेश  में  आपात फायर ब्रिगेड महकमे में लगभग  एक हजार  के करीब ही जवान सेवाएं दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि  सरकार सेना ब्रिगेड कि तर्ज पर फायर ब्रिगेड महकमे में कर्मचारियों की संख्या 3 हजार करके वर्ग को राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में आग कि बढ़ती घटनाओं के चलते  फायर ब्रिगेड जवानों की संख्या  काफी कम प्रतीत हो रही  है। ऐसी स्थिति में घटना स्थल पर जवानों को कई प्राकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर  तैनात कर्मचारी वेतन विसंगति की मार झेल रहे हैं  । वेतन विसंगतियों में दुरुस्ती न होने से कर्मचारीयों को अपना हक नहीं मिल रहा है।

    उन्होंने   कर्मचारियों को संशोधित वेतन दिए जानें की मांग को भी दोहराया है। उन्होंने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फायर ब्रिगेड के  तकनीकी कर्मचारियों को  बेसिक पे 10300, ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान देने कि गुहार लगाई  है ।उन्होंने कहा कि  कर्मचारियो  के मसलों को  जल्द ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
        

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना ने विश्व जल संरक्षण दिवस आयोजित किया 

    राजकीय महाविद्यालय ऊना ने विश्व जल संरक्षण दिवस आयोजित किया 

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के पर्यावरण क्लब (ईको क्लब) ने विश्व जल संरक्षण दिवस 2023 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज रहे। मुख्यातिथि प्रोफेसर भारद्वाज ने छात्रों को जल के महत्व के बारे में अवगत कराया। 

    इस वर्ष का विश्व जल संरक्षण दिवस का थीम *जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना* है। इस विषय पर हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बीएससी प्रथम की छात्रा सुश्री कंचन कुमारी  का हिन्दी में जल संरक्षण पर दिया भाषण तथा बीएससी प्रथम की छात्रा सुश्री प्रतीक्षा का अंग्रेजी में दिया भाषण काफी सराहा गया।

    बीएससी प्रथम के छात्र निशांत कुमार ने जल संरक्षण दिवस पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल के महत्व को बताया। क्लब के सम्नवयक सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने सभी को पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा जल संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काफी संख्या में प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।

  • ACB ने थानेदार को घर से दबोचा, जानें मामला

    ACB ने थानेदार को घर से दबोचा, जानें मामला

    जोधपुर: राजस्थान में एसीबी की टीम की घूस लेने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है जहां देर रात को जोधपुर एसीबी की टीम ने सदर बाजार थाने के एएसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई नंदकिशोर को सोजती गेट चौकी में साढ़े तीन लाख रुपए लेते हुए एसीबी ने पकड़ा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थानाधिकारी सुरेश पोटलिया को घर जाकर एसीबी की टीम ने दबोचा। बताया जा रहा है कि एएसआई ने थाना अधिकारी के लिए पीड़ित से 5 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। वहीं एसीबी ने जाल बिछाते हुए देर रात को जब पीड़ित पैसे लेकर पहुंचा तो एसीबी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

    एसीबी की कार्रवाई को अंजाम देने वाले एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने जानकारी दी कि एक ज्वेलर ने शिकायत देकर बताया था कि किसी लेन-देन को लेकर उसका कुछ सटोरियों से विवाद चल रहा था, जहां वह उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत के मुताबिक ज्वेलर ने दो आरोपियों के खिलाफ 13 मार्च को पुलिस कमिश्नर में परिवाद दिया था। वहीं पुलिस कमिश्नर ने सदर बाजार थाना पुलिस को परिवाद भेजा था। जिसके बाद थाना अधिकारी सुरेश पोटलिया को जांच दी गई। इस मामले के मुताबिक सदर थाने के थानाधिकारी ने जांच एएसआई नंदकिशोर को सौंपी और थानाधिकारी और एएसआई ने मिलकर उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की।

    परिवादी ने शिकायत में बताया है कि वह थाने से ही रिश्वत मांगे जाने के बाद से परेशान चल रहा था। जिसके बाद उसने एसीबी को शिकायत की। एसीबी की टीम को पता चला कि एएसआई ने केस दर्ज करने के नाम पर 5 लाख की घूस की मांग की थी और एएसआई ने इसकी जानकारी थानाधिकारी को वॉट्सऐप कॉल के जरिए दी थी। वहीं एएसआई ने पीड़ित को पैसे देने के लिए सोजती गेट चौकी बुलाया जहां ऑफिस में एएसआई नंदकिशोर ने रिश्वत ली और इसी दौरान एसीबी की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं इस दौरान एसएचओ चौकी में नहीं थे जिसके बाद रात को उन्हें घर से चौकी लाया गया और पूछताछ के बाद एएसआई और एसएचओ दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    वहीं इस मामले में सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद एसीबी टीम उन्हें घर से सोजती गेट चौकी लेकर आई जिस समय वह पुलिस की वर्दी में थे। जिसके बाद एसीबी ने पोटलिया की वर्दी उतरवाकर सिविल ड्रेस में उनसे पूछताछ की। वहीं अपने अंडर आने वाली चौकी में एसीबी के सामने आरोपी बनकर पूछताछ में शामिल पोटलिया कुछ देर में रोने भी लगे। एसीबी का कहना है कि एएसआई और एसएचओ के बीच लेनदेन को लेकर एक वॉट्सऐप कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास है जिसमें घूस के पैसे की बात की जा रही है।

  • ऊना कॉलेज के 6 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

    ऊना कॉलेज के 6 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा बीएसई (आई टी), बीसीए, एमसीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों के चयन के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों को एक कंपनी ने नौकरी के लिए चयनित किया है। महाविद्यालय में मोहाली की पाइसोफ़्ट इन्फार्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
    महाविद्यालय के प्राचार्य सतदेव भरद्वाज ने बताया की महाविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल व सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कैंपस प्लेसमेंट में कंपनी ने बीएसई (आईटी) और बीसीए के 2, एमसीए और एमबीए के 2-2 विद्यार्थियों का चयन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर भारद्वाज ने प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रोफेसर पुनीत प्रेम और प्लेसमेंट अफसर प्रो. रशपाल को बधाई दी है।
  • फिर भूकंप के झटकों से हिल्ली धरती

    फिर भूकंप के झटकों से हिल्ली धरती

    नई दिल्ली: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक बुधवार दोपहर नई दिल्ली के निकट रिक्टर पैमाने पर 2.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र नई दिल्ली से 17 किलोमीटर पश्चिम-उत्तरपश्चिम (WNW) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 4:42 PM बजे सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में आया। बता दें कि भूकंप के ये झटके मंगलवार को आए झटके के मुकाबले काफी कमजोर थे।

  • सुक्खू सरकार का बजट गरीब हितैशी: कामरेड जगत राम

    सुक्खू सरकार का बजट गरीब हितैशी: कामरेड जगत राम

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव व प्रदेश महासचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने सुक्खू सरकार के बजट को परिवर्तन का बजट कहा है। उन्होंने इसे गरीब हितैशी बजट बताया है। बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने जहां कांग्रेस सरकार की तारीफ की और वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को जमकर कोसा। जगतराम ने कहा है कि इस बजट में “सुक्खू सरकार ने पुरानी पेंशन लागू की। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई।

    महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का निश्चय किया। छ: हजार अनाथ बच्चों को सभी प्रकार के खर्च आदि देने का कार्य किया। वृद्ध आश्रम और अनाथ आश्रमों को सहायता देने का संकल्प और गरीबों के गृह निर्माण लिए 4 बिस्बा भूमि देने समेत गरीबों की दर्जनों मांगों को माना है। हमारी दृष्टि में यह बजट पिछली कई सरकारों के बजट से कहीं ज्यादा अच्छा है। जबकि भाजपा की आलोचना करते हुए वह कहते हैं कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का हम इसलिए विरोध करते हैं क्योंकि उन्होंने सारे देश की सरकारी संपत्ति अपने चहेतों में लुटा दी है।

    अदानी, चोकसी जैसे दर्जनों मित्रों को देश का धन और संपदा से फायदे पहुंचाए गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में हजारों नौकरियां खत्म कर दी गई हैं। अब हिमाचल के भाजपा विधायकों को विधानसभा के सत्र से वाकआउट करते समय कुछ तो सोचना चाहिए। उन्होंने कांग्रेसियों को भी संदेश देते हुए कहा है कि देश भर में कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों का खुलकर लोगों मे प्रचार करें और भाजपाइयों को लाजवाब करें यही लोकतंत्र के लिे सही होगा।

  • लोगों की चिंताओं को दूर करके मनोकामनाओं को पूर्ण करती है ‘माता श्री चिंतपूर्णी जी 

    लोगों की चिंताओं को दूर करके मनोकामनाओं को पूर्ण करती है ‘माता श्री चिंतपूर्णी जी 

    श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है प्रसिद्ध शक्तिपीठ छिन्नमस्तिकाधाम 

    माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले आरम्भ

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश के हर कोने-कोने में देवी-देवताओं का वास है जोकि लोगों की आस्था का केन्द्र बने हुए हैं। देश के कोने-कोने से लोग इन धार्मिक स्थलों में आकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हैं। ज़िला ऊना का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माताश्री चिंतपूर्णी का नाम भी पूरे देश में सुविख्यात है। माताश्री चिंतपूर्णी अर्थात् चिंताओं को दूर करने वाली देवी जिसे छिन्नमस्तिका भी कहा जाता है। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक है-विश्वविख्यात छिन्नमस्तिका धाम माताश्री चिंतपूर्णी। मान्यता अनुसार इस स्थान पर विष्णुचक्र द्वारा कटे सती के शरीर के चरण पड़े थे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माताश्री चिंतपूर्णी का मन्दिर ज़िला मुख्यालय ऊना से 50 किलोमीटर की दूरी पर अम्ब उपमण्डल के भरवाईं से तीन किलोमीटर दूर चिंतपूर्णी में स्थित है।

    मान्यता के अनुसार देवी भक्त माईदास के पिता दुर्गा माता के परम्भक्त थे और माई दास भी अपने पिता की भांति दुर्गा मां का अनन्य भक्त था। माईदास के दो भाई इसे पसन्द नहीं करते थे। पिता ने अपने जीते-जी ही माईदास की शादी करवा दी थी और उसकी पूजा भक्ति से प्रसन्न होकर वह उसके परिवार का पूरा ध्यान रखते थे। लेकिन जब पिता जी स्वर्ग सिधार गये तो दोनों भाइयों ने उसे अलग कर दिया। माईदास के परिवार पर अनेक मुसीबतें आई परंतु उसकी आस्था मां दुर्गा में अटूट बनी रही और उसका विश्वास था कि मां दुर्गा की कृपा से सब कुछ ठीक हो जाएगा। माईदास का ससुराल पीरथीपुर नामक गांव में था। उन दिनों यातायात की सुविधाएं नहीं थी। अधिकांश सफर पैदल ही करना पड़ता था। एक बार जब माईदास छपरोह से गुजर रहा था तो वह यहां पर स्थित वटवृक्ष के नीचे विश्राम करने के लिए लेट गया। कुछ समय पश्चात उसे नीद आ गई। उसी स्वप्न में एक कन्या के दर्शन हुए। कन्या ने स्वप्न में माईदास से कहा कि तुम मेरी यहां नित्य प्रेम पूर्वक अराधना आरंभ करो।

    स्वप्न टूटने पर माईदास को कुछ भी दिखाई नही दिया। उसके उपरांत वह अपने ससुराल चला गया। रात को बिस्तर पर लेटने पर लाख कोशिश करने के उपरांत भी उसे नींद नहीं आईं तो अंत में वह रात्रि के समय ही ससुराल से छपरोह आ पहुंचा तथा यहां आकर मां के आगे विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करने लगा कि मां अगर तुम सच्ची हो तो तुम मुझे अभी दर्शन दो। माईदास की प्रार्थना से सम्पन्न होकर माता ने कन्या रूप में दर्शन दिए और कहा कि चिरकाल से यहां स्थित वटवृक्ष के नीचे मेरा घर है, तुम यहां पूजा अर्चना शुरू कर दो। यहां पर पूजा अर्चना करने से तुम्हारे और अन्य सभी लोगों के कष्ट एवं चिंताएं खत्म हो जाएंगी। माईदास ने कन्या से कहा कि न ही यहां मेरे रहने की कोई व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी का प्रबंध है।

    यह सुनकर कन्या ने कहा कि मैं सभी लोगों के ऊपर अपना प्रकाश डालूंगी, जिससे वे यहां मेरा मंदिर बनाएंगे। यहां से 50 गज की दूरी पर पहाड़ी के नीचे एक पत्थर को उखाड़ने से पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। कन्या ने कहा कि मेरी पूजा के समस्त अधिकार आपके तथा आपके परिवार के होंगे। आपके वंश के लिए किसी प्रकार का सूतक-पातक का बंधन नहीं होगा। यहां पर किसी प्रकार का गलत अत्याचार या गलत कार्य होने पर, मैं किसी भी कन्या में प्रेवश कर आपकी समस्या का समाधान करूंगी। तदपश्चात कन्या पिंडी के रूप में लुप्त हो गई।

    एक प्राचीन वटवृक्ष की छाया तले मां का भव्य मंदिर बना है जिसमें मां के प्रतीक के रूप में माता की पिंडी विद्यमान है। इस सिद्ध शक्तिपीठ धाम को आमतौर पर सभी माता श्री चिंतपूर्णी के नाम से जानते हैं। एक अन्य प्रचलित कहानी के अनुसार चिंतपूर्णी मंदिर में एक तालाब है जिसका जीर्णाउद्धार महाराज रणजीत सिंह ने करवाया था। मंदिर के प्रागंण में स्थित वटवृक्ष अती प्राचीन है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां स्थित वटवृक्ष की शाखाओं में डोरियां बांधने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माता श्री चिंतपूर्णी में प्रत्येक वर्ष श्रावण अष्टमी, चैत्र एवं आश्विन के नवरात्रों में मेले लगते हैं। इस दौरान यहां देश के विभिन्न कोनों से लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं और माता श्री चिंतपूर्णी में शीश निभाते हैं। यह भी सत्य है कि मां अपने श्रद्धालुओं की चिंताएं दूर करके उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके आंचल को खुशियों से भर देती है।

    चैत्र नवरात्र मेले के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंध

    मंदिर न्यास माता श्री चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा गया हैं तथा पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड जवान नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरें भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता श्री चिंतपूर्णी के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय की सुविधा विभिन्न स्थलों पर मुहैया करवाई गई है। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी।