Blog

  • ਪੰਜਾਬ : 5 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣੀ ਸੜਕ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 5 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣੀ ਸੜਕ ਤੋਂ ਲੋਕ ਹੋਏ ਪਰੇਸ਼ਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਵੀਆਂ ਬਣਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਉਣ ਦੇ ਅਨੇਕਾਂ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਤਾਜਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਰੱਖੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੜਕ ਤੇ ਵੀ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਕੁੱਝ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸੜਕ ਤੇ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾ ਜਿਥੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੂਨਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਟੈਕਸ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਖਰਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹਾਲੇ ਪੰਜ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਹ ਰੋਡ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਾਲੇ ਵੀ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਰ ਰੋਡ ਕੰਪਲੀਟ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸੜਕ ਤੇ ਪਾਈ ਬਜਰੀ ਹੱਥਾਂ ਨਾਲ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਰੱਖੜੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੜਕ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਮੁਸੀਬਤ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਇਹ ਵੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸੜਕ ਤੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਘਟੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਉਣ ਕਾਰਨ ਲੁੱਕ ਕਿਧਰੇ ਵੀ ਨਜਰ ਨਹੀਂ ਆ ਰਹੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਬੱਜਰੀ ਉਖੜ ਕੇ ਬਾਹਰ ਆ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕਈ ਹਾਦਸੇ ਵਾਪਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦ ਇਸ ਰੋਡ ਦਾ ਕੰਮ ਚਾਲੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਸ਼ਹਿਰੀ ਵਿਧਾਇਕ ਰਣਬੀਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਖੁਦ ਇਸ ਸੜਕ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਕੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਰੋਡ ਤਿਆਰ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਪਰ ਇਹ ਰੋਡ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਪੰਦਰਾਂ ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਰੋਡ ਦੀ ਸੁਣੀ ਗਈ ਸੀ। ਪਰ ਇਹ ਰੋਡ ਬਣਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਇਸ ਰੋਡ ਤੇ ਦੁਬਾਰਾ ਵਧੀਆ ਮਟੀਰੀਅਲ ਪਾਕੇ ਇਸਨੂੰ ਤਿਆਰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.2 रही तीव्रता

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.2 रही तीव्रता

    नई दिल्ली : दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत जम्मू, पुंछ, राजोरी, श्रीनगर में लोगों को भूमि की कंपन महसूस हुई है।भूकंप मोबाइल एप के अनुसार, 11 बजकर 19 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया गया है, जिसकी धमक भारत देश में भी महसूस हुई है। रिक्टर स्केल पर भूचाल की तीव्रता 5.2 रही है। भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

  • PM Modi ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, ट्वीट में कही अहम बात

    PM Modi ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, ट्वीट में कही अहम बात

    नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद  का उदघाटन करने के बाद एक ट्वीट में लिखा, ‘आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को सुबह हवन के साथ नए संसद भवन का औपचारिक उद्घाटन किया गया। 

    प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7.30 बजे नए संसद भवन पहुंचे। वह पारम्परिक परिधान धोती-कुर्ता और अंगवस्त्र धारण किए हुए थे। पीएम मोदी ने नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया और तमिलनाडु के विभिन्न अधिनामों के संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, हिंदू, सिख, ईसाई, इस्लाम समेत कई धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं। उन्होनें कहा कि पुराना संसद भवन 1927 में बनकर तैयार हुआ था और अब यह 96 साल पुराना है। वर्षों से, यह वर्तमान समय की आवश्यकताओं के लिए अपर्याप्त पाया गया था। कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के दौरान भी तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने नए संसद भवन की आवश्यकता पर बल दिया था और तबकी सरकार से इस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया था।

  • जालंधरः Karan Hospital में हुआ हंगामा, डाक्टरों पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधरः Karan Hospital में हुआ हंगामा, डाक्टरों पर लगे गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर  वरुण/हर्षः कपूरथला चौंक के निकट Karan hospital में मरीज के इलाज को लेकर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए सोढल के रहने वाले मरीज के भाई मेवा लाल ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई शंभू नाथ बीमार हो गया था। इसलिए डाक्टर से बात कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब डॉक्टर द्वारा उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक वह 1.5 लाख के करीब अस्पताल में जमा करवा चुका है। परिजनों ने अस्पताल डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीज को जान बूझकर वेंटीलेटर पर डाला गया है।

  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सीमाओं को किया सील, जानें मामला

    चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सीमाओं को किया सील, जानें मामला

    दिल्लीः धरने पर बैठे पहलवानों ने नए संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राज्य में सुरक्षा को बढ़ा दिया है। राज्य की सीमाओं को सील कर दिया गया है। करीब एक महीने से धरने पर बैठने पहलवानों की सुनवाई ना होने के कारन शनिवार को उन्होनें ऐलान किया कि वह नई संसद के सामने एक महिला महापंचायत करेंगे। एक तरफ आज नए संसद भवन का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस पहलवानों, खाप पंचायत के लोग और किसानों को नई संसद भवन के आसपास नहीं आने देने की पुरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं।

    बता दें कि प्रदर्शनकारी पहलवान सात महिला पहलवानों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी मामने में उन्होनें नई संसद के सामने महिला महापंचायत कराने के ऐलान किया  जिसके बाद दिल्ली-यूपी बॉर्डर, दिल्ली-रियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

  • स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल और टीचर पर गैंगरेप का केस दर्ज

    स्कूली छात्रा की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल और टीचर पर गैंगरेप का केस दर्ज

    अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सनसनीखेज मोड़ आया है। स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा परिजनों को बताया गया कि छात्रा झूले से गिर जाने के कारण मृत्यु होने की बात कह कर परिजनों को धोखा दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने स्कूल का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पाया कि छात्रा स्कूल की छत से नीचे गैलरी में गिरी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूल प्रशासन ने परिजनों और पुलिस को धोखे में रखा। जिस जगह पर छात्रा गिरी थी, उस जगह से खून के निशान साफ कर दिए थे जो निश्चित रूप से सबूतों को मिटाने का अपराध है. शनिवार की दोपहर मृतका के परिजनों की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल, स्कूल के प्रबंधक और एक गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप की साजिश रचना और हत्या कर सबूतों को मिटाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी गेम टीचर अभिषेक कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मृतक छात्रा के परिजनों ने कैंट थाना में लिखित तहरीर दी है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बावजूद साजिश के तहत स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को स्कूल में बुलाया। जिसके बाद, स्कूल के प्रबंधक और गेम टीचर ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को छिपाने के लिए पीड़िता को छत से नीचे फेंक दिया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

    परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गेम टीचर के खिलाफ गैंगरेप, और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने, पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन डाक्टरों के पैनल द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार है।

    पुलिस के मुताबिक, स्कूल प्रशासन काफी समय तक पुलिस और छात्रा के परिजनों को गुमराह करता रहा, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले में स्कूल के गेम टीचर को परिजनों ने मुख्य आरोपी बताया है। जबकि, अन्य लोगों को इस घटना में शामिल बताया है।

  • सपा विधायक का साला गिरफ्तार, अवैध हथियार खरीदने का आरोप

    सपा विधायक का साला गिरफ्तार, अवैध हथियार खरीदने का आरोप

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अयोध्या के समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के साले को नागालैंड से जारी नकली शस्त्र लाइसेंस के आधार पर अवैध हथियार खरीदने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने संदीप सिंह उर्फ पप्पू सिंह के कब्जे से एक नकली शस्त्र लाइसेंस बुकलेट के साथ एक रायफल और एक पिस्टल बरामद की है।

    एसटीएफ के अधिकारी ने कहा की संदीप सिंह सपा विधायक की पत्नी का भाई है। अधिकारी ने कहा कि वह लखनऊ के अलीगंज और गोमती नगर विस्तार क्षेत्रों में कई निर्माण फर्मों और मिठाई की दो दुकानों का संचालन करता है। एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक संदीप के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    यूपी एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शहर में आग्नेयास्त्र लाइसेंस धारकों की साख की जांच के दौरान इसके बारे में पता चला. उन्होंने कहा कि संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

  • आज का राशिफल, 28 मई 2023

    आज का राशिफल, 28 मई 2023

    आज का राशिफल, 28 मई 2023

    वृष: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।
    मिथुन: पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।
    कर्क: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह: कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
    कन्या: वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।
    तुला: शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    वृश्चिक: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
    मकर: सेहत का ध्यान रखें, पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
    कुंभ: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।
    मीन: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।–
  • मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश

    मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश

    नई दिल्ली : मौसम विभाग ने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा कि अरब सागर से आ रही नमी की वजह से उत्तर-पूर्वी भारत में आज और कल एक जैसा मौसम रहेगा और उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य इलाकों में रविवार यानी आज को भारी बारिश की आशंका भी जताई है।,

    बीते दिन उत्तर भारत में कई राज्यों में तेज बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत विभिन्न अंचलों में 11 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी से पेड़ गिरे और खंभे उखड़ गए। उत्तराखंड में 29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, झारखंड आदि राज्यों में भी बारिश से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हुई।

    राजस्थान में बारिश संबंधी घटनाओं की वजह से मौतों का आंकड़ा 13 पहुंच गया। उधर, हिमाचल प्रदेश में हिमपात से कई स्थानों पर पर्यटक फंस गए, जिनके लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। लखनऊ में तीन, मैनपुरी और गोण्डा में दो-दो लोगों के अलावा बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव और संत कबीरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।लखनऊ में तीन अलग-अलग जगह दीवार गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।

    मौसम विभाग के अनुसार रविवार 28 मई को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने या बौछारें पड़ने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। तेज आंधी की वजह से लखनऊ की फल पट्टी माल, मलिहाबाद, काकोरी के अलावा अन्य जिलों में भी आम की तैयार होती फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • हिमस्खलन ने मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

    हिमस्खलन ने मचाई तबाही, 10 की मौत, कई घायल

    पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना में खानाबदोश जनजाति के 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए।

    बचाव अधिकारियों ने बताया कि गुर्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अस्तोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 12 की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले, क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक तुफैल मीर ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी फोर्स कमांड उत्तरी क्षेत्र बचाव अभियान में सहायता के लिए हेलीकॉप्टर सेवा, राहत सामग्री और पैरामेडिकल स्टाफ प्रदान किया, लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें साइट पर नहीं भेजा जा सका। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बचाव अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहा है, जबकि अस्तोर जिला अस्पताल और संयुक्त सैन्य अस्पताल स्कार्दू में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

    गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्य सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की पुष्टि करते हुए कहा कि बचाव दल मौके पर मौजूद है और प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। वहीं, गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। साथ ही उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने आंतरिक सचिव, गिलगित-बाल्टिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक और अन्य अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने के आदेश दिए हैं।