Blog

  • जालंधरः मान सरकार ने एक और वादा किया पूरा, अब साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रेत 

    जालंधरः मान सरकार ने एक और वादा किया पूरा, अब साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रेत 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम मान रेत माफिया पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज सीएम मान ने फिल्लौर ने माइनिंग के लिए नई खड्ड का उद्घाटन किया है। दरअसल, आज सीएम मान सतलुज नदी के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्र फिल्लौर में पहुंचे। फिल्लौर के गांव माओ साहिब में उद्घाटन के दौरान सीएम मान ने कहा कि अब लोगों को यहां से साढ़े 5 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से रेत मिलेगी। भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले वादा किया और सस्ती रेत की गारंटी दी थी जो पूरी कर दी है। अब लोगों को रेत माफिया की लूट का शिकार नहीं होना पड़ेगा। सस्ती रेत मिलने से अब लोगों का घर बनाने का सपना भी पूरा होगा।

    इस अवसर पर उनके साथ करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खड्‌डों में रेत का खनन मैनुअल तरीके से होगा। खड्‌डों में जेसीबी मशीनें और टिप्पर लाने पर पूरी पाबंदी है। खनन भी सूर्य उदय पर शुरू होगा और सूर्य अस्त के साथ बंद हो जाएगा। कोई भी ट्रैक्टर ट्रॉली रात को लाइटें लगाकर खड्‌डों से नहीं जाने दी जाएगी। खनन साइटों के बाहर नजर रखने के लिए बाकायदा सिक्योरिटी भी लगाई है। पंजाब सरकार जो खड्‌डें सस्ती सैंड माइनिंग के लिए खोल रही है उन्हें जनतक खड्‌ड यानी सार्वजनिक खड्‌ड या पब्लिक खड्ड का नाम दिया जा रहा है। इन खड्‌डों में रेत ले जाने के लिए सबसे पहले तरजीह घर बनाने वालों को दी जाती है।

    माओ में दो खड्‌डों को सार्वजनिक उपयोग के लिए समर्पित की गई हैं। प्रशासन ने खड्‌डों का करवाया था सर्वे सूबे के मुख्यमंत्री सस्ती रेत के लिए जिन खड्‌डों को आमजन के लिए खोल रहे हैं, इनका पहले प्रशासन ने माइनिंग विभाग से सर्वे करवाया था। जिला में 31 खड्‌डों का सर्वे करवाया गया था। इनमें से दो को सार्वजनिक वितरण के लिए खोला जा रहा है। यहां पर रेत के लिए ही लोगों को एडवांस में बुकिंग करवानी पड़ेगी।

  • मौजूदा सरकार नियमों को ताक पर रखकर बदले की भावना से कर रही ट्रांसफर: सतपाल सिंह सत्ती

    मौजूदा सरकार नियमों को ताक पर रखकर बदले की भावना से कर रही ट्रांसफर: सतपाल सिंह सत्ती

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा की मंडल कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने की भाजपा के विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा आईटी सैल द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को डेटा मैनेजमेंट और संगठन विस्तार महा अभियान के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

    वहीं कार्यसमिति में भाजपा द्वारा आगामी दिनों में चलाये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे भी रूपरेखा तैयार की गई। मंडल कार्यसमिति समापन के अवसर पर आयोजित सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार के फैसले जन विरोधी ही नहीं अपितु हर वर्ग का दमन करने वाले हैं, भाजपा इन फैसलों का हर मंच से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर बदला बदली की भावना से लोगों की ट्रांसफर करते हुए प्रताड़ित करने का काम किया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार ने धड़ाधड़ संस्थानों को बंद करते हुए न सिर्फ जनता की मुसीबतों में इजाफा किया, बल्कि सैकड़ों युवाओं को बेरोजगारी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने का वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस ने केवल मात्र जनता पर एक के बाद एक आफत ही थोपी है और इसके खिलाफ भाजपा जल्द हस्ताक्षर अभियान पूरा करते हुए सरकार को उसके जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चेताने वाली है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर चुटकी लेते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस के नेता कर्ज को लेकर बड़े बड़े ब्यान देते थे लेकिन अब उनकी खुद की सरकार मात्र दो महीनों में ही करोड़ों का कर्ज ले चुकी है। मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान ,बलवीर बग्गा ,रमेश भड़ोलीया, सागर दत्ता भारद्वाज,पहुलाल भारद्वाज, मास्टर  रामचद्र जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी , प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मीनाक्षी राणा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना वासुदेवा ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी और अंजू बाला ममता कश्यप, इंदु बाला ,बलविंदर कौर, रितु आसोतरा, रितिका भारद्वाज, खामोश जेतिक, वरुण महन, हरमेश प्रभाकर विजय शर्मा रोहित और भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान ,बीडीसी सदस्य ,जिला परिषद सदस्य ,नगर परिषद सदस्य ,मोर्चा के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • जालंधरः PNB BANK में लूट के मामले में पुलिस ने जारी किए निर्देश

    जालंधरः PNB BANK में लूट के मामले में पुलिस ने जारी किए निर्देश

    जालंधर/वरुण: अमृतसर के पॉश एरिया रानी बाग में बीते दिन पीएनबी बैंक में हुई 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांवों तक पहुंच चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल भी अलर्ट हो गए है। इस घटना संबंधी आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीसीपी इन्वेस्टीगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने क्षेत्र में बैंकों के मुख्य शाखा प्रबंधकों और करंसी चेस्ट प्रबंधकों के साथ पुलिस आयुक्त, जालंधर के कार्यालय कांफ्रेंस हॉल में बैठक की।

    लूट के मामले के डीसीपी ने बैंक कर्मियों के साथ की अहम मीटिंग करते हुए बैंक, चेस्ट और एटीएम की सुरक्षा के बारे में बात की। डीसीपी ने बैंक कर्मियों को बैंकों में गार्ड रखने की अपील की। उन्होंने इसी के साथ बैंकों में बढ़िया क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैंक या बैंक के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत संबंधित एसएचओ या पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा।
    चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए डीसीपी ने एटीएम एवं करेंसी चेस्ट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंक कर्मियों को पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 95929-18501, 95929-18513, 2240610, 2240609 जारी कर सूचित किया। इस बैठक में असिस्टेंट पुलिस कमिशनर, विशेष शाखा, सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा जालंधर सहित प्रभारी पीसीआर और सभी प्रमुख शाखा बैंक प्रबंधक उपस्थित थे। 

  • लठियानी मदली पुल, पेयजल योजना, मिनी स्टेडियम देने पर सीएम का भुट्टो ने जताया आभार

    लठियानी मदली पुल, पेयजल योजना, मिनी स्टेडियम देने पर सीएम का भुट्टो ने जताया आभार

    विधायक भुट्टो ने सीएम से की मुलाकात कुटलैहड़ के विकास पर की चर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र  भुट्टो ने शुक्रवार को प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात कर कुटलैहड़ के ऐतिहासिक लठियानी मदली पुल निर्माण की स्वीकृति, 60 करोड़ की पेयजल योजना एवं दो मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति देने पर उनका आभार प्रकट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने विधायक भुट्टो को हर सम्भव मदद करने और कुटलैहड़ के विकास को ओर गति देने का आश्वासन दिया। 

    भुट्टो ने कहा कि जनता की तरफ से  जो समस्याएं हमें बताई गई थी। उसके समाधान करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का हमने आभार प्रकट किया। । भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ओर विकास की रफ्तार पहले से सौ गुणा होगी।  भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी की समस्या सदा के लिए खत्म हो और अच्छी सड़के उपलब्ध हों। हर घर को पक्का रास्ता हो। स्वास्थ्य सुविधायों का मूलभूत ढांचा सुदृढ हो, हर सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा मिले। इन मुद्दों पर हमने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की। ताकि अगले एक वर्ष के भीतर हमने जो चुनावो में जनता से वादा किया है। उसे पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाया जा सके।

  • हीरानगर में भागवत कथा में शिव महिमा का गुणगान 

    हीरानगर में भागवत कथा में शिव महिमा का गुणगान 

    धूमधाम से मनाई जायेगा शिवरात्रि पर्व 

    ऊना/ सुशील पंडित :  हरोली के गांव हीरा नगर दुलेहड में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में  भागवताचार्य विदुषी बेला पारीक  श्रद्धालुओं को शिव महिमा का गुणगान कर रही है। उन्होनें कहा कि भगवान शिव भोले है इसलिए मात्र स्मरण करने से हमारे जीवन के कष्टों का निवारण करने के लिए आ जाते है। उनकी माया अपरंपार है वह अपने भक्त को हर  विपत्ति से बचाते है।

    उन्होनें भगवान शिव की महिमा  के कई उदाहरण देकर उनकी महिमा करने का गुरु मंत्र दिया  । उन्होनें शिवरात्रि के दौरान शिव जी की उपासना के विशेष मिलने वाले फलों को विस्तार से बताया।   इस मौके पर  पंडित किशोरी लाल  शात्री ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ की ओर से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में  18 फ़रवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा ।  19 फरवरी तक साप्ताहिक कथा जारी  है। कथा रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो रही है । 19 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ समापन  होगा।

  • मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार का हुआ निधन

    मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार का हुआ निधन

    चंडीगढ़ः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार अमृतपाल छोटू का 17 फरवरी को निधन हो गया है। बता दें कि अमृतपाल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों जैसे सरदारजी, सरदार जी 2 और अन्य में काम किया है, यह भी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

    उक्त जानकारी ‘PFTAA Punjabi Film And T.V Actors Association’ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझी की है। हालांकि मौत किन कारणों में हुई, इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई। अमृतपाल छोटू की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।

  • किसी के धर्म में जाने की बजाय उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखे बेटियां

    किसी के धर्म में जाने की बजाय उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखे बेटियां

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की मोममनयार पंचायत के तहत श्री अमृतेश्वर शिव मंदिर खुरवाई में महाशिवपुराण कथा के सातबें दिन स्वामी जितेंद्र मोहन महाराज ने कहा कि बेटियां मां ताप्ती जैसा तप स्वयं में रखें और खुद किसी के धर्म में जाने के बजाय किसी के द्वारा ऐसी कोशिश करने पर उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखें। अपने सनातन धर्म को छोड़कर हम कहीं नहीं जाएं। मां ताप्ती ने भी स्वयं कोई परीक्षा नहीं दी और न तप किया बल्कि राजा स्वर्ण को उन्हें पाने के लिए तप करना पड़ा, परीक्षा देनी पड़ी । उन्होंने कहा कि अपने घर में रूखी सूखी जैसी भी रोटी मिले उसे खा कर गुजारा करो पर दूसरों के घर में जाकर उनकी जूठन मत खाओ ।दूसरे धर्म में आने के लिए पहले को प्रलोभन मिलेंगे, कुछ दिन खूब खातिरदारी होगी ,लेकिन फिर कोई नहीं पूछेगा। इसलिए बेटियां इसे लेकर खासतौर से सचेत रहें।

    स्वामी जितेंद्र मोहन ने बेटी और पिता का भावुक को प्रसंग सुनाया। जिससे सभी भक्तों की आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा कि बेटी जिस दिन से जन्म लेती है, उसी देना से पिता उसके विवाह के लिए जोड़ना शुरु कर देते हैं। हैसियत न होने के बावजूद बेटी की हर इच्छा पूरी करते हैं। बेटी का कन्यादान उनकी सबसे बड़ी तमन्ना होती है। बेटी का जब विवाह होता है तो भी उसके सामने तक नहीं आ पाते और यहां वहां छुपकर रोते रहते हैं ऐसे में यदि बेटी उनकी मर्जी के बगैर अपनी मनमर्जी से विवाह कर ले तो उन्हें कितना दुख होगा, वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाते हैं। इस मौके पर कथा आयोजित संजीव कुमार शर्मा ,लक्ष्य एकेडमी डायरेक्टर खुरवाई रिटायर्ड कर्नल तरसेम चंद राणा, समाजसेवी एवं उद्योगपति महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहडा योगराज जोगी, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी से लूटे लाखों रुपए, देखें CCTV

    पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी से लूटे लाखों रुपए, देखें CCTV

    पटियालाः पंजाब के नाभा में हथियारबंद बदमाश ने दास भारत गैस एजेंसी को लूट लिया। इस वारदात को 3 बदमाशों ने अंजाम दिया। दो बदमाश एजेंसी के अंदर गए। जबकि तीसरा बाहर बाइक स्टार्ट करके फरार होने के लिए तैयार रहा। बदमाशों ने एजेंसी के मालिक केवल कृष्ण से ढाई लाख लूटे और फरार हो गए। यही नहीं बदमाश जाते हुए मालिक केवल कृष्ण को वॉशरूम में बंद करगए। उनकी ये हरकत एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात के तुरंत बाद मालिक केवल कृष्ण ने वॉशरूम से दरवाजा खटखटाया। किसी तरह उन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

    उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज कब्जे में ली। पुलिस मुताबिक बदमाशों को जल्द लोकेट कर लिया जाएगा। नाभा के व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह एजेंसी मालिक से हथियारों के बल पर अढ़ाई लाख की लूट हुई है इस तरह किसी से भी वारदात हो सकती है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। सरेआम व्यापारियों से लूट हो रही है। मामले में नाभा एसएचओ हैरी बोपाराए ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में 4 दिन में दूसरी बार चोर सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में 4 दिन में दूसरी बार चोर सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर के गांव चचेली के सरकारी मीडिल स्कूल में चोरों ने लगातार 2 बार वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सरकारी मीडिल स्कूल चचेली में 4 दिन 2 बार चोर सामान लेकर फरार हो चुके है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि 12 फरवरी को चोरों ने हमारे स्कूल में कंप्यूटर चोरी किए थे और अब 16 फरवरी को फिर से कंप्यूटर चोरी हो गए, जिसकी कीमत लाखों रुपए है।

    उन्होंने घटना संबंधी शिकायत शाहपुरकंडी थाने में पहले भी दी थी और अब फिर शिकायत दे दी है। डीएसपी राजिंदर मिन्हास ने कहा कि उन्हें स्कूल में चोरी की शिकायत मिली थी और उन्होंने कहा कि जो भी चोर है उसे बख्शा नहीं जाएंगा। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति और जन कल्याण परिषद ऊना के 49वें वार्षिक समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।