Blog

  • हनीप्रीत ने राम रहीम का हाथ पकड़कर काटा केट, जानें क्या कहा

    हनीप्रीत ने राम रहीम का हाथ पकड़कर काटा केट, जानें क्या कहा

    हरियाणाः डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हनीप्रीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केट काटते हुए नजर आ रही है। दरअसल, यह केक हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर पूरे होने पर काटा गया। एकसाथ केट काटने के बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक भी खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

    इसके बाद हनीप्रीत ने कुछ अलग अंदाज में शुक्रिया भी किया। सेरेमनी में हनीप्रीत ने कहा- किस तरह करूं शुक्रिया, अल्फाज नहीं होते। जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप ना मिलते। पापा हम अपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फर्क मुझे होता है आप की रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान हनीप्रीत को रूहदी यानी रूह दीदी नाम दिया था। हनीप्रीत डेरा चीफ राम रहीम की मुख्य शिष्या होने के साथ उसकी धर्म बेटी भी बनी हुई है। राम रहीम ने अपने परिवार पहचान पत्र (PPP) में हनीप्रीत को अपनी मुख्या शिष्या घोषित किया है।

    इस दस्तावेज में उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन की चेयरपर्सन और वाइस पैटॉर्न भी है। राम रहीम जब फरवरी 2022 में पहली बार पैरोल पर आया था तो अपने आधार कार्ड से लेकर परिवार पहचान पत्र में पिता और परिवार के नाम कटवा दिए थे। पिता के नाम के आगे अपने गुरु सतनाम सिंह का नाम अंकित करवा दिया। जबकि परिवार पहचान पत्र में अपनी पत्नी और मां के नाम न लिखवाकर केवल हनीप्रीत का ही मुख्या शिष्या के तौर पर नाम अंकित करवा दिया।

  • पंजाबः अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस सीनियर नेता को किया पार्टी से बाहर

    पंजाबः अकाली दल का बड़ा एक्शन, इस सीनियर नेता को किया पार्टी से बाहर

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल ने सीनियर नेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अकाली दल ने सीनियर नेता करनैल सिंह पंजोली को 6 साल की अवधि के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इस आशय का निर्णय सिकंदर सिंह मलूका की अध्यक्षता वाली पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा लिया गया है। यह बैठक 13 फरवरी को मलूका गांव में हुई थी। जिसके बाद करनैल सिंह पंजोली को लेकर यह फैसला लिया गया।

  • Valentine Day पर पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई जान

    Valentine Day पर पत्नी को दिया अनोखा गिफ्ट, बचाई जान

    नई दिल्ली: Valentine Day को प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को अपने प्रेम का इज़हार करते हैं। दिल्ली के एक अस्पताल में वैलेंटाइन डे पर प्रेम की एक अटूट मिसाल पति पत्नी के बीच देखने को मिली। दिल्ली के एक अस्पताल में सोमवार को एक किडनी प्रत्यारोपण हुआ। जिसमें 48 वर्षीय नामती सारा ढोंगा को उनके पति की किडनी प्रत्यारोपण की गई।

    गौरतलब है कि 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में नामती सारा ढोंगा को गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद लंबे समय तक उनकी कुछ दवाइयां चली। दवाओं के सेवन के दौरान उनके शरीर में खुजली के साथ सूजन आने लगी। फिर अस्पताल में उनकी जांच हुई और जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है।

    उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता चला गया। डॉक्टर ने उन्हें डायलिसिस की सलाह दी। पिछले 2 वर्षों से वह डायलिसिस पर थी, लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। सोमवार को Valentine Day की पूर्व संध्या पर उनके पति ने उन्हें किडनी दी, उन्हें उनके पति की कितनी प्रत्यारोपित की गई।

  • पंजाबः कई जिलों में इस गैंग के ठिकानों पर पुलिस की रेड

    पंजाबः कई जिलों में इस गैंग के ठिकानों पर पुलिस की रेड

    बठिंडाः पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बंबीहा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही 50 के करीब टीमों ने एक साथ बठिंडा, फिरोजपुर व पटियाला के आसपास के एरिया में 60 से अधिक ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी ठिकाने बंबीहा ग्रुप के करीबियों के हैं। पुलिस की तरफ से बीते कुछ समय से बंबीहा ग्रुप के साथ जुड़े लोगों की जानकारियां हासिल की जा रही थी। पूरी रिपोर्ट के आधार पर और हाईकमांड के आदेशों के बाद मंगलवार पूरे पंजाब में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

    सूत्रों के मुताबिक पूरे पंजाब में एक साथ इन ठिकानों पर कार्रवाई को शुरू किया गया। बठिंडा-फिरोजपुर में 40 के करीब ठिकानों पर एक साथ रेड की गई है। वहीं पटियाला में भी 25 के करीब ठिकानों पर पुलिस सर्च कर रही है। पूरे सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए तकरीबन 50 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने इन ठिकानों पर कार्रवाई के बाद तीन के करीब लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और बंबीहा गैंग के साथ जुड़े डॉक्यूमेंट भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैँ।

  • पंजाबः इस इलाके में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में बम मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डेहलों क्षेत्र में पड़ते कैंड नहर पुल के पास एक बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची बम निरोधक टीमों ने बम को डिफ्यूस किया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नहर पर मौजूद गोताखोर जतिन ने बमनुमा चीज होने की उन्हें सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर आकर उन्होंने देखा तो बम बरामद हुआ। इसके बाद उन्होंने बम डिफ्यूज टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद बम को डिफ्यूस कर बम को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

  • Hyatt Regency पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, जानें मामला

    Hyatt Regency पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना, जानें मामला

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित हयात रीजेंसी को जिला कंज्यूमर कोर्ट ने 15 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। इसी के साथ कोर्ट ने उन्हें एक ग्राहक की बेटी की शादी के लिए होटल की बुकिंग रद करने की अग्रिम राशि वापस देने के आदेश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष संजीव बत्रा और सदस्य जसविंदर सिंह व मोनिका भगत ने हयात रीजेंसी को बाग वाली गली के शिकायतकर्ता सतीश कुमार को 8% प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ 80 हजार रुपए वापस करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी बेटी की शादी 25 अगस्त 2020 को तय हुई थी। दूल्हा जर्मनी में ट्रेनिंग पर था और उसे शादी के लिए जर्मनी से आना था। उन्होंने होटल हयात रीजेंसी बुक किया और 8 और 9 मार्च 2020 को उन्हें 80 हजार रुपए का अग्रिम बुकिंग का भुगतान किया।

    कोरोना के प्रकोप के कारण, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लग गया, जिस कारण दूल्हा शादी के लिए जर्मनी से भारत की यात्रा करने में असमर्थ था। सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कम से कम दो सप्ताह की अवधि के लिए उसे अलग रहना पड़ा। वहीं पंजाब सरकार व सीनियर अधिकारियों द्वारा लॉकडाउन लगाने के कारण सीमित संख्या में लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा रीजेंसी में शादी का प्रोग्राम रात को रखा गया था, लेकिन प्रतिबंध के कारण ये संभव नहीं था। महामारी फैलने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी थी, जिस कारण अधिक संख्या में लोग बुलाए नहीं जा सकते थे और प्रोग्राम को हयात रीजेंसी से रद करना पड़ा।

    हयात रीजेंसी ने शिकायतकर्ता की बेटी की शादी के लिए 80 हजार रुपए की अग्रिम राशि की प्राप्ति स्वीकार की। विरोधी पक्ष ने शादी समारोहों के लिए कुछ प्रतिबंधों को स्वीकार किया, लेकिन उसने समारोह और शादी के समय रात के कर्फ्यू की बात से इनकार किया। इसके अलावा, शादी को कोरोना को देखते हुए प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी गई थी, उस दौरान सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक विवाह किया जा सकता था, लेकिन शिकायतकर्ता ने अपनी सुविधा के कारण शादी को रद कर दिया। इससे उन्हें नुकसान हुआ।

    आयोग ने टिप्पणी की कि बेशक कोरोना प्रतिबंधों के कारण शादी के लिए तय किए गए दिन कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया था। नतीजतन, शिकायतकर्ता द्वारा रद करने के अनुरोध के संबंध में अग्रिम सूचना होने के कारण, विरोधी पक्ष को समारोह की व्यवस्था करने के लिए अपने संसाधनों को नहीं जुटाना चाहिए था। यहां तक ​​कि विरोधी पक्ष भी इस संबंध में लिखित बयान और सबूत के तौर पर दिए गए हलफनामे में चुप है।

    शिकायतकर्ता को राशि वापस करने के बजाय, विरोधी पक्ष ने शिकायतकर्ता को क्रेडिट शेल के विकल्प के लिए प्रस्ताव दिया ताकि शिकायतकर्ता भविष्य के कार्यों के लिए राशि का उपयोग कर सके। इससे पता चलता है कि कहीं भी शिकायत की कार्रवाई के दौरान विरोधी पक्ष ने अग्रिम राशि प्राप्त करने से इनकार नहीं किया है। राशि वापस करने के लिए शिकायतकर्ता के अनुरोध को स्वीकार नहीं करने के लिए कोई सराहनीय स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। यह माना गया कि विरोधी पक्ष ने अनुचित रूप से राशि को अपने पास रखा है और विरोधी पक्ष का कार्य और आचरण अनुचित व्यापार व्यवहार के बराबर है।

  • जालंधरः पुलिस की कारगुजारी पर पीड़ित ने उठाए सवाल, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

    जालंधरः पुलिस की कारगुजारी पर पीड़ित ने उठाए सवाल, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना एक के अंतर्गत आते शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी परमजीत कुमार ने सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी कि उसने कहा कि कुछ समय पहले शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी बाबा महेंद्र पाल के खिलाफ अवैध बिल्डिंग निर्माण की शिकायत नगर निगम विभाग में की थी, जिसके बाबा महेंद्र पाल और उसके परिवारिक सदस्य उससे रंजिश रखने लगे और जब भी वह अपने परिवार के साथ या अकेला गली से गुजरता था तो वह उसे गाली गलौज करने लग पढ़ते थे, जिसके संबंध में उसने थाना एक में शिकायत भी दी थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद उसने मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब को भी दी।

    उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। परमजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष की तरफ से उसे शिकायत वापस लेने के लिए कई बार कहा गया। जब उसने शिकायत वापस नहीं ली तो दूसरे पक्ष ने राजनीति पहुंच होने के कारण उसके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।

    पीड़ित परमजीत ने कहां उसने आज कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी और कहा कि जिन्होंने उनके साथ गलत किया है। उनके ऊपर बनती कार्रवाई जरूर की जाए ताकि उसे इंसाफ मिल सके। वहीं दूसरी तरफ बाबा महेंद्र पाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि मेरी छवी को खराब करने के लिए मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहा है और कभी भी उनकी तरफ से उसके साथ गाली गलौच नहीं की गई ना ही वह उसे अच्छी तरह से जानते हैं।

  • पंजाबः आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे ये तीनों टोल प्लाजा

    पंजाबः आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे ये तीनों टोल प्लाजा

    चंडीगढ़ः पंजाब में मान सरकार के दो दिन पहले ही 3 टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला किया था। जोकि आज रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। दरअसल, स्टेट हाईवे 24 पंजाब (बलाचौर-दसूहा) पर स्थित 3 विभिन्न टोल प्लाजा करीब एक महीने से बंद पड़े हैं। इसका कारण यह है कि इनकी मियाद 14 फरवरी 2023 को पूरी होने जा रही है। इस बात की पुष्टि पीडब्लयूडी विभाग की ओर से जारी कर दी गई हैकि यह तीनों टोल प्लाजा आज रात 12 बजे के बाद से बंद हो जाएंगे। 

    ये है तीनों टोल प्लाजा 

    चंडीगढ़ से बलाचौर द्वारा दसूहा तक जाते समय पहले टोल प्लाजा मजारी, दूसरा चब्बेवाल तथा तीसरा मानगढ़ गांव दसूहा के समीप है। करीब 104.96 किलोमीटर पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सैंकड़ों रुपए टोल देने पड़ते थे। नवांशहर से दसूहा, पठानकोट और आगे जम्मू-कश्मीर जाने वालों को इन टोलों पर शुल्क देना पड़ता था।

    जानें कब शुरू किए गए थे टोल प्लाजा 

    रोहन राजदीप कंपनी को उस समय की प्रदेश सरकार ने अपग्रेडेशन आप्रेशन तथा मैंटीनैंस बलाचौर दसूह रोड (ओबीटी बेसिस) पर 3 टोल बैरियर 6 मार्च 2007 को लगाए थे। इन टोल का जहां मुख्य मकसद पैसा एकत्रित करना था, उसके साथ-साथ इस 104.96 किलोमीटर के करीब रोड की मुरम्मत, रख-रखाव, दुर्घटनाओं के लिए एम्बुलैंस, राहगीरों के लिए विश्राम गृह आदि मुहैया करवाना भी था।

  • जालंधरः पीआरटीसी ठेका कर्मियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी ये चेतावनी

    जालंधरः पीआरटीसी ठेका कर्मियों ने खोला मोर्चा, सरकार को दी ये चेतावनी

    जालंधर/वरुण: पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार पीआटीसी कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पीआरटीसी कर्मियों के वेतन देने के मामले में सरकार द्वारा की जा रही देरी के कारण ठेका स्टॉफ को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जिसके कारण अधिकारियों द्वारा उनकी तरफ उचित ध्यान न देने के कारण समस्याओं का हल नहीं हो रहा। जिसके चलते ठेका कर्मचारी यूनियन के वक्ताओं ने संघर्ष का ऐलान करते हुए कहा कि यदि 2 दिन के भीतर उनका वेतन जारी नहीं किया गया तो 16 फरवरी को वे पंजाब भर में रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे।

    इस क्रम में पीआरटीसी के अंतर्गत आने वाले पटियाला, कपूरथला सहित पंजाब के सभी 9 बस स्टैंड सुबह 10 से 12 बजे तक बंद किए जाएंगे। इस प्रदर्शन के दौरान सरकारी व प्राइवेट बसों को भी अड्डों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यूनियन के वरिष्ठ नेता गुरप्रीत सिंह पन्नू, हरदीप सिंह सोढी, हरकेश सिंह विक्की, जगतार सिंह, कुलवंत मिन्हास, रमनदीप सिंह, जतिंद्र सिंह, रोही राम ने एकमत होकर कहा कि ठेका कर्मचारी न्यूनतम वेतन पर अपना गुजारा करने को मजबूर हैं।

    विभागीय अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण पीआरटीसी विभाग उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं कमा पा रहा व घाटे में चल रहा है। पन्नू व सोढी ने कहा कि विभाग को कर्मचारियों का वेतन देने के प्रति गंभीर होना चाहिए क्योंकि इससे पहले भी कई बार वह इस तरह की परेशानी झेल चुके हैं।

  • पंजाबी गायक गुरदास मान ने खरीदी SUV लैंड क्रूजर, देखें तस्वीरें

    पंजाबी गायक गुरदास मान ने खरीदी SUV लैंड क्रूजर, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने नई गाड़ी खरीदी है। जिसके बाद गायक गुरदास मान के फैंस सोशल मीडिया पर उनको बधाईयां दे रहे है। गौर हो कि गुरदास मान ने SUV लैंड क्रूजर नई कार खरीदी है। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूदी थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है।