Blog

  • खेल मंत्री राकेश पठानिया 28 अगस्त को बसदेहड़ा में करेंगे खेल स्टेडियम का लोकार्पण

    खेल मंत्री राकेश पठानिया 28 अगस्त को बसदेहड़ा में करेंगे खेल स्टेडियम का लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा

    कांगड़ा बैंक के आरएच शाखा एटीएम का किया

    लोकार्पण, मलाहत में ओपन जिम का किया शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: खेल मंत्री राकेश पठानिया 28 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा में लगभग पौने दो करोड़ से निर्मित खेल स्टेडियम का लोकार्पण और लड़कों की जिलास्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने खेल मंत्री राकेश पठानिया के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दी। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सत्ती ने इसके उपरांत कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक शाखा आरएच ऊना के एटीएम का उद्घाटन और मलाहत के वार्ड नंबर 3 में दो लाख रुपये से ओपन जिम का शुभारंभ किया।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा नशों से दूर रहें और खेलों में उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करें। इसके लिए सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। ऊना शहर के इंदिरा स्टेडियम के अलावा विधानसभा क्षेत्र को पांच बड़े खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है। अप्पर देहलां में एक करोड़ से निर्मित स्टेडियम जनता को पहले ही समर्पित किया जा चुका है। इसके अलावा जलग्रां व बहडाला में भी खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में छात्र खिलाड़ियों की सुविधा के लिए खेल सामग्री तथा विभिन्न खेलों के मैट प्रदान किए जा रहे हैं। गांव-गांव में जिम भी खोले जा रहे हैं। 

    सत्ती ने बताया कि मलाहत में 345 लोगों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है जबकि 142 को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 6 तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 78 को निशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं।

    इस दौरान कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक समिति के चेयरमैन राजीव भारद्वाज ने बताया कि बैंक की कुल 217 शाखाएं हैं और लोगों की सुविधा के लिए बैंक द्वारा यह 119वां एटीएम स्थापित किया गया है। इससे पूर्व एक एटीएम पूबोवाल में स्थापित किया गया है।

    इस अवसर पर कांगड़ा बैंक समिति के उपाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां तथा निदेशक बलवंत ठाकुर, प्रीतम डढवाल व पवन लंबड़दार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, मलाहत के प्रधान गुरचरण सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष ऊना मंडल रवि जैलदार, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, मानव कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीव सोनी, जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, डॉ रामपाल सैणी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अवतार सिंह घुग्गी, बसदेहड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य राजिन्द्र माहल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    यूथ अग्रवाल सभा ने 43 विकलांगों को दिए कृत्रिम उपकरण

    पूर्व विधायक ने बतौर मुख्य अतिति बांटे उपकरण

    बददी/सचिन बैंसल: यूथ अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को 43 विकलांग लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। कुछ दिन पूर्व इन सभी विकलागों के माप लिए थे। उसी के आधार पर उन्हें कृत्रिम अंग दिए गए। 

    समारोह के मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने  जरनैल सिंह, पिंकी कुमार, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, रिंकी, खलील मोहम्मद, सिया राम राय, सागर शर्मा, चमन लाल, सत्या देवी, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुधांशु कुमार, लवप्रीत कौर, राममूर्ति, मुन्ना कुमार, साहिल खान, स्वास्तिक, कमल देव, अनिल कुमार, परविंद्र सिंह, सावन देवी, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्य कुमार, बिट्टू, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, सत्या देवी, राठी, सरोज देवी, रामकुमार, गुरमीत सिंह, सपना देवी, दीपक, चंद्रपाल सिंह, राहुल कुमार गौड, मनमोहन सिंह को संस्था की की ओर से उपकरण बांटे। उन्होंने सभा की ओर से किए गए पुनीत कार्य के लिए अभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सभा को 51 सौ रुपये दिए। 

    इस मौके पर नीरज गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित गोयल, विक्की कांसल, बृजमोहन कांसल, सुशील गोयल, हितेश सिंगला, मनोज सिंगला, कपिल अग्रवाल और विकास गोयल उपस्थित रहे।

  • टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन

    देर रात तक चला भंडारा
    बददी/सचिन बैंसल: मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। 
    गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते है। जिसे गुगा नवमी को खोलते है लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते है इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते है जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में  पहुचें। यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। 
    दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।
  • जालंधर में फिर कहर बरपा रहा कोरोना, 2 की मौत, इतने नए मामले आए सामने

    जालंधर में फिर कहर बरपा रहा कोरोना, 2 की मौत, इतने नए मामले आए सामने

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार आज सोमवार को कोरोना से 2 रोगियों की मौत हो गई व 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि गत दिन रविरार को 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • वोटर कार्ड को आधार संख्या से जोड़ने के लिए शुरु हुआ अभियान

    वोटर कार्ड को आधार संख्या से जोड़ने के लिए शुरु हुआ अभियान

    घर-घर पहुंचेंगे बूथ लूवल अधिकार

    ऊना/सुशील पंडित: मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता की प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकृत मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को उनके आधार नंबर से जोड़ने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत जिला ऊना के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म 6बी में उनकी आधार संख्या एकत्र की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि यह कार्य 20 अगस्त से आरंभ हो चुका है तथा 3 सितंबर तक जारी रहेगा। 

    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को अपना आधार नंबर वोटर कार्ड के साथ ऑफलाईन या ऑनलाईन लिंक करवाना होगा। इसके लिए फार्म 6 बी का प्रयोग करना होगा। फार्म 6बी भारतीय निर्वाचन आयोग के एनवीएसपी पोर्टल व वोटर हैल्पलाईन मोबाईल एप पर ऑनलाईन उपलब्ध है।

    उन्होंने जिला के मतदाताओं का आहवान किया है कि वे एनवीएसपी पोर्टल, वोटर हैल्पलाईल मोबाईल एप या बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार संख्या से लिंक करवाना सुनिश्चित कर लें ताकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्हांने बताया कि उनका आधार डाटा पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।

  • ओलंपिक संघ के सचिव की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल…..

    ओलंपिक संघ के सचिव की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल…..

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडेय की किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में तस्वीरें वायरल हुई है, फोटो वायरल होने के बाद  क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने संगठन से आख्या तलब की है। बता दें कि आनंदेश्वर पांडेय की दो आपत्तिजनक तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, सचिव दोनों ही फोटो में अलग-अलग महिलाओं के साथ नजर आ रहें हैं। 

    इस मामले को लेकर कार्यालय क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने जिला अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया विकास यादव के द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव आनंदेश्वर पांडे केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में निवास कर रहे हैं उनके बगल में ही बालिकाओं का छात्रावास है वायरल फोटो में अन्य आनंदेश्वर पांडे आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं उससे उत्तर प्रदेश की छवि हर प्रदेश में खराब हो रही है।

    उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि सचिव उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उक्त के संबंध में आख्या मांगी गई है आख्या प्राप्त होते ही इस कार्यालय द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण आइजीआरएस पोर्टल से विलोपित करने का कष्ट करें

  • विवाद सुलझाने गए पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

    विवाद सुलझाने गए पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

    चंदौली। चंदौली जिले के कोदई गांव में दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 23 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। 

    एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल के अनुसार, कंदवा थाना क्षेत्र के कोदई गांव में पिछले दिनों एक होम गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पड़ोस के गांव वाले एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच रविवार देर रात मृत होमगार्ड का बेटा आरोपी के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।

    जिसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। वहीं, मामला बढ़ता देख दूसरे पक्ष ने डायल 112 पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला समझने में जुटी थी तभी ग्रामीण पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने लगे और धक्का-मुक्की की।

    सूचना पर कंदवा थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सख्ती करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से हुए हमले में एसएचओ कंदवा राजेश सरोज समेत करीब छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य  हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद सैयदराजा और धीना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा एसपी चंदौली भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल की बजाय गाजीपुर के जमानियां भेज दिया गया।

  • बारिश से बिगड़े हालात, 16 जिलों में रेड अलर्ट

    बारिश से बिगड़े हालात, 16 जिलों में रेड अलर्ट

    भोपाल. मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी है. राज्य की राजधानी भोपाल और जबलपुर सहित कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में अत्यधिक वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. इसके अलावा, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों तथा विदिशा, रायसेन, सीहोर और भोपाल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बड़े हिस्से में नदियां, नाले और अन्य जल स्त्रोत उफान पर हैं और पानी छोड़ने के लिए कई बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं.

    विशेषकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई सड़कों पर कम दृश्यता के कारण वाहनों की आवाजाही कम रही. प्रदेश के कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की खबरें हैं. आईएमडी ने लोगों को मूसलाधार बारिश के बीच यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. सोमवार को भोपाल और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण भोपाल और जबलपुर सहित कुछ जिलों में सोमवार को स्कूल बंद रहे. मौसम के पूर्वानुमान के बाद अधिकारियों को रविवार शाम को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करने का फैसला किया.
    आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल में 190.5 मिमी बारिश हुई इसके बाद गुना में 174.9 मिमी, सागर में 173.9 मिमी, रायसेन में 162 मिमी और जबलपुर में 160 मिमी बारिश हुई. भोपाल में तेज हवा के साथ बारिश से सड़कों के किनारे कई पेड़ उखड़ गए और कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ साथ यातायात भी प्रभावित हुआ.

    आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने बताया, ‘भोपाल और सागर के पास मध्य प्रदेश के मध्य भागों में दबाव बना हुआ है. इसलिए आज रात तक भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.’ अधिकारी ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में दबाव पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा इसके परिणामस्वरूप इंदौर, और उज्जैन संभागों में भी रात में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश थोड़ी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई है। सिंह ने कहा कि मंगलवार से बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है.

    राजधानी भोपाल और उसके आसपास के जिलों में हो रही झमाझम बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है. शनिवार रात से हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि निचली बस्तियों में पानी भर गया है. तेज बारिश के साथ हवा चलने के कारण कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ धराशाई हो गए. कई जगह पर पेड़ बिजली के तारों पर गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है राजधानी के लिंक रोड नंबर 1 लिंक रोड नंबर 2,4 इमली 74 बंगला, श्यामला हिल्स इलाके में कई जगह पर पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक भी बंद हो गया है. राजधानी के 74 बंगला क्षेत्र में मंत्रियों के आवास के सामने ही एक बड़ा पेड़ धराशाई हो गया. बिजली के तार पर पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति पूरी तरीके से ठप हो गई. बिजली के तार जमीन पर पड़े हुए हैं.

    सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्कि रायसेन विदिशा में भी कुछ इस तरीके के हालात हैं रायसेन में तेज बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है मुख्य बाजार और गली मोहल्लों में सड़कें पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. रायसेन में बीते 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. रायसेन में नदी नाले उफान पर है तेज हवा के कारण यहां पर भी पेड़ धराशाई हो गए हैं.

    मंडला जिले के नदी-नाले पूरी तरह से उफान पर है. बारिश के चलते लगातार नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है. नर्मदा छोटे रपटा पुल से करीब 8 फीट ऊपर बह रही है. बीती रात नर्मदा का जल स्तर काफी बढ़ गया था. वह खतरे के निशान से करीब 6 फीट ऊपर बह रही है. नर्मदा अपने बड़े ही रौद्र रूप में नजर आ रही है.

  • स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सतपाल सत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा

    स्वास्थ्य मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सतपाल सत्ती ने लिया तैयारियों का जायजा

    डॉ राजीव सहजल 24 अगस्त को करेंगे संतोषगढ़ अस्पताल जनता को समर्पित: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत दिवस संतोषगढ़ में अधिकारियों एवं नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके 24 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल के प्रस्तावित दौर को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डॉ राजीव सहजल अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 24 अगस्त को संतोषगढ़ में 30 बैड क्षमता के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 

    सत्ती ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए 62 लाख संतोषगढ़ पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। संतोषगढ शहर की पेयजल योजना के सुधारीकरण के लिए 80 लाख रुपए की लागत से दो बड़े जल भण्डारण टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। जबकि शहर में सीवरेज के कार्य पर 22.74 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ ब्वायज़ स्कूल के मैदान में जाने के लिए विद्यार्थियों को सड़क पार करनी पड़ती है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्कूल के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा ताकि बच्चे बिना किसी भय के सड़क पार करके मैदान में जा सकें। यहां लगभग पौने दो करोड़ रुपये से स्टेडियम का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

    सतपाल सत्ती ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत बनगढ़ के अंतर्गत मोहल्ला पुखरू में जनसमयाएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पैंशन, सहारा योजना, हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं का पात्र लोगों का लाभ लेने का आहवान किया। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया गया। 

    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, उपाध्यक्ष बलराम चब्बा, शहरी इकाई महामंत्री महेश चब्बा, शहरी इकाई एससी मोर्चा अध्यक्ष बुधराम, शादी लाल सह प्रभारी, उपप्रधान युवा मोर्चा ऊना मंडल मयंक मिंकू, परमजीत शर्मा व सुदर्शन पुरी,  डॉ सिद्धू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अरविंद, बनगढ़ के पूर्व प्रधान सतीश कुमार तथा पूर्व उपप्रधान सुनील कुमार व राकेश कुमार, पवना कुमारी, सोमनाथ, मीना कुमारी, सौरव, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में इस्लामिक स्टेट, रूस ने साजिश रच रहे हमलावर को हिरासत में लिया

    भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में इस्लामिक स्टेट, रूस ने साजिश रच रहे हमलावर को हिरासत में लिया

    मास्को। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने सोमवार को कहा कि उसके अधिकारियों ने एक आत्मघाती हमलावर को हिरासत में लिया है, जो इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह का सदस्य है, जो भारत के नेतृत्व अभिजात वर्ग में से एक के खिलाफ आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने यह जानकारी दी।

    प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, ‘रूस के FSB ने रूस में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य की पहचान की और उसे हिरासत में लिया। यह मध्य एशियाई क्षेत्र के एक देश का मूल निवासी है। इसने भारत के सत्तारूढ़ हलकों के प्रतिनिधियों में से एक के खिलाफ खुद को उड़ाकर एक आतंकवादी कार्य करने की योजना बनाई थी।’

    बयान में कहा गया है कि हिरासत में लिए गए आतंकी को आईएस नेताओं में से एक ने तुर्की में आत्मघाती हमलावर के रूप में भर्ती किया था। इस्लामिक स्टेट और इसकी सभी अभिव्यक्तियों को आतंकवादी संगठन के रूप में अधिसूचित किया गया है और केंद्र सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है।

    गृह मंत्रालय के मुताबिक, आईएस अपनी विचारधारा को प्रचारित करने के लिए विभिन्न इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों द्वारा साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।