Blog

  • मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा अटैक!, आया धमकी भरा फोन

    मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा अटैक!, आया धमकी भरा फोन

    मुंबई: देश की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में 26/ 11 जैसा एक दूसरा हमला होगा. ये फोन विदेश से आया. इसके साथ ही व्हाट्स आप के जरिए धमकी भरे संदेश मिले.

    धमकी भरे इस मैसेज को किसी विदेशी नंबर से भेजा गया है. मैसेज में लिखा है ‘मुबारक हो मुंबई में हमला होने वाला है. ये 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा. इस मैसेज में बताया गया है कि 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे. धमकी देने वाले ने आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. मैं पाकिस्तान से हूं. अगर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करोगे को बाहर का दिखाएगा. हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं है.

    धमकी देने वाले ने कुछ नंबर भी शेयर किए हैं. उसने लिखा है कि इसलिए मैनें पहले ही आपको इंडिया के नंबर दे दिए हैं. मैसेज में आगे कहा गया है कि उदयपुर जैसा सर तन से जुदा वाला कांड भी हो सकता है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.

  • आज का राशिफल, 20 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 20 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंद दिलाने वाला रहेगा। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा,लेकिन वह किसी बड़े निवेश के चक्कर में लगे रहेंगे। माताजी से आप किसी पुरानी की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। किसी व्यक्ति की सलाह व सहयोग से आपको फायदा होगा। मित्रों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार और मित्रों के साथ से आपको फायदा मिलेगा किसी भी वाद विवाद में आपको संयम बनाएं रखना होगा। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे,उन्हें भी किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन भाई बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो उसे आप किसी परिजन की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई भी अच्छी रहेगी और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ कोई धोखा भी हो सकता है वह आपको कोई किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेगा,उनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपकी बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं,जिनको लेकर आप परेशान भी रहेंगे। आप आज माता पिता की सेवा में लगाएंगे। काम की अधिकता होने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको तरक्की मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

    सिंह राशिफल। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ नई उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिलेगा। आपको कोई किसी संपत्ति में हाथ डालने से पहले परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी,नहीं तो आप फंस सकते हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें आज भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे और वह आपके काम की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी और आपको उसमें सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई परिचित आपसे मिलने आ सकता है,जिसके कारण आपके चेहरे का रंग खिल उठेगा। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे,जहां आपका किसी ज्ञानी व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपको जोखिम वाले कार्यों को हाथ डालने से बचना होगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसे स्थगित कर दें,क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है,तो आपका वह रोग फिर से उभर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,जो आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई परिजन आपसे मदद मांग सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसका आपको लाभ मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात हो सकती है,जिससे आपके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। संतान के बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। कारोबार या बिजनेस कर रहे लोगों को अपेक्षित लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा। आपके मन में उलझनों की स्थिति बनी रहेगी और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को करूं या ना करूं। ऐसे में आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदायक रहेगा,लेकिन आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी,जिसके कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए अच्छा रहेगा,क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सर्तकता बरतने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास नकारात्मक सोच वाले लोगों से बचने की कोशिश करनी होगी,नहीं तो आपका मन भी वैसा ही होगा। आपको खर्चा अधिक करना होगा,लेकिन उसके लिए आप एक बचत प्लान करके चले,तो बेहतर रहेगा और अपने गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण लगाना आवश्यक है। आपको बुद्धि व विवेक से कार्य करने होंगे नहीं तो आप कुछ भी गलत काम के लिए हां कर सकते हैं। कोई आपको अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहेगा,क्योंकि उनका लंबे समय से चल रहा लड़ाई झगड़ा समाप्त होगा। राज्यकीय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो उनके साथी उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप लाभ भी आसानी से कमा पाएंगे,लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर संतान के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को अच्छे काम के लिए अपने अधिकारियों शाबाशी मिलेगी,जिससे उनका मनोबल और ऊंचा होगा,जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं,उन्हे कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होने से आप अपने परिवार के सदस्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

  • मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर फैलाने वालों पर भाई ने निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एम्स अस्पताल में  जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी कर भाई का हेल्थ अपडेट दिया है साथ ही कॉमेडियन के बारे में अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है। राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट देते हुए और वेबसाइट्स के ज़रिए उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथों  लेते हुए दीपू ने ऐसे सभी लोगों को ‘बेशर्म’ कहा।

    दीपू ने  फेसबुक पर शेयर किए इस वीडियो में कहा कि लोग तथ्यों की पड़ताल किए बगैर और परिवार वालों से बात किए बगैर क्लिक्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए डाले गए इस वीडियो में दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स और देश के बेस्ट डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव के इलाज में लगे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि राजू जल्द ही ठीक होकर एक बार फिर से अपनी कॉमेडी की दुकान खोलेंगे।
    उन्होंने आम लोगों और राजू श्रीवास्तव को चाहने वाले तमाम फैंस को उनकी तबीयत को लेकर बेहूदा किस्म की अफवाहों पर कतई ध्यान नहीं देने और धैर्य से काम लेने की सलाह दी। दीपू ने कहा कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान रेस्पॉन्ड कर रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें लेकर जल्द ही एक खुशखबरी मिलेगी। दीपू से पहले राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने ईटाइम्स के दिए इंटरव्यू में बताया था कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत स्थिर है और वो जल्द ठीक होकर वापस आएंगे। पत्नी ने भी लोगों से अपील की थी वो राजू श्रीवास्तव को लेकर झूठी खबरें ना फैलाएं। बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। राजू पिछले 9 दिनों से एम्स अस्पताल में अपने जीवन के लिए फाइट कर रहे हैं।

  • जालंधरः फिर बढ़ना शुरू हुआ कोरोना वायरस से मरीजों की मौतों का आंकड़ा, जानें कितने केस आए पॉजिटिव

    जालंधरः फिर बढ़ना शुरू हुआ कोरोना वायरस से मरीजों की मौतों का आंकड़ा, जानें कितने केस आए पॉजिटिव

    जालंधरः महानगर में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर से बढ़ना शुरु हो गया है। जिलें में एक बार फिर से कोरोना वायरस से हो रही मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 34 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1 मरीज ने दम तोड़ दिया है। गौर हो कि बीते दिन जिलें में 53 लोगों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई और एक मरीज की मौत हुई थी।

  • इनरव्हील उमंग क्लब ने राधे-राधे मंडली के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    इनरव्हील उमंग क्लब ने राधे-राधे मंडली के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने क्लब की अध्यक्षा मैडम अनुराधा वर्मा के घर राधे-राधे मंडली के साथ धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। इस धार्मिक समागम में ऊना के विधायक सतपाल रायजादा की धर्मपत्नी अंजू रायजादा विशेष रूप से उपस्थित थी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने और राधा राधा मंडली ने उत्साह के साथ श्री कृष्ण लीलाओं का गुणगान किया। रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्म के अवसर पर भक्तजनों ने श्रद्धा का परिचय देते हुए नवजन्मे कान्हा के समक्ष नतमस्तक हुए। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भक्तों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जीवन में सभी सदैव सत्य मार्ग पर चलें, अधर्म अन्याय के मार्गों पर चलने वालों का कभी भला नहीं होता। उन्होंने कहा कि वेद ग्रंथों के उपदेशों का सारांश यही है कि हम सभी को जीवन में निस्वार्थ सहयोग देकर समाज में सेवा व सम्मान की भावना को बढ़ाना होगा, दूसरों के हित को ही अपना हित समझकर निस्वार्थ सहयोग देना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन अधिक से अधिक करने होंगे तभी हम समाज को समृद्ध तथा संस्कारवान बना सकते हैं। 

    इस मौके राधा राधा मंडल के सभी सदस्य और क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियंका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।

  • जालंधरः परिवार गया बाजार, घर में लगी आग, अंदर बच्चा फंसने से मोहल्ले में मची हाहाकार, देखें वीडियो

    जालंधरः परिवार गया बाजार, घर में लगी आग, अंदर बच्चा फंसने से मोहल्ले में मची हाहाकार, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के लाडोवाली रोड पर स्थित एक घर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आग घर के तीसरी मंजिल में लगी है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घर में ताला लगाकर महिला बाजार से सामान लेने के लिए गई हुई थी। जबकि घर में महिला अपने बच्चे को छोड़ गई थी। वहीं पीछे से घर में आग लग गई और बच्चा अंदर फंसे होने के कारण मोहल्ले के शोर मचना शुरू हो गया।

    बताया जा रहा है कि उक्त महिला गैस पर चाय बनती छोड़ चली गई थी। जिसके बाद घर मे आग लग गई और बच्चा भी उस आग में फंस गया। घर के बाहर ताला लगाया हुआ था, लेकिन बच्चे के पास फ़ोन होने के कारण उसने तुरंत अपनी मां को फोन कर दिया और घर में शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही पड़ोसी अशोक कुमार घर मे जाकर कड़ी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच गई।

    मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने बताया कि हमे करीब 1 बजे फ़ोन आया था कि लाडोवाली रोड कृष्णा फैक्टरी के सामने घर मे आग लगी है। जिसके तुरंत बाद हम मौके पर पहुंच गए। यहां आग में एक बच्चा फंसा हुआ था। जिसको हमसे आने से पहले ही उनके पड़ोसी ने निकाल लिया था। जिसे बाद वहां पर पड़े दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए। वहीं मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बताया कि जब हम आग पर काबू पा रहे थे। तब हम भी वहां फंस गए थे, लेकिन पड़ोसी के घर की छत पर पहुंच कर हमने अपनी जान बचाई।

  • वीरेंद्र कंवर ने राजकीय उच्च पाठशाला नारी का किया शुभारंभ

    वीरेंद्र कंवर ने राजकीय उच्च पाठशाला नारी का किया शुभारंभ

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने एक करोड़ रुपए से अधिक के किए शिलान्यास एवं उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज राजकीय उच्च पाठशाला नारी का शुभारंभ किया। उन्होंने माध्यमिक स्कूल को उच्च शिक्षा बनाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया और सभी को जन्माष्टमी की बधाई दी। कंवर ने कहा कि इसी कार्यकाल में नारी पंचायत में 6 नए ट्यूबवैल स्वीकृत किए हैं, जिनमें से कई का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का जल्द ही शुभांरभ किया जाएगा। उन्होंने नारी में एक और ट्यूबवैल के निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। कंवर ने कहा कि निचले कुटलैहड़ में सड़कों का जाल बिछाया गया है तथा कुटलैहड़ में 230 करोड़ रुपए सड़क निर्माण पर खर्च किया जा रहा है, जबकि भवन निर्माण पर 150 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश सरकार ने विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी। 

    इससे पूर्व उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ख्वाजा में 6.30 लाख रुपए से बनने वाले दो कमरों का भूमिपूजन किया, जिसे दो माह में बनकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त दो कमरों और चार दिवारी लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा कंवर ने 55.25 लाख से बसाल में बनने वाले वीडब्ल्यूएसएम भवन का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने नारी में 50.19 लाख रुपए से निर्मित ट्यूबवैल का लोकार्पण भी किया। वीरेंद्र कंवर ने 10 लाख रुपए से बने सामुदायिक भवन नारी का उद्घाटन किया।

    जिला परिषद कर्मचारियों ने किया सम्मानित
    नारी में विकास खंड ऊना के सभी जिला परिषद कर्मचारियों ने छठे राज्य वित्तायोग के वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सम्मानित किया और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद कर्मचारी विकास खंड ऊना के प्रधान अजय कुमार, अमनदीप शारदा, अरुण शर्मा, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, अमनदीप ऐरी, ओंकार बांका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

  • टकारला में बनेगा मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटरः वीरेंद्र कंवर

    टकारला में बनेगा मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटरः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है जिला ऊना के टकारला में मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए भूमि केंद्र सरकार के नाम पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। यह बात वीरेंद्र कंवर ने अप्पर बसाल में एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कही।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में ग्राम पंचायत बसाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसाल में 47 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जा रहा है, जिसके लिए भारत और डेनमार्क सरकार के मध्य समझौता हुआ है। डेयरी एक्सीलेंस सेंटर में सारा काम रोबोट्स करेंगे और यह केंद्र पूर्ण रूप से स्वचालित होगा। उन्होंने कहा कि बसाल में जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के उप मंडल वर्तमान सरकार के कार्यकाल में खोले गए हैं। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग के लिए आठ करोड़ रुपये से प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बसाल में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एक करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इसके अतिरिक्त घंडावल में बैंबू विलेज का निर्माण प्रदेश सरकार कर रही है, जिससे लगभग 2500 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया है, जिससे लाखों व्यक्ति इस योजना के दायरे में आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बसाल में 1370 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है, जबकि सहारा योजना के तहत 42 पात्र व्यक्तियों को 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग राहुल पुरी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता एके बंसल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, प्रधान नरेश, कमल सैणी, डॉ. एसके चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

  • एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाली समेत अन्य माँगो को लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    एबीवीपी ने छात्र संघ चुनाव बहाली समेत अन्य माँगो को लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना द्वारा प्रांत स्तरीय माँगो को लेकर ज़िलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिस में यूजी/पी.जी. के परिक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाख़िलो प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आनलाइन प्रकिया को सुदृढ़ किया जाए। 

    महाविद्यालयों में शिक्षकों व ग़ैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। 
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए। 
    सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। 
    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए। सभी राजकीय शिक्षा स्थानों में छात्राओं के लिए कॉमन रूम की सुविधा प्रदान की जाए।

  • पंजाबः लंपी की बीमारी को लेकर सरकार का ऐलान, पशु चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां की रद्द

    पंजाबः लंपी की बीमारी को लेकर सरकार का ऐलान, पशु चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां की रद्द

    चंडीगढ़ः पंजाब में पशुओं की लंपी की बीमारी को लेकर हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी पशु चिकित्सा कर्मचारियों की गजेटिड छुट्टियां रद्द कर दी गई है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बैठक के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिली है। लंपी चर्म रोग के कारण खन्ना में करीब 50 पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे शहर और गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में नगर निगम और गांवों में पंचायत द्वारा लंपी पशुओं को न उठाकर इन्हें सड़क किनारे या डंपिंग साइड के पास फेंका जा रहा है। जिससे लंपी बीमारी के फैलने का खतरा और बढ़ रहा है।

    पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. गुरचरण सिंह ने स्वीकार किया कि पिछले 2-3 दिनों से उन्हें लगातार गौशालाओं और पशुपालकों के फोन आ रहे हैं। उनकी शिकायत है कि मरे हुए जानवरों को नहीं उठाया जा रहा है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रखंड विकास व पंचायत अधिकारी को निर्देश जारी कर मृत पशुओं को तुरंत उठाकर दिशा-निर्देश के अनुसार दफनाने के लिए कहा गया है।

    बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने चेचक के टीकाकरण का अभियान शुरू किया है, लेकिन यह अभियान बेहद धीमी गति से चल रहा है। पशुओं में फैल रही बीमारी से डेयरी संचालक परेशान हैं। वे पशुओं में टीकाकरण की गति तेज करने की मांग कर रहे हैं। सरकार को वैक्सीन की उपलब्धता में तेजी लानी होगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक राम पाल मित्तल ने कहा कि बीमारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। किसान बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं के साथ न रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। किसानों की जागरूकता से ही पशुओं को बचाया जा सकता है। इसके अलावा किसानों को पशुओं का टीकाकरण करना चाहिए।