Blog

  • घरेलू उड़ानों में कृपाण से प्रतिबंध हटाने पर केंद्र को नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    घरेलू उड़ानों में कृपाण से प्रतिबंध हटाने पर केंद्र को नोटिस, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    नई दिल्ली: घरेलू उड़ानों में कृपाण पर से प्रतिबंध हटाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर सिख यात्रियों को देश में किसी भी घरेलू उड़ान में कृपाण ले जाने की अनुमति देने संबंधी अधिसूचना को चुनौती दी गई है। इस याचिका पर नोटिस जारी करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने आज केंद्र से नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन महानिदेशक और नागरिक उड्डयन सुरक्षा महानिदेशक से जवाब मांगा है।

    अधिसूचना के अनुसार, सिख तीर्थयात्रियों को कृपाण ले जाने की अनुमति दी गई है बशर्ते, इसकी ब्लेड की लंबाई 15.24 सेमी (6 इंच) से अधिक न हो और कृपाण की कुल लंबाई 22.86 सेमी (9 इंच) से अधिक नहीं होगी। भारत के भीतर भारतीय विमानों में हवाई यात्रा के दौरान इसकी अनुमति है। गौरतलब है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सिख कर्मचारियों और यात्रियों द्वारा कृपाण पहनने पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की थी।

    इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे इस आदेश को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया। इसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई, जिसके अनुसार घरेलू उड़ानों में सवार सिख कर्मचारियों और यात्रियों को अब यात्रा के दौरान 9 इंच तक कृपाण ले जाने की अनुमति दी गई थी।

    याचिका में तर्क दिया गया है कि लागू अधिसूचना कानून ने नागरिक उड्डयन सुरक्षा प्रोटोकॉल और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन किया है। सुरक्षा चिंताओं को अलग रखते हुए बिना सोचे-समझे अधिसूचना जारी की गई है। याचिका में कहा गया है कि किसी विशेष धर्म की मांगों को पूरा करने के लिए कृपाणों तक बिना किसी बाधा के पहुंच की अनुमति देकर सतर्कता की आवश्यकता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जिसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

  • एपीएमसी ऊना की बैठक हुई सम्पन्न

    एपीएमसी ऊना की बैठक हुई सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित: कृषि उपज मंडी समिति ऊना की बैठक एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उप निदेशक कृषि, उप निदेशक उद्यान, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, सचिव कृषि उपज मंडी समिति ऊना सहित सदस्य अमृत लाल भारद्वाज, कुलदीप सिंह, सतीश कुमार व सुखदेव सिंह ने भाग लिया। 

    बलबीर सिंह बग्गा ने बताया कि मंडी समिति ऊना द्वारा अनाज मंडी रामपुर में दो करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं जिसका कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि किसानों की सुविधा के लिए केएमएस-2022 में धान की खरीद शुरू की जा सके। इसके अलावा उप मंडी टकारला के विस्तार के लिए लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।

    इस मौके पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

  • ऊना सुपर 50 का परीक्षा परिणाम घोषित

    ऊना सुपर 50 का परीक्षा परिणाम घोषित

    ऊना/सुशील पंडित: बैच 2022-24 के लिए 5 जून को आयोजित ऊना सुपर 50 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 60 प्रतिशत वरीयता प्रवेश परीक्षा को तथा 40 प्रतिशत वरीयता दसवीं कक्षा से सम्बंधित विषयों को दी गई है। इस वर्ष इस परीक्षा में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से 1143 बच्चों ने आवेदन किया था।

    यह कार्यक्रम 2019-21 के बैच से शुरू किया गया था तथा इस बैच से पांच बच्चे एनआईटी के लिए चयनित हुए हैं। वर्ष 2020 में नीट प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई। इस बैच से नौ बच्चे एनआईटी व आईआईटी जबकि तीन बच्चे सरकारी मैडिकल कॉलेज में नतीजों के अनुसार सम्भवतः चयनित होंगे।

    वर्तमान वर्ष के बैच से जिला प्रशासन के सहयोग से जेईई व नीट के लिए 30-30 तथा सीएलएटी लिए 15 बच्चों को चुना गया है। चयनित बच्चों की जानकारी तुरन्त स्कूल प्रमुखों के साथ सांझा करने की व्यवस्था कर दी गई है। इस अवसर पर डीसी ऊना राघव शर्मा ने जिला परियोजना अधिकारी स्कूल, प्रमुखों तथा अन्य सहायक एजैंसियों के प्रयास की सराहना की है।

  • सतपाल सत्ती ने बडैहर में 68 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

    सतपाल सत्ती ने बडैहर में 68 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बडैहर के तहत मोहल्ला रामतलाई में 68 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस सिंचाई योजना से 25 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई योग्य जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    इस अवसर पर अपने संबोधन मंे सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याें पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रुप मे विकसित करने के लिए प्रत्येक गांव का एक समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और 70 प्रतिशत अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। पर्याप्त मात्रा में कृषि उपज काफी हद तक सिंचाई पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर खेत को जल उपलब्ध करवाने सिंचाई योजनाओं पर बल दिया जा रहा है। 

    सत्ती ने बताया कि बडैहर में 71 लाख से एक अन्य सिंचाई योजना जनता को समर्पित की गई है तो लमलेहड़ा से बडैहर के सोहल मोहल्ला तक 70 लाख से पुलियों व डंगों सहित संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 12 लाख से स्कूल की चारदीवारी का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि राशन डिपू के समीप निर्माणाधीन सरायं पर लगभग 10 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं और इस निर्माण को पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त पांच लाख रुपये की आवश्यकता है, जिसे शीघ्र उपलब्ध करवाने का सत्ती ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके अलावा मोक्षधाम में 6 लाख रुपये से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि गांव के 415 व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि, 166 को सामाजिक सुरक्षा, 137 को निशुल्क गैस कनैक्शन तथा 50 पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि गांव के 38 लाभार्थियों को 60 प्लस आयुवर्ग में पैन्शन मिलना आरंभ हो गई है। इसके अलावा गांव में 25 सोलर स्ट्रीट लाईट्स भी स्थापित की गई हैं। 

    इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बडैहर द्वारा कबड्डी के मैट की मांग पर सत्ती ने शीघ्र इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
    इस मौके पर प्रधान अवतार सिंह, उपप्रधान ओंकार सिंह, एसडीओ आईपीएच होशियार सिंह, प्रधानाचार्य रामजी दास मोदगिल, वार्ड पंच अंजना देवी, मेनका देवी व चंचला देवी, समाज सेवी महेश कुमार, संदीप कुमार, ज्ञान चंद, सतपाल फौजी, बिहारी लाल तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में लाखों का गबन, पूर्व सरपंच सहित 2 अधिकारी गिरफ्तार

    पंजाबः विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में लाखों का गबन, पूर्व सरपंच सहित 2 अधिकारी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में मान सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिलेंस टीम ने जिलें में कार्रवाई की। विजिलेंस की टीम ने आज गांव धीरेकोट के पूर्व सरपंच और दो रिटायर्ड अधिकारियों को जारी ग्रांट में गबन के के मामले के गिरफ्तार किया है।

    तीनों आरोपियों ने 2013-16 के बीच में ग्राम पंचायत धीरेकोट को विकास कार्यों के लिए आई ग्रांट में से 8.09 लाख रुपए का घोटाला किया था। विजिलेंस की टीम ने पंचायत के पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, वीडीओ कम पंचायत सचिव रिटायर्ड करणजीत सिंह, रिटायर्ड जेई हरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकार के मुताबिक, ग्राम पंचायत धीरेकोट को विकास कामों के लिए सरकार की तरफ से ग्रांट, श्यामलात जमीन का ठेका, बयान और पिछला बकाया मिलाकर कुल 58.68 लाख रुपए आए थे। मौजूदा पंचायत सचिव बलविंदर सिंह की तरफ से पेश किए गए रिकॉर्ड के अनुसार 38.05 लाख रुपए का ही खर्च बताया गया।

    इसके अलावा 18.62 लाख रुपए की रकम बैंक खाते में दिख रही है। टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत की तरफ से 29.95 लाख रुपए के काम होते हुए दिखाए गए हैं, लेकिन 8.09 लाख रुपए का कोई रिकॉर्ड ही नहीं दिख रहा। विजिलेंस की टीम की रिपोर्ट के अनुसार तीनों ने मिलकर 8.09 लाख रुपए का गबन किया। जिस पर वीरवार को जसबीर सिंह, करणजीत सिंह और हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

  • इनोसेंट हार्टस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम: वातावरणहुआ कृष्णमयी

    इनोसेंट हार्टस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम: वातावरणहुआ कृष्णमयी

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयलवर्ल्ड व कपूरथला रोड) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी आस्था, श्रद्धा व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित झूले में बाल कृष्ण को झूला झुलाना विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कृष्ण तथा गोपियों के वेश में सजकर आए इनोकिड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। सिंफनी क्लब के विद्यार्थियों ने ‘ओ पालनहारे’ भजन गायन कर ईश्वर का स्मरण किया। बच्चों ने श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य कर सारे वातावरण को कृष्णमयी बना दिया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करते हुए उन में से किसी विद्यार्थी ने सुदामा बनकर श्रीकृष्ण के साथ मित्रता निभाने का चरित्र प्रस्तुत किया तो किसी ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला दिखाई। विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुती करण द्वारा कालिया नाग का वध दिखाया, मटकी फोड़ी तथा वृंदावन की रासलीला भी दिखाई। कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी स्कूल के प्रिंसिपल्स ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी तथा उन्हें श्रीकृष्ण द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए कहा।

    इस अवसर पर इनोसेंट हार्टस ग्रुप की डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को कराने का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩा, उनमें सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश करना है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया ।  स्कूल में एक भव्य  मंदिर बनाकर स्कूल को कृष्ण की नगरी के रूप में सजाया गया। इस शुभ अवसर पर कृष्ण कन्हैया ने मटकी फोड़ी और इसके उपरांत सभी बच्चों को प्रसाद दिया गया। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा कृष्ण के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी से चौथी तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा कक्षा पांचवी से दसवीं तक एकल गायन प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा नर्सरी में से नर्सरी लोटस में गोविंद ए वशिष्ठ, इवा, रेवांश ठाकुर प्रथम, अहाना सैनी द्वितीय, अयान सैनी, मान्या चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी रोज़ में से धन्य, शिवांश ठाकुर प्रथम अयांश ठाकुर द्वितीय, भाविनी, मोक्षित तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी लिली में से वान्या प्रथम, लिवजोत द्वितीय,अंशदीप,आद्विक तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी मेरीगोल्ड में से हरलीन नायरा प्रथम, निहारिका, जसकीरत द्वितीय अनव धीमान, जसलीन कौर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एलकेजी में से एलकेजी लोटस में आद्विक प्रथम, सुधान, दन्य द्वितीय ,वीर ,शिवाय तृतीय स्थान पर रहे।

    एल के जी रोज़ में से वृंदा प्रथम, रियांश, चंदेल तनिप, मनकीरत द्वितीय, रुद्रा ,मनकीरत, रियांश, सहजपाल तृतीय स्थान पर रहे। एल के जी लिली में से जयांशु प्रथम, शिरान द्वितीय ,अरनव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। एल के जी मेरीगोल्ड में से आराध्या ,निथ्या प्रथम, तनवी द्वितीय ,लक्षिता भाव्या तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी लोटस में से आयुष प्रथम ,आकर्षिका, अमायरा द्वितीय, दिवांश, वीरेन ,युवान तृतीय स्थान पर रहे ।यू के जी रोज में से रूही प्रथम, देवांश, दिवांशी द्वितीय, सात्विक तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी लिली में से अक्षिता, कनिष्क प्रथम, सनाया, करणवीर द्वितीय, अव्यान, बवनीत तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा पहली में से प्रियांशी प्रथम, प्रियल ,तृजल, गौरांग द्वितीय स्वरा, अयान ,काशवी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से कनवी प्रथम,  परिधि द्वितीय, कनिष्का और कनिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में से आशना प्रथम, अनुसूया, आकांक्षा द्वितीय, नव्या जैन रिशिका  तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में से इरा प्रथम ,जय अभिनंदन द्वितीय, प्रवर, समृद्धि तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा पांचवी में से नामिष श्रेया प्रथम, आर्यवीर द्वितीय, प्रत्यक्ष ठाकुर और दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहे।

    कक्षा छठी में से धृति प्रथम, इनायत, अंशिका द्वितीय ,सुमित डडवाल, यशवी शर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा सातवीं में से शगुन, जैसलिन प्रथम, विहान, आदित्य चौहान द्वितीय, राजवंश राणा, आकांक्षा और शिफाली तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं में से मंथन, आर्यन प्रथम, कनिका, तृषा द्वितीय ,गुंजन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौवीं और दसवीं में से अक्षिता, निहारिका प्रथम, आयुष ,रितिका द्वितीय ,किरण बाला,अंश और जिया तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने कहा कि ऐसे त्योहार मना कर बच्चों को अपने धार्मिक संस्कृति के बारे में पता चलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।

  • उपायुक्त राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

    उपायुक्त राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

    दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों में केंद्र परिसर में कुल 300 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें ड्रैगन फ्रूट, बेहड़ा तथा आम इत्यादि के पौधे शामिल हैं। 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि मानसून के दिनों में प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तथा इसी दिशा में आज दियोली में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों तथा स्कूली बच्चों के सहयोग से पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से पौधे तथा इसे लगाने के खर्च का वहन किया जा रहा है। कुल 300 पौधे लगाने के लिए मनरेगा के माध्यम से  91,250 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण में भी योगदान देने की अपील की। राघव शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ रहा है, जिसके गंभीर परिणाम आज हम सबके सामने आ रहे हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का सहयोग बहुमूल्य है। इस अवसर पर बीडीओ गगरेट धर्मपाल डोगरा, पंचायत प्रधान पूर्ण चंद सहित पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः ETT अध्यापकों को लेकर अहम ख़बर, सीएम मान ने 6635 को सौंपे नियुक्ति पत्र

    पंजाबः ETT अध्यापकों को लेकर अहम ख़बर, सीएम मान ने 6635 को सौंपे नियुक्ति पत्र

    चंडीगढ़: पंजाब में मान सरकार ने ईटीटी अध्यापकों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, आज सीएम मान ने ईटीटी 6635 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। इस दौरान सीएम मान के साथ शिक्षा मत्री हरजोत बैंस भी उपस्थित रहे। सीएम मान ने कहा अध्यापकों की कमी को देखते हुए ईटीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों की कमी को पूरा कर रही है। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार बाकी वर्ग के कच्चे मुलाजिमों को भी पक्का करने की कोशिश कर रही है।

    सीएम मान ने एक और वादा किया पूराः आप नेता अमृतपाल सिंह

    सरकार के इस फैंसले को लेकर आप के जिला प्रधान जालंधर अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार ने सत्ता में आने से पहले किए वादों में से आज एक और वाद पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने जो भी वादे किए उन पर जल्द ही पूरा करने की आप सरकार द्वारा निरंतर कोशिश जारी है।

    अमृतपाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि सीएम मान अपने किए वादों को पूरा कर पंजाब को नई राह पर लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में धरने पर बैठे ईटीटी अध्यापकों को लेकर सीएम मान ने विश्वास दिलाया था कि हमारी सरकार बनने पर ईटीटी अध्यापकों की भर्ती शुरू की जाएंगी। जिसके तहत आज ईटीटी 6635 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे दिए है।

  • अभाविप चलाएगी 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान

    अभाविप चलाएगी 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई दौलतपुर चौक द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत 16 अगस्त से कर दी गई है। जिस में इकाई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के नए स्तर में पढ़ने आए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। महाविद्यालय में अब तक कुल 800 का लक्ष्य रखा गया और अब तक कुल 140 सदस्यता की जा चुकी है। वहीं आज इस मौक़े पर विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभाविप  एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा देश समाज एवं छात्र हितों के साथ भारत के पुनर्निर्माण हेतु सदैव गतिमान रहने वाला संगठन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया।