ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कैच द रेन अभियान के तहत थाना कलां में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यतिथि होंगे। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम के उपरांत वीरेंद्र कंवर बिलासपुर जिला के लिए रवाना होंगे तथा शाम को थाना कलां वापस लौट आएंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
Blog
-

टिप्पर की चपेट में आने से घायल हुई महिला की मौत, चालक फरार
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते थपलां-बड़ोह मार्ग पर टिप्पर की चपेट में आने से घायल हुई महिला की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को थपलां-बड़ोह सड़क पर पेश आया था। तेजा सिंह (होमगार्ड जवान) अपनी पत्नी शर्मीला देवी (46) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि टिप्पर ने टक्कर मार दी।टिप्पर की टक्कर से दोनों पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
परंतु महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। टिप्पर चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद से ही फरार चल रहा है जिसे पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है।
-

मैराथन व चित्रकला प्रतियोगिता से दिया नशों से दूर रहने का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विजेताओं को किया पुरस्कृत
ऊना/सुशील पंडित: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय ऊना में राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को बचाने के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रमों में सर्वप्रथम प्रातः 6ः00 बजे इंदिरा स्टेडियम से एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके पश्चात जिला परिषद बैठक सभागार में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ऊना शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तत्पश्चात अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।
मैराथन दौड़ में अजय ने प्रथम, नितिन ने द्वितीय तथा दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ईशा ठाकुर ने प्रथम, निहारिका ने दूसरा, तथा रिया ठाकुर, हरजोत सिंह, एकलव्य व श्रेयाशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक तथा मानसिक रूप से कमजोर बनाता है जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति में संवेदनशीलता तथा सोचने व समझने की शक्ति में क्षीर्णता आती है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि जीवन में कभी भी नशीली वस्तुओं के सेवन न करने का प्रण लें तथा इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अभिभावकों तथा अध्यापकों का आह्वान किया कि वे नशा विरोधी अभियान को जन-जन तक ले जाएं तथा युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलकूद व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
इससे पूर्व डॉ अमित शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात राज्य कार्य आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त वीरेंद्र दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नशा विरोधी अभियान में अपने विभागीय दायित्व बारे जानकारी सांझा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना विनोद धीमान, उपायुक्त राज्य कर एवं का आबकारी विभाग विनोद सिंह डोगरा, सहायक उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग वीरेंद्र दत्त शर्मा, संजय शर्मा, जोध सिंह, संसार चंद, अरविंद शर्मा, सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
-

मां ने PUBG गेम खेलने से किया मना तो बच्चे ने लगा ली फांसी
भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड में एक युवक ने माँ द्वारा पबजी गेम खेलने से मना करने पर अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि भिंड के वार्ड नम्बर 39 के श्रीवास नगर का निवासी अन्नू श्रीवास (15) कल दोपहर से लगातार मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। इस पर मां विमला देवी ने उसको डांटते हुए कहा कि दिनभर मोबाइल पर गेम खेलता रहता है।
मोबाइल बंद कर अलग रख दो। मां की डांट के बाद युवक मोबाइल लेकर कमरे में चला गया। वहां कुछ देर मोबाइल चलाया और इसके बाद कमरे में रखी एक साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले 13 जून को आंध्र प्रदेश के मछलीपत्तनम में एक मामला सामने आया जहां 15 साल के बच्चे ने गेम में मिली हार से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। जानकारी के अनुसार, 15 साल का टीनएजर PUBG गेम खेलने का आदी था। गेम में मिली हार के बाद उसे कजन के द्वारा चिढ़ाया गया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाने का फैसला किया।
-

वीरेंद्र कंवर ने जताया मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। कंवर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 50 बिस्तर के नागरिक अस्पताल बंगाणा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थाना कलां में विभिन्न श्रेणियों के 16-16 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से क्षेत्र की जनता को आने वाले दिनों में बहुत बड़ा लाभ मिलने जा रहा है और स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत जिला परिषद संवर्ग के तहत कार्यकारी अभियंता का मंडल खोलने और विभिन्न श्रेणियों के 12 पद सृजित कर भरने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इससे जिला ऊना के साथ-साथ जिला हमीरपुर व बिलासपुर में भी ग्रामीण विकास विभाग की परियोजना को धरातल पर उतारने में तेज़ी आएगी।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 389 पद, तकनीकी सहायक के 40 पद तथा नवगठित ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सेवकों के 124 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने इन पदों के सृजन के लिए भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद किया।वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्यूड़ी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नारी को उच्च विद्यालय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय टीहरा एवं ककराणा को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने के साथ-साथ विभिन्न श्रेणियों के 15 पदों को सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। कंवर ने कहा कांगड़ा जिला के लाहडू में पशु चिकित्सालय खोलने तथा विभिन्न श्रेणियों के पदों को सृजित कर इन्हें भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। हमीरपुर जिला के बियार, बड़ाग्रां, मझोग-सुल्तानी, लम्बलू पशु औषधालयों को पशु चिकित्सालयों में स्तरोन्नत कर विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। -

कौशल विकास के लिए सरकार ने जिला ऊना के युवाओं को दिए 10.24 करोड़ रुपए
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार जहां प्रदेश को युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। वहीं युवाओं का हुनर निखारने के लिए भी मदद प्रदान कर रही है, ताकि कौशल उन्नयन से युवा आर्थिक रूप से सशक्त बन सके हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के तहत जिला ऊना के युवाओं को पिछले तीन वर्षों में 10.24 करोड़ की धनाराशि प्रदान की गई है।जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि वर्ष 2019-20 में कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 4152 युवाओं को 4.62 करोड़, वर्ष 2020-21 में 1569 युवाओं को 2.78 करोड़ तथा वर्ष 2021-22 में 31 मार्च तक 3001 युवाओं को 2.84 करोड़ की धनराशि प्रदान की गई है।
वहीं योजना की लाभार्थी रायपुर मैदान निवासी मनीषा कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार का गुजारा पिता के मजदूरी के पैसों से होता है। ऐसे में प्रदेश सरकार से 1000 रुपए भत्ता मिलने से वह आईटीआई की फीस भर पा रही हैं। वहीं गगरेट निवासी चेतन कुमार मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का इस योजना के लिए धन्यवाद करते हैं। वह कहते हैं कि पिता की कमाई से परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता है, लेकिन कौशल विकास भत्ते से मिलने वाली एक हजार रुपए की राशि से अपनी पढ़ाई की फीस अदा कर पा रहे हैं।हिमाचल प्रदेश कौशल विकास भत्ता योजना के तहत युवाओं को किसी भी कौशल विकास पाठ्यक्रम में नामांकन होने के बाद आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वह कुछ नया सीख कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 16-36 वर्ष के आयु वर्ग के योग्य शिक्षित बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं। विधवा महिला के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक है। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। इसके साथ ही परिवार की सालाना आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आवेदक कम से कम 8वीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए तथा उसका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना आवश्यक है।एक हजार रुपए भत्ता मिलता हैछठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कौशल विकास भत्ता योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार युवाओं में कौशल को तराश रही है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार बन रही है। इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को एक हजार रुपए प्रतिमाह तथा 50 प्रतिशत तक दिव्यांग को 1500 रुपए प्रतिमाह अधिकत्तम दो वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है। आवेदन के लिए प्रपत्र किसी भी रोजगार कार्यालय या विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। -

जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…
जालंधर (वरुण)। जालंधर में रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा सामने आ रहे है। जानकारी अनुसार आज जालंधर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
-

जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…
जालंधर (वरुण)। जालंधर में रोजाना कोरोना मरीजों का आंकड़ा सामने आ रहे है। जानकारी अनुसार आज जालंधर में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।
-

मौसम विभाग की चेतावनी, कल होगी भारी बारिश…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाखों लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों हुई प्री-मानसून की बारिश की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई, जिसके बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। वहीं, ज्यादातर राज्यों में मानसून आ चुका है और राजधानी में लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही दिल्लीवासियों को मानसून की सौगात मिलने वाली है।
संभावना जताई जा रही है कि 27 जून के आसपास मानसून राजधानी में दस्तक दे सकता है, जिसके बाद कई दिनों तक तेज बारिश होगी। IMD के अनुसार, मानसून आमतौर पर 27-29 जून के आसपास दिल्ली से टकराता है। हाल ही में आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य मानसून के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा आदि के लिए राहत यह है कि 27 जून से यहां जोरदार प्री मानसून बारिश शुरू होगी।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जून को मानसून राजधानी में दस्तक दे देगा। यहां 27 जून से ही बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 दिन के भीतर कई राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं और गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल व गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 29 जून तक ओडिशा, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में 27-29 जून तक और यूपी में 28-29 जून को भारी बारिश का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है। एक जल्द शुरूआत के बाद, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और बाद में मध्य भारत में अनुकूल प्रणालियों के अभाव में दक्षिण पश्चिम मानसून देर से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, वडोदरा (दोनों गुजरात), शिवपुरी, रीवा और चुर्क से होकर गुजर रही है।
-

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर लिखाः पता नहीं मैं कितने दिन का मेहमान….
चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने गायक मनकीरत औलख को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि इससे पहले गायक मनकीरत औलख का नाम मूसेवाला की हत्या में जोड़ा जा रहा था। मनकीरत औलख का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने की अफवाहें सामने आई थी, लेकिन इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिलने के बाद से सभी अटकलों पर विराम लग गया है।पंजाब पुलिस क्लीन चिट मिलने के बाद मनकीरत औलख ने इंटरनेट मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने दर्द को इस पोस्ट के जरिए बयां किया है।

मनकीरत औलख ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि पता नहीं कि मैं इस दुनिया में कितने दिन का मेहमान हूं। क्योंकि मुझे एक साल से गैंगस्टर्स की धमकियां मिल रही हैं। औलख ने लिखा कि मुझे मीडिया वाले अच्छा कहने लग गए हैं। मेरी रिक्वेस्ट है कि बिना तह तक जाए किसी को किसी बात से न जोड़ा करो। एक खबर से पूरी जिंदगी की कमाई खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि एक दिन सबने इस संसार से चले जाना है। पहले ही कई माताओं के बेटे बिना कारण दुनिया से चले गए। उन्होंने अपील की कि कृपा करके इस तरह के काम को यहीं रोक दो। क्योंकि इस वजह से किसी मां को ऐसी दुख के दौर से न गुजरना पड़े।
बता दें कि मनकीरत औलख पर सिद्धू मूसेवाला हत्या में शामिल होने के गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और गौंडर गैंग ने आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि औलख भी मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल है। वह गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी है।