Blog

  • पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    पैसे कमाने गए 12 युवक विदेश में फंसे, सरकार से की ये मांग, देखें वीडियो

    कपूरथलाः  पंजाब, हिमाचल और बिहार से पैसा कमान के लिए 12 युवक लीबिया में गए, लेकिन वहां पर फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर सरकार से समक्ष वहां से निकालने की गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने वीडियो के जरिये बताया कि उनके पास खाने पीने का कोई सामान नहीं है। उन्हें वहां निकाला जाए, अन्यथा व भूख और प्यास से ही मर जाएंगे। वीडियों में युवक कह रहे कि उन्हें छोड़ने के लिए लोग 3 हजार डॉलर की मांग कर रहे हैं। युवकों ने कहा कि उन्हें एजेंट ने लीबिया के बेंगाजी में एलसीसी सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए भेजा था। काम देने की बजाय उन्हें बंधक बना लिया।

    उन्हें कमरे से बाहर गेट तक भी नहीं जाने दिया जाता। लीबिया में बंधक बनाए गए 12 युवकों में से 9 पंजाब (7 रोपड़, 1-1 मोगा, कपूरथला) से हैं, जबकि हिमाचल और बिहार से भी एक-एक युवक वहां फंसे हुए है। युवकों ने अपने वीडियो में कहा कि खाना और पानी न मिलने के कारण उनकी जिंदगी खतरे में है। लीबिया से वीडियो वायरल होकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के पास पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

    उन्होंने युवकों की चिंता करते हुए विदेश मंत्रालय को लिखा है कि युवकों का जीवन खतरे में है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से वहां से आजाद करवाया जाए। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर प्रसाद को ट्वीट भी किया है। उन्होंने युवकों की वीडियो के साथ विदेश मंत्री को टैग करते हुए लिखा है कि जल्द सहायता की जरूरत है। इसी बीच पता चला है कि विदेश मंत्रालय भी लीबिया में फंसे युवकों को वहां से छुड़ाने के लिए प्रयासों में जुट गया है।

  • Jalandhar: 10 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गुड्डू गिरफ्तार

    Jalandhar: 10 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गुड्डू गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। सीआईआए स्टाफ की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आोरपी की पहचान गौरव अरोड़ा उर्फ गुड्डू युजिश्टर कुमार वासी राजा गार्डन के तौर पर बताई जा रही है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी अशोक कुमार की टीम गशत के दौरान खालसा स्कूल के पास मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि उक्त आरोपी बलैरो गाड़ी नंबर पीबी 08 ईए 6588 में अवैध शराब  की सप्लाई करने बस्तियात क्षेत्र में जा रहा है।

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अलग अलग मार्का की अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

  • पुलिस में चयनित अभ्यर्थी ने भर्ती ना किए जाने पर बॉर्डर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    पुलिस में चयनित अभ्यर्थी ने भर्ती ना किए जाने पर बॉर्डर पर लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : एचएसएससी की ओर से 2019 में हरियाणा पुलिस में करीब 6600 की भर्ती के मामले में पंचकूला सेक्टर 5 के धरना स्थल से भारी संख्या में सिलेक्टेड अभियार्थी मुख्यमंत्री हरियाणा से सीधी बात कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया और पंचकूला से चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया लेकिन चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया लंबे समय से हरियाणा पुलिस में जॉइनिंग की मांग को लेकर अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे हैं और आज इसी के तहत मुख्यमंत्री आराम से सीधी बात करने के लिए चंडीगढ़ के लिए निकले थे। काबिले जिक्र है कि 2019 में 5500 पुरुष एवं 1100 महिला सिपाहियों की भर्ती के विज्ञापन निकले थे। 

    इस भर्ती का रिजल्ट अप्रैल 2020 में घोषित हुआ। इसके बाद इसके 7 अप्रैल 2020 में रिजल्ट कैंसिल हो गया। इसके बाद 31 अप्रैल, 1 मई व 2 मई 2021 को इसका री एग्जाम हुआ। इसके रिजल्ट पर इक्वल पर्सेंटेज मैथड के मुद्दे पर 51अभ्यर्थी लड़के व 8 अभ्यर्थी लड़कियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर किया गया। मामला लंबित है। उधर, चयनित अभ्यार्थियों की ओर से बिना देर किए ज्वाइनिंग देने और इसमें  अधिक विलंब न करने की बात को लेकर धरना प्रदर्शन छिड़ा हुआ है।

    बहरहाल, आने वाले दिनों में  इस अहम मुद्दे के निर्णय को लेकर क्या होता है यह देखना होगा लेकिन पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी सरकार से जल्द उनकी जॉइनिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा पुलिस की जॉइनिंग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 6600 महिला एवं पुरुष अभ्यार्थी लंबे समय से अपनी जोइनिंग की मांग कर रहे हैं और आज जोइनिंग की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा से बातचीत करने के लिए निकले थे उन्होंने कहा कि जब तक उनकी जॉइनिंग नहीं होती तब तक उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • सरकार ने मार्किट कमेटी के चेयरमैन की लिस्ट की जारी

    सरकार ने मार्किट कमेटी के चेयरमैन की लिस्ट की जारी

    राजविंदर कौर थियाड़ा बनी कॉनवेयर की चेयरमैन

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने बोर्ड, कॉर्पोरेशन और मार्किट कमेटी के 13 चेयरमैन की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार पंजाब मंडी बोर्ड का चेयरमैन हरचंद सिंह को नियुक्त किया गया है। आप पार्टी की स्टेट सैकेटरी राजविंदर कौर थियाड़ा को मान सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कॉनवेयर की चेयरमैन नियुक्त किया है। देखें लिस्ट

  • नशे में झूमते हुए ASI ने उतारी अपनी पैंट, देखें वीडियो

    नशे में झूमते हुए ASI ने उतारी अपनी पैंट, देखें वीडियो

    अमृतसरः राज्य में नशा खत्म करने का दावा करने वाली पुलिस के कर्मचारी खुद नशे में झूमते दिखाई दे रहे है। जिससे पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। हाल ही में लुधियाना के बस स्टैंड पर ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी की शराब पीने की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं अब अमृतसर के डीसी ऑफिस में एएसआई की नशे में झूमते की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी डीसी ऑफिस में सुरक्षा के लिए तैनात है। एएसआई की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। जोकि वीडियो में नशे में झूमता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान कई बार नीचे गिरता है तो कभी तेज आवाज में गालियां निकालता है। वह नशे में इतना धुत्त था कि उसने वहां अपनी पैंट तक उतार दी। पुलिस की तरफ से नशे में धुत्त एएसआई को जब हिरासत में लिया गया तो उसका थोड़ा नशा उतरा।

    एएसआई ने बताया कि उसके रिश्तेदार उससे मिलने आए थे। वह अपने साथ लाहन (देसी शराब) ले आए। शराब पीने के बाद उसका यह बुरा हाल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई को शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए जाने के बाद एएसआई का मेडिकल करवाया गया था। जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया।

  • हरोली में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों ने निकाली रैली

    हरोली में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों ने निकाली रैली

    ना शौक ना मजबूरी, हेलमेट पहनना जरूरी
    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय हरोली के छात्रों ने एन एस एस कैंप के चौथे दिन सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकाली। रैली का अयोजन सड़क सुरक्षा क्लब तथा एनएसएस इकाई द्वारा  किया गया l रैली में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लियाl महाविद्यालय परिसर से सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजिका डॉ आरती और प्रोफेसर गुरबक्श राय के निर्देशन में शुरू हुई रैली मिनी सचिवालय , हरोली बाजार, बस स्टैंड तथा पुलिस थाना तक निकाली गईl विद्यार्थियों ने दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट का प्रयोग करने व वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया l विभिन्न नारों जैसे -“आप चलाएं कोई भी वाहन, सड़क नियमों का करें पालनl
    ना शौक ना मजबूरी, हेलमेट पहनना है जरूरीl के माध्यम से “अपनी सुरक्षा परिवार की रक्षा ‘”तथा सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने का संदेश दिया l कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में हरोली अस्पताल से आई चिकित्सक टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस अवसर पर डॉ आरती प्रोफेसर गुरबक्श राय, अशोक, अश्विनी, पवन कुमार भी उपस्थित रहे।
  • सरोह स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया

    सरोह स्कूल में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोह में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया।
    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरी चंद ने एन एस एस स्वयंसेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
    यह कार्यक्रम एन एस एस प्रभारी पूर्ण सिंह प्रवक्ता अर्थशास्त्र व महिला कार्यक्रम अधिकारी रंजना कुमारी प्रवक्ता जीव विज्ञान के कुशल मार्गदर्शन में स्कूल परिसर व उसके आस पास स्वच्छत अभियान चलाया तथा लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया  । स्कूल  प्रधानाचार्य  हरी चंद  ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान  52 स्वयंसेवियों ने इस अभियान में भाग लिया।
    बहीं पर इस मौके पर गणित प्रवक्ता संजय कुमार डीपी ई अमन ठाकुर ने सभी स्वयंसेवियों को अपनी ओर से दोपहर के खाने का प्रावधान करवाया।इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार, ब्रिज लाल,प्रोमिला देवी, पूर्व सिंह हरी चंद सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संत बाबा बाल जी का लिया आशीर्वाद

    भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल
    ऊना/ सुशील पंडित: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना जिले के सुप्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में राष्ट्रीय संत बाबा बालजी के सानिध्य में 1 से 13 फरवरी तक चल रहे श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन में पहुंचकर संत बाबा बाल जी का आशीर्वाद लिया तथा भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए।
    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संत बाबा बाल जी के आभारी हैं जिन्होंने इस विशाल आध्यात्मिक समारोह में आने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संत बाबा बाल उत्तर भारत के बड़े संतों में शुमार हैं और लोगों की भी इस पवित्र स्थल से गहरी आस्था है। हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंचकर प्रवचन सुनते हैं और उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं।
    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि संत बाबा बाल जी से ऊना जिला के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की संख्या में लोग जुड़े हैं। यह आश्रम उत्तर भारत के श्रद्धालुओं की गहन आस्था का केंद्र है तथा ऊना जिला के लिए यह हर्ष व गौरव का विषय है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी मंदिरों के विकास एवं सुधार के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रमुख धार्मिक स्थल छिन्नमस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी जी में श्रद्धालुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य शुरू किए गए हैं। चिंतपूर्णी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हवन, प्रसाद, लंगर व जागरण इत्यादि की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि मंदिर स्थल पर पहुंचने के पश्चात उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
    उन्होंने कहा कि राज्य के इस सुप्रसिद्ध मंदिर में डिजिटल स्क्रीन, सोलर लाईट, कैमरे, रोपवे, लिफ्ट तथा एस्केलेटर निर्माण के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी मंदिर में म्यूजियम और माता का बाग का भी निर्माण किया जाएगा।
    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मंदिरों में लोगों के दर्शनार्थ बस सुविधा प्रदान करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी ताकि राज्य एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में सुगमता हो सके। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए बसों की सुचारू सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त वृंदावन व खाटूश्याम धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, तहसीलदार हुसन चंद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन ने चलाई मशीन, देखें वीडियो

    अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन ने चलाई मशीन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: शहर में अवैध निमार्ण पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज प्रशासन की टीम गांव दरिया पहुंची। जहां चंडीगढ़ स्वीट्स के कुछ ही दूरी पर अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की। इस कार्रवाई पर एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी मेयर एवं भाजपा नेता अनिल कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है कि जो लोग अवैध कंस्ट्रक्शन कर रहे हैं वह ना करें। अगर प्रशासन द्वारा फिर कोई कार्रवाई होती हैं तो उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।

  • आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    बीबीएन के 50 आँगनबाड़ी केन्द्रों में चल रहा या प्रशिक्षण शिविर
    बददी/सचिन बैंसल: ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में सामाजिक संस्था ह्यूमना पीपल टू पीपल इंडिया द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्था परियोजना अधिकारी अशोक यादव एवं संस्था के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अविरल सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था परियोजना अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि यह परियोजना बद्दी नालागढ़ क्षेत्र के 50 आंगनवाड़ी केंद्रों पर चल रही है।
    इसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं बाल स्वास्थ्य में सुधार लाना और स्वास्थ्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन करना है। परियोजना के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं को बाल स्वास्थ्य प्रारंभिक बाल देखभाल, टीकाकरण एवं शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने में परियोजना सहयोग करेगी। इस दौरान संस्था के स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर अविरल सक्सेना ने प्रशिक्षण में कुपोषण और खाद्य सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में बद्दी क्षेत्र की 20 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संस्था के कार्यकर्ता संदीप वैद्य, रीना, रोशनी आदि ने भाग लिया।