Blog

  • हनुमान जयंती पर ठाकुर द्वारा ललड़ी में हनुमान कथा और भंडारे का आयोजन 

    हनुमान जयंती पर ठाकुर द्वारा ललड़ी में हनुमान कथा और भंडारे का आयोजन 

    ऊना /सुशील पंडित: ईष्ट देव हनुमान जयंती के अवसर पर ऊना के विभिन्न स्थानों पर प्रभु वंदना की गई और भक्तों ने अपने आराध्य की पूजा अर्चना की । इसी क्रम में हरोली विधानसभा के गाँव ललड़ी में भी ठाकुरद्वारा मंदिर में प्रथम हनुमान कथा का आयोजन किया गया । जिसमें घन घंडावल से आए कथावाचकों ने प्रभु श्री राम के दूर इष्ट देव हनुमान जी की महिमा का सुरमई अंदाज में गुणगान किया ।

    इस दौरान भक्त स्वरूप ग्रामीणों ने प्रभु महिमा का तालियों की थाप के साथ आनंद लिया और बजरंग बली के श्री चरणों में हाज़िरी लगाई । कथा का आयोजन ठाकुरद्वारा प्रबंधक कमेटी ललड़ी द्वारा किया गया , कमेटी द्वारा आयोजित की गई यह पहला धार्मिक अनुष्ठान था और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण लीला सहित भविष्य में इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समय समय पर किए जाने की बात कही ।

    इस अवसर पर ठाकुरद्वारा कमेटी ललड़ी के प्रधान योगराज , उप प्रधान यशपाल राणा , सचिव कुशा दत्त , कोषाध्यक्ष तारा चंद राणा , सलाहकार रविन्द्र जोशी , सेवा सिंह , रमन राणा , मास्टर जगत राम , सुरेश गौतम , सुच्चा राणा , शुभम जोशी और पवन कुमार आदि उपस्थित रहे ।

  • हिमाचल दिवस से पहले तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    हिमाचल दिवस से पहले तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

    शिमला: मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह समारोह जिला किन्नौर के रिकांग पिओ पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समयबद्ध और प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और मुख्य सचिव को अपने-अपने जिलों में की जा रही तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

    उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाओं की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठने की उचित व्यवस्था, मंच प्रबंधन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा।

    मुख्य सचिव ने आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश भी दिए। खराब मौसम जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से ही की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • बंगाणा में खैर के पेड़ काटने पर दो लोगों पर केस दर्ज

    बंगाणा में खैर के पेड़ काटने पर दो लोगों पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 26 को वन खंड अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने UPF जंगल, बेरी हटली में गश्त के दौरान महिंद्र कुमार निवासी वैरी हटली को खैर के पेड़ काटते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

    मौके से एक कुल्हाड़ी, एक छोटी हाथ आरी तथा इलेक्ट्रिक आरी से काटे गए 9 खैर के पेड़ बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन पेड़ों को व्यास देव निवासी कोटला, तहसील बंगाणा को बेचने वाला था। इस संबंध में पुलिस ने महिंद्र कुमार और व्यास देव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और फॉरेस्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

    अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित:सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर ने जानकारी दी कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल कर दी गई है। इससे पहले यह तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी, जबकि आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हुई थी।

    उन्होंने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। निदेशक ने कहा कि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 10 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।

     

  • Jalandhar News: युवक की मौत को लेकर थाने के बाहर दोनों पक्षों में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक की मौत को लेकर थाने के बाहर दोनों पक्षों में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: संतोखपुरा में करण ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि करण ने गर्लफ्रैंड से 60 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसके बाद उसने 40 हजार लौटा दिए थे और 20 हजार वह घटना वाले दिन लौटाने वाला था। परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने उसे काफी परेशान किया, जिसके बाद करण ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना को लेकर पुलिस ने लड़की, उसकी मां मीनू और भाई गगन पर बीते दिन एफआईआर दर्ज कर ली थी, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी मामले को लेकर आज थाना 8 के बाहर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया।

    दरअसल, थाने में लड़की पक्ष की ओर से शिवसेना की महिला प्रधान आई थी। जिसके बाद युवक के परिजनों के साथ उसका टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर हंगामा देखने को मिला। थाना 8 के बाहर दोनों पक्ष गाली गालौच करने लगे और एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाने लगे। जिसके बाद महिला प्रधान एक्टिवा लेकर चली गई। पुलिस ने महिला प्रधान के बयान दर्ज कर लिए है। इस दौरान थाने के बाहर पुलिस के सामने जमकर हंगामा हुआ। युवक के परिजनों का कहना है कि अभी तक उन्हें बेटे की मौत का इंसाफ नहीं मिला।

    इस दौरान महिला प्रधान एक्टिवा पर सवार होकर जाने लगी तो युवक पक्ष के लोग भड़क गए और उसे रोकने की कोशिश की। जिसके बाद युवक पक्ष के कुछ परिजनों ने महिला प्रधान को जाने दिया और अपने साथियों को रास्ता रोकने से मना किया। जिसके बाद एक्टिवा पर सवार होकर जाते समय महिला प्रधान ने धमकी दी कि वह उन्हें बाद में देख लेंगी। इस दौरान युवक पक्ष कहने लगे कि यह बात कैमरे में रिकार्ड कर ली है। उनका कहना हैकि महिला प्रधान आज थाने में आकर उन्हें गालियां दे रही थी। इसी बात को लेकर मामला गरमाया गया था और थाने के बाहर माहौल तनवापूर्ण बन गया था। परिवार का कहना हैकि लड़की श्वेता, मां और भाई को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि सुसाइड मामले में 86 नंबर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष उसके साथ मिलने के लिए पहुंचे था। जिसके बाद राजरानी नामक महिला के साथ पक्ष की बहसबाजी हो गई। दोनों में विवाद के बाद हाथापाई हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। दोनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • फेरबदलः Raghav Chadha को लगा झटका, सांसद डॉ. Ashok Mittal को मिली अहम जिम्मेदारी

    फेरबदलः Raghav Chadha को लगा झटका, सांसद डॉ. Ashok Mittal को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे। राघव चड्ढा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है। राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

    Read In English : https://encounternews.in/india/aap-moves-to-remove-raghav-chadha-as-rajya-sabha-deputy-leader/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇੰ :   https://encounternewspaper.com/top-news/breaking-big-blow-to-raghav-chadha-removed-from-the-post-of-deputy-leader-of-rajya-sabha/

    राघव पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे। अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस फैसले के बाद सियासी हलकों में उन मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जो बीते दिनों राघव चड्ढा ने संसद में उठाए थे। बता दें कि राघव चड्ढा लगातार संसद में ऐसे मुद्दे उठाते रहे हैं, जो सीधे आम जनता और सरकार की नीतियों से जुड़े थे। नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल पार्टी के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं। उन्हें साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था। संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है। अब देखना ये है कि अशोक मित्तल की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में पार्टी के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है।
  • Punjab News: विधायक राणा के आरोपों पर सज्जन सिंह चीमा का आया बयान, दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक राणा के आरोपों पर सज्जन सिंह चीमा का आया बयान, दी खुली चुनौती, देखें वीडियो

    कपूरथला: ब्लॉक सदस्य चेयरमेन चुनाव विवाद अब सिर्फ प्रशासकीय मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक टकराव का खुला मैदान बन चुका है। दरअसल, बीते दिन स्वतंत्र विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह द्वारा किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाये गए गंभीर आरोपों के बाद आज आम आदमी पार्टी ने पलवार किया है। हल्का इंचार्ज अर्जुन आवार्डी सज्जन सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राणा इंद्र प्रताप सिंह पर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि ये अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देखकर बे-बुनियाद दोषों का सहारा ले रहे हैं।

    चीमा का कहना है कि राणा परिवार ने 25 सालों में कपूरथला का बेड़ा गर्क किया, नौजवानों को नशों की तरफ धकेला और अब सच्चाई के सामने आने से डर कर झूठी कहानियां बना रहा है। चीमा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि राणा परिवार सच्चा है तो गुरु घर जाकर सौंगंध खाए कि चुनावों के दौरान ना तो पैसा बांटेंगे, ना नशा और ना ही शराब बांटेंगे। उन्होंने कहा, अगर ये सौंगंध खा ले, तो मैं दावा करता हूं कि इनकी जमानत जब्त हो जाएगी और सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी। चीमा ने अपनी राजनीतिक और खेल जिंदगी का जिक्र करते हुए राणा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब राणा राजनीति के बुनियादी पाठ पढ़ रहे थे, उस वक्त वह देश के लिए खेल मैदान में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके थे। जिस उम्र में ये लोरी सुनते थे, उस वक्त मैं भारत की टीम का कैप्टन बनकर देश का नाम रौशन कर रहा था, यह मेरा मुकाबला क्यं करेंगे?”

    चीमा ने दावा किया कि उन्होंने युवा वर्ग को खेलों से जोड़ा और उन्हें नई दिशा दी, जबकि राणा परिवार ने सिर्फ लोगों को भटकाकर अपनी राजनीति चलाई। उन्होंने भगवंत मान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले 4 सालों में किए गए विकास कार्य किसी भी पिछली सरकार से बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि जहां मर्जी मंच लगा लो, हम कार्यों के आधार पर मुकाबला करने को तैयार हैं। चीमा ने कविता के माध्यम से भी राणा परिवार पर निशाना साधा, जिससे माहौल और भी तीखा हो गया और राजनीतिक गर्माहट और बढ़ गई।

    राणा इंद्र प्रताप सिंह के आरोपों पर सज्जन सिंह चीमा के पलटवार से सुल्तानपुर लोधी का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो गया है। चेयरमैन चुनाव अब सिर्फ एक पद का संघर्ष नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक अहंकार और प्रभाव की खुली जंग बन गई है। अब सभी की निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जहां यह राजनीतिक टकराव और तेज़ होने के आसार हैं।

  • Punjab News: हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार आई ई-मेल, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चौथी बार आई ई-मेल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार फिर से ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह चौथी है कि हाईकोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। इस बार ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आई है। बताया जा हा है कि इससे पहले जो तीन ईमेल आई है, वह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई है। सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट की जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस प्रशसन अलर्ट हो गया।

    वहीं बम निरोधक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इमारत को खाली करवाकर गहनता से जांच की जा रही है। बीते दिन भाजपा दफ्तर के बाहर ग्रेनेड अटैक हुआ था। इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बताते हैं, तो उन्हें गद्दार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और इस तरह की बेबुनियाद बातें नहीं करनी चाहिए।

    सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच में जुटी हुई हैं।

     

  • Punjab News: BJP Office पर हुए हमले को लेकर बलतेज पन्नू का पलटवार, कहा चंडीगढ़ संभाल नहीं पा रही, Punjab जीतने के देख रही सपने

    Punjab News: BJP Office पर हुए हमले को लेकर बलतेज पन्नू का पलटवार, कहा चंडीगढ़ संभाल नहीं पा रही, Punjab जीतने के देख रही सपने

    चंडीगढ़: पंजाब के भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमले के बाद शुरू हुई राजनीतिक जंग अब और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी सरकार पर अश्विनी शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में ‘आप’ के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने भाजपा को निशाने पर लिया है। बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से इस मामले में अत्यधिक तेजी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा, पुलिस और जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।

    जांच से पहले ही इतनी तेजी से बयानबाजी करना जांच को प्रभावित कर सकता है। पन्नू ने हैरानी जताई कि खबर आने से पहले ही भाजपा ने इस पर सियासत शुरू कर दी। चंडीगढ़ की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण भाजपा (केंद्र सरकार) के नियंत्रण में है, फिर भी वे एक शहर को संभाल नहीं पा रहे। उन्होंने कहा, भाजपा से न तो चंडीगढ़ का भ्रष्टाचार रुक रहा है और न ही कानून-व्यवस्था ठीक है।

    जो पार्टी चंडीगढ़ को नियंत्रित नहीं कर सकती, वह पंजाब पर शासन करने के सपने देख रही है। चंडीगढ़ पंजाब का है, हमारे गाँव उजाड़कर इसे बनाया गया है। यह हमारी राजधानी है, हमें दे दीजिए, हम इसे बहुत बेहतर तरीके से चलाएंगे। पन्नू ने स्पष्ट किया कि पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी, इसलिए भाजपा को गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी से बचना चाहिए।

  • जंगल में पेड़ से लटके मिले 2 दोस्त, इलाके में मचा हड़कंप

    जंगल में पेड़ से लटके मिले 2 दोस्त, इलाके में मचा हड़कंप

    कोरबाः जिले के ग्राम बेलाकछार में उस समय सनसनी फैल गई जब 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली। ग्राम बेलाकछार के जंगल में वीरवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो थाने में सूचना दी। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (28) के रुप में हुई है। दोनों शादीशुदा थे और इसी गांव में रहते थे और बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे। पुलिस मामले को सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल से जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से प्रमोद और अमित काम पर नहीं जा रहे थे। प्रमोद बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे अमित के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर निकले, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। ऐसे में अमित के परिजनों ने कॉल कर संपर्क करने की कोशिश, लेकिन कॉल नहीं लगा। पहले उन्हें लगा कि अमित आसपास दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने और घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार (2 अप्रैल) सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर पेड़ पर लटके हुए युवकों पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे।

    पुलिस की टीम ने युवकों की पहचान होने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।