Blog

  • Jalandhar News: ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़, उड़ी नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ठेके टूटने से पहले उमड़ी भारी भीड़, उड़ी नियमों की धज्जियां, देखें वीडियो

    जालंधर: शराब के ठेके टूटने से पहले ही ठेकों के बाहर लोगों का मेला लगना शुरू हो गया। शहर के प्रमुख इलाके मिलाप चौक के पास स्थित ठेकों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ये हैं कि लोग खुलेआम शराब की पेटियां खरीदकर अपने घरों तक ले जा रहे हैं, मानो किसी मेले या सेल का माहौल हो।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, ठेके टूटने से पहले शराब सस्ती दरों पर मिलने की खबर तेजी से फैली, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंच रहे हैं। कई लोग एक-दो बोतल नहीं, बल्कि पूरी-पूरी पेटियां खरीदते नजर आए। इस दौरान न तो किसी तरह की पाबंदी दिखाई दी और न ही किसी नियम का पालन होता नजर आया। हैरानी की बात यह है कि इन ठेकों से महज कुछ दूरी पर पुलिस चौकियां मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई।

    लोगों का कहना है कि अगर इतने बड़े स्तर पर शराब की खरीद-फरोख्त हो रही है, तो पुलिस और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वहां निगरानी रखी जाए, लेकिन यहां तो हालात बिल्कुल उलट दिखे। इस घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हत्या की आंशका, देखें वीडियो

    जालंधर, (Ens): महानगर के कमल विहार के एक घर में व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर पाल के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं, सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शक जाहिर करते हुए बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास खून पड़ा था, जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने थाना बस्ती बावा खेल की उपचौकी लेंदर कांप्लेक्स की पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    कमल विहार के रहने वाले साहिल ने बताया कि कल रात को जोगिंदर की मौत हुई थी और सुबह उन्हें उसके बारे में पता चला, जिसके बारे में उन्हें सुबह पता चला तो वह घर में गए, जहां उन्होंने देखा कि शव के पास से खून पड़ा था और सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने परिवारिक सदस्यों से मौत के कारणों के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्हें धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया गया। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि उन्हें इलाका वासियों की ओर से कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जाँच में मौत नैचुरल लग रही है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

  • Jalandhar News: Chawla Mobile Point पर हुआ हंगामा, 2 पार्टियां हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile Point पर हुआ हंगामा, 2 पार्टियां हुई आमने-सामने, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में स्थित चावला मोबाइल पॉइंट पर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां 2 पार्टियों में जमकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद दोनों ही एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते नजर आए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पार्टियों का ब्यान सुनकर छानबीन में जुट गई है ।

    मोबाइल बदलने पहुंचे बलबीर सिंह
    लुधियाना से आए बलबीर सिंह धांदरां ने दुकानदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपना मोबाइल बदलने के लिए दूकान पर पहुचें थे। लेकिन वहां मौजूद काम करने वाले लड़कों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग-अलग तरह के मोबाइल रखने का शौक है। इसी के चलते वह आज चावला मोबाइल हाउस में अपना मोबाइल बदलने के लिए पहुचें थे।

    बलबीर सिंह कहा कि दुकानदार की तरफ से उन्हें धमकी दी गई की तू अकेला आया है, हमारा क्या कर लेगा। इसके बाद दुकान के अंदर से धक्के मार के मुझे मार के बाहर निकाला गया और फिर मारपीट की गई।

    दुकानदार ने दी सफाई
    दुकानदार की तरफ से भी आरोप लगाए गए कि 2 दिन पहले उन्होंने फ़ोन पर बात करके उनसे मोबाइल के रेट जाने थे, लेकिन उन्होंने कोई भी साई नहीं दी थी। जिसके बाद आज जब वे दूकान पहुचें तो पुराने रेट पे मोबाइल मांगने लगे। जब उन्हें कहा गया की आज के रेट अलग है तो वे झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह किसान है और दूकान के बाहर धरना लगा देंगे।

     

  • एडुपेस एजुकेशन संस्थान के स्टाफ ने सीखा आग बुझाने का हुनर 

    एडुपेस एजुकेशन संस्थान के स्टाफ ने सीखा आग बुझाने का हुनर 

    आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें : हितेश लखनपाल 
    ऊना/सुशील पंडित: ऊना अग्निशमन केंद्र  की ओर से सोमवार को एडुपेस एजुकेशन संस्थान ऊना के स्टाफ व स्टुडेंट्स को आग से बचाव को लेकर जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। बताया गया कि अगर  किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार संस्थान में स्थापित अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मियों फायरमैन मुकेश कुमार ब अमित कुमार पर आधारित टीम ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ व स्टुडेंट्स को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने बारे जानकारी दी ।
    होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है ओर सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें । अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा सोमवार को एडुपेस एजुकेशन संस्थान में आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है   ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए  मौका पर तैनात कर्मचारी आग लगने की स्थिति में संस्थान में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम  चरण में ही आग को बुझा सकें ।
  • Punjab News: AAP की बड़ी कार्रवाई, तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें लिस्ट

    Punjab News: AAP की बड़ी कार्रवाई, तीन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, देखें लिस्ट

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पार्टी ने अमृतसर के तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता के कारण की गई है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है…

  • IPL 2026 में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर Vaibhav Suryavanshi!

    IPL 2026 में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर Vaibhav Suryavanshi!

    Vaibhav Suryavanshi: IPL 2026 का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर युवा प्रतिभाओं की चर्चा तेज हो गई है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां एक ऐसे खिलाड़ी ने बटोरी हैं, जो अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा खेल दिखा रहा है। वैभव सूर्यवंशी, महज 15 साल की उम्र में अब एक ऐसे मुकाम के करीब खड़े हैं जहां से वे इतिहास के पन्नों में अपनी-अलग पहचान दर्ज कर सकते हैं।

    नई पीढ़ी का विस्फोटक चेहरा
    पिछले सीजन में सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने हर किसी को चौंका दिया। उनकी निडर बैटिंग, बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता और मैच के दबाव में भी संयम, ये सब उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाते हैं। उन्होंने बहुत कम पारियों में ही यह साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक उभरते खिलाड़ी नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े मैच-विनर हैं।

    रिकॉर्ड की दहलीज पर
    IPL इतिहास में टीनएज बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें, तो अभी तक यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है। लेकिन सूर्यवंशी जिस रफ्तार से रन बना रहे हैं, उससे साफ है कि यह रिकॉर्ड ज्यादा समय तक सुरक्षित नहीं रहने वाला। पिछले सीजन में सीमित अवसरों में शानदार रन बटोरने के बाद अब उनके पास पूरा सीजन है और यही उनके लिए सबसे बड़ा मौका है। अगर वे अपनी लय बरकरार रखते हैं, तो यह रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है।

    राजस्थान की नई उम्मीद
    राजस्थान रॉयल्स ने इस बार सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा जताया है और उन्हें पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दी है। टीम मैनेजमेंट मानता है कि उनका आक्रामक खेल पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत दिला सकता है। कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में टीम युवा ऊर्जा और नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर रही है।

    पहला मुकाबला, बड़ी परीक्षा
    राजस्थान का पहला मैच बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाला है, जहां उनका सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई टीम अनुभव और संतुलन के लिए जानी जाती है, ऐसे में सूर्यवंशी की असली परीक्षा यहीं से शुरू होगी।

    क्या बनेगा नया इतिहास?
    IPL हमेशा से नए सितारों को जन्म देने वाली लीग रही है, और इस बार सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। अगर उन्होंने अपने खेल में निरंतरता बनाए रखी, तो न सिर्फ वे रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, बल्कि खुद को लीग के सबसे खास खिलाड़ियों में भी शामिल कर सकते हैं।

     

  • शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में CM Nayab Singh Saini ने दिए सख्त निर्देश

    शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में CM Nayab Singh Saini ने दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़: हिसार में विकसित किए जा रही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) परियोजना के दम पर हरियाणा देश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है। लगभग 2,988 एकड़ क्षेत्र में फैली यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-52 और राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से जुड़ी है तथा प्रस्तावित हिसार एविएशन हब के निकट स्थित है। आईएमसी को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (एकेआईसी) के तहत विकसित किया जा रहा है, जिससे हिसार को राष्ट्रीय औद्योगिक नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज यहां परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए हिसार आईएमसी परियोजना प्रदेश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मजबूत संस्थागत सहयोग, रणनीतिक योजना और प्रभावी क्रियान्वयन के बल पर यह परियोजना निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

     

    बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के अनुसार लगभग 61 प्रतिशत भूमि औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स गतिविधियों के लिए निर्धारित की गई है, जबकि शेष क्षेत्र हरित क्षेत्र, उपयोगिताओं और बुनियादी ढांचे के लिए रखा गया है। परियोजना में एयरोस्पेस एवं रक्षा, इंजीनियरिंग एवं फैब्रिकेशन, खाद्य प्रसंस्करण, परिधान उद्योग तथा लॉजिस्टिक्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे विविध और सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    परियोजना के लिए शत-प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है तथा नेशनल प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) से स्वीकृति समेत प्रमुख स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई हैं। चरण-1 के लिए पर्यावरण स्वीकृति भी मिल चुकी है। कच्चे पानी के जलाशय का निर्माण, कैनाल री-एलायनमेंट तथा विद्युत आपूर्ति योजना जैसे महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। एक हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को हटाया जा चुका है और शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं, ताकि अवसंरचना विकास निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।

    बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया और एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक सुशील सारवान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: Passport Verification के एवज में रिश्वत मांगने वाला कर्मचारी रंगे हाथ काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Passport Verification के एवज में रिश्वत मांगने वाला कर्मचारी रंगे हाथ काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से एक साझा केंद्र के कर्मचारी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत ये कार्रवाई की गई। टीम मौके पर पहुंची और साझा केंद्र में मनजिंदर सिंह को 4000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    वहीं, हल्का दाखा में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज डॉ. कंवल नैन सिंह कंग ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव दाखा के रहने वाले जगतार सिंह ने उन्हें शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि उनकी पत्नी कुलदीप कौर के पासपोर्ट की वेरिफिकेशन के लिए साझा केंद्र मुल्लापुर दाखा में तैनात कर्मचारी मनजिंदर सिंह ने 4000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    सरकार की छवि खराब करने की कोशिश: डॉ. कंग
    डॉ. कंग ने कहा कि ऐसे रिश्वतखोर कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना है।

    भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
    उन्होंने आगे कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इसमें आम जनता का सहयोग भी जरूरी है। जो भी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा जाएगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • फिल्म जगत में पसरा मातम… इस दिग्गज कलाकार के मां का हुआ निधन

    फिल्म जगत में पसरा मातम… इस दिग्गज कलाकार के मां का हुआ निधन

    फिल्म सिनेमा जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की मां सुवर्णलता का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर उन्होंने अंतिम सांस लिया है। वह 86 साल की थीं। सुवर्णलता का जाना न केवल प्रकाश राज के परिवार के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक काफी दुखद क्षण है। इंडस्ट्री से लोग प्रकाश राज के साथ खड़ें हैं और उन्हें सांतवना दे रहे हैं।

    सुवर्णलता जी प्रकाश राज के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ थीं
    फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुवर्णलता जी प्रकाश राज के जीवन का सबसे मजबूत स्तंभ थीं। अभिनेता ने अपने कई साक्षात्कारों में इस बात का जिक्र किया है कि उनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा था। प्रकाश राज के पिता शराब की लत में डूबे होने के कारण घर की पूरी जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई थी। उन्होंने अकेले दम पर न केवल घर चलाया, बल्कि अपने बच्चों को वह संस्कार और मजबूती दी, जिसने प्रकाश राज को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है

    राजनीतिक और सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर
    इस दुखद समाचार के मिलते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण उन शुरुआती हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना दुख व्यक्त किया। पवन कल्याण के कार्यालय ने आधिकारिक संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज की माता सुवर्णलता जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले

    प्रकाश राज का ये रहा सफर
    प्रकाश राज भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में अपनी अमिट पहचान बनाई है। पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके प्रकाश राज ने 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और उन्हें देश के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

  • Himachal News: कुटलैहड़ के अजनौली क्रिकेट कप का फाइनल संपन्न

    Himachal News: कुटलैहड़ के अजनौली क्रिकेट कप का फाइनल संपन्न

    पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने विजेता टीम को किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के अजनौली में आयोजित क्रिकेट कप का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो बतौर मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए। फाइनल मुकाबला घनारू और वार्ड नंबर–6 ऊना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। यह मुकाबला 5 ओवर का रखा गया था, जिससे मैच में रोमांच और उत्साह बना रहा। घनारू टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 64 रन का स्कोर खड़ा किया, जबकि वार्ड नंबर–6 ऊना की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 रन ही बना सकी। इस प्रकार घनारू टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

    इस मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैच समाप्ति के बाद मुख्यतिथि दविंदर भुट्टो ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता टीम को भी पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र खेल प्रतियोगिताओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार क्रिकेट और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां के युवा नशे जैसी बुरी आदतों को त्यागकर खेलों की ओर बढ़ रहे हैं और अपने भविष्य को संवारने में जुटे हैं।

    उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। यही कारण है कि सरकार और समाज दोनों को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस तरह के भव्य टूर्नामेंट का सफल आयोजन करना आसान कार्य नहीं होता, लेकिन आयोजकों ने अपनी मेहनत और लगन से इसे संभव बनाया है।पूर्व विधायक भुट्टो ने टूर्नामेंट कमेटी को प्रोत्साहित करते हुए 21,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे इस प्रकार के आयोजनों में हर संभव सहयोग देते रहेंगे, ताकि क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।