Home Breaking News CM हाउस के बाहर भारी फोर्स तैनात, धारा-144 लागू

CM हाउस के बाहर भारी फोर्स तैनात, धारा-144 लागू

0

नई दिल्ली :  झारखंड के जमीन घोटाला केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय सीएम हाउस में करीब 4 घंटे से पूछताछ कर रही है। लैंड स्कैम केस को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। सीएम हाउस के बाहर फोर्स बढ़ा दी गई है। बाहर जेएमएम के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने सीएम हाउस के बाहर शाम 7 से 11 बजे तक धारा-144 लगाने का आदेश जारी किया है। जमीन घोटाला मामले में एक ओर जहां ईडी की टीम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है।

वहीं दूसरी ओर सीएम आवास से कुछ ही मीटर की दूरी पर कार्यकर्ता और सीएम के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हुए है और नारेबाजी कर रहे हैं। ED की टीम 9 गाड़ियों के काफिले में CM हाउस पहुंची। इनमें से 3 गाड़ियों में अधिकारी थे, जबकि 6 गाड़ियां उनकी सुरक्षा में तैनात थीं। ED के कुल 7 अधिकारी पूछताछ के लिए रांची पहुंचे हैं। इनमें तीन अधिकारी दिल्ली से आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here