Home Breaking News भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 2 भाइयों की मौ’त

भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 2 भाइयों की मौ’त

0

लातेहार : सदर थाना इलाके के करकट के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई की मौत हो गई। उनकी पहचान युगल प्रसाद (44) व संतोष प्रसाद (42) दोनों (हेसला, लातेहार) के रूप में हुई है।

दोनों भाई करकट स्थित अपने मकान का किराया वसूलने गए थे। किराया लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। डाल्टेनगंज से रांची जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक दोनों भाई को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। युगल प्रसाद का शव दो हिस्सों में बट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक मौके से फरार है। घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम और एसडीपीओ अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here