Home Breaking News भीषण सड़क हादसाः ट्रक-और बस की टक्कर में जिंदा जले 6 लोग, देखें वीडियो

भीषण सड़क हादसाः ट्रक-और बस की टक्कर में जिंदा जले 6 लोग, देखें वीडियो

0
भीषण सड़क हादसाः ट्रक-और बस की टक्कर में जिंदा जले 6 लोग, देखें वीडियो

चिलकलुरिपेटः आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में मंंगलवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। जिसके बाद बस में सवार 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं 20 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

इस भीषण हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया ‘घटना की जानकारी हमें मौके पर मौजूद लोगो ने दी. जिसके बाद एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को फौरन बुलाया गया। जिस समय हम पहुंचे, तब भी बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। जिसके बाद लोगों को बस से बाहार निकाला गया, जिनमें की 6 लोगों की मौत हो गई।’ मरने वाले लोगों की पहचान बापटला जिले के निवासियों के रूप में हुई है। मृतकों में काशीब्रमेश्वर राव (62), लक्ष्मी (58) और श्रीसाई (9) शामिल हैं बाकी मृतकों की पहचान अभी की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार (14 मई) की रात को अरविंद प्राइवेट ट्रैवल्स की बस 40 यात्रियों के साथ बापटला जिले से पारचूर और चिलकलुरिपेट होते हुए हैदराबाद के लिए पहुंची। माना जा रहा है इस बस में आंध्र प्रदेश के चिनगंजम, गोनासापुड़ी और निलयपालेम जिले के बड़ी संख्या में लोग सवार थे। ये सभी लोग 13 अप्रैल को वोंटिग करने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। वहीं देर रात इस बस की टक्कर अचानक से बजरी से लदे तेज रफ्तार ट्रक के साथ हो गई। जिसके बाद बस में आग लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here