Home Breaking News हाईवे पर 3 गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, 3 की मौ’त

हाईवे पर 3 गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, 3 की मौ’त

0

नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरादून-डोईवाला हाईवे पर 3 गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना इतनी भयावह थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए है।  मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-डोईवाला हाईवे पर जहां से कुवांवाला जंगल शुरू होती है। वहीं पर हादसा हुआ है।

बुधवार सुबह 3 गाड़ियों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद देहरादून डोईवाला हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। तब जाकर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

घायलों को दुर्घटना के बाद आनन फानन में अस्पताल लाया गया। उधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 6 लोग घायल हो गए है। मृतको में माँ बेटी शामिल है घटना के बाद पुलिस की पड़ताल जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here