Home Breaking News कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

0

नई दिल्ली :  दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर देर शाम से ही लगी आग अबतक धधक रही है। इस आग की वजह से आसपास के इलाके में जहरीली गैस फैल गई है, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लैंडफिल साइट पर आग इतनी तेज लगी कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था।

 लैंडफिल साइट पर आग बुझाने के लिए दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश होती रही हालांकि अबतक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका हैकई हिस्सों में आग रुक-रुककर धधक रही है। इस जहरीले धुएं से न केवल दिल्ली वालों बल्कि उससे सटे नोएडा और गाजियाबाद वालों को भी दिक्कत हो रही है।

यहां अभी भी धुएं का गुबार उठ रहा है।  दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला तीन प्रमुख लैंडफिल साइट्स हैं। इन कचरों के ढेर में आग लगना कोई नई बात नहीं है। यहां हर साल गर्मियों के मौसम में जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो लैंडफिल साइट में आग लग जाती है। जिससे आस-पास रहने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here