Home Breaking News पुलिस इमारत में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

पुलिस इमारत में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली : – मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जिस एरिया में आग लगी, वह करीब 500 वर्ग गज का एरिया है। यहां करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे। आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए है।  दिल्ली पुलिस को 29 जनवरी को आग लगने की सूचना मिली। जिस जगह पर आग लगी, वह एरिया पीटीएस वजीराबाद, मालखाना कहलाता है।

5 फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। ये आग वजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी। आग लगने से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू कर लिया। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here