Home Breaking News फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

0

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को दोपहर के समय एक फैक्ट्री में भीषण आग की घटना ने तहलका मचाया। फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लग गई। उस दौरान कुछ लोग फैक्‍ट्री के अंदर काम कर रहे थे। हालांकि सभी सुरक्षित है।बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में कविनगर के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है, जिसमें गत्ते बनाने का काम होता है।

दोपहर एक बजे के करीब फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और तेजी से फैलती गई। इस बीच आग की घटना के बारे में तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ि‍या घटनास्‍थल रवाना हुई। इस दौरान फायर टेंडरों की मदद से आग को काबू में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here