Home Breaking News IMD Alert : पंजाबवासी अभी निकाल लें स्वेटर और कंबल, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम ने बदला मिजाज

IMD Alert : पंजाबवासी अभी निकाल लें स्वेटर और कंबल, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम ने बदला मिजाज

0
IMD Alert : पंजाबवासी अभी निकाल लें स्वेटर और कंबल, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, मौसम ने बदला मिजाज

नई दिल्ली/पंजाब। उत्तर भारत के लगभग सभी हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। दशहरे के बाद पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि ठंडी पहाड़ी हवाओं के कारण पंजाब-हरियाणा में तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भारत से मॉनसून की वापसी जारी है। उत्तर पश्चिमी मॉनसून की वापसी का असर अभी भी पूर्वोत्तर भारत पर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि केरल के कोझिकोड में 180 मिमी, उत्तर-मध्य कर्नाटक में 170 मिमी और तमिलनाडु में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के साथ-साथ असम और अरुणाचल प्रदेश में भी रविवार, 13 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here