Home Breaking News जेल में बंद Amritpal Singh को लेकर आई अहम खबर, 2 की बिगड़ी तबीयत

जेल में बंद Amritpal Singh को लेकर आई अहम खबर, 2 की बिगड़ी तबीयत

0

नई दिल्लीः असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल के कारण वारिस पंजाब दे संगठन के अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। जहां अमृतपाल सिंह के दो साथियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी वारिस पंजाब दे संस्था के वकील ईमान सिंह खैरा ने दी है।

बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह और उनके साथी पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान जेल में बंद गुरमीत सिंह बूकनवाला, कुलवंत सिंह राउके की हालत बिगड़ गई है। ईमान खैरा ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार से बात करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से भी मदद मांगी है। अमृतपाल और उनके साथियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उनकी एक ही मांग है कि उन्हें पंजाब जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए।

आरोप है कि डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। बैरक और शौचालयों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब संगठन के नेताओं की भूख हड़ताल के चलते उनके परिजनों ने भी अमृतसर में भूख हड़ताल की है। उक्त परिवार पिछले 2 हफ्ते से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि जब तक उनके बेटे भूखे रहेंगे हम भी भूख हड़ताल पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here